1 UDB मैंने जो कुछ लिखा है, उसके उत्तर में कोई यह कह सकता है कि परमेश्वर ने हमारे प्रति दया से काम किया है, इसलिए हमें पाप को करते रहना चाहिए कि उनकी दया बढ़े। BSB BSB: What then shall we say? Shall we continue in sin so that grace may increase?
2 UDB नहीं, निश्चित रूप से नहीं! हम उन लोगों के समान हैं जो मर चुके हैं, जो अब कोई बुराई नहीं कर सकते हैं। इसलिए हमें पाप करते रहना नहीं चाहिए। BSB BSB: Certainly not! How can we who died to sin live in it any longer?
3 UDB जब हमने मसीह यीशु के साथ जुड़ने का बपतिस्मा लिया, तो परमेश्वर ने हमें मसीह के साथ क्रूस पर मरने की समानता में देखा। क्या तुम यह नहीं जानते? BSB BSB: Or aren’t you aware that all of us who were baptized into Christ Jesus were baptized into His death?
4 UDB इसलिए, जब हमने बपतिस्मा लिया, तो परमेश्वर ने हमें मसीह के साथ उनके कब्र में होने की समानता में देखा। परमेश्वर पिता ने मसीह को मरे हुओं में से जिलाने के लिए अपनी शक्ति का उपयोग किया; उसी प्रकार, उन्होंने हमारे लिए भी एक नए रूप में जीवन जीना संभव बनाया। BSB BSB: We were therefore buried with Him through baptism into death, in order that, just as Christ was raised from the dead through the glory of the Father, we too may walk in newness of life.
5 UDB जब परमेश्वर हमें मसीह के साथ मरता हुए देखते हैं, तो वह हमें भी मृतकों में से उनके साथ जीवित करेंगे। BSB BSB: For if we have been united with Him like this in His death, we will certainly also be united with Him in His resurrection.
6 UDB परमेश्वर हमारे पापी स्वभाव को समाप्त करने के लिए, हम पापियों को मसीह के साथ क्रूस पर मरने के रूप में देखते हैं। इस कारण, हमें अब पाप नहीं करना चाहिए। BSB BSB: We know that our old self was crucified with Him so that the body of sin might be rendered powerless, that we should no longer be slaves to sin.
7 UDB क्योंकि जो भी मर चुका है, वह फिर पाप नहीं करता है। BSB BSB: For anyone who has died has been freed from sin.
8 UDB इसलिए कि जब मसीह मरे, तब परमेश्वर हमें मसीह के साथ मरता देखते हैं, इसलिए हम मानते हैं कि हम उनके साथ जीवित रहेंगे। BSB BSB: Now if we died with Christ, we believe that we will also live with Him.
9 UDB हम जानते हैं कि जब परमेश्वर ने मसीह को मृत्यु के बाद फिर से जीवित करने में समर्थ किया, तो मसीह फिर से कभी नहीं मरेंगे। कभी भी कुछ भी उन्हें फिर से मारने में समर्थ नहीं होगा। BSB BSB: For we know that since Christ was raised from the dead, He cannot die again; death no longer has dominion over Him.
10 UDB जब वह मर गए, तो वह हमारी पापी दुनिया से मुक्त हो गए थे, और वह फिर से नहीं मरेंगे; क्योंकि वह फिर से जीवित हैं, तो वह परमेश्वर की सेवा के लिए जीवित हैं। BSB BSB: The death He died, He died to sin once for all; but the life He lives, He lives to God.
11 UDB उसी प्रकार, तुम्हें अपने आप को वैसे ही देखना है जैसे परमेश्वर तुम्हें देखते हैं। तुम मरे हुए लोग हो, और अब पाप करने में असमर्थ हो; परन्तु तुम लोग जीवित भी हो, और परमेश्वर की सेवा करने के लिए जी रहे हो और मसीह यीशु के साथ जुड़े हुए हो। BSB BSB: So you too must count yourselves dead to sin, but alive to God in Christ Jesus.
12 UDB इसलिए जब तुम पाप करना चाहते हो, तो जो करना चाहते हो, उसे करने का अपने आप को अवसर मत दो। याद रखो कि तुम्हारा शरीर एक दिन मर जाएगा। BSB BSB: Therefore do not let sin reign in your mortal body so that you obey its desires.
13 UDB अपने शरीर के किसी भी भाग को बुरा करने के लिए उपयोग न करो। इसकी अपेक्षा, अपने आप को परमेश्वर के सामने मरे हुओं से फिर जीवित किए हुए नये लोगों के समान प्रस्तुत करो। परमेश्वर के लिए अपने शरीर के हर अंग का उपयोग करो। परमेश्वर को अवसर दो वह तुम्हें धर्म के कामों को करने के लिए उपयोग करें। BSB BSB: Do not present the parts of your body to sin as instruments of wickedness, but present yourselves to God as those who have been brought from death to life; and present the parts of your body to Him as instruments of righteousness.
14 UDB जब तुम पाप करना चाहते हो, तो ऐसा मत करो! मूसा को दिए गई परमेश्वर की व्यवस्था तुम्हें पाप न करने की सामर्थ नहीं देते हैं। परन्तु अब परमेश्वर तुम पर अधिकार रखते हैं और दया से तुम्हें पाप न करने में सहायता करते हैं। BSB BSB: For sin shall not be your master, because you are not under law, but under grace.
15 UDB हम इससे ऐसा सोच सकते हैं, कि परमेश्वर ने जो व्यवस्था मूसा को दी थी, उस व्यवस्था से हमें पाप करने से रोकने में समर्थ नहीं किया और अब परमेश्वर हमारे प्रति दयालु होकर काम कर रहे हैं, तो परमेश्वर हमें पाप करते रहने की अनुमति देते हैं। बिलकुल नहीं! BSB BSB: What then? Shall we sin because we are not under law, but under grace? Certainly not!
16 UDB यदि तुम किसी की आज्ञा का पालन करने का निर्णय लेते हो, तो तुम उसके दास बन जाते हो। यदि तुम पाप करना चाहते हो, तो तुम पाप के दास बन जाते हो और इस कारण मर जाते हो। परन्तु यदि तुम परमेश्वर की आज्ञा मानते हो, तो तुम उनके दास बन जाते हो, और इस कारण, वह सही काम करते हो जो परमेश्वर तुमसे कराना चाहते हैं। BSB BSB: Do you not know that when you offer yourselves as obedient slaves, you are slaves to the one you obey, whether you are slaves to sin leading to death, or to obedience leading to righteousness?
17 UDB पहले तो, तुम जैसे पाप करना चाहते थे, वैसे करते थे- तुम पाप के दास थे। परन्तु तुम सच्चे मन से मसीह की सिखाई हुई बातों पर चलने लगे। मैं इसके लिए परमेश्वर का धन्यवाद करता हूँ। BSB BSB: But thanks be to God that, though you once were slaves to sin, you wholeheartedly obeyed the form of teaching to which you were committed.
18 UDB इसलिए अब तुम्हें कभी भी पाप करने की आवश्यकता नहीं है; पाप अब तुम्हारा स्वामी नहीं है। इसकी अपेक्षा, तुम परमेश्वर के दास हो, जो धर्मी हैं। BSB BSB: You have been set free from sin and have become slaves to righteousness.
19 UDB मैं तुमको इस रीति से लिख रहा हूँ कि साधारण लोग भी समझ सकते हैं। पहले तुम अपनी इच्छाओं के दास थे, इसलिए तुम सभी प्रकार के गंदे और बुरे काम करते थे। परन्तु अब परमेश्वर के समान उचित कार्य करो, कि वह तुम को अपने लोगों के रूप में अलग कर दें। BSB BSB: I am speaking in human terms because of the weakness of your flesh. Just as you used to offer the parts of your body in slavery to impurity and to escalating wickedness, so now offer them in slavery to righteousness leading to holiness.
20 UDB यह सच है कि पहले, तुमने उन लोगों के समान व्यवहार किया जो परमेश्वर की शक्ति और धार्मिकता से अलग थे (क्योंकि तुम्हारे दुष्ट मन ने जो भी करने के लिए कहा तुमने वही किया)। तुमने उचित काम नहीं किए। BSB BSB: For when you were slaves to sin, you were free of obligation to righteousness.
21 UDB तुम पाप के दास थे, परन्तु परमेश्वर ने तुम्हें पाप से मुक्त किया है और तुम्हें अपना दास बनाया है। इसका परिणाम यह है कि तुम पवित्र बन रहे हो, और इस कारण तुम सदा उनके साथ रहोगे। BSB BSB: What fruit did you reap at that time from the things of which you are now ashamed? The outcome of those things is death.
22 UDB परन्तु अब तुमको और पाप नहीं करना है। तुम अब उसके दास नहीं हो। इसकी अपेक्षा, तुम परमेश्वर के दास हो गए हो और उन्होंने तुम्हें अपने लोगों के रूप में अलग किया है, और वह तुमको सदा के लिए उनके साथ रहने की अनुमति देंगे। BSB BSB: But now that you have been set free from sin and have become slaves to God, the fruit you reap leads to holiness, and the outcome is eternal life.
23 UDB जो लोग अपने बुरे मन के अनुसार काम करते हैं उन्हें उसकी मजदूरी मिलती है, यह मजदूरी मृत्यु है। वह सदा के लिए परमेश्वर से अलग हो जाएँगे। लेकिन परमेश्वर अपने दासों को मजदूरी नहीं देते हैं। इसकी अपेक्षा, वह हमें एक मुफ्त वरदान देते हैं: वह हमें हमारे प्रभु मसीह यीशु के साथ जुड़कर उनके साथ सदा के लिए जीवित रहने की अनुमति देते हैं। BSB BSB: For the wages of sin is death, but the gift of God is eternal life in Christ Jesus our Lord.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.