1 UDB परमेश्वर, आपने हमें क्यों छोड़ दिया है? क्या आप सदा के लिए हमें अस्वीकार करेंगे? आप हमारे साथ क्रोधित क्यों हैं क्योंकि हम आपकी चारागाह में भेड़ों के समान हैं और आप हमारे चरवाहे के समान हैं? BSB BSB: A Maskil of Asaph. Why have You rejected us forever, O God? Why does Your anger smolder against the sheep of Your pasture?
2 UDB अपने लोगों को न भूलें जिन्हें आपने बहुत पहले चुना था, जिन लोगों को आपने मिस्र में दास होने से मुक्त करके अपनी जाति बना लिया। यरूशलेम को न भूलें, जो इस धरती पर आपका घर है। BSB BSB: Remember Your congregation, which You purchased long ago and redeemed as the tribe of Your inheritance—Mount Zion, where You dwell.
3 UDB चलकर देखें कि सब कुछ पूरी तरह से नष्ट हो गया है; हमारे शत्रुओं ने पवित्र मन्दिर में सब कुछ नष्ट कर दिया है। BSB BSB: Turn Your steps to the everlasting ruins, to everything in the sanctuary the enemy has destroyed.
4 UDB आपके शत्रु इस पवित्रस्थान में जयजयकार कर रहे हैं; उन्होंने अपने झण्डे लगाए कि यह दिखाया जा सके कि उन्होंने हमें पराजित किया है। BSB BSB: Your foes have roared within Your meeting place; they have unfurled their banners as signs,
5 UDB उन्होंने मन्दिर में खुदी हुई सब वस्तुओं को काट दिया जैसे लकड़हारे पेड़ों को काटते थे। BSB BSB: like men wielding axes in a thicket of trees
6 UDB तब उन्होंने नक्काशीदार सब लकड़ियों को अपनी कुल्हाड़ियों और हथौड़ों से तोड़ दिया। BSB BSB: and smashing all the carvings with hatchets and picks.
7 UDB उन्होंने आपके पवित्रस्थान को जला दिया; उन्होंने उस स्थान को जहाँ आपकी आराधना होती थी, लोगों की आराधना के लिए अयोग्य कर दिया है। BSB BSB: They have burned Your sanctuary to the ground; they have defiled the dwelling place of Your Name.
8 UDB उन्होंने स्वयं से कहा, “हम पूरी तरह से इस्राएलियों को नष्ट कर देंगे,” और उन्होंने उन सब स्थानों को भी जला दिया जहाँ हम आपकी आराधना करने के लिए एकत्र होते थे। BSB BSB: They said in their hearts, “We will crush them completely.” They burned down every place where God met us in the land.
9 UDB हमारे सब पवित्र प्रतीक नष्ट हो गए हैं; अब कोई भविष्यद्वक्ता नहीं हैं, और कोई भी नहीं जानता कि यह स्थिति कितनी देर तक रहेगी। BSB BSB: There are no signs for us to see. There is no longer any prophet. And none of us knows how long this will last.
10 UDB हे परमेश्वर, हमारे शत्रु कितने समय तक आपका उपहास करेंगे? क्या वे आपका अपमान करेंगे? BSB BSB: How long, O God, will the enemy taunt You? Will the foe revile Your name forever?
11 UDB आप हमारी सहायता करने से इन्कार क्यों करते हैं? आप अपने शत्रुओं को नष्ट करने के लिए अपने हाथों का उपयोग करने की अपेक्षा अपने कपड़ों में क्यों रखते हैं? BSB BSB: Why do You withdraw Your strong right hand? Stretch it out to destroy them!
12 UDB हे परमेश्वर, हमारे मिस्र से निकलने के बाद सदा के लिए आप हमारे राजा रहे हैं, और आपने हमें इस्राएल की भूमि में हमारे शत्रुओं को हराने के लिए समर्थ किया है। BSB BSB: Yet God is my King from ancient times, working salvation on the earth.
13 UDB अपनी शक्ति से आपने समुद्र को विभाजित कर दिया; ऐसा लगता था कि आपने मिस्र के शासकों के सिर तोड़ दिए थे जो विशाल समुद्री अजगर के समान थे। BSB BSB: You divided the sea by Your strength; You smashed the heads of the dragons of the sea;
14 UDB ऐसा लगता था कि आपने मिस्र के राजा के सिर को कुचल दिया था और उसके शरीर को रेगिस्तान के पशुओं को खाने के लिए दिया। BSB BSB: You crushed the heads of Leviathan; You fed him to the creatures of the desert.
15 UDB आपने सोते और धाराओं को बहने का कारण बना दिया, और आपने उन नदियों को भी सुखा दिया जो पहले कभी भी सूखी नहीं थी। BSB BSB: You broke open the fountain and the flood; You dried up the ever-flowing rivers.
16 UDB आपने दिन और रात बनाएँ, और आपने सूर्य और चँद्रमा को उनके स्थानों में रखा है। BSB BSB: The day is Yours, and also the night; You established the moon and the sun.
17 UDB आपने निर्धारित किया कि महासागर कहाँ समाप्त होते हैं और भूमि का आरम्भ कहाँ से है, और आपने ग्रीष्म ऋतु और शीत ऋतु का निर्माण किया। BSB BSB: You set all the boundaries of the earth; You made the summer and winter.
18 UDB हे यहोवा, यह न भूलें कि आपके शत्रु आप पर हँसते हैं और यह मूर्ख लोग हैं जो आपको तुच्छ मानते हैं। BSB BSB: Remember how the enemy has mocked You, O LORD, how a foolish people has spurned Your name.
19 UDB अपने असहाय लोगों को उनके क्रूर शत्रुओं के हाथों में न छोड़ें; अपने पीड़ित लोगों को न भूलें। BSB BSB: Do not deliver the soul of Your dove to beasts; do not forget the lives of Your afflicted forever.
20 UDB हमारे साथ बाँधी गई वाचा के विषय में सोचते रहें; स्मरण रखें कि धरती पर हर अँधेरे स्थान पर हिंसक लोग हैं। BSB BSB: Consider Your covenant, for haunts of violence fill the dark places of the land.
21 UDB अपने पीड़ित लोगों को अपमानित न होने दें; उन गरीब और आवश्यकता में घिरे लोगों की सहायता करें कि वे फिर से आपकी स्तुति कर सकें। BSB BSB: Do not let the oppressed retreat in shame; may the poor and needy praise Your name.
22 UDB हे परमेश्वर, उठकर अपने लोगों की रक्षा करके स्वयं का बचाव करें! यह न भूलें कि मूर्ख लोग दिन भर आप पर हँसते हैं! BSB BSB: Rise up, O God; defend Your cause! Remember how the fool mocks You all day long.
23 UDB न भूलें कि आपके शत्रु क्रोधित होकर आप पर चिल्लाते हैं; जब वे आपका विरोध करते हैं, तब जो उथल-पुथल वे करते हैं उसका कोई अन्त नहीं है। BSB BSB: Do not disregard the clamor of Your adversaries, the uproar of Your enemies that ascends continually.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.