1 ULB यहाँ तक सुनने में आता है, कि तुम में व्यभिचार होता है, वरन् ऐसा व्यभिचार जो अन्यजातियों में भी नहीं होता, कि एक पुरुष अपने पिता की पत्नी को रखता है। (लैव्य. 18:8, व्य. 22:30) BSB BSB: It is actually reported that there is sexual immorality among you, and of a kind that is intolerable even among pagans: A man has his father’s wife.
2 ULB और तुम शोक तो नहीं करते, जिससे ऐसा काम करनेवाला तुम्हारे बीच में से निकाला जाता, परन्तु घमण्ड करते हो। BSB BSB: And you are proud! Shouldn’t you rather have been stricken with grief and have removed from your fellowship the man who did this?
3 ULB मैं तो शरीर के भाव से दूर था, परन्तु आत्मा के भाव से तुम्हारे साथ होकर, मानो उपस्थिति की दशा में ऐसे काम करनेवाले के विषय में न्याय कर चुका हूँ। BSB BSB: Although I am absent from you in body, I am present with you in spirit, and I have already pronounced judgment on the one who did this, just as if I were present.
4 ULB कि जब तुम, और मेरी आत्मा, हमारे प्रभु यीशु की सामर्थ्य के साथ इकट्ठे हों, तो ऐसा मनुष्य, हमारे प्रभु यीशु के नाम से। BSB BSB: When you are assembled in the name of our Lord Jesus and I am with you in spirit, along with the power of the Lord Jesus,
5 ULB शरीर के विनाश के लिये शैतान को सौंपा जाए, ताकि उसकी आत्मा प्रभु यीशु के दिन में उद्धार पाए। BSB BSB: hand this man over to Satan for the destruction of the flesh, so that his spirit may be saved on the Day of the Lord.
6 ULB तुम्हारा घमण्ड करना अच्छा नहीं; क्या तुम नहीं जानते, कि थोड़ा सा ख़मीर* पूरे गुँधे हुए आटे को ख़मीर कर देता है। BSB BSB: Your boasting is not good. Do you not know that a little leaven works through the whole batch of dough?
8 ULB इसलिए आओ हम उत्सव में आनन्द मनायें, न तो पुराने ख़मीर से और न बुराई और दुष्टता के ख़मीर से, परन्तु सिधाई और सच्चाई की अख़मीरी रोटी से। BSB BSB: Therefore let us keep the feast, not with the old bread, leavened with malice and wickedness, but with the unleavened bread of sincerity and of truth.
9 ULB मैंने अपनी पत्री में तुम्हें लिखा है*, कि व्यभिचारियों की संगति न करना। BSB BSB: I wrote you in my letter not to associate with sexually immoral people.
10 ULB यह नहीं, कि तुम बिलकुल इस जगत के व्यभिचारियों, या लोभियों, या अंधेर करनेवालों, या मूर्तिपूजकों की संगति न करो; क्योंकि इस दशा में तो तुम्हें जगत में से निकल जाना ही पड़ता। BSB BSB: I was not including the sexually immoral of this world, or the greedy and swindlers, or idolaters. In that case you would have to leave this world.
11 ULB मेरा कहना यह है; कि यदि कोई भाई कहलाकर, व्यभिचारी, या लोभी, या मूर्तिपूजक, या गाली देनेवाला, या पियक्कड़, या अंधेर करनेवाला हो, तो उसकी संगति मत करना; वरन् ऐसे मनुष्य के साथ खाना भी न खाना। BSB BSB: But now I am writing you not to associate with anyone who claims to be a brother but is sexually immoral or greedy, an idolater or a verbal abuser, a drunkard or a swindler. With such a man do not even eat.
12 ULB क्योंकि मुझे बाहरवालों का न्याय करने से क्या काम*? क्या तुम भीतरवालों का न्याय नहीं करते? BSB BSB: What business of mine is it to judge those outside the church? Are you not to judge those inside?
13 ULB परन्तु बाहरवालों का न्याय परमेश्वर करता है: इसलिए उस कुकर्मी को अपने बीच में से निकाल दो। BSB BSB: God will judge those outside. “Expel the wicked man from among you.”
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.