1 UDB हे यहोवा, मैं सुरक्षा के लिए आपके पास आया हूँ; मुझे लज्जित होने न दें। BSB BSB: In You, O LORD, I have taken refuge; let me never be put to shame.
2 UDB क्योंकि आप सदा वही करते हैं जो उचित हैं, इसलिए मेरी सहायता करें और मुझे बचाएँ; मेरी बात सुनें, और मुझे बचाएँ! BSB BSB: In Your justice, rescue and deliver me; incline Your ear and save me.
3 UDB मेरे लिए एक विशाल चट्टान के समान बनें जिसके ऊपर मैं सुरक्षित रह सकता हूँ; मेरे लिए एक दृढ़ किले के समान हों जिसमें मैं सुरक्षित रहूँ। आपने अपने स्वर्गदूतों को मुझे बचाने के लिए आदेश दिया है। BSB BSB: Be my rock of refuge, where I can always go. Give the command to save me, for You are my rock and my fortress.
4 UDB हे परमेश्वर, मुझे दुष्ट लोगों से बचाएँ, अन्यायपूर्ण और बुरे पुरुषों की शक्ति से बचाएँ। BSB BSB: Deliver me, O my God, from the hand of the wicked, from the grasp of the unjust and ruthless.
5 UDB हे यहोवा, हे मेरे प्रभु, आप ही वह हैं जिनसे मैं विश्वास के साथ आशा करता हूँ कि आप मेरी सहायता करेंगे; जब से मैं युवा था तब से मैंने आप पर भरोसा किया है। BSB BSB: For You are my hope, O Lord GOD, my confidence from my youth.
6 UDB मैं अपने पूरे जीवन आप पर निर्भर रहा हूँ; जिस दिन मेरा जन्म हुआ था, उस दिन से आपने मेरा ध्यान रखा है, इसलिए मैं सदा आपकी स्तुति करूँगा। BSB BSB: I have leaned on You since birth; You pulled me from my mother’s womb. My praise is always for You.
7 UDB जिस प्रकार आपने मुझे बचाया है वह कई लोगों के लिए एक उदाहरण रहा है क्योंकि वे देख सकते हैं कि आप मेरे सामर्थी रक्षक हैं। BSB BSB: I have become a portent to many, but You are my strong refuge.
8 UDB मैं पूरे दिन आपकी स्तुति करता हूँ, और मैं घोषणा करता हूँ कि आप गौरवशाली हैं। BSB BSB: My mouth is filled with Your praise and with Your splendor all day long.
9 UDB अब जब मैं बूढ़ा हो गया हूँ, तो मुझे अस्वीकार न करें; अब मुझे छोड़ न दें जब मैं अब दुर्बल हूँ। BSB BSB: Do not discard me in my old age; do not forsake me when my strength fails.
10 UDB मेरे शत्रु कहते हैं कि वे मुझे मारना चाहते हैं; वे एक साथ बात करते हैं और योजना बनाते हैं कि वे ऐसा कैसे कर सकते हैं। BSB BSB: For my enemies speak against me, and those who lie in wait for my life conspire,
11 UDB वे कहते हैं, “परमेश्वर ने उसे त्याग दिया है; तो अब हम उसका पीछा कर सकते हैं और उसे पकड़ सकते हैं क्योंकि कोई भी नहीं है जो उसे बचाएगा।” BSB BSB: saying, “God has forsaken him; pursue him and seize him, for there is no one to rescue him.”
12 UDB हे परमेश्वर, मुझसे दूर न रहें; मेरी सहायता करने के लिए शीघ्रता करें! BSB BSB: Be not far from me, O God. Hurry, O my God, to help me.
13 UDB जो मुझ पर आरोप लगाते हैं, उन्हें पराजित और नष्ट करें; वे लोग जो मुझे हानि पहुँचाना चाहते हैं, उन्हें लज्जित करें और अपमानित करें। BSB BSB: May the accusers of my soul be ashamed and consumed; may those who seek my harm be covered with scorn and disgrace.
14 UDB परन्तु, मैं आत्मविश्वास से सदा आशा करता हूँ कि आप मेरे लिए महान कार्य करेंगे, और मैं आपकी अधिक से अधिक स्तुति करूँगा। BSB BSB: But I will always hope and will praise You more and more.
15 UDB मैं लोगों को बताऊँगा कि आप जो सदैव उचित कार्य करते हैं; दिन में मैं लोगों को बताऊँगा कि आपने मुझे कैसे बचाया है, यद्दपि आपने जो कार्य किए हैं उन्हें समझने में मैं असमर्थ हूँ, क्योंकि वे बहुत अधिक हैं। BSB BSB: My mouth will declare Your righteousness and Your salvation all day long, though I cannot know their full measure.
16 UDB हे यहोवा, हे मेरे प्रभु, मैं आपके पराक्रमी कर्मों के लिए आपकी स्तुति करूँगा; मैं घोषणा करूँगा कि केवल आप ही सदा न्याय के कार्य करते हैं। BSB BSB: I will come in the strength of the Lord GOD; I will proclaim Your righteousness—Yours alone.
17 UDB हे परमेश्वर, जब से मैं युवा था, आपने मुझे बहुत बातें सिखाई हैं, और मैं अभी भी लोगों को आपके अद्भुत कर्मों के विषय में बताता हूँ। BSB BSB: O God, You have taught me from my youth, and to this day I proclaim Your marvelous deeds.
18 UDB अब, हे परमेश्वर, जब मैं बूढ़ा हो गया हूँ और मेरे बाल सफेद हैं, मुझे छोड़ न दें। मेरे साथ रहें जबकि मैं अपने बच्चों और नाती-पोतों में प्रचार करता हूँ। BSB BSB: Even when I am old and gray, do not forsake me, O God, until I proclaim Your power to the next generation, Your might to all who are to come.
19 UDB हे परमेश्वर, आप कई धर्म के कार्य करते हैं; ऐसा लगता है कि वे आकाश तक फैले हुए हैं। आपने महान कार्य किए हैं; आपके जैसा कोई नहीं है। BSB BSB: Your righteousness reaches to the heavens, O God, You who have done great things. Who, O God, is like You?
20 UDB आपने हमें अनेक परेशानियाँ और बहुत पीड़ाएँ दीं हैं, परन्तु आप हमें फिर से दृढ़ बनाएँगे; जब मैं लगभग मर चुका हूँ, तो आप मुझे जीवित रखेंगे। BSB BSB: Though You have shown me many troubles and misfortunes, You will revive me once again. Even from the depths of the earth You will bring me back up.
21 UDB आप मेरे लिए सम्मानित होने का कारण बनेंगे, और आप मुझे फिर से प्रोत्साहित करेंगे। BSB BSB: You will increase my honor and comfort me once again.
22 UDB जब मैं अपनी वीणा बजाता हूँ, तब मैं आपकी स्तुति करूँगा; मैं परमेश्वर की स्तुति करूँगा, क्योंकि आपने सच्चाई से वही किया है, जिसे करने की आपने प्रतिज्ञा की है। हे पवित्र परमेश्वर जिनकी हम इस्राएली आराधना करते हैं, मैं आपकी स्तुति करने के लिए भजन गाऊँगा। BSB BSB: So I will praise You with the harp for Your faithfulness, O my God; I will sing praise to You with the lyre, O Holy One of Israel.
23 UDB मैं गाते हुए आनन्द से चिल्लाऊँगा; मैं अपने पूरे मन से गाऊँगा क्योंकि आपने मुझे बचा लिया है। BSB BSB: When I sing praise to You my lips will shout for joy, along with my soul, which You have redeemed.
24 UDB दिन में मैं लोगों को बताऊँगा कि आप धर्म से कार्य करते हैं क्योंकि जो लोग मुझे हानि पहुँचाना चाहते थे वे हार गए और अपमानित हो गए हैं। BSB BSB: My tongue will indeed proclaim Your righteousness all day long, for those who seek my harm are disgraced and confounded.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.