2 UDB हे मेरे परमेश्वर, मैं प्रतिदिन आपको दिन के समय पुकारता हूँ, परन्तु आप मुझे उत्तर नहीं देते हैं। मैं रात के समय आपको पुकारता हूँ; मैं कभी चुप नहीं रहता हूँ। BSB BSB: I cry out by day, O my God, but You do not answer, and by night, but I have no rest.
3 UDB परन्तु आप पवित्र हैं। आप राजा के रूप में अपने सिंहासन पर बैठते हैं, और हम इस्राएल के लोग आपकी स्तुति करते हैं। BSB BSB: Yet You are holy, enthroned on the praises of Israel.
4 UDB हमारे पूर्वजों ने आप पर भरोसा किया। क्योंकि वे आप पर भरोसा करते हैं, आपने उन्हें बचाया। BSB BSB: In You our fathers trusted; they trusted and You delivered them.
5 UDB जब उन्होंने सहायता के लिए आपको पुकारा, तो आपने उन्हें बचाया। उन्होंने आप पर भरोसा किया, और वे निराश नहीं हुए। BSB BSB: They cried out to You and were set free; they trusted in You and were not disappointed.
6 UDB परन्तु आपने मुझे नहीं बचाया है! लोग मुझे तुच्छ समझते हैं वरन् मनुष्य भी नहीं मानते हैं; वे सोचते हैं कि मैं एक कीड़ा हूँ! हर कोई मुझसे घृणा करता है और मुझे तुच्छ जानता है। BSB BSB: But I am a worm and not a man, scorned by men and despised by the people.
7 UDB जो मुझे देखता है वह मेरा उपहास करता है। वे मेरा उपहास करते हैं और अपने सिर हिला कर मेरा अपमान करते हैं जैसे कि मैं एक दुष्ट व्यक्ति था। वे कहते हैं, BSB BSB: All who see me mock me; they sneer and shake their heads:
8 UDB “वह यहोवा पर भरोसा करता है, तो यहोवा को उसे बचाना चाहिए! वह कहता है कि यहोवा उससे बहुत प्रसन्न हैं; यदि ऐसा है, तो यहोवा को उसे बचाना चाहिए!” BSB BSB: “He trusts in the LORD, let the LORD deliver him; let the LORD rescue him, since He delights in him.”
9 UDB आप, हे परमेश्वर, मेरी माँ के गर्भ से मेरे साथ रहे हैं, और जब से मैं दूध-पीता बच्चा था तब से आपने मुझे आप पर भरोसा करना सिखाया है। BSB BSB: Yet You brought me forth from the womb; You made me secure at my mother’s breast.
10 UDB ऐसा लगता है कि जैसे ही मैं पैदा हुआ तब आपने मुझे गोद ले कर अपनाया। जब से मेरा जन्म हुआ तब से आप मेरे परमेश्वर हैं। BSB BSB: From birth I was cast upon You; from my mother’s womb You have been my God.
11 UDB तो अब मुझसे दूर मत रहो क्योंकि शत्रु जो मुझे बहुत परेशान करते है, वे मेरे पास हैं, और कोई नहीं है जो मेरी सहायता कर सकता है। BSB BSB: Be not far from me, for trouble is near and there is no one to help.
12 UDB मेरे शत्रु जंगली बैल के झुण्ड के समान मुझे घेरते हैं। बाशान के क्षेत्र में पहाड़ियों पर चरने वाले बैलों के जैसे भयंकर लोग, मेरे चारों ओर घूमते हैं। BSB BSB: Many bulls surround me; strong bulls of Bashan encircle me.
13 UDB वे ऐसे शेरों के समान हैं जो पशुओं पर आक्रमण कर रहे हैं जिन्हें वे खाना चाहते हैं; वे मुझे मारने के लिए मेरी ओर भागते हैं; वे शेरों के समान हैं जिनके मुँह खुले हैं कि अपने शिकार को टुकड़ों में चबा जाएँ। BSB BSB: They open their jaws against me like lions that roar and maul.
14 UDB मैं पूरी तरह से थक गया हूँ, और मेरी सभी हड्डियाँ जोड़ों से बाहर निकल आई हैं। अब मुझे आशा नहीं है कि परमेश्वर मुझे बचाएँगे; मैं बहुत निराश हूँ। BSB BSB: I am poured out like water, and all my bones are disjointed. My heart is like wax; it melts away within me.
15 UDB मेरी शक्ति समाप्त हो गई है एक मिट्टी के बर्तन के टूटे टुकड़ों के समान जो धूप में सूख गया है। मैं इतना प्यासा हूँ कि मेरी जीभ मेरे मुँह के तालू से चिपक जाती है। हे परमेश्वर, मुझे तो ऐसा प्रतीत होता है कि आप मेरे शरीर को मरने देंगे कि वह धूल हो जाए! BSB BSB: My strength is dried up like a potsherd, and my tongue sticks to the roof of my mouth. You lay me in the dust of death.
16 UDB मेरे शत्रु मेरे चारों ओर जंगली कुत्तों के समान हैं। दुष्टों के एक समूह ने मुझे घेर लिया है, वे मुझ पर आक्रमण करने के लिए तैयार है। उन्होंने मेरे हाथों और मेरे पाँवों को छेदा है। BSB BSB: For dogs surround me; a band of evil men encircles me; they have pierced my hands and feet.
17 UDB मैं इतना दुर्बल और पतला हूँ कि मैं अपनी सब हड्डियों को गिन सकता हूँ। मेरे शत्रु मुझको घूरते हैं और मेरे साथ जो हुआ है उसका वर्णन करते हैं। BSB BSB: I can count all my bones; they stare and gloat over me.
18 UDB वे मेरे पहने हुए कपड़ों को देखते हैं और चिट्ठियाँ डाल कर निर्णय लेते हैं कि किसको कौन सा टुकड़ा मिलेगा। BSB BSB: They divide my garments among them and cast lots for my clothing.
19 UDB हे यहोवा, मेरी चिन्ता करो! आप जो मेरी शक्ति का स्रोत हैं, शीघ्र आएँ और मेरी सहायता करें! BSB BSB: But You, O LORD, be not far off; O my Strength, come quickly to help me.
20 UDB उन लोगों से मुझे बचाएँ जो अपनी तलवार से मुझे मारना चाहते हैं। उन लोगों की शक्ति से मुझे बचाएँ जो जंगली कुत्तों के समान हैं। BSB BSB: Deliver my soul from the sword, my precious life from the power of wild dogs.
21 UDB मुझे मेरे शत्रुओं से छीन कर दूर कर दें, जिनके जबड़े शेरों के समान खुले हैं और मुझे चबाने के लिए तैयार हैं! मुझे पकड़ कर उन लोगों से दूर कर दें, जो जंगली बैल के समान हैं जो अपने सींगों से दूसरे पशुओं पर आक्रमण करते हैं! BSB BSB: Save me from the mouth of the lion; at the horns of the wild oxen You have answered me!
22 UDB यदि आप मुझे उनसे बचाएँगे, तो मैं अपने साथी इस्राएलियों को बताऊँगा कि आप कितने महान हैं। मैं आपकी आराधना के लिए एकत्र हुए लोगों के समूह में आपकी स्तुति करूँगा। BSB BSB: I will proclaim Your name to my brothers; I will praise You in the assembly.
23 UDB तुम लोग जो यहोवा का महान सम्मान करते हो, उनकी स्तुति करो! हे याकूब वंशियों, सब यहोवा का सम्मान करो! हे इस्राएली लोगों, उन्हें सम्मानित करो! BSB BSB: You who fear the LORD, praise Him! All descendants of Jacob, honor Him! All offspring of Israel, revere Him!
25 UDB हे यहोवा, आपके लोगों की बड़ी सभा में, जो कुछ अपने किया है, उसके लिए मैं आपकी स्तुति करूँगा। उन लोगों की उपस्थिति में, जो आपका बहुत सम्मान करते हैं, मैं उन बलिदानों को चढ़ाऊँगा, जिनकी मैंने प्रतिज्ञा की है। BSB BSB: My praise for You resounds in the great assembly; I will fulfill my vows before those who fear You.
26 UDB जिन गरीब लोगों को मैंने भोज में आमन्त्रित किया है, वे जितना चाहेंगे उतना खाएँगे। जो लोग यहोवा की आराधना करने आएँगे, वे उनकी स्तुति करेंगे। मैं प्रार्थना करता हूँ कि परमेश्वर आप सबको लम्बा और समृद्ध जीवन जीने में योग्य बनाएँ! BSB BSB: The poor will eat and be satisfied; those who seek the LORD will praise Him. May your hearts live forever!
27 UDB मैं प्रार्थना करता हूँ कि सब राष्ट्रों में, यहाँ तक कि दूर के स्थानों में भी लोग यहोवा के विषय में विचार करें और उनके पास आएँ, और संसार के सब कुलों के लोग उनके सामने झुकें। BSB BSB: All the ends of the earth will remember and turn to the LORD. All the families of the nations will bow down before Him.
28 UDB क्योंकि यहोवा राजा हैं! वह सब राष्ट्रों पर शासन करते हैं। BSB BSB: For dominion belongs to the LORD and He rules over the nations.
29 UDB पृथ्वी के सब समृद्ध लोग उनके सामने उत्सव मनाएँगे और झुकेंगे। एक दिन वे मर जाएँगे, क्योंकि वे इससे बच नहीं सकते हैं, परन्तु वे परमेश्वर की उपस्थिति में भूमि पर दण्डवत् करेंगे। BSB BSB: All the rich of the earth will feast and worship; all who go down to the dust will kneel before Him—even those unable to preserve their lives.
30 UDB भविष्य की पीढ़ियों के लोग भी यहोवा की सेवा करेंगे। वे अपनी सन्तान को बताएँगे कि यहोवा ने क्या किया है। BSB BSB: Posterity will serve Him; they will declare the Lord to a new generation.
31 UDB जो लोग अब तक पैदा नहीं हुए हैं, जो भविष्य में जीएँगे, वे सीखेंगे कि यहोवा ने अपने लोगों को कैसे बचाया। लोग उन्हें बताएँगे, “यहोवा ने यह किया है!” BSB BSB: They will come and proclaim His righteousness to a people yet unborn—all that He has done.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.