1 UDB सब राष्ट्रों के प्रधानों ने यहोवा के विरुद्ध उग्रता क्यों दिखाई है? लोग उनके विरुद्ध विद्रोह करने की योजना क्यों बनाते हैं, चाहे वह व्यर्थ ही हो? BSB BSB: Why do the nations rage and the peoples plot in vain?
2 UDB पृथ्वी के राष्ट्रों के राजा विद्रोह करने के लिए तैयारी कर रहे हैं; शासकों ने यहोवा के विरुद्ध और उनके अभिषिक्त के विरुद्ध युद्ध करने का षड्यन्त्र रचा है। BSB BSB: The kings of the earth take their stand and the rulers gather together, against the LORD and against His Anointed One:
3 UDB वे चिल्लाते हैं, “हमें उनकी अधीनता से मुक्त होना चाहिए; हमें अब उन्हें हमारे ऊपर शासन करने की अनुमति नहीं देनी चाहिए!” BSB BSB: “Let us break Their chains and cast away Their cords.”
4 UDB परन्तु जो स्वर्ग में अपने सिंहासन पर बैठते हैं, वह उन पर हँसते हैं; परमेश्वर उन शासकों का उपहास करते हैं। BSB BSB: The One enthroned in heaven laughs; the Lord taunts them.
5 UDB तब, वह अपने क्रोध में उन्हें झिड़केंगे। वह उन्हें भयभीत कर देते हैं जब उन्हें समझ में आता है कि वह उन्हें कठोर दण्ड देंगे। BSB BSB: Then He rebukes them in His anger, and terrifies them in His fury:
6 UDB यहोवा कहते हैं, “मैंने यरूशलेम में, अपने पवित्र पर्वत सिय्योन पर अपने राजा को सिंहासन में बैठाया है।” BSB BSB: “I have installed My King on Zion, upon My holy mountain.”
7 UDB उनका राजा कहता है, “मैं यहोवा के आदेश की घोषणा करूँगा। उन्होंने मुझसे कहा, ‘तू मेरा पुत्र है; आज मैं तेरा पिता हो गया हूँ। BSB BSB: I will proclaim the decree spoken to Me by the LORD: “You are My Son; today I have become Your Father.
8 UDB मुझसे अनुरोध करे कि मैं राष्ट्रों को तुझे दे दूँ कि वे तेरी सदा की सम्पत्ति हों, और मैं उन्हें तुझे दूँगा। यहाँ तक कि सबसे दूर के राष्ट्र भी तेरे होंगे। BSB BSB: Ask Me, and I will make the nations Your inheritance, the ends of the earth Your possession.
9 UDB तू लोहे की छड़ी से उन्हें मारेगा; जैसे कुम्हार अपने बर्तन को भूमि पर पटक कर टुकड़े-टुकड़े कर देता है, उसी प्रकार तू उनके छोटे-छोटे टुकड़े कर देगा। BSB BSB: You will break them with an iron scepter; You will shatter them like pottery.”
10 UDB तो इसलिए, हे पृथ्वी के राजाओं और अन्य शासकों, बुद्धिमानी से कार्य करो! यहोवा की चेतावनी को सुनो! BSB BSB: Therefore be wise, O kings; be admonished, O judges of the earth.
11 UDB यहोवा की उपासना करो; उत्साह से उनका सम्मान करो। उनके कार्यों पर आनन्द करो, परन्तु उनके सामने काँपते रहो! BSB BSB: Serve the LORD with fear, and rejoice with trembling.
12 UDB उनके पुत्र के सामने नम्रता से झुको! यदि तुम ऐसा नहीं करोगे, तो वह क्रोधित हो जाएँगे, और वह अकस्मात ही तुम्हें मार देंगे। यह मत भूलो कि वह एक पल में दिखा सकते हैं कि वह बहुत क्रोधित हैं! परन्तु वे सब कैसे भाग्यशाली हैं जो अपनी रक्षा के लिए उनसे अनुरोध करते हैं। BSB BSB: Kiss the Son, lest He be angry and you perish in your rebellion, when His wrath ignites in an instant. Blessed are all who take refuge in Him.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.