1 ULB दाऊद राजा बूढ़ा और उसकी आयु बहुत बढ़ गई थी; और यद्यपि उसको कपड़े ओढ़ाये जाते थे, तो भी वह गर्म न होता था। BSB BSB: Now King David was old and well along in years, and though they covered him with blankets, he could not keep warm.
2 ULB उसके कर्मचारियों ने उससे कहा, “हमारे प्रभु राजा के लिये कोई जवान कुँवारी ढूँढ़ी जाए, जो राजा के सम्मुख रहकर उसकी सेवा किया करे और तेरे पास लेटा करे, कि हमारे प्रभु राजा को गर्मी पहुँचे।” BSB BSB: So his servants said to him, “Let us search for a young virgin for our lord the king, to attend to him and care for him and lie by his side to keep him warm.”
3 ULB तब उन्होंने समस्त इस्राएली देश में सुन्दर कुँवारी ढूँढ़ते-ढूँढ़ते अबीशग नामक एक शूनेमिन कन्या को पाया, और राजा के पास ले आए। BSB BSB: Then they searched throughout Israel for a beautiful girl, and they found Abishag the Shunammite and brought her to the king.
4 ULB वह कन्या बहुत ही सुन्दर थी; और वह राजा की दासी होकर उसकी सेवा करती रही; परन्तु राजा का उससे सहवास न हुआ। BSB BSB: The girl was unsurpassed in beauty; she cared for the king and served him, but he had no relations with her.
5 ULB तब हग्गीत का पुत्र अदोनिय्याह* सिर ऊँचा करके कहने लगा, “मैं राजा बनूँगा।” सो उसने रथ और सवार और अपने आगे-आगे दौड़ने को पचास अंगरक्षकों को रख लिए। BSB BSB: At that time Adonijah, David’s son by Haggith, began to exalt himself, saying, “I will be king!” And he acquired chariots and horsemen and fifty men to run ahead of him.
6 ULB उसके पिता ने तो जन्म से लेकर उसे कभी यह कहकर उदास न किया था, “तूने ऐसा क्यों किया।” वह बहुत रूपवान था, और अबशालोम के बाद उसका जन्म हुआ था। BSB BSB: (His father had never once reprimanded him by saying, “Why do you act this way?” Adonijah was also very handsome, born next after Absalom.)
7 ULB उसने सरूयाह के पुत्र योआब से और एब्यातार याजक से बातचीत की, और उन्होंने उसके पीछे होकर उसकी सहायता की। BSB BSB: So Adonijah conferred with Joab son of Zeruiah and with Abiathar the priest, who supported him.
8 ULB परन्तु सादोक याजक यहोयादा का पुत्र बनायाह, नातान नबी, शिमी, रेई, और दाऊद के शूरवीरों ने अदोनिय्याह का साथ न दिया। BSB BSB: But Zadok the priest, Benaiah son of Jehoiada, Nathan the prophet, Shimei, Rei, and David’s mighty men would not join Adonijah.
9 ULB अदोनिय्याह ने जोहेलेत नामक पत्थर के पास जो एनरोगेल के निकट है, भेड़-बैल और तैयार किए हुए पशु बलि किए, और अपने सब भाइयों, राजकुमारों और राजा के सब यहूदी कर्मचारियों को बुला लिया। BSB BSB: And Adonijah sacrificed sheep, oxen, and fattened calves near the stone of Zoheleth, which is next to En-rogel. He invited all his royal brothers and all the men of Judah who were servants of the king.
10 ULB परन्तु नातान नबी, और बनायाह और शूरवीरों को और अपने भाई सुलैमान को उसने न बुलाया। BSB BSB: But he did not invite Nathan the prophet, Benaiah, the mighty men, or his brother Solomon.
11 ULB तब नातान ने सुलैमान की माता बतशेबा से कहा, “क्या तूने सुना है कि हग्गीत का पुत्र अदोनिय्याह राजा बन बैठा है और हमारा प्रभु दाऊद इसे नहीं जानता? BSB BSB: Then Nathan said to Bathsheba the mother of Solomon, “Have you not heard that Adonijah son of Haggith has become king, and our lord David does not know it?
12 ULB इसलिए अब आ, मैं तुझे ऐसी सम्मति देता हूँ, जिससे तू अपना और अपने पुत्र सुलैमान का प्राण बचाए*। BSB BSB: Now please, come and let me advise you. Save your own life and the life of your son Solomon.
13 ULB तू दाऊद राजा के पास जाकर, उससे यह पूछ, ‘हे मेरे प्रभु! हे राजा! क्या तूने शपथ खाकर अपनी दासी से नहीं कहा, कि तेरा पुत्र सुलैमान मेरे बाद राजा होगा, और वह मेरी राजगद्दी पर विराजेगा? फिर अदोनिय्याह क्यों राजा बन बैठा है?’ BSB BSB: Go at once to King David and say, ‘My lord the king, did you not swear to your maidservant, “Surely your son Solomon will reign after me, and he will sit on my throne”? Why then has Adonijah become king?’
14 ULB और जब तू वहाँ राजा से ऐसी बातें करती रहेगी, तब मैं तेरे पीछे आकर, तेरी बातों की पुष्टि करूँगा।” BSB BSB: Then, while you are still there speaking with the king, I will come in after you and confirm your words.”
15 ULB तब बतशेबा राजा के पास कोठरी में गई; राजा तो बहुत बूढ़ा था, और उसकी सेवा टहल शूनेमिन अबीशग करती थी। BSB BSB: So Bathsheba went to see the king in his bedroom. Since the king was very old, Abishag the Shunammite was serving him.
16 ULB बतशेबा ने झुककर राजा को दण्डवत् किया, और राजा ने पूछा, “तू क्या चाहती है?” BSB BSB: And Bathsheba bowed down in homage to the king, who asked, “What is your desire?”
17 ULB उसने उत्तर दिया, “हे मेरे प्रभु, तूने तो अपने परमेश्वर यहोवा की शपथ खाकर अपनी दासी से कहा था, ‘तेरा पुत्र सुलैमान मेरे बाद राजा होगा और वह मेरी गद्दी पर विराजेगा।’ BSB BSB: “My lord,” she replied, “you yourself swore to your maidservant by the LORD your God: ‘Surely your son Solomon will reign after me, and he will sit on my throne.’
18 ULB अब देख अदोनिय्याह राजा बन बैठा है, और अब तक मेरा प्रभु राजा इसे नहीं जानता। BSB BSB: But now, behold, Adonijah has become king, and you, my lord the king, do not know it.
19 ULB उसने बहुत से बैल तैयार किए, पशु और भेड़ें बलि की, और सब राजकुमारों को और एब्यातार याजक और योआब सेनापति को बुलाया है, परन्तु तेरे दास सुलैमान को नहीं बुलाया। BSB BSB: And he has sacrificed an abundance of oxen, fattened calves, and sheep, and has invited all the other sons of the king, as well as Abiathar the priest and Joab the commander of the army. But he has not invited your servant Solomon.
20 ULB और हे मेरे प्रभु! हे राजा! सब इस्राएली तुझे ताक रहे हैं कि तू उनसे कहे, कि हमारे प्रभु राजा की गद्दी पर उसके बाद कौन बैठेगा। BSB BSB: And as for you, my lord the king, the eyes of all Israel are upon you to tell them who will sit on the throne of my lord the king after him.
21 ULB नहीं तो जब हमारा प्रभु राजा, अपने पुरखाओं के संग सोएगा, तब मैं और मेरा पुत्र सुलैमान दोनों अपराधी गिने जाएँगे।” BSB BSB: Otherwise, when my lord the king rests with his fathers, I and my son Solomon will be counted as criminals.”
22 ULB जब बतशेबा राजा से बातें कर ही रही थी, कि नातान नबी भी आ गया। BSB BSB: And just then, while Bathsheba was still speaking with the king, Nathan the prophet arrived.
23 ULB और राजा से कहा गया, “नातान नबी हाज़िर है;” तब वह राजा के सम्मुख आया, और मुँह के बल गिरकर राजा को दण्डवत् की। BSB BSB: So the king was told, “Nathan the prophet is here.” And Nathan went in and bowed facedown before the king.
24 ULB तब नातान कहने लगा, “हे मेरे प्रभु, हे राजा! क्या तूने कहा है, ‘अदोनिय्याह मेरे बाद राजा होगा और वह मेरी गद्दी पर विराजेगा?’ BSB BSB: “My lord the king,” said Nathan, “did you say, ‘Adonijah will reign after me, and he will sit on my throne’?
25 ULB देख उसने आज नीचे जाकर बहुत से बैल, तैयार किए हुए पशु और भेड़ें बलि की हैं, और सब राजकुमारों और सेनापतियों को और एब्यातार याजक को भी बुला लिया है; और वे उसके सम्मुख खाते पीते हुए कह रहे हैं, ‘अदोनिय्याह राजा जीवित रहे।’ BSB BSB: For today he has gone down and sacrificed an abundance of oxen, fattened calves, and sheep, and has invited all the sons of the king, the commanders of the army, and Abiathar the priest. And behold, they are eating and drinking before him, saying, ‘Long live King Adonijah!’
26 ULB परन्तु मुझ तेरे दास को, और सादोक याजक और यहोयादा के पुत्र बनायाह, और तेरे दास सुलैमान को उसने नहीं बुलाया। BSB BSB: But me your servant he has not invited, nor Zadok the priest, nor Benaiah son of Jehoiada, nor your servant Solomon.
27 ULB क्या यह मेरे प्रभु राजा की ओर से हुआ? तूने तो अपने दास को यह नहीं जताया है, कि प्रभु राजा की गद्दी पर कौन उसके बाद विराजेगा।” BSB BSB: Has my lord the king let this happen without informing your servant who should sit on the throne after my lord the king?”
28 ULB दाऊद राजा ने कहा, “बतशेबा को मेरे पास बुला लाओ।” तब वह राजा के पास आकर उसके सामने खड़ी हुई। BSB BSB: Then King David said, “Call in Bathsheba for me.” So she came into the king’s presence and stood before him.
29 ULB राजा ने शपथ खाकर कहा, “यहोवा जो मेरा प्राण सब जोखिमों से बचाता आया है, BSB BSB: And the king swore an oath, saying, “As surely as the LORD lives, who has redeemed my life from all distress,
30 ULB उसके जीवन की शपथ, जैसा मैंने तुझ से इस्राएल के परमेश्वर यहोवा की शपथ खाकर कहा था, ‘तेरा पुत्र सुलैमान मेरे बाद राजा होगा, और वह मेरे बदले मेरी गद्दी पर विराजेगा,’ वैसा ही मैं निश्चय आज के दिन करूँगा।” BSB BSB: I will carry out this very day exactly what I swore to you by the LORD, the God of Israel: Surely your son Solomon will reign after me, and he will sit on my throne in my place.”
31 ULB तब बतशेबा ने भूमि पर मुँह के बल गिर राजा को दण्डवत् करके कहा, “मेरा प्रभु राजा दाऊद सदा तक जीवित रहे!” BSB BSB: Bathsheba bowed facedown in homage to the king and said, “May my lord King David live forever!”
32 ULB तब दाऊद राजा ने कहा, “मेरे पास सादोक याजक, नातान नबी, यहोयादा के पुत्र बनायाह को बुला लाओ।” अतः वे राजा के सामने आए। BSB BSB: Then King David said, “Call in for me Zadok the priest, Nathan the prophet, and Benaiah son of Jehoiada.” So they came before the king.
33 ULB राजा ने उनसे कहा, “अपने प्रभु के कर्मचारियों को साथ लेकर मेरे पुत्र सुलैमान को मेरे निज खच्चर पर चढ़ाओ; और गीहोन को ले जाओ; BSB BSB: “Take my servants with you,” said the king. “Set my son Solomon on my own mule and take him down to Gihon.
34 ULB और वहाँ सादोक याजक और नातान नबी इस्राएल का राजा होने को उसका अभिषेक करें; तब तुम सब नरसिंगा फूँककर कहना, ‘राजा सुलैमान जीवित रहे।’ BSB BSB: There Zadok the priest and Nathan the prophet are to anoint him king over Israel. You are to blow the ram’s horn and declare, ‘Long live King Solomon!’
35 ULB और तुम उसके पीछे-पीछे इधर आना, और वह आकर मेरे सिंहासन पर विराजे, क्योंकि मेरे बदले में वही राजा होगा; और उसी को मैंने इस्राएल और यहूदा का प्रधान होने को ठहराया है।” BSB BSB: Then you shall go up with him, and he is to come and sit on my throne and reign in my place. For I have appointed him ruler over Israel and Judah.”
36 ULB तब यहोयादा के पुत्र बनायाह ने कहा, “आमीन! मेरे प्रभु राजा का परमेश्वर यहोवा भी ऐसा ही कहे। BSB BSB: “Amen,” replied Benaiah son of Jehoiada. “May the LORD, the God of my lord the king, so declare it.
37 ULB जिस रीति यहोवा मेरे प्रभु राजा के संग रहा*, उसी रीति वह सुलैमान के भी संग रहे, और उसका राज्य मेरे प्रभु दाऊद राजा के राज्य से भी अधिक बढ़ाए।” BSB BSB: Just as the LORD was with my lord the king, so may He be with Solomon and make his throne even greater than that of my lord King David.”
39 ULB तब सादोक याजक ने यहोवा के तम्बू में से तेल भरा हुआ सींग निकाला, और सुलैमान का राज्याभिषेक किया। और वे नरसिंगे फूँकने लगे; और सब लोग बोल उठे, “राजा सुलैमान जीवित रहे।” BSB BSB: Zadok the priest took the horn of oil from the tabernacle and anointed Solomon. Then they blew the ram’s horn, and all the people proclaimed, “Long live King Solomon!”
40 ULB तब सब लोग उसके पीछे-पीछे बाँसुरी बजाते और इतना बड़ा आनन्द करते हुए ऊपर गए, कि उनकी ध्वनि से पृथ्वी डोल उठी। BSB BSB: All the people followed him, playing flutes and rejoicing with such a great joy that the earth was split by the sound.
41 ULB जब अदोनिय्याह और उसके सब अतिथि खा चुके थे, तब यह ध्वनि उनको सुनाई पड़ी। योआब ने नरसिंगे का शब्द सुनकर पूछा, “नगर में हलचल और चिल्लाहट का शब्द क्यों हो रहा है?” BSB BSB: Now Adonijah and all his guests were finishing their feast when they heard the sound of the ram’s horn. “Why is the city in such a loud uproar?” asked Joab.
42 ULB वह यह कहता ही था, कि एब्यातार याजक का पुत्र योनातान आया और अदोनिय्याह ने उससे कहा, “भीतर आ; तू तो भला मनुष्य है, और भला समाचार भी लाया होगा।” BSB BSB: As he was speaking, suddenly Jonathan the son of Abiathar the priest arrived. “Come in,” said Adonijah, “for you are a man of valor. You must be bringing good news.”
43 ULB योनातान ने अदोनिय्याह से कहा, “सचमुच हमारे प्रभु राजा दाऊद ने सुलैमान को राजा बना दिया। BSB BSB: “Not at all,” Jonathan replied. “Our lord King David has made Solomon king.
44 ULB और राजा ने सादोक याजक, नातान नबी और यहोयादा के पुत्र बनायाह और करेतियों और पलेतियों को उसके संग भेज दिया, और उन्होंने उसको राजा के खच्चर पर चढ़ाया है। BSB BSB: And with Solomon, the king has sent Zadok the priest, Nathan the prophet, and Benaiah son of Jehoiada, along with the Cherethites and Pelethites, and they have set him on the king’s mule.
45 ULB और सादोक याजक, और नातान नबी ने गीहोन में उसका राज्याभिषेक किया है; और वे वहाँ से ऐसा आनन्द करते हुए ऊपर गए हैं कि नगर में हलचल मच गई, और जो शब्द तुम को सुनाई पड़ रहा है वही है। BSB BSB: Zadok the priest and Nathan the prophet have anointed him king at Gihon, and they have gone up from there with rejoicing that rings out in the city. That is the noise you hear.
46 ULB सुलैमान राजगद्दी पर विराज भी रहा है। BSB BSB: Moreover, Solomon has taken his seat on the royal throne.
47 ULB फिर राजा के कर्मचारी हमारे प्रभु दाऊद राजा को यह कहकर धन्य कहने आए, ‘तेरा परमेश्वर, सुलैमान का नाम, तेरे नाम से भी महान करे, और उसका राज्य तेरे राज्य से भी अधिक बढ़ाए;’ और राजा ने अपने पलंग पर दण्डवत् की। BSB BSB: The king’s servants have also gone to congratulate our lord King David, saying, ‘May your God make the name of Solomon more famous than your own name, and may He make his throne greater than your throne.’ And the king has bowed in worship on his bed,
48 ULB फिर राजा ने यह भी कहा, ‘इस्राएल का परमेश्वर यहोवा धन्य है, जिस ने आज मेरे देखते एक को मेरी गद्दी पर विराजमान किया है।’” BSB BSB: saying, ‘Blessed be the LORD, the God of Israel! Today He has provided one to sit on my throne, and my eyes have seen it.’”
49 ULB तब जितने अतिथि अदोनिय्याह के संग थे वे सब थरथरा उठे, और उठकर अपना-अपना मार्ग लिया। BSB BSB: At this, all the guests of Adonijah arose in terror and scattered.
51 ULB तब सुलैमान को यह समाचार मिला, “अदोनिय्याह सुलैमान राजा से ऐसा डर गया है कि उसने वेदी के सींगों को यह कहकर पकड़ लिया है, ‘आज राजा सुलैमान शपथ खाए कि अपने दास को तलवार से न मार डालेगा।’” BSB BSB: It was reported to Solomon: “Behold, Adonijah fears King Solomon, and he has taken hold of the horns of the altar, saying, ‘Let King Solomon first swear to me not to put his servant to the sword.’”
52 ULB सुलैमान ने कहा, “यदि वह भलमनसी दिखाए तो उसका एक बाल भी भूमि पर गिरने न पाएगा*, परन्तु यदि उसमें दुष्टता पाई जाए, तो वह मारा जाएगा।” BSB BSB: And Solomon replied, “If he is a man of character, not a single hair of his will fall to the ground. But if evil is found in him, he will die.”
53 ULB तब राजा सुलैमान ने लोगों को भेज दिया जो उसको वेदी के पास से उतार ले आए तब उसने आकर राजा सुलैमान को दण्डवत् की और सुलैमान ने उससे कहा, “अपने घर चला जा।” BSB BSB: So King Solomon summoned Adonijah down from the altar, and he came and bowed down before King Solomon, who said to him, “Go to your home.”
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.