1 UDB यह राजा सुलैमान का सर्वाधिक सुन्दर गीत है। BSB BSB: This is Solomon’s Song of Songs.
2 UDB मेरी आकांक्षा है कि वह मेरे होंठों को चूमे, क्योंकि मेरे लिए तेरा प्रेम दाखमधु से अधिक आनंददायक है। BSB BSB: Let him kiss me with the kisses of his mouth! For your love is more delightful than wine.
3 UDB तेरी त्वचा पर इत्र की सुगन्ध अत्यधिक मनभावन है। और तेरा सम्मान बहुत महान है और वह फैल रहा है, जैसे तेरी त्वचा पर उण्डेले गए विशेष तेल की सुगन्ध के समान। इसी कारण अन्य युवतियाँ तेरी ओर आकर्षित होती हैं। BSB BSB: The fragrance of your perfume is pleasing; your name is like perfume poured out. No wonder the maidens adore you.
4 UDB मुझे जल्दी ले जा; मुझे अपने घर ले जा। वह मेरे लिए राजा के समान है; वह मुझे अपने शयनकक्ष में ले आया है। मैं तेरे लिए बहुत आनन्दित हूँ; तेरे लिए मेरा प्रेम दाखमधु से भी उत्तम है। यह आश्चर्य की बात नहीं है कि अन्य युवतियाँ तुझे चाहती हैं। BSB BSB: Take me away with you—let us hurry! May the king bring me to his chambers. We will rejoice and delight in you; we will praise your love more than wine. It is only right that they adore you.
5 UDB हे यरूशलेम की स्त्रियों, मैं काली तो हूँ परन्तु सुन्दर हूँ; मेरी काली त्वचा केदार के तम्बू के समान है, या सुलैमान के महल के सुन्दर पर्दों के समान है। BSB BSB: I am dark, yet lovely, O daughters of Jerusalem, like the tents of Kedar, like the curtains of Solomon.
6 UDB मुझे मत घूरो क्योंकि सूर्य ने मेरी त्वचा को काला कर दिया है। मेरे भाई मुझसे नाराज थे, इसलिए उन्होंने मुझे दाख के बाग में धूप में काम करने के लिए विवश किया, इसलिए मैं अपने शरीर की अच्छी देखभाल करने में समर्थ नहीं थी। BSB BSB: Do not stare because I am dark, for the sun has gazed upon me. My mother’s sons were angry with me; they made me a keeper of the vineyards, but my own vineyard I have neglected.
7 UDB तू, जिससे मैं प्रेम करती हूँ, आज भेड़ों के झुण्ड को कहाँ ले जाएगा? तू उन्हें दोपहर में कहाँ विश्राम करने की अनुमति देगा? मैं जानना चाहती हूँ क्योंकि मेरे लिए एक वेश्या के समान, तेरे मित्रों की भेड़-बकरियों के बीच में तेरी खोज में घूमना उचित नहीं है। BSB BSB: Tell me, O one I love, where do you pasture your sheep? Where do you rest them at midday? Why should I be like a veiled woman beside the flocks of your companions?
8 UDB तू जो सभी स्त्रियों में सबसे अधिक सुन्दर है, यदि तू मेरी खोज करती है और नहीं जानती कि मैं अपनी भेड़ें कहाँ ले जाऊँगा, तो भेड़ों के खुरों के चिन्हों का पीछा कर। फिर अपनी जवान बकरियों को चरवाहों के तम्बू के पास चरने दे। BSB BSB: If you do not know, O fairest of women, follow the tracks of the flock, and graze your young goats near the tents of the shepherds.
9 UDB मेरी प्रिये, तू युवा मादा घोड़ों में से एक के समान सुन्दर है, जो मिस्र के राजा के रथों को खींचती हैं। BSB BSB: I compare you, my darling, to a mare among Pharaoh’s chariots.
10 UDB तेरी बालियाँ तेरे गालों के लिए सजावट हैं, और तेरी गर्दन से लिपटे हुए मोतियों की माला है। BSB BSB: Your cheeks are beautiful with ornaments, your neck with strings of jewels.
11 UDB मैं तेरे लिए सोने की कुछ बालियाँ बनाऊँगा जो चाँदी से सजाए जाएंगे। BSB BSB: We will make you ornaments of gold, studded with beads of silver.
12 UDB जब राजा अपनी शय्या पर था, मेरे इत्र की सुगन्ध कमरे के चारों ओर फैल गई। BSB BSB: While the king was at his table, my perfume spread its fragrance.
13 UDB जो पुरुष मुझ से प्रेम करता है वह रात के समय मेरे स्तनों के बीच वैसे ही रहता है जैसे मेरी गर्दन से इत्र की थैली लिपटी रहती है। BSB BSB: My beloved is to me a sachet of myrrh resting between my breasts.
14 UDB वह एनगदी में दाख के बाग के फूलों के गुच्छे के समान है। BSB BSB: My beloved is to me a cluster of henna blossoms in the vineyards of En-gedi.
15 UDB तू, जिससे मैं प्रेम करता हूँ, सुन्दर है; तू बहुत सुन्दर है! तेरी आँखें कबूतरी के समान मनोहर हैं। BSB BSB: How beautiful you are, my darling! Oh, how very beautiful! Your eyes are like doves.
16 UDB तू जो मुझसे प्रेम करता है, तू बहुत मनोहर है, तू अद्भुत है! ग्रामीण इलाकों की यह हरी घास एक शय्या के समान होगी जहाँ हम लेट सकते हैं। BSB BSB: How handsome you are, my beloved! Oh, how delightful! The soft grass is our bed.
17 UDB देवदार के पेड़ों की शाखाएँ हमें छाया देंगी; सनोवर की शाखाएँ हमारे लिए छत के समान होंगी। BSB BSB: The beams of our house are cedars; our rafters are fragrant firs.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.