3 ULB उसने दिन के तीसरे पहर के निकट दर्शन में स्पष्ट रूप से देखा कि परमेश्वर का एक स्वर्गदूत उसके पास भीतर आकर कहा, “हे कुरनेलियुस।” BSB BSB: One day at about the ninth hour, he had a clear vision of an angel of God who came to him and said, “Cornelius!”
4 ULB उसने उसे ध्यान से देखा और डरकर कहा, “हे स्वामी क्या है?” उसने उससे कहा, “तेरी प्रार्थनाएँ और तेरे दान स्मरण के लिये परमेश्वर के सामने पहुँचे हैं। BSB BSB: Cornelius stared at him in fear and asked, “What is it, Lord?” The angel answered, “Your prayers and gifts to the poor have ascended as a memorial offering before God.
5 ULB और अब याफा में मनुष्य भेजकर शमौन को, जो पतरस कहलाता है, बुलवा ले। BSB BSB: Now send men to Joppa to call for a man named Simon who is called Peter.
6 ULB वह शमौन, चमड़े के धन्धा करनेवाले के यहाँ अतिथि है, जिसका घर समुद्र के किनारे हैं।” BSB BSB: He is staying with Simon the tanner, whose house is by the sea.”
7 ULB जब वह स्वर्गदूत जिसने उससे बातें की थी चला गया, तो उसने दो सेवक, और जो उसके पास उपस्थित रहा करते थे उनमें से एक भक्त सिपाही को बुलाया, BSB BSB: When the angel who spoke to him had gone, Cornelius called two of his servants and a devout soldier from among his attendants.
8 ULB और उन्हें सब बातें बताकर याफा को भेजा। BSB BSB: He explained what had happened and sent them to Joppa.
10 ULB उसे भूख लगी और कुछ खाना चाहता था, परन्तु जब वे तैयार कर रहे थे तो वह बेसुध हो गया। BSB BSB: He became hungry and wanted something to eat, but while the meal was being prepared, he fell into a trance.
11 ULB और उसने देखा, कि आकाश खुल गया; और एक बड़ी चादर, पात्र के समान चारों कोनों से लटकाया हुआ, पृथ्वी की ओर उतर रहा है। BSB BSB: He saw heaven open and something like a large sheet being let down to earth by its four corners.
12 ULB जिसमें पृथ्वी के सब प्रकार के चौपाए और रेंगनेवाले जन्तु और आकाश के पक्षी थे। BSB BSB: It contained all kinds of four-footed animals and reptiles of the earth, as well as birds of the air.
13 ULB और उसे एक ऐसी वाणी सुनाई दी, “हे पतरस उठ, मार और खा।” BSB BSB: Then a voice said to him: “Get up, Peter, kill and eat!”
14 ULB परन्तु पतरस ने कहा, “नहीं प्रभु, कदापि नहीं; क्योंकि मैंने कभी कोई अपवित्र या अशुद्ध वस्तु नहीं खाई है।” (लैव्य. 11:1-47, यहे. 4:14) BSB BSB: “No, Lord!” Peter answered. “I have never eaten anything impure or unclean.”
15 ULB फिर दूसरी बार उसे वाणी सुनाई दी, “जो कुछ परमेश्वर ने शुद्ध ठहराया है*, उसे तू अशुद्ध मत कह।” BSB BSB: The voice spoke to him a second time: “Do not call anything impure that God has made clean.”
16 ULB तीन बार ऐसा ही हुआ; तब तुरन्त वह चादर आकाश पर उठा लिया गया। BSB BSB: This happened three times, and all at once the sheet was taken back up into heaven.
17 ULB जब पतरस अपने मन में दुविधा में था, कि यह दर्शन जो मैंने देखा क्या है, तब वे मनुष्य जिन्हें कुरनेलियुस ने भेजा था, शमौन के घर का पता लगाकर द्वार पर आ खड़े हुए। BSB BSB: While Peter was puzzling over the meaning of the vision, the men sent by Cornelius found Simon’s house and approached the gate.
18 ULB और पुकारकर पूछने लगे, “क्या शमौन जो पतरस कहलाता है, यहाँ पर अतिथि है?” BSB BSB: They called out to ask if Simon called Peter was staying there.
19 ULB पतरस जो उस दर्शन पर सोच ही रहा था, कि आत्मा ने उससे कहा, “देख, तीन मनुष्य तुम्हें खोज रहे हैं। BSB BSB: As Peter continued to reflect on the vision, the Spirit said to him, “Behold, three men are looking for you.
20 ULB अतः उठकर नीचे जा, और निःसंकोच उनके साथ हो ले; क्योंकि मैंने ही उन्हें भेजा है।” BSB BSB: So get up! Go downstairs and accompany them without hesitation, because I have sent them.”
21 ULB तब पतरस ने नीचे उतरकर उन मनुष्यों से कहा, “देखो, जिसको तुम खोज रहे हो, वह मैं ही हूँ; तुम्हारे आने का क्या कारण है?” BSB BSB: So Peter went down to the men and said, “Here am I, the one you are looking for. Why have you come?”
22 ULB उन्होंने कहा, “कुरनेलियुस सूबेदार जो धर्मी और परमेश्वर से डरनेवाला और सारी यहूदी जाति में सुनाम मनुष्य है, उसने एक पवित्र स्वर्गदूत से यह निर्देश पाया है, कि तुझे अपने घर बुलाकर तुझ से उपदेश सुने। BSB BSB: “Cornelius the centurion has sent us,” they said. “He is a righteous and God-fearing man with a good reputation among the whole Jewish nation. A holy angel instructed him to request your presence in his home so he could hear a message from you.”
23 ULB तब उसने उन्हें भीतर बुलाकर उनको रहने की जगह दी। और दूसरे दिन, वह उनके साथ गया; और याफा के भाइयों में से कुछ उसके साथ हो लिए। BSB BSB: So Peter invited them in as his guests. And the next day he got ready and went with them, accompanied by some of the brothers from Joppa.
24 ULB दूसरे दिन वे कैसरिया में पहुँचे, और कुरनेलियुस अपने कुटुम्बियों और प्रिय मित्रों को इकट्ठे करके उनकी प्रतीक्षा कर रहा था। BSB BSB: The following day he arrived in Caesarea, where Cornelius was expecting them and had called together his relatives and close friends.
25 ULB जब पतरस भीतर आ रहा था, तो कुरनेलियुस ने उससे भेंट की, और उसके पाँवों पर गिरकर उसे प्रणाम किया। BSB BSB: As Peter was about to enter, Cornelius met him and fell at his feet to worship him.
26 ULB परन्तु पतरस ने उसे उठाकर कहा, “खड़ा हो, मैं भी तो मनुष्य ही हूँ।” BSB BSB: But Peter helped him up. “Stand up,” he said, “I am only a man myself.”
27 ULB और उसके साथ बातचीत करता हुआ भीतर गया, और बहुत से लोगों को इकट्ठे देखकर BSB BSB: As Peter talked with him, he went inside and found many people gathered together.
29 ULB इसलिए मैं जब बुलाया गया तो बिना कुछ कहे चला आया। अब मैं पूछता हूँ कि मुझे किस काम के लिये बुलाया गया है?” BSB BSB: So when I was invited, I came without objection. I ask, then, why have you sent for me?”
30 ULB कुरनेलियुस ने कहा, “चार दिन पहले, इसी समय, मैं अपने घर में तीसरे पहर को प्रार्थना कर रहा था; कि एक पुरुष चमकीला वस्त्र पहने हुए, मेरे सामने आ खड़ा हुआ। BSB BSB: Cornelius answered: “Four days ago I was in my house praying at this, the ninth hour. Suddenly a man in radiant clothing stood before me
31 ULB और कहने लगा, ‘हे कुरनेलियुस, तेरी प्रार्थना सुन ली गई है और तेरे दान परमेश्वर के सामने स्मरण किए गए हैं। BSB BSB: and said, ‘Cornelius, your prayer has been heard, and your gifts to the poor have been remembered before God.
32 ULB इसलिए किसी को याफा भेजकर शमौन को जो पतरस कहलाता है, बुला। वह समुद्र के किनारे शमौन जो, चमड़े का धन्धा करनेवाले के घर में अतिथि है। BSB BSB: Therefore send to Joppa for Simon, who is called Peter. He is a guest in the home of Simon the tanner, by the sea.’
33 ULB तब मैंने तुरन्त तेरे पास लोग भेजे, और तूने भला किया जो आ गया। अब हम सब यहाँ परमेश्वर के सामने हैं, ताकि जो कुछ परमेश्वर ने तुझ से कहा है उसे सुनें।” BSB BSB: So I sent for you immediately, and you were kind enough to come. Now then, we are all here in the presence of God to listen to everything the Lord has instructed you to tell us.”
35 ULB वरन् हर जाति में जो उससे डरता और धार्मिक काम करता है, वह उसे भाता है। BSB BSB: but welcomes those from every nation who fear Him and do what is right.
36 ULB जो वचन उसने इस्राएलियों के पास भेजा, जब कि उसने यीशु मसीह के द्वारा जो सब का प्रभु है, शान्ति का सुसमाचार सुनाया। (भज. 107:20, भज. 147:18, यशा. 52:7, नहू. 1:15) BSB BSB: He has sent this message to the people of Israel, proclaiming the gospel of peace through Jesus Christ, who is Lord of all.
37 ULB वह वचन तुम जानते हो, जो यूहन्ना के बपतिस्मा के प्रचार के बाद गलील से आरम्भ होकर सारे यहूदिया में फैल गया: BSB BSB: You yourselves know what has happened throughout Judea, beginning in Galilee with the baptism that John proclaimed:
38 ULB परमेश्वर ने किस रीति से यीशु नासरी को पवित्र आत्मा और सामर्थ्य से अभिषेक किया; वह भलाई करता, और सब को जो शैतान के सताए हुए थे, अच्छा करता फिरा, क्योंकि परमेश्वर उसके साथ था। (यशा. 61:1) BSB BSB: how God anointed Jesus of Nazareth with the Holy Spirit and with power, and how Jesus went around doing good and healing all who were oppressed by the devil, because God was with Him.
39 ULB और हम उन सब कामों के गवाह हैं; जो उसने यहूदिया के देश और यरूशलेम में भी किए, और उन्होंने उसे काठ पर लटकाकर मार डाला। (व्य. 21:22-23) BSB BSB: We are witnesses of all that He did, both in the land of the Jews and in Jerusalem. And although they put Him to death by hanging Him on a tree,
40 ULB उसको परमेश्वर ने तीसरे दिन जिलाया, और प्रगट भी कर दिया है। BSB BSB: God raised Him up on the third day and caused Him to be seen—
41 ULB सब लोगों को नहीं वरन् उन गवाहों को जिन्हें परमेश्वर ने पहले से चुन लिया था, अर्थात् हमको जिन्होंने उसके मरे हुओं में से जी उठने के बाद उसके साथ खाया पीया; BSB BSB: not by all the people, but by the witnesses God had chosen beforehand, by us who ate and drank with Him after He rose from the dead.
42 ULB और उसने हमें आज्ञा दी कि लोगों में प्रचार करो और गवाही दो, कि यह वही है जिसे परमेश्वर ने जीवितों और मरे हुओं का न्यायी ठहराया है। BSB BSB: And He commanded us to preach to the people and to testify that He is the One appointed by God to judge the living and the dead.
43 ULB उसकी सब भविष्यद्वक्ता गवाही देते है कि जो कोई उस पर विश्वास करेगा, उसको उसके नाम के द्वारा पापों की क्षमा मिलेगी। (यशा. 33:24, यशा. 53:5-6, यिर्म. 31:34, दानि. 9:24) BSB BSB: All the prophets testify about Him that everyone who believes in Him receives forgiveness of sins through His name.”
44 ULB पतरस ये बातें कह ही रहा था कि पवित्र आत्मा वचन के सब सुननेवालों पर उतर आया*। BSB BSB: While Peter was still speaking these words, the Holy Spirit fell upon all who heard his message.
45 ULB और जितने खतना किए हुए विश्वासी पतरस के साथ आए थे, वे सब चकित हुए कि अन्यजातियों पर भी पवित्र आत्मा का दान उण्डेला गया है। BSB BSB: All the circumcised believers who had accompanied Peter were astounded that the gift of the Holy Spirit had been poured out even on the Gentiles.
46 ULB क्योंकि उन्होंने उन्हें भाँति-भाँति की भाषा बोलते और परमेश्वर की बड़ाई करते सुना। इस पर पतरस ने कहा, BSB BSB: For they heard them speaking in tongues and exalting God. Then Peter said,
47 ULB “क्या अब कोई इन्हें जल से रोक सकता है कि ये बपतिस्मा न पाएँ, जिन्होंने हमारे समान पवित्र आत्मा पाया है?” BSB BSB: “Can anyone withhold the water to baptize these people? They have received the Holy Spirit just as we have!”
48 ULB और उसने आज्ञा दी कि उन्हें यीशु मसीह के नाम में बपतिस्मा दिया जाए। तब उन्होंने उससे विनती की, कि कुछ दिन और हमारे साथ रह। BSB BSB: So he ordered that they be baptized in the name of Jesus Christ. Then they asked him to stay for a few days.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.