1 ULB अराम के राजा बेन्हदद ने अपनी सारी सेना इकट्ठी की, और उसके साथ बत्तीस राजा और घोड़े और रथ थे; उन्हें संग लेकर उसने सामरिया पर चढ़ाई की, और उसे घेर के उसके विरुद्ध लड़ा। BSB BSB: Now Ben-hadad king of Aram assembled his entire army. Accompanied by thirty-two kings with their horses and chariots, he marched up, besieged Samaria, and waged war against it.
2 ULB और उसने नगर में इस्राएल के राजा अहाब के पास दूतों को यह कहने के लिये भेजा, “बेन्हदद तुझ से यह कहता है, BSB BSB: Then he sent messengers into the city to Ahab king of Israel,
3 ULB ‘तेरा चाँदी सोना मेरा है, और तेरी स्त्रियों और बच्चों में जो-जो उत्तम हैं वह भी सब मेरे हैं।’” BSB BSB: saying, “This is what Ben-hadad says: ‘Your silver and gold are mine, and your best wives and children are mine!’”
4 ULB इस्राएल के राजा ने उसके पास कहला भेजा, “हे मेरे प्रभु! हे राजा! तेरे वचन के अनुसार मैं और मेरा जो कुछ है, सब तेरा है।” BSB BSB: And the king of Israel replied, “Just as you say, my lord the king: I am yours, along with all that I have.”
5 ULB उन्हीं दूतों ने फिर आकर कहा, “बेन्हदद तुझ से यह कहता है, ‘मैंने तेरे पास यह कहला भेजा था कि तुझे अपनी चाँदी सोना और स्त्रियाँ और बालक भी मुझे देने पड़ेंगे। BSB BSB: The messengers came back and said, “This is what Ben-hadad says: ‘I have sent to you to demand your silver, your gold, your wives, and your children.
6 ULB परन्तु कल इसी समय मैं अपने कर्मचारियों को तेरे पास भेजूँगा और वे तेरे और तेरे कर्मचारियों के घरों में ढूँढ़-ढाँढ़ करेंगे, और तेरी जो-जो मनभावनी वस्तुएँ निकालें उन्हें वे अपने-अपने हाथ में लेकर आएँगे।’” BSB BSB: But about this time tomorrow I will send my servants to search your palace and the houses of your servants. They will seize and carry away all that is precious to you.’”
7 ULB तब इस्राएल के राजा ने अपने देश के सब पुरनियों को बुलवाकर कहा, “सोच विचार करो, कि वह मनुष्य हमारी हानि ही का अभिलाषी है; उसने मुझसे मेरी स्त्रियाँ, बालक, चाँदी सोना मँगा भेजा है, और मैंने इन्कार न किया।” BSB BSB: Then the king of Israel summoned all the elders of the land and said, “Please take note and see that this man is looking for trouble, for when he demanded my wives, my children, my silver, and my gold, I did not deny him.”
8 ULB तब सब पुरनियों ने और सब साधारण लोगों ने उससे कहा, “उसकी न सुनना; और न मानना।” BSB BSB: And the elders and the people all said, “Do not listen to him or consent to his terms.”
9 ULB तब राजा ने बेन्हदद के दूतों से कहा, “मेरे प्रभु राजा से मेरी ओर से कहो, ‘जो कुछ तूने पहले अपने दास से चाहा था वह तो मैं करूँगा, परन्तु यह मुझसे न होगा।’” तब बेन्हदद के दूतों ने जाकर उसे यह उत्तर सुना दिया। BSB BSB: So Ahab answered the messengers of Ben-hadad, “Tell my lord the king, ‘All that you demanded of your servant the first time I will do, but this thing I cannot do.’” So the messengers departed and relayed the message to Ben-hadad.
10 ULB तब बेन्हदद ने अहाब के पास कहला भेजा, “यदि सामरिया में इतनी धूल निकले* कि मेरे सब पीछे चलनेहारों की मुट्ठी भर जाए तो देवता मेरे साथ ऐसा ही वरन् इससे भी अधिक करें।” (मत्ती 12:42, लूका 11:31) BSB BSB: Then Ben-hadad sent another message to Ahab: “May the gods deal with me, and ever so severely, if enough dust remains of Samaria for each of my men to have a handful.”
11 ULB इस्राएल के राजा ने उत्तर देकर कहा, “उससे कहो, ‘जो हथियार बाँधता हो वह उसके समान न फूले जो उन्हें उतारता हो।’” BSB BSB: And the king of Israel replied, “Tell him: ‘The one putting on his armor should not boast like one taking it off.’”
12 ULB यह वचन सुनते ही वह जो अन्य राजाओं समेत डेरों में पी रहा था, उसने अपने कर्मचारियों से कहा, “पाँति बाँधो,” तब उन्होंने नगर के विरुद्ध पाँति बाँधी। BSB BSB: Ben-hadad received this message while he and the kings were drinking in their tents, and he said to his servants, “Take your positions.” So they stationed themselves against the city.
13 ULB तब एक नबी ने इस्राएल के राजा अहाब के पास जाकर कहा, “यहोवा तुझ से यह कहता है, ‘यह बड़ी भीड़ जो तूने देखी है, उस सब को मैं आज तेरे हाथ में कर दूँगा, इससे तू जान लेगा, कि मैं यहोवा हूँ।’” BSB BSB: Meanwhile a prophet approached Ahab king of Israel and declared, “This is what the LORD says: ‘Do you see this entire great army? Behold, I will deliver it into your hand this very day, and you will know that I am the LORD.’”
15 ULB तब उसने प्रदेशों के हाकिमों के सेवकों की गिनती ली, और वे दो सौ बत्तीस निकले; और उनके बाद उसने सब इस्राएली लोगों की गिनती ली, और वे सात हजार निकले। BSB BSB: So Ahab assembled the young officers of the district governors, and there were 232 men. And after them, he assembled the rest of the Israelite troops, 7,000 in all.
16 ULB ये दोपहर को निकल गए, उस समय बेन्हदद अपने सहायक बत्तीसों राजाओं समेत डेरों में शराब पीकर मतवाला हो रहा था। BSB BSB: They marched out at noon while Ben-hadad and the 32 kings allied with him were in their tents getting drunk.
17 ULB प्रदेशों के हाकिमों के सेवक पहले निकले। तब बेन्हदद ने दूत भेजे, और उन्होंने उससे कहा, “सामरिया से कुछ मनुष्य निकले आते हैं।” BSB BSB: And the young officers of the district governors marched out first. Now Ben-hadad had sent out scouts, who reported to him, “Men are marching out of Samaria.”
18 ULB उसने कहा, “चाहे वे मेल करने को निकले हों, चाहे लड़ने को, तो भी उन्हें जीवित ही पकड़ लाओ।” BSB BSB: “If they have marched out in peace,” he said, “take them alive. Even if they have marched out for war, take them alive.”
19 ULB तब प्रदेशों के हाकिमों के सेवक और उनके पीछे की सेना के सिपाही नगर से निकले। BSB BSB: Meanwhile, these young officers of the district governors marched out of the city, with the army behind them,
20 ULB और वे अपने-अपने सामने के पुरुष को मारने लगे; और अरामी भागे, और इस्राएल ने उनका पीछा किया, और अराम का राजा बेन्हदद, सवारों के संग घोड़े पर चढ़ा, और भागकर बच गया। BSB BSB: and each one struck down his opponent. So the Arameans fled, with the Israelites in pursuit. But Ben-hadad king of Aram escaped on horseback with the cavalry.
21 ULB तब इस्राएल के राजा ने भी निकलकर घोड़ों और रथों को मारा, और अरामियों को बड़ी मार से मारा। BSB BSB: Then the king of Israel marched out and attacked the horses and chariots, inflicting a great slaughter on the Arameans.
22 ULB तब उस नबी ने इस्राएल के राजा के पास जाकर कहा, “जाकर लड़ाई के लिये अपने को दृढ़ कर*, और सचेत होकर सोच, कि क्या करना है, क्योंकि नये वर्ष के लगते ही अराम का राजा फिर तुझ पर चढ़ाई करेगा।” BSB BSB: Afterward, the prophet approached the king of Israel and said, “Go and strengthen your position, and take note what you must do, for in the spring the king of Aram will come up against you.”
23 ULB तब अराम के राजा के कर्मचारियों ने उससे कहा, “उन लोगों का देवता पहाड़ी देवता है, इस कारण वे हम पर प्रबल हुए; इसलिए हम उनसे चौरस भूमि पर लड़ें तो निश्चय हम उन पर प्रबल हो जाएँगे। BSB BSB: Meanwhile, the servants of the king of Aram said to him, “Their gods are gods of the hills. That is why they prevailed over us. Instead, we should fight them on the plains; surely then we will prevail.
24 ULB और यह भी काम कर, अर्थात् सब राजाओं का पद ले-ले, और उनके स्थान पर सेनापतियों को ठहरा दे। BSB BSB: So do this: Dismiss all the kings from their positions and replace them with other officers.
25 ULB फिर एक और सेना जो तेरी उस सेना के बराबर हो जो नष्ट हो गई है, घोड़े के बदले घोड़ा, और रथ के बदले रथ, अपने लिये गिन ले; तब हम चौरस भूमि पर उनसे लड़ें, और निश्चय उन पर प्रबल हो जाएँगे।” उनकी यह सम्मति मानकर बेन्हदद ने वैसा ही किया। BSB BSB: And you must raise an army like the one you have lost—horse for horse and chariot for chariot—so we can fight the Israelites on the plain, where we will surely prevail.” And the king approved their plan and acted accordingly.
26 ULB और नये वर्ष के लगते ही बेन्हदद ने अरामियों को इकट्ठा किया, और इस्राएल से लड़ने के लिये अपेक को गया। BSB BSB: In the spring, Ben-hadad mobilized the Arameans and went up to Aphek to fight against Israel.
27 ULB और इस्राएली भी इकट्ठे किए गए, और उनके भोजन की तैयारी हुई; तब वे उनका सामना करने को गए, और इस्राएली उनके सामने डेरे डालकर बकरियों के दो छोटे झुण्ड से देख पड़े, परन्तु अरामियों से देश भर गया। BSB BSB: The Israelites also mobilized, gathered supplies, and marched out to meet them. The Israelites camped before them like two small flocks of goats, while the Arameans covered the countryside.
28 ULB तब परमेश्वर के उसी जन ने इस्राएल के राजा के पास जाकर कहा, “यहोवा यह कहता है, ‘अरामियों ने यह कहा है, कि यहोवा पहाड़ी देवता है, परन्तु नीची भूमि का नहीं है; इस कारण मैं उस बड़ी भीड़ को तेरे हाथ में कर दूँगा, तब तुम्हें ज्ञात हो जाएगा कि मैं यहोवा हूँ।’” BSB BSB: Then the man of God approached the king of Israel and said, “This is what the LORD says: ‘Because the Arameans have said that the LORD is a god of the hills and not of the valleys, I will deliver all this great army into your hand. Then you will know that I am the LORD.’”
29 ULB और वे सात दिन आमने-सामने डेरे डाले पड़े रहे; तब सातवें दिन युद्ध छिड़ गया; और एक दिन में इस्राएलियों ने एक लाख अरामी प्यादे मार डाले। BSB BSB: For seven days the armies camped opposite each other, and on the seventh day the battle ensued, and the Israelites struck down the Arameans—a hundred thousand foot soldiers in one day.
30 ULB जो बच गए, वह अपेक को भागकर नगर में घुसे, और वहाँ उन बचे हुए लोगों में से सताईस हजार पुरुष शहरपनाह की दीवार के गिरने से दबकर मर गए। बेन्हदद भी भाग गया और नगर की एक भीतरी कोठरी में गया। BSB BSB: The rest of them fled into the city of Aphek, where the wall fell on twenty-seven thousand of the remaining men. Ben-hadad also fled to the city and hid in an inner room.
31 ULB तब उसके कर्मचारियों ने उससे कहा, “सुन, हमने तो सुना है, कि इस्राएल के घराने के राजा दयालु राजा होते हैं, इसलिए हमें कमर में टाट और सिर पर रस्सियाँ बाँधे हुए इस्राएल के राजा के पास जाने दे, सम्भव है कि वह तेरा प्राण बचा ले।” BSB BSB: Then the servants of Ben-hadad said to him, “Look now, we have heard that the kings of the house of Israel are merciful. Let us go out to the king of Israel with sackcloth around our waists and ropes around our heads. Perhaps he will spare your life.”
32 ULB तब वे कमर में टाट और सिर पर रस्सियाँ बाँध कर इस्राएल के राजा के पास जाकर कहने लगे, “तेरा दास बेन्हदद तुझ से कहता है, ‘कृपा कर के मुझे जीवित रहने दे।’” राजा ने उत्तर दिया, “क्या वह अब तक जीवित है? वह तो मेरा भाई है।” BSB BSB: So with sackcloth around their waists and ropes around their heads, they went to the king of Israel and said, “Your servant Ben-hadad says, ‘Please spare my life.’” And the king answered, “Is he still alive? He is my brother.”
33 ULB उन लोगों ने इसे शुभ शकुन जानकर, फुर्ती से बूझ लेने का यत्न किया कि यह उसके मन की बात है कि नहीं, और कहा, “हाँ तेरा भाई बेन्हदद।” राजा ने कहा, “जाकर उसको ले आओ।” तब बेन्हदद उसके पास निकल आया, और उसने उसे अपने रथ पर चढ़ा लिया। BSB BSB: Now the men were looking for a sign of hope, and they quickly grasped at this word and replied, “Yes, your brother Ben-hadad.” “Go and get him!” said the king. Then Ben-hadad came out, and Ahab had him come up into his chariot.
34 ULB तब बेन्हदद ने उससे कहा, “जो नगर मेरे पिता ने तेरे पिता से ले लिए थे, उनको मैं फेर दूँगा; और जैसे मेरे पिता ने सामरिया में अपने लिये सड़कें बनवाईं, वैसे ही तू दमिश्क में सड़कें बनवाना।” अहाब ने कहा, “मैं इसी वाचा पर तुझे छोड़ देता हूँ,” तब उसने बेन्हदद से वाचा बाँधकर*, उसे स्वतन्त्र कर दिया। BSB BSB: Ben-hadad said to him, “I will restore the cities my father took from your father; you may set up your own marketplaces in Damascus, as my father did in Samaria.” “By this treaty I release you,” Ahab replied. So he made a treaty with him and sent him away.
35 ULB इसके बाद नबियों के दल में से एक जन ने यहोवा से वचन पाकर अपने संगी से कहा, “मुझे मार,” जब उस मनुष्य ने उसे मारने से इन्कार किया, BSB BSB: Meanwhile, by the word of the LORD, one of the sons of the prophets said to his companion, “Strike me, please!” But the man refused to strike him.
36 ULB तब उसने उससे कहा, “तूने यहोवा का वचन नहीं माना, इस कारण सुन, जैसे ही तू मेरे पास से चला जाएगा, वैसे ही सिंह से मार डाला जाएगा।” तब जैसे ही वह उसके पास से चला गया, वैसे ही उसे एक सिंह मिला, और उसको मार डाला। BSB BSB: Then the prophet said to him, “Because you have not obeyed the voice of the LORD, as soon as you depart from me a lion will kill you.” And when he left, a lion found him and killed him.
37 ULB फिर उसको दूसरा मनुष्य मिला, और उससे भी उसने कहा, “मुझे मार।” और उसने उसको ऐसा मारा कि वह घायल हुआ। BSB BSB: Then the prophet found another man and said, “Strike me, please!” So the man struck him and wounded him,
38 ULB तब वह नबी चला गया, और आँखों को पगड़ी से ढाँपकर राजा की बाट जोहता हुआ मार्ग पर खड़ा रहा। BSB BSB: and the prophet went and waited on the road for the king, disguising himself with a bandage over his eyes.
39 ULB जब राजा पास होकर जा रहा था, तब उसने उसकी दुहाई देकर कहा, “जब तेरा दास युद्ध क्षेत्र में गया था तब कोई मनुष्य मेरी ओर मुड़कर किसी मनुष्य को मेरे पास ले आया, और मुझसे कहा, ‘इस मनुष्य की चौकसी कर; यदि यह किसी रीति छूट जाए, तो उसके प्राण के बदले तुझे अपना प्राण देना होगा; नहीं तो किक्कार भर चाँदी देना पड़ेगा।’ BSB BSB: As the king passed by, he cried out to the king: “Your servant had marched out into the middle of the battle, when suddenly a man came over with a captive and told me, ‘Guard this man! If he goes missing for any reason, your life will be exchanged for his life, or you will weigh out a talent of silver.’
40 ULB उसके बाद तेरा दास इधर-उधर काम में फंस गया, फिर वह न मिला।” इस्राएल के राजा ने उससे कहा, “तेरा ऐसा ही न्याय होगा; तूने आप अपना न्याय किया है।” BSB BSB: But while your servant was busy here and there, the man disappeared.” And the king of Israel said to him, “So shall your judgment be; you have pronounced it on yourself.”
41 ULB नबी ने झट अपनी आँखों से पगड़ी उठाई, तब इस्राएल के राजा ने उसे पहचान लिया, कि वह कोई नबी है। BSB BSB: Then the prophet quickly removed the bandage from his eyes, and the king of Israel recognized him as one of the prophets.
42 ULB तब उसने राजा से कहा, “यहोवा तुझ से यह कहता है, ‘इसलिए कि तूने अपने हाथ से ऐसे एक मनुष्य को जाने दिया, जिसे मैंने सत्यानाश हो जाने को ठहराया था, तुझे उसके प्राण के बदले अपना प्राण और उसकी प्रजा के बदले, अपनी प्रजा देनी पड़ेगी।’” BSB BSB: And the prophet said to the king, “This is what the LORD says: ‘Because you have let slip from your hand the man I had devoted to destruction, your life will be exchanged for his life, and your people for his people.’”
43 ULB तब इस्राएल का राजा उदास और अप्रसन्न होकर घर की ओर चला, और सामरिया को आया। BSB BSB: Sullen and angry, the king of Israel went home to Samaria.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.