1 UDB यह एक और संदेश है जिसे मैंने हदराक क्षेत्र और दमिश्क नगर के विषय में यहोवा से प्राप्त किया, ये वह स्थान है जहाँ उन्हें विश्राम मिलता है। सभी राष्ट्रों की आँखें इस्राएल के गोत्र के लोगों और यहोवा की ओर देख रही हैं, यह देखने के लिए कि वे क्या कहेंगे। BSB BSB: This is the burden of the word of the LORD against the land of Hadrach and Damascus its resting place—for the eyes of men and of all the tribes of Israel are upon the LORD—
2 UDB यह संदेश दमिश्क के समीप हमात क्षेत्र और सूर और सैदा के नगरों के लोगों के विषय में भी है, जो बहुत बुद्धिमान हैं। BSB BSB: and also against Hamath, which borders it, as well as Tyre and Sidon, though they are very shrewd.
3 UDB सूर के लोगों ने अपने नगर के चारों ओर ऊँची दीवार बनाई है। उन्होंने चाँदी और सोना बड़ी भारी मात्रा में एकत्र किया जैसे अन्य लोग सड़कों को खोदकर मिट्टी का ढेर बना लेते हैं। BSB BSB: Tyre has built herself a fortress; she has heaped up silver like dust, and gold like the dirt of the streets.
4 UDB परन्तु मैं, यहोवा, उनकी सब वस्तुओं को खो जाने दूँगा, उनके जहाजों समेत जिनमें उनके लोग समुद्र में लड़ते हैं। उनका नगर जल कर मैदान हो जाएगा। BSB BSB: Behold, the Lord will impoverish her and cast her wealth into the sea, and she will be consumed by fire.
5 UDB अश्कलोन नगर में रहने वाले लोग ऐसा होते हुए देखेंगे, और वे बहुत डर जाएँगे। गाजा नगर में रहने वाले लोग थरथराएँगे क्योंकि वे भयभीत हैं, और एक्रोन में रहने वाले लोग भी थरथराएँगे, क्योंकि वे अब शत्रुओं से बचने की आशा नहीं करते हैं। गाजा का राजा मर जाएगा; अश्कलोन में अब कोई नहीं रहेगा। BSB BSB: Ashkelon will see and fear; Gaza will writhe in agony, as will Ekron, for her hope will wither. There will cease to be a king in Gaza, and Ashkelon will be uninhabited.
6 UDB यहोवा कहते हैं, “विदेशी लोग अश्दोद नगर पर कब्जा कर लेंगे। अब मैं पलिश्तियों के उन सभी नगरो में रहने वाले लोगों को घमंड करने नहीं दूँगा। BSB BSB: A mixed race will occupy Ashdod, and I will cut off the pride of the Philistines.
7 UDB अब मैं उन्हें माँस खाने की अनुमति नहीं दूँगा, जिसमें खून होता है, और मैं उन्हें मूर्तियों को जो खाना चढ़ाया गया हूँ उसे खाने के लिए भी मना कर दूँगा। उस समय, पलिश्ती क्षेत्र में रहने वाले लोग मेरी आराधना करेंगे; वे यहूदा में एक कुल के समान हो जाएँगे। एक्रोन नगर के लोग मेरे लोगों का अंग बन जाएँगे, जैसे यबूस के लोगों ने किया था जब इस्राएलियों ने उन्हें जीत लिया था। BSB BSB: I will remove the blood from their mouths and the abominations from between their teeth. Then they too will become a remnant for our God; they will become like a clan in Judah, and Ekron will be like the Jebusites.
8 UDB मैं अपने देश की रक्षा करूँगा, और मैं किसी शत्रु सैनिक को इसमें प्रवेश करने की अनुमति नहीं दूँगा। कोई शत्रु पुनः मेरे लोगों को हानि नहीं पहुँचाएगा, क्योंकि मैं स्वयं उनकी बड़े ध्यान से देखरेख कर रहा हूँ। BSB BSB: But I will camp around My house because of an army, because of those who march to and fro, and never again will an oppressor overrun My people, for now I keep watch with My own eyes.
9 UDB तुम यरूशलेम के लोगों, बहुत आनन्द मनाओ और प्रसन्नता से चिल्लाओ, क्योंकि तुम्हारा राजा तुम्हारे पास आ रहा है। वह धर्मी है और विजयी है; वह सभ्य होगा, और वह एक गधे पर सवार होगा, एक जवान गधे पर। BSB BSB: Rejoice greatly, O Daughter of Zion! Shout in triumph, O Daughter of Jerusalem! See, your King comes to you, righteous and victorious, humble and riding on a donkey, on a colt, the foal of a donkey. 10 UDB मैं एप्रैम के क्षेत्र में रथों को नष्ट कर दूँगा जो युद्ध में उपयोग किए जाते हैं और यरूशलेम के सभी घोड़ों को भी जो युद्ध में शामिल होते हैं। मैं युद्धों में उपयोग किए जाने वाले सभी धनुषों को भी तोड़ दूँगा। तुम्हारा राजा यह घोषणा करेगा कि वह राष्ट्रों के बीच की बातों को अच्छी और शांतिपूर्वक रीति से होने देगा। वह भूमध्य सागर से मृत सागर तक, और परात नदी से पृथ्वी पर सबसे दूरस्त स्थानों पर शासन करेगा। BSB BSB: And I will cut off the chariot from Ephraim and the horse from Jerusalem, and the bow of war will be broken. Then He will proclaim peace to the nations. His dominion will extend from sea to sea, and from the Euphrates to the ends of the earth.
11 UDB जब मैंने तुम सबसे प्रतिज्ञा की थी तब जो खून बहा था उसी के कारण यरूशलेम के निवासियों मैं उन लोगों को दासत्व से मुक्त करूँगा जिन्हें वे दूसरे देशों में ले गए थे, जहाँ मानो वे पानी रहित गड्ढे में कैद थे। BSB BSB: As for you, because of the blood of My covenant, I will release your prisoners from the waterless pit.
12 UDB तुम लोग जो उन देशों में कैदी थे, और अब भी मानते हो कि मैं तुम्हारी सहायता करूँगा, यहूदा लौटेगा, क्योंकि मैं वहाँ तुम्हारी रक्षा करूँगा। आज मैं घोषणा करता हूँ कि तुम्हारे द्वारा अनुभव की गई प्रत्येक परेशानी के लिए मैं तुमको आशीर्वाद दूँगा। BSB BSB: Return to your stronghold, O prisoners of hope; even today I declare that I will restore to you double.
13 UDB मैं यहूदा को मेरे धनुष के समान बना लूँगा, और मैं इस्राएल को अपना तीर बना लूँगा। मैं यरूशलेम के जवान पुरुषों को यूनान के सैनिकों के विरुद्ध लड़ने के लिए सक्षम करूँगा; तुम योद्धा की तलवार के समान होगे।“ BSB BSB: For I will bend Judah as My bow and fit it with Ephraim. I will rouse your sons, O Zion, against the sons of Greece. I will make you like the sword of a mighty man.
14 UDB एक दिन यहोवा अपने लोगों के ऊपर आकाश में दिखाई देंगे, और जो तीर वे मारेंगे वह बिजली गिरने के समान होंगे। यहोवा हमारे प्रभु अपनी तुरही फूँकेंगे, और वे दक्षिण में तेमान देश से आए शक्तिशाली तूफानों के साथ निकलेंगे। BSB BSB: Then the LORD will appear over them, and His arrow will go forth like lightning. The Lord GOD will sound the ram’s horn and advance in the whirlwinds of the south.
15 UDB स्वर्गदूतों की सेना के प्रधान, यहोवा, अपने लोगों की रक्षा करेंगे; यहूदा के सैनिक हमला करेंगे और अपने शत्रुओं को पराजित करेंगे जो उन पर गोफन और पत्थरों का उपयोग करके हमला करते हैं। यहूदा के वे सैनिक पीएँगे और जश्न मनाएँगे और नशे में धुत रहने वाले लोगों के समान चिल्लाएँगे; वे शराब से ऐसे भरे रहेंगे जैसे उन जानवरों के खून से भरे कटोरे जिन जानवरों को याजक वेदी पर मार डालता है– वह खून जो याजक वेदी के कोनों पर छिड़कता है। BSB BSB: The LORD of Hosts will shield them. They will destroy and conquer with slingstones; they will drink and roar as with wine. And they will be filled like sprinkling bowls, drenched like the corners of the altar.
16 UDB उस दिन, हमारे परमेश्वर यहोवा अपने लोगों को इस प्रकार बचाएँगे, जिस प्रकार एक चरवाहा अपनी भेड़ों के झुंड को खतरे से बचाता है। हमारे देश में, वे जवाहरात के समान होंगे जो एक मुकुट में चमकते हैं। BSB BSB: On that day the LORD their God will save them as the flock of His people; for like jewels in a crown they will sparkle over His land.
17 UDB वे प्रसन्न और सुंदर होंगे। जवान लोग अनाज खाने से शक्तिशाली हो जाएँगे, और जवान स्त्रियाँ नया दाखरस पीने से शक्तिशाली हो जाएँगी। BSB BSB: How lovely they will be, and how beautiful! Grain will make the young men flourish, and new wine, the young women.