1 UDB यहोवा ही वह है जो मुझे जीवन देते हैं और जो मुझे बचाते हैं, इसलिए मुझे किसी से डरने की आवश्यकता नहीं है। यहोवा वह हैं जिनके पास मैं शरण के लिए जाता हूँ, इसलिए मैं कभी नहीं डरूँगा। BSB BSB: Of David. The LORD is my light and my salvation—whom shall I fear? The LORD is the stronghold of my life—whom shall I dread?
2 UDB जब बुराई करने वाले लोग मुझे नष्ट करने के लिए मेरे पास आते हैं, वे ठोकर खा कर गिर जाते हैं। BSB BSB: When the wicked came upon me to devour my flesh, my enemies and foes stumbled and fell.
3 UDB भले ही एक सेना मुझे चारों ओर घेर ले, मुझे डर नहीं होगा। भले ही वे मुझ पर आक्रमण करते हैं, मैं परमेश्वर पर भरोसा रखूँगा। BSB BSB: Though an army encamps around me, my heart will not fear; though a war breaks out against me, I will keep my trust.
4 UDB एक बात है जिसका मैंने यहोवा से अनुरोध किया है; यही एक बात है जो मैं चाहता हूँ: कि मैं अपने जीवन के हर दिन यहोवा के घर में आराधना कर सकूँ, कि मैं देख सकूँ कि यहोवा कैसे अद्भुत हैं, और मैं उनसे पूछ सकूँ कि वह मुझसे क्या कराना चाहते हैं। BSB BSB: One thing I have asked of the LORD; this is what I desire: to dwell in the house of the LORD all the days of my life, to gaze on the beauty of the LORD and seek Him in His temple.
5 UDB जब मुझे परेशानी होती है तब वह मेरी रक्षा करेंगे; वह मुझे अपने पवित्र-तम्बू में सुरक्षित रखेंगे। वह मुझे एक ऊँची चट्टान पर सुरक्षित खड़ा करेंगे। BSB BSB: For in the day of trouble He will hide me in His shelter; He will conceal me under the cover of His tent; He will set me high upon a rock.
6 UDB तब मैं अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त करूँगा। मैं प्रसन्नता से चिल्लाऊँगा जब मैं उनके पवित्र-तम्बू में बलि चढ़ाऊँगा, और जब मैं गाता हूँ तब मैं यहोवा की स्तुति करूँगा। BSB BSB: Then my head will be held high above my enemies around me. At His tabernacle I will offer sacrifices with shouts of joy; I will sing and make music to the LORD.
7 UDB हे यहोवा, जब मैं आपको पुकारता हूँ, तब मेरी बात सुनें। कृपया मेरे प्रति दयालु कार्य करें और मेरी प्रार्थना का उत्तर दें। BSB BSB: Hear, O LORD, my voice when I call; be merciful and answer me.
8 UDB मैं अपने मन में आपकी आराधना करना चाहता हूँ, इसलिए, हे यहोवा, मैं आप से प्रार्थना करने के लिए आपके मन्दिर में आता हूँ। BSB BSB: My heart said, “Seek His face.” Your face, O LORD, I will seek.
9 UDB मैं आपका दास हूँ; मुझसे क्रोधित न हो, या मुझसे दूर न हो। आपने सदा मेरी सहायता की है। आप ही हैं जिन्होंने मुझे बचाया है, इसलिए अब मुझे न त्यागें। BSB BSB: Hide not Your face from me, nor turn away Your servant in anger. You have been my helper; do not leave me or forsake me, O God of my salvation.
10 UDB भले ही मेरे पिता और माता मुझे छोड़ दें, यहोवा सदा मेरा ध्यान रखते हैं। BSB BSB: Though my father and mother forsake me, the LORD will receive me.
11 UDB हे यहोवा, मुझे वह करना सिखाएँ जो आप मुझसे कराना चाहते हैं, और मुझे एक सुरक्षित पथ पर ले जाएँ क्योंकि मेरे कई शत्रु हैं। BSB BSB: Teach me Your way, O LORD, and lead me on a level path, because of my oppressors.
12 UDB मेरे शत्रुओं को जो कुछ वे चाहते वह मेरे साथ करने न दें; वे मेरे विषय में कई झूठी बातें कहते हैं और मेरे साथ हिंसक कार्य करने की धमकी देते हैं। BSB BSB: Do not hand me over to the will of my foes, for false witnesses rise up against me, breathing out violence.
13 UDB यदि मैं आप पर भरोसा नहीं रखता कि आप मेरे जीवन भर मेरे प्रति भले रहेंगे, तो मैं मर जाता। BSB BSB: Still I am certain to see the goodness of the LORD in the land of the living.
14 UDB इसलिए यहोवा पर भरोसा रखो! दृढ़ और साहसी बनो, और तुम्हारी सहायता करने के लिए आशा के साथ उनकी प्रतीक्षा करो! BSB BSB: Wait patiently for the LORD; be strong and courageous. Wait patiently for the LORD!
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.