1 ULB मरी हुई मक्खियों के कारण गंधी का तेल सड़ने और दुर्गन्ध आने लगता है; और थोड़ी सी मूर्खता बुद्धि और प्रतिष्ठा को घटा देती है। BSB BSB: As dead flies bring a stench to the perfumer’s oil, so a little folly outweighs wisdom and honor.
2 ULB बुद्धिमान का मन उचित बात की ओर रहता है परन्तु मूर्ख का मन उसके विपरीत रहता है। BSB BSB: A wise man’s heart inclines to the right, but the heart of a fool to the left.
3 ULB वरन् जब मूर्ख मार्ग पर चलता है, तब उसकी समझ काम नहीं देती*, और वह सबसे कहता है, ‘मैं मूर्ख हूँ।’ BSB BSB: Even as the fool walks along the road, his sense is lacking, and he shows everyone that he is a fool.
4 ULB यदि हाकिम का क्रोध तुझ पर भड़के, तो अपना स्थान न छोड़ना, क्योंकि धीरज धरने से बड़े-बड़े पाप रुकते हैं। BSB BSB: If the ruler’s temper flares against you, do not abandon your post, for calmness lays great offenses to rest.
5 ULB एक बुराई है जो मैंने सूर्य के नीचे देखी, वह हाकिम की भूल से होती है: BSB BSB: There is an evil I have seen under the sun—an error that proceeds from the ruler:
6 ULB अर्थात् मूर्ख बड़ी प्रतिष्ठा के स्थानों में ठहराए जाते हैं, और धनवान लोग नीचे बैठते हैं। BSB BSB: Folly is appointed to great heights, but the rich sit in lowly positions.
7 ULB मैंने दासों को घोड़ों पर चढ़े, और रईसों को दासों के समान भूमि पर चलते हुए देखा है। BSB BSB: I have seen slaves on horseback, while princes go on foot like slaves.
8 ULB जो गड्ढा खोदे वह उसमें गिरेगा और जो बाड़ा तोड़े उसको सर्प डसेगा। BSB BSB: He who digs a pit may fall into it, and he who breaches a wall may be bitten by a snake.
9 ULB जो पत्थर फोड़े, वह उनसे घायल होगा, और जो लकड़ी काटे, उसे उसी से डर होगा। BSB BSB: The one who quarries stones may be injured by them, and he who splits logs endangers himself.
10 ULB यदि कुल्हाड़ा थोथा हो और मनुष्य उसकी धार को पैनी न करे, तो अधिक बल लगाना पड़ेगा; परन्तु सफल होने के लिये बुद्धि से लाभ होता है। BSB BSB: If the axe is dull and the blade unsharpened, more strength must be exerted, but skill produces success.
11 ULB यदि मंत्र से पहले सर्प डसे, तो मंत्र पढ़नेवाले को कुछ भी लाभ नहीं। BSB BSB: If the snake bites before it is charmed, there is no profit for the charmer.
12 ULB बुद्धिमान के वचनों के कारण अनुग्रह होता है, परन्तु मूर्ख अपने वचनों के द्वारा नाश होते हैं। BSB BSB: The words of a wise man’s mouth are gracious, but the lips of a fool consume him.
13 ULB उसकी बात का आरम्भ मूर्खता का, और उनका अन्त दुःखदाई बावलापन होता है। BSB BSB: The beginning of his talk is folly, and the end of his speech is evil madness.
14 ULB मूर्ख बहुत बातें बढ़ाकर बोलता है*, तो भी कोई मनुष्य नहीं जानता कि क्या होगा, और कौन बता सकता है कि उसके बाद क्या होनेवाला है? BSB BSB: Yet the fool multiplies words. No one knows what is coming, and who can tell him what will come after him?
15 ULB मूर्ख को परिश्रम से थकावट ही होती है, यहाँ तक कि वह नहीं जानता कि नगर को कैसे जाए। BSB BSB: The toil of a fool wearies him, for he does not know the way to the city.
16 ULB हे देश, तुझ पर हाय जब तेरा राजा लड़का है और तेरे हाकिम प्रातःकाल भोज करते हैं! BSB BSB: Woe to you, O land whose king is a youth, and whose princes feast in the morning.
17 ULB हे देश, तू धन्य है जब तेरा राजा कुलीन है; और तेरे हाकिम समय पर भोज करते हैं, और वह भी मतवाले होने को नहीं, वरन् बल बढ़ाने के लिये! BSB BSB: Blessed are you, O land whose king is a son of nobles, and whose princes feast at the proper time—for strength and not for drunkenness.
18 ULB आलस्य के कारण छत की कड़ियाँ दब जाती हैं, और हाथों की सुस्ती से घर चूता है। BSB BSB: Through laziness the roof caves in, and in the hands of the idle, the house leaks.
19 ULB भोज हँसी खुशी के लिये किया जाता है, और दाखमधु से जीवन को आनन्द मिलता है; और रुपयों से सब कुछ प्राप्त होता है*। BSB BSB: A feast is prepared for laughter, and wine makes life merry, but money is the answer for everything.
20 ULB राजा को मन में भी श्राप न देना, न धनवान को अपने शयन की कोठरी में श्राप देना; क्योंकि कोई आकाश का पक्षी तेरी वाणी को ले जाएगा, और कोई उड़नेवाला जन्तु उस बात को प्रगट कर देगा। BSB BSB: Do not curse the king even in your thoughts, or curse the rich even in your bedroom, for a bird of the air may carry your words, and a winged creature may report your speech.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.