1 ULB पलिश्ती तो इस्राएलियों से लड़े; और इस्राएली पुरुष पलिश्तियों के सामने से भागे, और गिलबो नाम पहाड़ पर मारे गए। BSB BSB: Now the Philistines fought against Israel, and the men of Israel fled before them, and many fell slain on Mount Gilboa.
2 ULB और पलिश्ती शाऊल और उसके पुत्रों के पीछे लगे रहे; और पलिश्तियों ने शाऊल के पुत्र योनातान, अबीनादाब, और मल्कीशूअ को मार डाला। BSB BSB: The Philistines hotly pursued Saul and his sons, and they killed Saul’s sons Jonathan, Abinadab, and Malchishua.
3 ULB शाऊल के साथ घमासान युद्ध हो रहा था, और धनुर्धारियों ने उसे पा लिया, और वह उनके कारण अत्यन्त व्याकुल हो गया। BSB BSB: When the battle intensified against Saul, the archers overtook him and wounded him critically.
4 ULB तब शाऊल ने अपने हथियार ढोनेवाले से कहा, “अपनी तलवार खींचकर मुझे भोंक दे, ऐसा न हो कि वे खतनारहित लोग आकर मुझे भोंक दें, और मेरा ठट्टा करें।” परन्तु उसके हथियार ढोनेवाले ने अत्यन्त भय खाकर ऐसा करने से इन्कार किया। तब शाऊल अपनी तलवार खड़ी करके उस पर गिर पड़ा। BSB BSB: Then Saul said to his armor-bearer, “Draw your sword and run me through with it, or these uncircumcised men will come and run me through and torture me!” But his armor-bearer was terrified and refused to do it. So Saul took his own sword and fell on it.
5 ULB यह देखकर कि शाऊल मर गया, उसका हथियार ढोनेवाला भी अपनी तलवार पर आप गिरकर उसके साथ मर गया। BSB BSB: When his armor-bearer saw that Saul was dead, he too fell on his own sword and died with him.
6 ULB अतः शाऊल, और उसके तीनों पुत्र, और उसका हथियार ढोनेवाला, और उसके समस्त जन उसी दिन एक संग मर गए। BSB BSB: So Saul, his three sons, his armor-bearer, and all his men died together that same day.
7 ULB यह देखकर कि इस्राएली पुरुष भाग गए, और शाऊल और उसके पुत्र मर गए, उस तराई की दूसरी ओर वाले और यरदन के पार रहनेवाले भी इस्राएली मनुष्य अपने-अपने नगरों को छोड़कर भाग गए; और पलिश्ती आकर उनमें रहने लगे। BSB BSB: When the Israelites along the valley and those on the other side of the Jordan saw that the army of Israel had fled and that Saul and his sons had died, they abandoned their cities and ran away. So the Philistines came and occupied their cities.
8 ULB दूसरे दिन जब पलिश्ती मारे हुओं के माल को लूटने आए, तब उनको शाऊल और उसके तीनों पुत्र गिलबो पहाड़ पर पड़े हुए मिले। BSB BSB: The next day, when the Philistines came to strip the dead, they found Saul and his three sons fallen on Mount Gilboa.
9 ULB तब उन्होंने शाऊल का सिर काटा, और हथियार लूट लिए, और पलिश्तियों के देश के सब स्थानों में दूतों को इसलिए भेजा, कि उनके देवालयों और साधारण लोगों में यह शुभ समाचार देते जाएँ। BSB BSB: They cut off Saul’s head, stripped off his armor, and sent messengers throughout the land of the Philistines to proclaim the news in the temples of their idols and among their people.
10 ULB तब उन्होंने उसके हथियार तो अश्तोरेत नामक देवियों के मन्दिर में रखे, और उसके शव को बेतशान की शहरपनाह में जड़ दिया। BSB BSB: They put his armor in the temple of the Ashtoreths and hung his body on the wall of Beth-shan.
11 ULB जब गिलादवाले याबेश के निवासियों ने सुना कि पलिश्तियों ने शाऊल से क्या-क्या किया है, BSB BSB: When the people of Jabesh-gilead heard what the Philistines had done to Saul,
12 ULB तब सब शूरवीर चले, और रातों-रात जाकर शाऊल और उसके पुत्रों के शव बेतशान की शहरपनाह पर से याबेश में ले आए, और वहीं फूँक दिए* BSB BSB: all their men of valor set out, journeyed all night, and retrieved the bodies of Saul and his sons from the wall of Beth-shan. When they arrived at Jabesh, they burned the bodies there.
13 ULB तब उन्होंने उनकी हड्डियां लेकर याबेश के झाऊ के पेड़ के नीचे गाड़ दीं, और सात दिन तक उपवास किया*। BSB BSB: Then they took their bones and buried them under the tamarisk tree in Jabesh, and they fasted seven days.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.