1 ULB इसलिए जब हम पर ऐसी दया हुई, कि हमें यह सेवा मिली, तो हम साहस नहीं छोड़ते। BSB BSB: Therefore, since God in His mercy has given us this ministry, we do not lose heart.
2 ULB परन्तु हमने लज्जा के गुप्त कामों को त्याग दिया*, और न चतुराई से चलते, और न परमेश्वर के वचन में मिलावट करते हैं, परन्तु सत्य को प्रगट करके, परमेश्वर के सामने हर एक मनुष्य के विवेक में अपनी भलाई बैठाते हैं। BSB BSB: Instead, we have renounced secret and shameful ways. We do not practice deceit, nor do we distort the word of God. On the contrary, by open proclamation of the truth, we commend ourselves to every man’s conscience in the sight of God.
3 ULB परन्तु यदि हमारे सुसमाचार पर परदा पड़ा है, तो यह नाश होनेवालों ही के लिये पड़ा है। BSB BSB: And even if our gospel is veiled, it is veiled to those who are perishing.
4 ULB और उन अविश्वासियों के लिये, जिनकी बुद्धि को इस संसार के ईश्वर* ने अंधी कर दी है, ताकि मसीह जो परमेश्वर का प्रतिरूप है, उसके तेजोमय सुसमाचार का प्रकाश उन पर न चमके। BSB BSB: The god of this age has blinded the minds of unbelievers, so they cannot see the light of the gospel of the glory of Christ, who is the image of God.
5 ULB क्योंकि हम अपने को नहीं, परन्तु मसीह यीशु को प्रचार करते हैं, कि वह प्रभु है; और उसके विषय में यह कहते हैं, कि हम यीशु के कारण तुम्हारे सेवक हैं। BSB BSB: For we do not proclaim ourselves, but Jesus Christ as Lord, and ourselves as your servants for Jesus’ sake.
6 ULB इसलिए कि परमेश्वर ही है, जिस ने कहा, “अंधकार में से ज्योति चमके,” और वही हमारे हृदयों में चमका, कि परमेश्वर की महिमा की पहचान की ज्योति यीशु मसीह के चेहरे से प्रकाशमान हो। (यशा. 9:2) BSB BSB: For God, who said, “Let light shine out of darkness,” made His light shine in our hearts to give us the light of the knowledge of the glory of God in the face of Jesus Christ.
7 ULB परन्तु हमारे पास यह धन मिट्टी के बरतनों में रखा है, कि यह असीम सामर्थ्य हमारी ओर से नहीं, वरन् परमेश्वर ही की ओर से ठहरे। BSB BSB: Now we have this treasure in jars of clay to show that this surpassingly great power is from God and not from us.
8 ULB हम चारों ओर से क्लेश तो भोगते हैं, पर संकट में नहीं पड़ते; निरुपाय तो हैं, पर निराश नहीं होते। BSB BSB: We are hard pressed on all sides, but not crushed; perplexed, but not in despair;
9 ULB सताए तो जाते हैं; पर त्यागे नहीं जाते; गिराए तो जाते हैं, पर नाश नहीं होते। BSB BSB: persecuted, but not forsaken; struck down, but not destroyed.
10 ULB हम यीशु की मृत्यु को अपनी देह में हर समय लिये फिरते हैं*; कि यीशु का जीवन भी हमारी देह में प्रगट हो। BSB BSB: We always carry around in our body the death of Jesus, so that the life of Jesus may also be revealed in our body.
11 ULB क्योंकि हम जीते जी सर्वदा यीशु के कारण मृत्यु के हाथ में सौंपे जाते हैं कि यीशु का जीवन भी हमारे मरनहार शरीर में प्रगट हो। BSB BSB: For we who are alive are always consigned to death for Jesus’ sake, so that the life of Jesus may also be revealed in our mortal body.
12 ULB इस कारण मृत्यु तो हम पर प्रभाव डालती है और जीवन तुम पर। BSB BSB: So then, death is at work in us, but life is at work in you.
13 ULB और इसलिए कि हम में वही विश्वास की आत्मा है, “जिसके विषय में लिखा है, कि मैंने विश्वास किया, इसलिए मैं बोला”। (भज. 116:10) अतः हम भी विश्वास करते हैं, इसलिए बोलते हैं। BSB BSB: And in keeping with what is written, “I believed, therefore I have spoken,” we who have the same spirit of faith also believe and therefore speak,
14 ULB क्योंकि हम जानते हैं, जिस ने प्रभु यीशु को जिलाया, वही हमें भी यीशु में भागी जानकर जिलाएगा, और तुम्हारे साथ अपने सामने उपस्थित करेगा। BSB BSB: knowing that the One who raised the Lord Jesus will also raise us with Jesus and present us with you in His presence.
15 ULB क्योंकि सब वस्तुएँ तुम्हारे लिये हैं, ताकि अनुग्रह बहुतों के द्वारा अधिक होकर परमेश्वर की महिमा के लिये धन्यवाद भी बढ़ाए। BSB BSB: All this is for your benefit, so that the grace that is extending to more and more people may cause thanksgiving to overflow, to the glory of God.
16 ULB इसलिए हम साहस नहीं छोड़ते; यद्यपि हमारा बाहरी मनुष्यत्व नाश भी होता जाता है, तो भी हमारा भीतरी मनुष्यत्व दिन प्रतिदिन नया होता जाता है। BSB BSB: Therefore we do not lose heart. Though our outer self is wasting away, yet our inner self is being renewed day by day.
17 ULB क्योंकि हमारा पल भर का हलका सा क्लेश हमारे लिये बहुत ही महत्वपूर्ण और अनन्त महिमा उत्पन्न करता जाता है। BSB BSB: For our light and momentary affliction is producing for us an eternal weight of glory that is far beyond comparison.
18 ULB और हम तो देखी हुई वस्तुओं को नहीं परन्तु अनदेखी वस्तुओं को देखते रहते हैं, क्योंकि देखी हुई वस्तुएँ थोड़े ही दिन की हैं, परन्तु अनदेखी वस्तुएँ सदा बनी रहती हैं। BSB BSB: So we fix our eyes not on what is seen, but on what is unseen. For what is seen is temporary, but what is unseen is eternal.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.