1 ULB जब दाऊद सिकलग में कीश के पुत्र शाऊल के डर के मारे छिपा रहता था, तब ये उसके पास वहाँ आए, और ये उन वीरों में से थे जो युद्ध में उसके सहायक थे। BSB BSB: Now these were the men who came to David at Ziklag, while he was still banished from the presence of Saul son of Kish (they were among the mighty men who helped him in battle;
2 ULB ये धनुर्धारी थे, जो दायें-बांयें, दोनों हाथों से गोफन के पत्थर और धनुष के तीर चला सकते थे; और ये शाऊल के भाइयों में से बिन्यामीनी* थे, BSB BSB: they were archers using both the right and left hands to sling stones and shoot arrows; and they were Saul’s kinsmen from Benjamin):
3 ULB मुख्य तो अहीएजेर और दूसरा योआश था जो गिबावासी शमाआ का पुत्र था; फिर अज्मावेत के पुत्र यजीएल और पेलेत, फिर बराका और अनातोती येहू, BSB BSB: Ahiezer their chief and Joash, who were the sons of Shemaah the Gibeathite; Jeziel and Pelet, the sons of Azmaveth; Beracah; Jehu the Anathothite;
4 ULB और गिबोनी यिशमायाह जो तीसों में से एक वीर और उनके ऊपर भी था; फिर यिर्मयाह, यहजीएल, योहानान, गदेरावासी योजाबाद, BSB BSB: Ishmaiah the Gibeonite, a mighty man among the Thirty and a leader over the Thirty; Jeremiah, Jahaziel, Johanan, and Jozabad the Gederathite;
5 ULB एलूजै, यरीमोत, बाल्याह, शेमर्याह, हारूपी शपत्याह, BSB BSB: Eluzai, Jerimoth, Bealiah, Shemariah, and Shephatiah the Haruphite;
6 ULB एल्काना, यिश्शिय्याह, अजरेल, योएजेर, याशोबाम, जो सब कोरहवंशी थे, BSB BSB: Elkanah, Isshiah, Azarel, Joezer, and Jashobeam, who were Korahites;
7 ULB और गदोरवासी यरोहाम के पुत्र योएला और जबद्याह। BSB BSB: and Joelah and Zebadiah, the sons of Jeroham from Gedor.
8 ULB फिर जब दाऊद जंगल के गढ़ में रहता था, तब ये गादी जो शूरवीर थे, और युद्ध विद्या सीखे हुए और ढाल और भाला काम में लानेवाले थे, और उनके मुँह सिंह के से और वे पहाड़ी मृग के समान वेग से दौड़नेवाले थे, ये और गादियों से अलग होकर उसके पास आए, BSB BSB: Some Gadites defected to David at his stronghold in the wilderness. They were mighty men of valor, trained for battle, experts with the shield and spear, whose faces were like the faces of lions and who were as swift as gazelles on the mountains:
9 ULB अर्थात् मुख्य तो एजेर, दूसरा ओबद्याह, तीसरा एलीआब, BSB BSB: Ezer the chief, Obadiah the second in command, Eliab the third,
10 ULB चौथा मिश्मन्ना, पाँचवाँ यिर्मयाह, BSB BSB: Mishmannah the fourth, Jeremiah the fifth,
11 ULB छठा अत्तै, सातवाँ एलीएल, BSB BSB: Attai the sixth, Eliel the seventh,
12 ULB आठवाँ योहानान, नौवाँ एलजाबाद, BSB BSB: Johanan the eighth, Elzabad the ninth,
13 ULB दसवाँ यिर्मयाह और ग्यारहवाँ मकबन्नै था, BSB BSB: Jeremiah the tenth, and Machbanai the eleventh.
14 ULB ये गादी मुख्य योद्धा थे, उनमें से जो सबसे छोटा था वह तो एक सौ के ऊपर, और जो सबसे बड़ा था, वह हजार के ऊपर था। BSB BSB: These Gadites were army commanders, the least of whom was a match for a hundred, and the greatest for a thousand.
15 ULB ये ही वे हैं, जो पहले महीने में जब यरदन नदी सब किनारों के ऊपर-ऊपर बहती थी, तब उसके पार उतरे; और पूर्व और पश्चिम दोनों ओर के सब तराई के रहनेवालों को भगा दिया। BSB BSB: These are the ones who crossed the Jordan in the first month when it was overflowing all its banks, and they put to flight all those in the valleys, both to the east and to the west.
16 ULB कई एक बिन्यामीनी और यहूदी भी दाऊद के पास गढ़ में आए। BSB BSB: Other Benjamites and some men from Judah also came to David in his stronghold.
17 ULB उनसे मिलने को दाऊद निकला और उनसे कहा, “यदि तुम मेरे पास मित्रभाव से मेरी सहायता करने को आए हो, तब तो मेरा मन तुम से लगा रहेगा; परन्तु जो तुम मुझे धोखा देकर मेरे शत्रुओं के हाथ पकड़वाने आए हो, तो हमारे पितरों का परमेश्वर इस पर दृष्टि करके डाँटे, क्योंकि मेरे हाथ से कोई उपद्रव नहीं हुआ।” BSB BSB: And David went out to meet them, saying, “If you have come to me in peace to help me, my heart will be united with you; but if you have come to betray me to my enemies when my hands are free of violence, may the God of our fathers see it and judge you.”
18 ULB तब आत्मा अमासै में समाया, जो तीसों वीरों में मुख्य था, और उसने कहा, “हे दाऊद! हम तेरे हैं; हे यिशै के पुत्र! हम तेरी ओर के हैं, तेरा कुशल ही कुशल हो और तेरे सहायकों का कुशल हो, क्योंकि तेरा परमेश्वर तेरी सहायता किया करता है।” इसलिए दाऊद ने उनको रख लिया, और अपने दल के मुखिये ठहरा दिए। BSB BSB: Then the Spirit came upon Amasai, the chief of the Thirty, and he said: “We are yours, O David! We are with you, O son of Jesse! Peace, peace to you, and peace to your helpers, for your God helps you.” So David received them and made them leaders of his troops.
19 ULB फिर कुछ मनश्शेई भी उस समय दाऊद के पास भाग आए, जब वह पलिश्तियों के साथ होकर शाऊल से लड़ने को गया, परन्तु वह उसकी कुछ सहायता न कर सका, क्योंकि पलिश्तियों के सरदारों ने सम्मति लेने पर यह कहकर उसे विदा किया, “वह हमारे सिर कटवाकर अपने स्वामी शाऊल से फिर मिल जाएगा।” BSB BSB: Some from Manasseh defected to David when he went with the Philistines to fight against Saul. (They did not help the Philistines because the Philistine rulers consulted and sent David away, saying, “It will cost us our heads if he defects to his master Saul.”)
20 ULB जब वह सिकलग को जा रहा था, तब ये मनश्शेई उसके पास भाग आए; अर्थात् अदनह, योजाबाद, यदीएल, मीकाएल, योजाबाद, एलीहू और सिल्लतै जो मनश्शे के हजारों के मुखिये थे। BSB BSB: When David went to Ziklag, these men of Manasseh defected to him: Adnah, Jozabad, Jediael, Michael, Jozabad, Elihu, and Zillethai, chiefs of thousands in Manasseh.
21 ULB इन्होंने लुटेरों के दल के विरुद्ध दाऊद की सहायता की, क्योंकि ये सब शूरवीर थे, और सेना के प्रधान भी बन गए। BSB BSB: They helped David against the raiders, for they were all mighty men of valor and commanders in the army.
22 ULB वरन् प्रतिदिन लोग दाऊद की सहायता करने को उसके पास आते रहे, यहाँ तक कि परमेश्वर की सेना के समान एक बड़ी सेना बन गई। BSB BSB: For at that time men came to David day after day to help him, until he had a great army, like the army of God.
23 ULB फिर लोग लड़ने के लिये हथियार बाँधे हुए हेब्रोन में दाऊद के पास इसलिए आए कि यहोवा के वचन के अनुसार शाऊल का राज्य उसके हाथ में कर दें: उनके मुखियों की गिनती यह है। BSB BSB: Now these are the numbers of men armed for battle who came to David at Hebron to turn Saul’s kingdom over to him, in accordance with the word of the LORD:
24 ULB यहूदा के ढाल और भाला लिए हुए छः हजार आठ सौ हथियारबंद लड़ने को आए। BSB BSB: From Judah: 6,800 armed troops bearing shields and spears.
25 ULB शिमोनी सात हजार एक सौ तैयार शूरवीर लड़ने को आए। BSB BSB: From Simeon: 7,100 mighty men of valor, ready for battle.
26 ULB लेवीय चार हजार छः सौ आए। BSB BSB: From Levi: 4,600,
27 ULB और हारून के घराने का प्रधान यहोयादा था, और उसके साथ तीन हजार सात सौ आए। BSB BSB: including Jehoiada, leader of the house of Aaron, with 3,700 men,
28 ULB और सादोक नामक एक जवान वीर भी आया, और उसके पिता के घराने के बाईस प्रधान आए। BSB BSB: and Zadok, a mighty young man of valor, with 22 commanders from his own family.
29 ULB और शाऊल के भाई बिन्यामीनियों में से तीन हजार आए, क्योंकि उस समय तक आधे बिन्यामीनियों से अधिक शाऊल के घराने का पक्ष करते रहे। BSB BSB: From Benjamin, the kinsmen of Saul: 3,000, most of whom had remained loyal to the house of Saul up to that time.
30 ULB फिर एप्रैमियों में से बड़े वीर और अपने-अपने पितरों के घरानों में नामी पुरुष बीस हजार आठ सौ आए। BSB BSB: From Ephraim: 20,800 mighty men of valor, famous among their own clans.
31 ULB मनश्शे के आधे गोत्र में से दाऊद को राजा बनाने के लिये अठारह हजार आए, जिनके नाम बताए गए थे। BSB BSB: From the half-tribe of Manasseh: 18,000 designated by name to come and make David king.
32 ULB इस्साकारियों में से जो समय को पहचानते थे, कि इस्राएल को क्या करना उचित है, उनके प्रधान दो सौ थे; और उनके सब भाई उनकी आज्ञा में रहते थे। BSB BSB: From Issachar, men who understood the times and knew what Israel should do: 200 chiefs with all their kinsmen at their command.
33 ULB फिर जबूलून में से युद्ध के सब प्रकार के हथियार लिए हुए लड़ने को पाँति बाँधनेवाले योद्धा पचास हजार आए, वे पाँति बाँधनेवाले थेः और चंचल न थे। BSB BSB: From Zebulun: 50,000 fit for service, trained for battle with all kinds of weapons of war, who with one purpose were devoted to David.
34 ULB फिर नप्ताली में से प्रधान तो एक हजार, और उनके संग ढाल और भाला लिए सैंतीस हजार आए। BSB BSB: From Naphtali: 1,000 commanders, accompanied by 37,000 men with shield and spear.
35 ULB दानियों में से लड़ने के लिये पाँति बाँधनेवाले अट्ठाईस हजार छः सौ आए। BSB BSB: From Dan: 28,600 prepared for battle.
36 ULB और आशेर में से लड़ने को पाँति बाँधनेवाले चालीस हजार योद्धा आए। BSB BSB: From Asher: 40,000 fit for service, prepared for battle.
37 ULB और यरदन पार रहनेवाले रूबेनी, गादी और मनश्शे के आधे गोत्रियों में से युद्ध के सब प्रकार के हथियार लिए हुए एक लाख बीस हजार आए। BSB BSB: And from east of the Jordan, from Reuben, Gad, and the half-tribe of Manasseh there: 120,000 armed with every kind of weapon of war.
38 ULB ये सब युद्ध के लिये पाँति बाँधनेवाले दाऊद को सारे इस्राएल का राजा बनाने के लिये हेब्रोन में सच्चे मन से आए, और अन्य सब इस्राएली भी दाऊद को राजा बनाने के लिये सहमत थे। BSB BSB: All these men of war, arrayed for battle, came to Hebron fully determined to make David king over all Israel. And all the rest of the Israelites were of one mind to make David king.
39 ULB वे वहाँ तीन दिन दाऊद के संग खाते पीते रहे, क्योंकि उनके भाइयों ने उनके लिये तैयारी की थी, BSB BSB: They spent three days there eating and drinking with David, for their relatives had provided for them.
40 ULB और जो उनके निकट वरन् इस्साकार, जबूलून और नप्ताली तक रहते थे, वे भी गदहों, ऊँटों, खच्चरों और बैलों पर मैदा, अंजीरों और किशमिश की टिकियाँ, दाखमधु और तेल आदि भोजनवस्तु लादकर लाए, और बैल और भेड़-बकरियाँ बहुतायत से लाए; क्योंकि इस्राएल में आनन्द मनाया जा रहा था। BSB BSB: And their neighbors from as far away as Issachar, Zebulun, and Naphtali came bringing food on donkeys, camels, mules, and oxen—abundant supplies of flour, fig cakes and raisin cakes, wine and oil, oxen and sheep. Indeed, there was joy in Israel.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.