1 ULB दाऊद का पुत्र सुलैमान राज्य में स्थिर हो गया, और उसका परमेश्वर यहोवा उसके संग रहा और उसको बहुत ही बढ़ाया। BSB BSB: Now Solomon son of David established himself securely over his kingdom, and the LORD his God was with him and highly exalted him.
2 ULB सुलैमान ने सारे इस्राएल से, अर्थात् सहस्त्रपतियों, शतपतियों, न्यायियों और इस्राएल के सब प्रधानों से जो पितरों के घरानों के मुख्य-मुख्य पुरुष थे, बातें की। BSB BSB: Then Solomon spoke to all Israel, to the commanders of thousands and of hundreds, to the judges, and to every leader in all Israel—the heads of the families.
3 ULB तब सुलैमान पूरी मण्डली समेत गिबोन के ऊँचे स्थान पर गया, क्योंकि परमेश्वर का मिलापवाला तम्बू, जिसे यहोवा के दास मूसा ने जंगल में बनाया था, वह वहीं पर था। BSB BSB: And Solomon and the whole assembly went to the high place at Gibeon because it was the location of God’s Tent of Meeting, which Moses the servant of the LORD had made in the wilderness.
4 ULB परन्तु परमेश्वर के सन्दूक को दाऊद किर्यत्यारीम से उस स्थान पर ले आया था जिसे उसने उसके लिये तैयार किया था, उसने तो उसके लिये यरूशलेम में एक तम्बू खड़ा कराया था। BSB BSB: Now David had brought the ark of God from Kiriath-jearim to the place he had prepared for it, because he had pitched a tent for it in Jerusalem.
5 ULB पर पीतल की जो वेदी ऊरी के पुत्र बसलेल ने, जो हूर का पोता था, बनाई थी, वह गिबोन में यहोवा के निवास के सामने थी। इसलिए सुलैमान मण्डली समेत उसके पास गया। BSB BSB: But the bronze altar made by Bezalel son of Uri, the son of Hur, was in Gibeon before the tabernacle of the LORD. So Solomon and the assembly inquired of Him there.
6 ULB सुलैमान ने वहीं उस पीतल की वेदी के पास जाकर, जो यहोवा के सामने मिलापवाले तम्बू के पास थी, उस पर एक हजार होमबलि चढ़ाए। BSB BSB: Solomon offered sacrifices there before the LORD on the bronze altar at the Tent of Meeting, where he offered a thousand burnt offerings.
7 ULB उसी दिन-रात को परमेश्वर ने सुलैमान को दर्शन देकर उससे कहा, “जो कुछ तू चाहे कि मैं तुझे दूँ, वह माँग।” BSB BSB: That night God appeared to Solomon and said, “Ask, and I will give it to you!”
8 ULB सुलैमान ने परमेश्वर से कहा, “तू मेरे पिता दाऊद पर बड़ी करुणा करता रहा और मुझ को उसके स्थान पर राजा बनाया है। BSB BSB: Solomon replied to God: “You have shown much loving devotion to my father David, and You have made me king in his place.
9 ULB अब हे यहोवा परमेश्वर! जो वचन तूने मेरे पिता दाऊद को दिया था, वह पूरा हो; तूने तो मुझे ऐसी प्रजा का राजा बनाया है जो भूमि की धूल के किनकों के समान बहुत है। BSB BSB: Now, O LORD God, let Your promise to my father David be fulfilled. For You have made me king over a people as numerous as the dust of the earth.
10 ULB अब मुझे ऐसी बुद्धि और ज्ञान दे कि मैं इस प्रजा के सामने अन्दर- बाहर आना-जाना कर सकूँ, क्योंकि कौन ऐसा है कि तेरी इतनी बड़ी प्रजा का न्याय कर सके?” BSB BSB: Now grant me wisdom and knowledge, so that I may lead this people. For who is able to govern this great people of Yours?”
11 ULB परमेश्वर ने सुलैमान से कहा, “तेरी जो ऐसी ही इच्छा हुई, अर्थात् तूने न तो धन सम्पत्ति माँगी है, न ऐश्वर्य और न अपने बैरियों का प्राण और न अपनी दीर्घायु माँगी, केवल बुद्धि और ज्ञान का वर माँगा है, जिससे तू मेरी प्रजा का जिसके ऊपर मैंने तुझे राजा नियुक्त किया है, न्याय कर सके, BSB BSB: God said to Solomon, “Since this was in your heart instead of requesting riches or wealth or honor for yourself or death for your enemies—and since you have not even requested long life but have asked for wisdom and knowledge to govern My people over whom I have made you king—
12 ULB इस कारण बुद्धि और ज्ञान तुझे दिया जाता है। मैं तुझे इतनी धन सम्पत्ति और ऐश्वर्य भी दूँगा*, जितना न तो तुझ से पहले किसी राजा को मिला और न तेरे बाद किसी राजा को मिलेगा।” BSB BSB: therefore wisdom and knowledge have been granted to you. And I will also give you riches and wealth and honor unlike anything given to the kings before you or after you.”
13 ULB तब सुलैमान गिबोन के ऊँचे स्थान से, अर्थात् मिलापवाले तम्बू के सामने से यरूशलेम को आया और वहाँ इस्राएल पर राज्य करने लगा। BSB BSB: So Solomon went to Jerusalem from the high place in Gibeon, from before the Tent of Meeting, and he reigned over Israel.
14 ULB फिर सुलैमान ने रथ और सवार इकट्ठे कर लिये; और उसके चौदह सौ रथ और बारह हजार सवार थे, और उनको उसने रथों के नगरों में, और यरूशलेम में राजा के पास ठहरा रखा। BSB BSB: Solomon accumulated 1,400 chariots and 12,000 horses, which he stationed in the chariot cities and also with him in Jerusalem.
15 ULB राजा ने ऐसा किया कि यरूशलेम में सोने-चाँदी का मूल्य बहुतायत के कारण पत्थरों का सा, और देवदार का मूल्य नीचे के देश के गूलरों का सा बना दिया। BSB BSB: The king made silver and gold as common in Jerusalem as stones, and cedar as abundant as sycamore in the foothills.
16 ULB जो घोड़े सुलैमान रखता था, वे मिस्र से आते थे, और राजा के व्यापारी उन्हें झुण्ड के झुण्ड ठहराए हुए दाम पर लिया करते थे। BSB BSB: Solomon’s horses were imported from Egypt and Kue; the royal merchants purchased them from Kue.
17 ULB एक रथ तो छः सौ शेकेल चाँदी पर, और एक घोड़ा डेढ़ सौ शेकेल पर मिस्र से आता था; और इसी दाम पर वे हित्तियों के सब राजाओं और अराम के राजाओं के लिये उन्हीं के द्वारा लाया करते थे। BSB BSB: A chariot could be imported from Egypt for six hundred shekels of silver, and a horse for a hundred and fifty. Likewise, they exported them to all the kings of the Hittites and to the kings of Aram.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.