1 ULB परन्तु आत्मा स्पष्टता से कहता है कि आनेवाले समयों में कितने लोग भरमानेवाली आत्माओं, और दुष्टात्माओं की शिक्षाओं पर मन लगाकर विश्वास से बहक जाएँगे, BSB BSB: Now the Spirit expressly states that in later times some will abandon the faith to follow deceitful spirits and the teachings of demons,
2 ULB यह उन झूठे मनुष्यों के कपट के कारण होगा, जिनका विवेक मानो जलते हुए लोहे से दागा गया है, BSB BSB: influenced by the hypocrisy of liars, whose consciences are seared with a hot iron.
3 ULB जो विवाह करने से रोकेंगे, और भोजन की कुछ वस्तुओं से परे रहने की आज्ञा देंगे; जिन्हें परमेश्वर ने इसलिए सृजा कि विश्वासी और सत्य के पहचाननेवाले उन्हें धन्यवाद के साथ खाएँ। (उत्प. 9:3) BSB BSB: They will prohibit marriage and require abstinence from certain foods that God has created to be received with thanksgiving by those who believe and know the truth.
4 ULB क्योंकि परमेश्वर की सृजी हुई हर एक वस्तु अच्छी है*, और कोई वस्तु अस्वीकार करने के योग्य नहीं; पर यह कि धन्यवाद के साथ खाई जाए; (उत्प. 1:31) BSB BSB: For every creation of God is good, and nothing that is received with thanksgiving should be rejected,
5 ULB क्योंकि परमेश्वर के वचन और प्रार्थना के द्वारा शुद्ध हो जाती है। BSB BSB: because it is sanctified by the word of God and prayer.
6 ULB यदि तू भाइयों को इन बातों की सुधि दिलाता रहेगा, तो मसीह यीशु का अच्छा सेवक ठहरेगा; और विश्वास और उस अच्छे उपदेश की बातों से, जो तू मानता आया है, तेरा पालन-पोषण होता रहेगा। BSB BSB: By pointing out these things to the brothers, you will be a good servant of Christ Jesus, nourished by the words of faith and sound instruction that you have followed.
7 ULB पर अशुद्ध और बूढ़ियों की सी कहानियों से अलग रह; और भक्ति में खुद को प्रशिक्षित कर। BSB BSB: But reject irreverent, silly myths. Instead, train yourself for godliness.
8 ULB क्योंकि देह के प्रशिक्षण से कम लाभ होता है, पर भक्ति सब बातों के लिये लाभदायक है, क्योंकि इस समय के और आनेवाले जीवन की भी प्रतिज्ञा इसी के लिये है। BSB BSB: For physical exercise is of limited value, but godliness is valuable in every way, holding promise for the present life and for the one to come.
9 ULB यह बात सच और हर प्रकार से मानने के योग्य है। BSB BSB: This is a trustworthy saying, worthy of full acceptance.
10 ULB क्योंकि हम परिश्रम और यत्न इसलिए करते हैं कि हमारी आशा उस जीविते परमेश्वर पर है; जो सब मनुष्यों का और विशेष रूप से विश्वासियों का उद्धारकर्ता है। BSB BSB: To this end we labor and strive, because we have set our hope on the living God, who is the Savior of everyone, and especially of those who believe.
11 ULB इन बातों की आज्ञा देकर और सिखाता रह। BSB BSB: Command and teach these things.
12 ULB कोई तेरी जवानी को तुच्छ न समझने पाए*; पर वचन, चाल चलन, प्रेम, विश्वास, और पवित्रता में विश्वासियों के लिये आदर्श बन जा। BSB BSB: Let no one despise your youth, but set an example for the believers in speech, in conduct, in love, in faith, in purity.
13 ULB जब तक मैं न आऊँ, तब तक पढ़ने और उपदेश देने और सिखाने में लौलीन रह। BSB BSB: Until I come, devote yourself to the public reading of Scripture, to exhortation, and to teaching.
14 ULB उस वरदान से जो तुझ में है, और भविष्यद्वाणी के द्वारा प्राचीनों के हाथ रखते समय तुझे मिला था, निश्चिन्त मत रह। BSB BSB: Do not neglect the gift that is in you, which was given you through the prophecy spoken over you at the laying on of the hands of the elders.
15 ULB उन बातों को सोचता रह और इन्हीं में अपना ध्यान लगाए रह, ताकि तेरी उन्नति सब पर प्रगट हो। BSB BSB: Be diligent in these matters and absorbed in them, so that your progress will be evident to all.
16 ULB अपनी और अपने उपदेश में सावधानी रख। इन बातों पर स्थिर रह, क्योंकि यदि ऐसा करता रहेगा, तो तू अपने, और अपने सुननेवालों के लिये भी उद्धार का कारण होगा। BSB BSB: Pay close attention to your life and to your teaching. Persevere in these things, for by so doing you will save both yourself and those who hear you.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.