1 ULB “बसलेल और ओहोलीआब और सब बुद्धिमान जिनको यहोवा ने ऐसी बुद्धि और समझ दी हो, कि वे यहोवा की सारी आज्ञाओं के अनुसार पवित्रस्थान की सेवकाई के लिये सब प्रकार का काम करना जानें, वे सब यह काम करें।” BSB BSB: “So Bezalel, Oholiab, and every skilled person are to carry out everything commanded by the LORD, who has given them skill and ability to know how to perform all the work of constructing the sanctuary.”
2 ULB तब मूसा ने बसलेल और ओहोलीआब और सब बुद्धिमानों को जिनके हृदय में यहोवा ने बुद्धि का प्रकाश दिया था, अर्थात् जिस-जिस को पास आकर काम करने का उत्साह हुआ था उन सभी को बुलवाया। BSB BSB: Then Moses summoned Bezalel, Oholiab, and every skilled person whom the LORD had gifted—everyone whose heart stirred him to come and do the work.
3 ULB और इस्राएली जो-जो भेंट पवित्रस्थान की सेवकाई के काम और उसके बनाने के लिये ले आए थे, उन्हें उन पुरुषों ने मूसा के हाथ से ले लिया। तब भी लोग प्रति भोर को उसके पास भेंट अपनी इच्छा से लाते रहे; BSB BSB: They received from Moses all the contributions that the Israelites had brought to carry out the service of constructing the sanctuary. Meanwhile, the people continued to bring freewill offerings morning after morning,
4 ULB और जितने बुद्धिमान पवित्रस्थान का काम करते थे वे सब अपना-अपना काम छोड़कर मूसा के पास आए, BSB BSB: so that all the skilled craftsmen who were doing all the work on the sanctuary left their work
5 ULB और कहने लगे, “जिस काम के करने की आज्ञा यहोवा ने दी है उसके लिये जितना चाहिये उससे अधिक वे ले आए हैं।” BSB BSB: and said to Moses, “The people are bringing more than enough for doing the work the LORD has commanded us to do.”
6 ULB तब मूसा ने सारी छावनी में इस आज्ञा का प्रचार करवाया, “क्या पुरुष, क्या स्त्री, कोई पवित्रस्थान के लिये और भेंट न लाए।” इस प्रकार लोग और भेंट लाने से रोके गए। BSB BSB: After Moses had given an order, they sent a proclamation throughout the camp: “No man or woman should make anything else as an offering for the sanctuary.” So the people were restrained from bringing more,
7 ULB क्योंकि सब काम बनाने के लिये जितना सामान आवश्यक था उतना वरन् उससे अधिक बनानेवालों के पास आ चुका था। BSB BSB: since what they already had was more than enough to perform all the work.
8 ULB और काम करनेवाले जितने बुद्धिमान थे* उन्होंने निवास के लिये बटी हुई सूक्ष्म सनी के कपड़े के, और नीले, बैंगनी और लाल रंग के कपड़े के दस परदों को काढ़े हुए करूबों सहित बनाया। BSB BSB: All the skilled craftsmen among the workmen made the ten curtains for the tabernacle. They were made of finely spun linen, as well as blue, purple, and scarlet yarn, with cherubim skillfully worked into them.
9 ULB एक-एक परदे की लम्बाई अट्ठाईस हाथ और चौड़ाई चार हाथ की हुई; सब परदे एक ही नाप के बने। BSB BSB: Each curtain was twenty-eight cubits long and four cubits wide; all the curtains were the same size.
10 ULB उसने पाँच परदे एक दूसरे से जोड़ दिए, और फिर दूसरे पाँच परदे भी एक दूसरे से जोड़ दिए। BSB BSB: And he joined five of the curtains together, and the other five he joined as well.
11 ULB और जहाँ ये परदे जोड़े गए वहाँ की दोनों छोरों पर उसने नीले-नीले फंदे लगाए। BSB BSB: He made loops of blue material on the edge of the end curtain in the first set, and also on the end curtain in the second set.
12 ULB उसने दोनों छोरों में पचास-पचास फंदे इस प्रकार लगाए कि वे एक दूसरे के सामने थे। BSB BSB: He made fifty loops on one curtain and fifty loops on the end curtain of the second set, so that the loops lined up opposite one another.
13 ULB और उसने सोने की पचास अंकड़े बनाए, और उनके द्वारा परदों को एक दूसरे से ऐसा जोड़ा कि निवास मिलकर एक हो गया। BSB BSB: He also made fifty gold clasps to join the curtains together, so that the tabernacle was a unit.
14 ULB फिर निवास के ऊपर के तम्बू के लिये उसने बकरी के बाल के ग्यारह परदे बनाए। BSB BSB: He then made curtains of goat hair for the tent over the tabernacle—eleven curtains in all.
15 ULB एक-एक परदे की लम्बाई तीस हाथ और चौड़ाई चार हाथ की हुई; और ग्यारहों परदे एक ही नाप के थे। BSB BSB: Each of the eleven curtains was the same size—thirty cubits long and four cubits wide.
16 ULB इनमें से उसने पाँच परदे अलग और छः परदे अलग जोड़ दिए। BSB BSB: He joined five of the curtains into one set and the other six into another.
17 ULB और जहाँ दोनों जोड़े गए वहाँ की छोरों में उसने पचास-पचास फंदे लगाए। BSB BSB: He made fifty loops along the edge of the end curtain in the first set, and fifty loops along the edge of the corresponding curtain in the second set.
18 ULB और उसने तम्बू के जोड़ने के लिये पीतल की पचास अंकड़े भी बनाए जिससे वह एक हो जाए। BSB BSB: He also made fifty bronze clasps to join the tent together as a unit.
19 ULB और उसने तम्बू के लिये लाल रंग से रंगी हुई मेढ़ों की खालों का एक ओढ़ना और उसके ऊपर के लिये सुइसों की खालों का एक ओढ़ना बनाया। BSB BSB: Additionally, he made for the tent a covering of ram skins dyed red, and over that a covering of fine leather.
20 ULB फिर उसने निवास के लिये बबूल की लकड़ी के तख्तों को खड़े रहने के लिये बनाया। BSB BSB: Next, he constructed upright frames of acacia wood for the tabernacle.
21 ULB एक-एक तख्ते की लम्बाई दस हाथ और चौड़ाई डेढ़ हाथ की हुई। BSB BSB: Each frame was ten cubits long and a cubit and a half wide.
22 ULB एक-एक तख्ते में एक दूसरी से जोड़ी हुई दो-दो चूलें बनीं, निवास के सब तख्तों के लिये उसने इसी भाँति बनाया। BSB BSB: Two tenons were connected to each other for each frame. He made all the frames of the tabernacle in this way.
23 ULB और उसने निवास के लिये तख्तों को इस रीति से बनाया कि दक्षिण की ओर बीस तख्ते लगे। BSB BSB: He constructed twenty frames for the south side of the tabernacle,
24 ULB और इन बीसों तख्तो के नीचे चाँदी की चालीस कुर्सियाँ, अर्थात् एक-एक तख्ते के नीचे उसकी दो चूलों के लिये उसने दो कुर्सियाँ बनाईं। BSB BSB: with forty silver bases to put under the twenty frames—two bases for each frame, one under each tenon.
25 ULB और निवास की दूसरी ओर, अर्थात् उत्तर की ओर के लिये भी उसने बीस तख्ते बनाए। BSB BSB: For the second side of the tabernacle, the north side, he made twenty frames
26 ULB और इनके लिये भी उसने चाँदी की चालीस कुर्सियाँ, अर्थात् एक-एक तख्ते के नीचे दो-दो कुर्सियाँ बनाईं। BSB BSB: and forty silver bases—two bases under each frame.
27 ULB और निवास की पिछली ओर, अर्थात् पश्चिम ओर के लिये उसने छः तख्ते बनाए। BSB BSB: He made six frames for the rear of the tabernacle, the west side,
28 ULB और पिछले भाग में निवास के कोनों के लिये उसने दो तख्ते बनाए। BSB BSB: and two frames for the two back corners of the tabernacle,
29 ULB और वे नीचे से दो-दो भाग के बने, और दोनों भाग ऊपर के सिरे तक एक-एक कड़े में मिलाये गए; उसने उन दोनों तख्तों का आकार ऐसा ही बनाया। BSB BSB: coupled together from bottom to top and fitted into a single ring. He made both corners in this way.
30 ULB इस प्रकार आठ तख्ते हुए, और उनकी चाँदी की सोलह कुर्सियाँ हुईं, अर्थात् एक-एक तख्ते के नीचे दो-दो कुर्सियाँ हुईं। BSB BSB: So there were eight frames and sixteen silver bases—two under each frame.
31 ULB फिर उसने बबूल की लकड़ी के बेंड़े बनाए, अर्थात् निवास की एक ओर के तख्तों के लिये पाँच बेंड़े, BSB BSB: He also made five crossbars of acacia wood for the frames on one side of the tabernacle,
32 ULB और निवास की दूसरी ओर के तख्तों के लिये पाँच बेंड़े, और निवास का जो किनारा पश्चिम की ओर पिछले भाग में था उसके लिये भी पाँच बेंड़े, बनाए। BSB BSB: five for those on the other side, and five for those on the rear side of the tabernacle, to the west.
33 ULB और उसने बीचवाले बेंड़े को तख्तों के मध्य में तम्बू के एक सिरे से दूसरे सिरे तक पहुँचने के लिये बनाया। BSB BSB: He made the central crossbar to run through the center of the frames, from one end to the other.
34 ULB और तख्तों को उसने सोने से मढ़ा, और बेंड़ों के घर को काम देनेवाले कड़ों को सोने के बनाया, और बेंड़ों को भी सोने से मढ़ा। BSB BSB: And he overlaid the frames with gold and made gold rings to hold the crossbars. He also overlaid the crossbars with gold.
35 ULB फिर उसने नीले, बैंगनी और लाल रंग के कपड़े का, और बटी हुई सूक्ष्म सनीवाले कपड़े का बीचवाला परदा बनाया; वह कढ़ाई के काम किये हुए करूबों के साथ बना। BSB BSB: Next, he made the veil of blue, purple, and scarlet yarn, and finely spun linen, with cherubim skillfully worked into it.
36 ULB और उसने उसके लिये बबूल के चार खम्भे बनाए, और उनको सोने से मढ़ा; उनकी घुंडियाँ सोने की बनीं, और उसने उनके लिये चाँदी की चार कुर्सियाँ ढालीं। BSB BSB: He also made four posts of acacia wood for it and overlaid them with gold, along with gold hooks; and he cast four silver bases for the posts.
37 ULB उसने तम्बू के द्वार के लिये भी नीले, बैंगनी और लाल रंग के कपड़े का, और बटी हुई सूक्ष्म सनी के कपड़े का कढ़ाई का काम किया हुआ परदा बनाया। BSB BSB: For the entrance to the tent, he made a curtain embroidered with blue, purple, and scarlet yarn, and finely spun linen,
38 ULB और उसने घुंडियों समेत उसके पाँच खम्भे भी बनाए, और उनके सिरों और जोड़ने की छड़ों को सोने से मढ़ा, और उनकी पाँच कुर्सियाँ पीतल की बनाईं। BSB BSB: together with five posts and their hooks. He overlaid the tops of the posts and their bands with gold, and their five bases were bronze.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.