1 ULB तब सुलैमान ने इस्राएली पुरनियों को और गोत्रों के सब मुख्य पुरुषों को भी जो इस्राएलियों के पूर्वजों के घरानों के प्रधान थे, यरूशलेम में अपने पास इस मनसा से इकट्ठा किया, कि वे यहोवा की वाचा का सन्दूक दाऊदपुर अर्थात् सिय्योन से ऊपर ले आएँ। (प्रका. 11:19) BSB BSB: At that time Solomon assembled before him in Jerusalem the elders of Israel—all the tribal heads and family leaders of the Israelites—to bring up the ark of the covenant of the LORD from Zion, the City of David.
2 ULB अतः सब इस्राएली पुरुष एतानीम नामक सातवें महीने के पर्व* के समय राजा सुलैमान के पास इकट्ठे हुए। BSB BSB: And all the men of Israel came together to King Solomon at the feast in the seventh month, the month of Ethanim.
3 ULB जब सब इस्राएली पुरनिये आए, तब याजकों ने सन्दूक को उठा लिया। BSB BSB: When all the elders of Israel had arrived, the priests took up the ark,
4 ULB और यहोवा का सन्दूक, और मिलापवाले तम्बू, और जितने पवित्र पात्र उस तम्बू में थे, उन सभी को याजक और लेवीय लोग ऊपर ले गए। BSB BSB: and they brought up the ark of the LORD and the Tent of Meeting with all its sacred furnishings. So the priests and Levites carried them up.
5 ULB और राजा सुलैमान और समस्त इस्राएली मंडली, जो उसके पास इकट्ठी हुई थी, वे सब सन्दूक के सामने इतने भेड़ और बैल बलि कर रहे थे, जिनकी गिनती किसी रीति से नहीं हो सकती थी। BSB BSB: There, before the ark, King Solomon and the whole congregation of Israel who had assembled with him sacrificed so many sheep and oxen that they could not be counted or numbered.
6 ULB तब याजकों ने यहोवा की वाचा का सन्दूक उसके स्थान को अर्थात् भवन के पवित्र-स्थान में, जो परमपवित्र स्थान है, पहुँचाकर करूबों के पंखों के तले रख दिया। (प्रका. 11:19) BSB BSB: Then the priests brought the ark of the covenant of the LORD to its place in the inner sanctuary of the temple, the Most Holy Place, beneath the wings of the cherubim.
7 ULB करूब सन्दूक के स्थान के ऊपर पंख ऐसे फैलाए हुए थे, कि वे ऊपर से सन्दूक और उसके डंडों को ढाँके थे। BSB BSB: For the cherubim spread their wings over the place of the ark and overshadowed the ark and its poles.
8 ULB डंडे तो ऐसे लम्बे थे, कि उनके सिरे उस पवित्रस्थान से जो पवित्र-स्थान के सामने था दिखाई पड़ते थे परन्तु बाहर से वे दिखाई नहीं पड़ते थे। वे आज के दिन तक यहीं वर्तमान हैं। BSB BSB: The poles extended far enough that their ends were visible from the Holy Place in front of the inner sanctuary, but not from outside the Holy Place; and they are there to this day.
9 ULB सन्दूक में कुछ नहीं था, उन दो पटियाओं को छोड़ जो मूसा ने होरेब में उसके भीतर उस समय रखीं, जब यहोवा ने इस्राएलियों के मिस्र से निकलने पर उनके साथ वाचा बाँधी थी। BSB BSB: There was nothing in the ark except the two stone tablets that Moses had placed in it at Horeb, where the LORD had made a covenant with the Israelites after they had come out of the land of Egypt.
10 ULB जब याजक पवित्रस्थान से निकले, तब यहोवा के भवन में बादल भर आया*। BSB BSB: And when the priests came out of the Holy Place, the cloud filled the house of the LORD
11 ULB और बादल के कारण याजक सेवा टहल करने को खड़े न रह सके, क्योंकि यहोवा का तेज यहोवा के भवन में भर गया था। (प्रका. 15:8) BSB BSB: so that the priests could not stand there to minister because of the cloud. For the glory of the LORD filled the house of the LORD.
12 ULB तब सुलैमान कहने लगा, “यहोवा ने कहा था, कि मैं घोर अंधकार में वास किए रहूँगा। BSB BSB: Then Solomon declared: “The LORD has said that He would dwell in the thick cloud.
13 ULB सचमुच मैंने तेरे लिये एक वासस्थान, वरन् ऐसा दृढ़ स्थान बनाया है, जिसमें तू युगानुयुग बना रहे।” BSB BSB: I have indeed built You an exalted house, a place for You to dwell forever.”
14 ULB तब राजा ने इस्राएल की पूरी सभा की ओर मुँह फेरकर उसको आशीर्वाद दिया; और पूरी सभा खड़ी रही। BSB BSB: And as the whole assembly of Israel stood there, the king turned around and blessed them all
15 ULB और उसने कहा, “धन्य है इस्राएल का परमेश्वर यहोवा! जिस ने अपने मुँह से मेरे पिता दाऊद को यह वचन दिया था, और अपने हाथ से उसे पूरा किया है, BSB BSB: and said: “Blessed be the LORD, the God of Israel, who has fulfilled with His own hand what He spoke with His mouth to my father David, saying,
16 ULB ‘जिस दिन से मैं अपनी प्रजा इस्राएल को मिस्र से निकाल लाया, तब से मैंने किसी इस्राएली गोत्र का कोई नगर नहीं चुना, जिसमें मेरे नाम के निवास के लिये भवन बनाया जाए; परन्तु मैंने दाऊद को चुन लिया, कि वह मेरी प्रजा इस्राएल का अधिकारी हो।’ BSB BSB: ‘Since the day I brought My people Israel out of Egypt, I have not chosen a city from any tribe of Israel in which to build a house so that My Name would be there. But I have chosen David to be over My people Israel.’
17 ULB मेरे पिता दाऊद की यह इच्छा तो थी कि इस्राएल के परमेश्वर यहोवा के नाम का एक भवन बनाए। BSB BSB: Now it was in the heart of my father David to build a house for the Name of the LORD, the God of Israel.
18 ULB परन्तु यहोवा ने मेरे पिता दाऊद से कहा, ‘यह जो तेरी इच्छा है, कि यहोवा के नाम का एक भवन बनाए, ऐसी इच्छा करके तूने भला तो किया; (प्रेरि. 7:45-46) BSB BSB: But the LORD said to my father David, ‘Since it was in your heart to build a house for My Name, you have done well to have this in your heart.
19 ULB तो भी तू उस भवन को न बनाएगा; तेरा जो निज पुत्र होगा, वही मेरे नाम का भवन बनाएगा।’ BSB BSB: Nevertheless, you are not the one to build it; but your son, your own offspring, will build the house for My Name.’
20 ULB यह जो वचन यहोवा ने कहा था, उसे उसने पूरा भी किया है, और मैं अपने पिता दाऊद के स्थान पर उठकर, यहोवा के वचन के अनुसार इस्राएल की गद्दी पर विराजमान हूँ, और इस्राएल के परमेश्वर यहोवा के नाम से इस भवन को बनाया है। (प्रेरि. 7:47) BSB BSB: Now the LORD has fulfilled the word that He spoke. I have succeeded my father David, and I sit on the throne of Israel, as the LORD promised. I have built the house for the Name of the LORD, the God of Israel.
21 ULB और इसमें मैंने एक स्थान उस सन्दूक के लिये ठहराया है, जिसमें यहोवा की वह वाचा है, जो उसने हमारे पुरखाओं को मिस्र देश से निकालने के समय उनसे बाँधी थी।” BSB BSB: And there I have provided a place for the ark, which contains the covenant of the LORD that He made with our fathers when He brought them out of the land of Egypt.”
22 ULB तब सुलैमान इस्राएल की पूरी सभा के देखते यहोवा की वेदी के सामने खड़ा हुआ, और अपने हाथ स्वर्ग की ओर फैलाकर कहा, हे यहोवा! BSB BSB: Then Solomon stood before the altar of the LORD in front of the whole assembly of Israel, spread out his hands toward heaven,
23 ULB हे इस्राएल के परमेश्वर! तेरे समान न तो ऊपर स्वर्ग में, और न नीचे पृथ्वी पर कोई परमेश्वर है: तेरे जो दास अपने सम्पूर्ण मन से अपने को तेरे सम्मुख जानकर चलते हैं, उनके लिये तू अपनी वाचा पूरी करता, और करुणा करता रहता है। BSB BSB: and said: “O LORD, God of Israel, there is no God like You in heaven above or on earth below, keeping Your covenant of loving devotion with Your servants who walk before You with all their hearts.
24 ULB जो वचन तूने मेरे पिता दाऊद को दिया था, उसका तूने पालन किया है, जैसा तूने अपने मुँह से कहा था, वैसा ही अपने हाथ से उसको पूरा किया है, जैसा कि आज है। BSB BSB: You have kept Your promise to Your servant, my father David. What You spoke with Your mouth You have fulfilled with Your hand this day.
25 ULB इसलिए अब हे इस्राएल के परमेश्वर यहोवा! इस वचन को भी पूरा कर, जो तूने अपने दास मेरे पिता दाऊद को दिया था, ‘तेरे कुल में, मेरे सामने इस्राएल की गद्दी पर विराजनेवाले सदैव बने रहेंगे इतना हो कि जैसे तू स्वयं मुझे सम्मुख जानकर चलता रहा, वैसे ही तेरे वंश के लोग अपनी चालचलन में ऐसी ही चौकसी करें।’ BSB BSB: Therefore now, O LORD, God of Israel, keep for Your servant, my father David, what You promised when You said: ‘You will never fail to have a man to sit before Me on the throne of Israel, if only your descendants guard their way to walk before Me as you have done.’
26 ULB इसलिए अब हे इस्राएल के परमेश्वर अपना जो वचन तूने अपने दास मेरे पिता दाऊद को दिया था उसे सच्चा सिद्ध कर। BSB BSB: And now, O God of Israel, please confirm what You promised to Your servant, my father David.
27 ULB “क्या परमेश्वर सचमुच पृथ्वी पर वास करेगा, स्वर्ग में वरन् सबसे ऊँचे स्वर्ग में भी तू नहीं समाता, फिर मेरे बनाए हुए इस भवन में कैसे समाएगा। (प्रेरि. 17:24) BSB BSB: But will God indeed dwell upon the earth? The heavens, even the highest heavens, cannot contain You, much less this temple I have built.
28 ULB तो भी हे मेरे परमेश्वर यहोवा! अपने दास की प्रार्थना और गिड़गिड़ाहट की ओर कान लगाकर, मेरी चिल्लाहट और यह प्रार्थना सुन! जो मैं आज तेरे सामने कर रहा हूँ; BSB BSB: Yet regard the prayer and plea of Your servant, O LORD my God, so that You may hear the cry and the prayer that Your servant is praying before You today.
29 ULB कि तेरी आँख इस भवन की ओर अर्थात् इसी स्थान की ओर जिसके विषय तूने कहा है, ‘मेरा नाम वहाँ रहेगा,’ रात दिन खुली रहें और जो प्रार्थना तेरा दास इस स्थान की ओर करे, उसे तू सुन ले। BSB BSB: May Your eyes be open toward this temple night and day, toward the place of which You said, ‘My Name shall be there,’ so that You may hear the prayer that Your servant prays toward this place.
30 ULB और तू अपने दास, और अपनी प्रजा इस्राएल की प्रार्थना जिसको वे इस स्थान की ओर गिड़गिड़ा के करें उसे सुनना, वरन् स्वर्ग में से जो तेरा निवास-स्थान है सुन लेना, और सुनकर क्षमा करना। BSB BSB: Hear the plea of Your servant and of Your people Israel when they pray toward this place. May You hear from heaven, Your dwelling place. May You hear and forgive.
31 ULB “जब कोई किसी दूसरे का अपराध करे, और उसको शपथ खिलाई जाए, और वह आकर इस भवन में तेरी वेदी के सामने शपथ खाए, BSB BSB: When a man sins against his neighbor and is required to take an oath, and he comes to take an oath before Your altar in this temple,
32 ULB तब तू स्वर्ग में सुन कर, अर्थात् अपने दासों का न्याय करके दुष्ट को दुष्ट ठहरा और उसकी चाल उसी के सिर लौटा दे, और निर्दोष को निर्दोष ठहराकर, उसके धार्मिकता के अनुसार उसको फल देना। BSB BSB: then may You hear from heaven and act. May You judge Your servants, condemning the wicked man by bringing down on his own head what he has done, and justifying the righteous man by rewarding him according to his righteousness.
33 ULB फिर जब तेरी प्रजा इस्राएल तेरे विरुद्ध पाप करने के कारण अपने शत्रुओं से हार जाए, और तेरी ओर फिरकर तेरा नाम ले और इस भवन में तुझ से गिड़गिड़ाहट के साथ प्रार्थना करे, BSB BSB: When Your people Israel are defeated before an enemy because they have sinned against You, and they return to You and confess Your name, praying and pleading with You in this temple,
34 ULB तब तू स्वर्ग में से सुनकर अपनी प्रजा इस्राएल का पाप क्षमा करना: और उन्हें इस देश में लौटा ले आना, जो तूने उनके पुरखाओं को दिया था। BSB BSB: then may You hear from heaven and forgive the sin of Your people Israel. May You restore them to the land You gave to their fathers.
35 ULB “जब वे तेरे विरुद्ध पाप करें, और इस कारण आकाश बन्द हो जाए, कि वर्षा न होए, ऐसे समय यदि वे इस स्थान की ओर प्रार्थना करके तेरे नाम को मानें जब तू उन्हें दुःख देता है, और अपने पाप से फिरें, तो तू स्वर्ग में से सुनकर क्षमा करना, BSB BSB: When the skies are shut and there is no rain because Your people have sinned against You, and they pray toward this place and confess Your name, and they turn from their sins because You have afflicted them,
36 ULB और अपने दासों, अपनी प्रजा इस्राएल के पाप को क्षमा करना; तू जो उनको वह भला मार्ग दिखाता है, जिस पर उन्हें चलना चाहिये, इसलिए अपने इस देश पर, जो तूने अपनी प्रजा का भाग कर दिया है, पानी बरसा देना। BSB BSB: then may You hear from heaven and forgive the sin of Your servants, Your people Israel, so that You may teach them the good way in which they should walk. May You send rain on the land that You gave Your people as an inheritance.
37 ULB “जब इस देश में अकाल या मरी या झुलस हो या गेरूई या टिड्डियाँ या कीड़े लगें या उनके शत्रु उनके देश के फाटकों में उन्हें घेर रखें, अथवा कोई विपत्ति या रोग क्यों न हों, BSB BSB: When famine or plague comes upon the land, or blight or mildew or locusts or grasshoppers, or when their enemy besieges them in their cities, whatever plague or sickness may come,
38 ULB तब यदि कोई मनुष्य या तेरी प्रजा इस्राएल अपने-अपने मन का दुःख जान लें*, और गिड़गिड़ाहट के साथ प्रार्थना करके अपने हाथ इस भवन की ओर फैलाए; BSB BSB: then may whatever prayer or petition Your people Israel make—each knowing his own afflictions and spreading out his hands toward this temple—
39 ULB तो तू अपने स्वर्गीय निवास-स्थान में से सुनकर क्षमा करना, और ऐसा करना, कि एक-एक के मन को जानकर उसकी समस्त चाल के अनुसार उसको फल देना: तू ही तो सब मनुष्यों के मन के भेदों का जानने वाला है। BSB BSB: be heard by You from heaven, Your dwelling place. And may You forgive and act, and repay each man according to all his ways, since You know his heart—for You alone know the hearts of all men—
40 ULB तब वे जितने दिन इस देश में रहें, जो तूने उनके पुरखाओं को दिया था, उतने दिन तक तेरा भय मानते रहें। BSB BSB: so that they may fear You all the days they live in the land that You gave to our fathers.
41 ULB “फिर परदेशी भी जो तेरी प्रजा इस्राएल का न हो, जब वह तेरा नाम सुनकर, दूर देश से आए, BSB BSB: And as for the foreigner who is not of Your people Israel but has come from a distant land because of Your name—
42 ULB वह तो तेरे बड़े नाम और बलवन्त हाथ और बढ़ाई हुई भुजा का समाचार पाए; इसलिए जब ऐसा कोई आकर इस भवन की ओर प्रार्थना करे, BSB BSB: for they will hear of Your great name and mighty hand and outstretched arm—when he comes and prays toward this temple,
43 ULB तब तू अपने स्वर्गीय निवास-स्थान में से सुन, और जिस बात के लिये ऐसा परदेशी तुझे पुकारे, उसी के अनुसार व्यवहार करना जिससे पृथ्वी के सब देशों के लोग तेरा नाम जानकर तेरी प्रजा इस्राएल के समान तेरा भय मानें, और निश्चय जानें, कि यह भवन जिसे मैंने बनाया है, वह तेरा ही कहलाता है। BSB BSB: then may You hear from heaven, Your dwelling place, and do according to all for which the foreigner calls to You. Then all the peoples of the earth will know Your name and fear You, as do Your people Israel, and they will know that this house I have built is called by Your Name.
44 ULB “जब तेरी प्रजा के लोग जहाँ कहीं तू उन्हें भेजे, वहाँ अपने शत्रुओं से लड़ाई करने को निकल जाएँ, और इस नगर की ओर जिसे तूने चुना है, और इस भवन की ओर जिसे मैंने तेरे नाम पर बनाया है, यहोवा से प्रार्थना करें, BSB BSB: When Your people go to war against their enemies, wherever You send them, and when they pray to the LORD in the direction of the city You have chosen and the house I have built for Your Name,
45 ULB तब तू स्वर्ग में से उनकी प्रार्थना और गिड़गिड़ाहट सुनकर उनका न्याय कर। BSB BSB: then may You hear from heaven their prayer and their plea, and may You uphold their cause.
46 ULB “निष्पाप तो कोई मनुष्य नहीं है: यदि ये भी तेरे विरुद्ध पाप करें, और तू उन पर कोप करके उन्हें शत्रुओं के हाथ कर दे, और वे उनको बन्दी बनाकर अपने देश को चाहे वह दूर हो, चाहे निकट, ले जाएँ, BSB BSB: When they sin against You—for there is no one who does not sin—and You become angry with them and deliver them to an enemy who takes them as captives to his own land, whether far or near,
47 ULB और यदि वे बँधुआई के देश में सोच विचार करें, और फिरकर अपने बन्दी बनानेवालों के देश में तुझ से गिड़गिड़ाकर कहें, ‘हमने पाप किया, और कुटिलता और दुष्टता की है;’ BSB BSB: and when they come to their senses in the land to which they were taken, and they repent and plead with You in the land of their captors, saying, ‘We have sinned and done wrong; we have acted wickedly,’
48 ULB और यदि वे अपने उन शत्रुओं के देश में जो उन्हें बन्दी करके ले गए हों, अपने सम्पूर्ण मन और सम्पूर्ण प्राण से तेरी ओर फिरें और अपने इस देश की ओर जो तूने उनके पुरखाओं को दिया था, और इस नगर की ओर जिसे तूने चुना है, और इस भवन की ओर जिसे मैंने तेरे नाम का बनाया है, तुझ से प्रार्थना करें, BSB BSB: and when they return to You with all their heart and soul in the land of the enemies who took them captive, and when they pray to You in the direction of the land that You gave to their fathers, the city You have chosen, and the house I have built for Your Name,
49 ULB तो तू अपने स्वर्गीय निवास-स्थान में से उनकी प्रार्थना और गिड़गिड़ाहट सुनना; और उनका न्याय करना, BSB BSB: then may You hear from heaven, Your dwelling place, their prayer and petition, and may You uphold their cause.
50 ULB और जो पाप तेरी प्रजा के लोग तेरे विरुद्ध करेंगे, और जितने अपराध वे तेरे विरुद्ध करेंगे, सब को क्षमा करके, उनके बन्दी करनेवालों के मन में ऐसी दया उपजाना कि वे उन पर दया करें। BSB BSB: May You forgive Your people who have sinned against You and all the transgressions they have committed against You, and may You grant them compassion in the eyes of their captors to show them mercy.
51 ULB क्योंकि वे तो तेरी प्रजा और तेरा निज भाग हैं जिन्हें तू लोहे के भट्ठे के मध्य में से अर्थात् मिस्र से निकाल लाया है। BSB BSB: For they are Your people and Your inheritance; You brought them out of Egypt, out of the furnace for iron.
52 ULB इसलिए तेरी आँखें तेरे दास की गिड़गिड़ाहट और तेरी प्रजा इस्राएल की गिड़गिड़ाहट की ओर ऐसी खुली रहें, कि जब-जब वे तुझे पुकारें, तब-तब तू उनकी सुन ले; BSB BSB: May Your eyes be open to the pleas of Your servant and of Your people Israel, and may You listen to them whenever they call to You.
53 ULB क्योंकि हे प्रभु यहोवा अपने उस वचन के अनुसार, जो तूने हमारे पुरखाओं को मिस्र से निकालने के समय अपने दास मूसा के द्वारा दिया था, तूने इन लोगों को अपना निज भाग होने के लिये पृथ्वी की सब जातियों से अलग किया है।” BSB BSB: For You, O Lord GOD, have set them apart from all the peoples of the earth as Your inheritance, as You spoke through Your servant Moses when You brought our fathers out of Egypt.”
54 ULB जब सुलैमान यहोवा से यह सब प्रार्थना गिड़गिड़ाहट के साथ कर चुका, तब वह जो घुटने टेके और आकाश की ओर हाथ फैलाए हुए था, यहोवा की वेदी के सामने से उठा, BSB BSB: Now when Solomon had finished praying this entire prayer and petition to the LORD, he got up before the altar of the LORD, where he had been kneeling with his hands spread out toward heaven.
55 ULB और खड़ा हो, समस्त इस्राएली सभा को ऊँचे स्वर से यह कहकर आशीर्वाद दिया, BSB BSB: And he stood and blessed the whole assembly of Israel in a loud voice, saying:
56 ULB “धन्य है यहोवा, जिस ने ठीक अपने कथन के अनुसार अपनी प्रजा इस्राएल को विश्राम दिया है, जितनी भलाई की बातें उसने अपने दास मूसा के द्वारा कही थीं, उनमें से एक भी बिना पूरी हुए नहीं रही। BSB BSB: “Blessed be the LORD, who has given rest to His people Israel according to all that He promised. Not one word has failed of all the good promises He made through His servant Moses.
57 ULB हमारा परमेश्वर यहोवा जैसे हमारे पुरखाओं के संग रहता था, वैसे ही हमारे संग भी रहे, वह हमको त्याग न दे और न हमको छोड़ दे। BSB BSB: May the LORD our God be with us, as He was with our fathers. May He never leave us or forsake us.
58 ULB वह हमारे मन अपनी ओर ऐसा फिराए रखे, कि हम उसके सब मार्गों पर चला करें, और उसकी आज्ञाएँ और विधियाँ और नियम जिन्हें उसने हमारे पुरखाओं को दिया था, नित माना करें। BSB BSB: May He incline our hearts to Himself, to walk in all His ways and to keep the commandments and statutes and ordinances He commanded our fathers.
59 ULB और मेरी ये बातें जिनकी मैंने यहोवा के सामने विनती की है, वह दिन और रात हमारे परमेश्वर यहोवा के मन में बनी रहें, और जैसी प्रतिदिन आवश्यकता हो वैसा ही वह अपने दास का और अपनी प्रजा इस्राएल का भी न्याय किया करे, BSB BSB: And may these words with which I have made my petition before the LORD be near to the LORD our God day and night, so that He may uphold the cause of His servant and of His people Israel as each day requires,
60 ULB और इससे पृथ्वी की सब जातियाँ यह जान लें, कि यहोवा ही परमेश्वर है; और कोई दूसरा नहीं। BSB BSB: so that all the peoples of the earth may know that the LORD is God. There is no other!
61 ULB तो तुम्हारा मन हमारे परमेश्वर यहोवा की ओर ऐसी पूरी रीति से लगा रहे, कि आज के समान उसकी विधियों पर चलते और उसकी आज्ञाएँ मानते रहो।” BSB BSB: So let your heart be fully devoted to the LORD our God, as it is this day, to walk in His statutes and to keep His commandments.”
62 ULB तब राजा समस्त इस्राएल समेत यहोवा के सम्मुख मेलबलि चढ़ाने लगा। BSB BSB: Then the king and all Israel with him offered sacrifices before the LORD.
63 ULB और जो पशु सुलैमान ने मेलबलि में यहोवा को चढ़ाए, वे बाईस हजार बैल और एक लाख बीस हजार भेड़ें थीं। इस रीति राजा ने सब इस्राएलियों समेत यहोवा के भवन की प्रतिष्ठा की। BSB BSB: And Solomon offered as peace offerings to the LORD 22,000 oxen and 120,000 sheep. So the king and all the Israelites dedicated the house of the LORD.
64 ULB उस दिन राजा ने यहोवा के भवन के सामनेवाले आँगन के मध्य भी एक स्थान पवित्र किया और होमबलि, और अन्नबलि और मेलबलियों की चर्बी वहीं चढ़ाई; क्योंकि जो पीतल की वेदी यहोवा के सामने थी, वह उनके लिये छोटी थी। BSB BSB: On that same day the king consecrated the middle of the courtyard in front of the house of the LORD, and there he offered the burnt offerings, the grain offerings, and the fat of the peace offerings, since the bronze altar before the LORD was too small to contain all these offerings.
65 ULB अतः सुलैमान ने और उसके संग समस्त इस्राएल की एक बड़ी सभा ने जो हमात के प्रवेशद्वार से लेकर मिस्र के नाले तक के सब देशों से इकट्ठी हुई थी, दो सप्ताह तक अर्थात् चौदह दिन तक हमारे परमेश्वर यहोवा के सामने पर्व को माना। BSB BSB: So at that time Solomon and all Israel with him—a great assembly of people from Lebo-hamath to the Brook of Egypt—kept the feast before the LORD our God for seven days and seven more days—fourteen days in all.
66 ULB फिर आठवें दिन उसने प्रजा के लोगों को विदा किया। और वे राजा को धन्य, धन्य, कहकर उस सब भलाई के कारण जो यहोवा ने अपने दास दाऊद और अपनी प्रजा इस्राएल से की थी, आनन्दित और मगन होकर अपने-अपने डेरे को चले गए। BSB BSB: On the fifteenth day Solomon sent the people away. So they blessed the king and went home, joyful and glad in heart for all the good things that the LORD had done for His servant David and for His people Israel.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.