2 ULB जो भवन राजा सुलैमान ने यहोवा के लिये बनाया उसकी लम्बाई साठ हाथ, चौड़ाई बीस हाथ और ऊँचाई तीस हाथ की थी। (प्रेरि. 7:47) BSB BSB: The house that King Solomon built for the LORD was sixty cubits long, twenty cubits wide, and thirty cubits high.
3 ULB और भवन के मन्दिर के सामने के ओसारे की लम्बाई बीस हाथ की थी, अर्थात् भवन की चौड़ाई के बराबर थी, और ओसारे की चौड़ाई जो भवन के सामने थी, वह दस हाथ की थी। BSB BSB: The portico at the front of the main hall of the temple was twenty cubits long, extending across the width of the temple and projecting out ten cubits in front of the temple.
4 ULB फिर उसने भवन में चौखट सहित जालीदार खिड़कियाँ बनाईं। BSB BSB: He also had narrow windows framed high in the temple.
5 ULB और उसने भवन के आस-पास की दीवारों से सटे हुए अर्थात् मन्दिर और दर्शन-स्थान दोनों दीवारों के आस-पास उसने मंजिलें और कोठरियाँ बनाई। BSB BSB: Against the walls of the temple and the inner sanctuary, Solomon built a chambered structure around the temple, in which he constructed the side rooms.
6 ULB सबसे नीचेवाली मंजिल की चौड़ाई पाँच हाथ, और बीचवाली की छः हाथ, और ऊपरवाली की सात हाथ की थी, क्योंकि उसने भवन के आस-पास दीवारों को बाहर की ओर कुर्सीदार बनाया था इसलिए कि कड़ियाँ भवन की दीवारों को पकड़े हुए न हों। BSB BSB: The bottom floor was five cubits wide, the middle floor six cubits, and the third floor seven cubits. He also placed offset ledges around the outside of the temple, so that nothing would be inserted into its walls.
7 ULB बनाते समय भवन ऐसे पत्थरों का बनाया गया, जो वहाँ ले आने से पहले गढ़कर ठीक किए गए थे, और भवन के बनते समय हथौड़े, बसूली या और किसी प्रकार के लोहे के औज़ार का शब्द कभी सुनाई नहीं पड़ा। BSB BSB: The temple was constructed using finished stones cut at the quarry, so that no hammer or chisel or any other iron tool was heard in the temple while it was being built.
8 ULB बाहर की बीचवाली कोठरियों का द्वार भवन की दाहिनी ओर था, और लोग चक्करदार सीढ़ियों पर होकर बीचवाली कोठरियों में जाते, और उनसे ऊपरवाली कोठरियों पर जाया करते थे। BSB BSB: The entrance to the bottom floor was on the south side of the temple. A stairway led up to the middle level, and from there to the third floor.
9 ULB उसने भवन को बनाकर पूरा किया, और उसकी छत देवदार की कड़ियों और तख्तों से बनी थी। BSB BSB: So Solomon built the temple and finished it, roofing it with beams and planks of cedar.
10 ULB और पूरे भवन से लगी हुई जो मंजिलें उसने बनाईं वह पाँच हाथ ऊँची थीं, और वे देवदार की कड़ियों के द्वारा भवन से मिलाई गई थीं। BSB BSB: He built chambers all along the temple, each five cubits high and attached to the temple with beams of cedar.
11 ULB तब यहोवा का यह वचन सुलैमान के पास पहुँचा, BSB BSB: Then the word of the LORD came to Solomon, saying:
12 ULB “यह भवन जो तू बना रहा है, यदि तू मेरी विधियों पर चलेगा, और मेरे नियमों को मानेगा, और मेरी सब आज्ञाओं पर चलता हुआ उनका पालन करता रहेगा, तो जो वचन मैंने तेरे विषय में तेरे पिता दाऊद को दिया था उसको मैं पूरा करूँगा। BSB BSB: “As for this temple you are building, if you walk in My statutes, carry out My ordinances, and keep all My commandments by walking in them, I will fulfill through you the promise I made to your father David.
13 ULB और मैं इस्राएलियों के मध्य में निवास करूँगा*, और अपनी इस्राएली प्रजा को न तजूँगा।” BSB BSB: And I will dwell among the Israelites and will not abandon My people Israel.”
14 ULB अतः सुलैमान ने भवन को बनाकर पूरा किया। (प्रेरि. 7:47) BSB BSB: So Solomon built the temple and finished it.
15 ULB उसने भवन की दीवारों पर भीतर की ओर देवदार की तख्ताबंदी की; और भवन के फ़र्श से छत तक दीवारों पर भीतर की ओर लकड़ी की तख्ताबंदी की, और भवन के फ़र्श को उसने सनोवर के तख्तो से बनाया। BSB BSB: He lined the interior walls with cedar paneling from the floor of the temple to the ceiling, and he covered the floor with cypress boards.
16 ULB और भवन के पीछे की ओर में भी उसने बीस हाथ की दूरी पर फ़र्श से ले दीवारों के ऊपर तक देवदार की तख्ताबंदी की; इस प्रकार उसने परमपवित्र स्थान के लिये भवन की एक भीतरी कोठरी बनाई। BSB BSB: He partitioned off the twenty cubits at the rear of the temple with cedar boards from floor to ceiling to form within the temple an inner sanctuary, the Most Holy Place.
17 ULB उसके सामने का भवन अर्थात् मन्दिर की लम्बाई चालीस हाथ की थी। BSB BSB: And the main hall in front of this room was forty cubits long.
18 ULB भवन की दीवारों पर भीतर की ओर देवदार की लकड़ी की तख्ताबंदी थी, और उसमें कलियाँ और खिले हुए फूल खुदे थे, सब देवदार ही था: पत्थर कुछ नहीं दिखाई पड़ता था। BSB BSB: The cedar paneling inside the temple was carved with gourds and open flowers. Everything was cedar; not a stone could be seen.
19 ULB भवन के भीतर उसने एक पवित्रस्थान यहोवा की वाचा का सन्दूक रखने के लिये तैयार किया। BSB BSB: Solomon also prepared the inner sanctuary within the temple to set the ark of the covenant of the LORD there.
20 ULB और उस पवित्र-स्थान की लम्बाई, चौड़ाई और ऊँचाई बीस-बीस हाथ की थी; और उसने उस पर उत्तम सोना मढ़वाया और वेदी की तख्ताबंदी देवदार से की। BSB BSB: The inner sanctuary was twenty cubits long, twenty cubits wide, and twenty cubits high. He overlaid the inside with pure gold, and he also overlaid the altar of cedar.
21 ULB फिर सुलैमान ने भवन को भीतर-भीतर शुद्ध सोने से मढ़वाया, और पवित्र-स्थान के सामने सोने की साँकलें* लगाई; और उसको भी सोने से मढ़वाया। BSB BSB: So Solomon overlaid the inside of the temple with pure gold, and he extended gold chains across the front of the inner sanctuary, which was overlaid with gold.
22 ULB और उसने पूरे भवन को सोने से मढ़वाकर उसका काम पूरा किया। और पवित्र-स्थान की पूरी वेदी को भी उसने सोने से मढ़वाया। BSB BSB: So he overlaid with gold the whole interior of the temple, until everything was completely finished. He also overlaid with gold the entire altar that belonged to the inner sanctuary.
23 ULB पवित्र-स्थान में उसने दस-दस हाथ ऊँचे जैतून की लकड़ी के दो करूब बना रखे। BSB BSB: In the inner sanctuary he made two cherubim, each ten cubits high, out of olive wood.
24 ULB एक करूब का एक पंख पाँच हाथ का था, और उसका दूसरा पंख भी पाँच हाथ का था, एक पंख के सिरे से, दूसरे पंख के सिरे तक लम्बाई दस हाथ थी। BSB BSB: One wing of the first cherub was five cubits long, and the other wing was five cubits long as well. So the full wingspan was ten cubits.
25 ULB दूसरा करूब भी दस हाथ का था; दोनों करूब एक ही नाप और एक ही आकार के थे। BSB BSB: The second cherub also measured ten cubits; both cherubim had the same size and shape,
26 ULB एक करूब की ऊँचाई दस हाथ की, और दूसरे की भी इतनी ही थी। BSB BSB: and the height of each cherub was ten cubits.
27 ULB उसने करूबों को भीतरवाले स्थान में रखवा दिया; और करूबों के पंख ऐसे फैले थे, कि एक करूब का एक पंख, एक दीवार से, और दूसरे का दूसरा पंख, दूसरी दीवार से लगा हुआ था, फिर उनके दूसरे दो पंख भवन के मध्य में एक दूसरे को स्पर्श करते थे। BSB BSB: And he placed the cherubim inside the innermost room of the temple. Since their wings were spread out, the wing of the first cherub touched one wall, while the wing of the second cherub touched the other wall, and in the middle of the room their wingtips touched.
28 ULB उसने करूबों को सोने से मढ़वाया। BSB BSB: He also overlaid the cherubim with gold.
29 ULB उसने भवन की दीवारों पर बाहर और भीतर चारों ओर करूब, खजूर के वृक्ष और खिले हुए फूल खुदवाए। BSB BSB: Then he carved the walls all around the temple, in both the inner and outer sanctuaries, with carved engravings of cherubim, palm trees, and open flowers.
30 ULB भवन के भीतर और बाहरवाली कोठरी के फर्श उसने सोने से मढ़वाए। BSB BSB: And he overlaid the temple floor with gold in both the inner and outer sanctuaries.
31 ULB पवित्र-स्थान के प्रवेश-द्वार के लिये उसने जैतून की लकड़ी के दरवाज़े लगाए और चौखट के सिरहाने और बाजुओं की बनावट पंचकोणीय थी। BSB BSB: For the entrance to the inner sanctuary, Solomon constructed doors of olive wood with five-sided doorposts.
32 ULB दोनों किवाड़ जैतून की लकड़ी के थे, और उसने उनमें करूब, खजूर के वृक्ष और खिले हुए फूल खुदवाए और सोने से मढ़ा और करूबों और खजूरों के ऊपर सोना मढ़वा दिया गया*। BSB BSB: The double doors were made of olive wood, and he carved into them cherubim, palm trees, and open flowers and overlaid the cherubim and palm trees with hammered gold.
33 ULB इसी की रीति उसने मन्दिर के प्रवेश-द्वार के लिये भी जैतून की लकड़ी के चौखट के बाजू बनाए, ये चौकोर थे। BSB BSB: In the same way he made four-sided doorposts of olive wood for the sanctuary entrance.
34 ULB दोनों दरवाज़े सनोवर की लकड़ी के थे, जिनमें से एक दरवाज़े के दो पल्ले थे; और दूसरे दरवाज़े के दो पल्ले थे जो पलटकर दुहर जाते थे। BSB BSB: The two doors were made of cypress wood, and each had two folding panels.
35 ULB उन पर भी उसने करूब और खजूर के वृक्ष और खिले हुए फूल खुदवाए और खुदे हुए काम पर उसने सोना मढ़वाया। BSB BSB: He carved into them cherubim, palm trees, and open flowers, and he overlaid them with gold hammered evenly over the carvings.
36 ULB उसने भीतरवाले आँगन के घेरे को गढ़े हुए पत्थरों के तीन रद्दे, और एक परत देवदार की कड़ियाँ लगाकर बनाया। BSB BSB: Solomon built the inner courtyard with three rows of dressed stone and one row of trimmed cedar beams.
37 ULB चौथे वर्ष के जीव नामक महीने में यहोवा के भवन की नींव डाली गई। BSB BSB: The foundation of the house of the LORD was laid in the fourth year of Solomon’s reign, in the month of Ziv.
38 ULB और ग्यारहवें वर्ष के बूल नामक आठवें महीने में, वह भवन उस सब समेत जो उसमें उचित समझा गया बन चुकाः इस रीति सुलैमान को उसके बनाने में सात वर्ष लगे। BSB BSB: In the eleventh year, in the month of Bul, the eighth month, the temple was finished in every detail and according to every specification. So he built the temple in seven years.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.