1 ULB फिर यहोवा ने मूसा से कहा, BSB BSB: Then the LORD said to Moses,
2 ULB “पहले महीने के पहले दिन को तू मिलापवाले तम्बू के निवास को खड़ा कर देना। BSB BSB: “On the first day of the first month you are to set up the tabernacle, the Tent of Meeting.
3 ULB और उसमें साक्षीपत्र के सन्दूक को रखकर बीचवाले पर्दे की ओट में कर देना। BSB BSB: Put the ark of the Testimony in it and screen off the ark with the veil.
4 ULB और मेज को भीतर ले जाकर जो कुछ उस पर सजाना है उसे सजा देना; तब दीवट को भीतर ले जाकर उसके दीपकों को जला देना। BSB BSB: Then bring in the table and set out its arrangement; bring in the lampstand as well, and set up its lamps.
5 ULB और साक्षीपत्र के सन्दूक के सामने सोने की वेदी को जो धूप के लिये है उसे रखना, और निवास के द्वार के पर्दे को लगा देना। BSB BSB: Place the gold altar of incense in front of the ark of the Testimony, and hang the curtain at the entrance to the tabernacle.
6 ULB और मिलापवाले तम्बू के निवास के द्वार के सामने होमवेदी को रखना। BSB BSB: Place the altar of burnt offering in front of the entrance to the tabernacle, the Tent of Meeting.
7 ULB और मिलापवाले तम्बू और वेदी के बीच हौदी को रखकर उसमें जल भरना। BSB BSB: And place the basin between the Tent of Meeting and the altar, and put water in it.
8 ULB और चारों ओर के आँगन की कनात को खड़ा करना, और उस आँगन के द्वार पर पर्दे को लटका देना। BSB BSB: Set up the surrounding courtyard and hang the curtain for the entrance to the courtyard.
9 ULB और अभिषेक का तेल लेकर निवास का और जो कुछ उसमें होगा सब कुछ का अभिषेक करना, और सारे सामान समेत उसको पवित्र करना; तब वह पवित्र ठहरेगा। BSB BSB: Take the anointing oil and anoint the tabernacle and everything in it; consecrate it along with all its furnishings, and it shall be holy.
10 ULB सब सामान समेत होमवेदी का अभिषेक करके उसको पवित्र करना; तब वह परमपवित्र ठहरेगी। BSB BSB: Anoint the altar of burnt offering and all its utensils; consecrate the altar, and it shall be most holy.
11 ULB पाए समेत हौदी का भी अभिषेक करके उसे पवित्र करना। BSB BSB: Anoint the basin and its stand and consecrate them.
12 ULB तब हारून और उसके पुत्रों को मिलापवाले तम्बू के द्वार पर ले जाकर जल से नहलाना, BSB BSB: Then bring Aaron and his sons to the entrance to the Tent of Meeting and wash them with water.
13 ULB और हारून को पवित्र वस्त्र पहनाना, और उसका अभिषेक करके उसको पवित्र करना कि वह मेरे लिये याजक का काम करे। BSB BSB: And you are to clothe Aaron with the holy garments, anoint him, and consecrate him, so that he may serve Me as a priest.
14 ULB और उसके पुत्रों को ले जाकर अंगरखे पहनाना, BSB BSB: Bring his sons forward and clothe them with tunics.
15 ULB और जैसे तू उनके पिता का अभिषेक करे वैसे ही उनका भी अभिषेक करना कि वे मेरे लिये याजक का काम करें; और उनका अभिषेक उनकी पीढ़ी-पीढ़ी के लिये उनके सदा के याजकपद का चिन्ह ठहरेगा। BSB BSB: Anoint them just as you anointed their father, so that they may also serve Me as priests. Their anointing will qualify them for a permanent priesthood throughout their generations.”
16 ULB और मूसा ने जो-जो आज्ञा यहोवा ने उसको दी थी उसी के अनुसार किया। BSB BSB: Moses did everything just as the LORD had commanded him.
17 ULB और दूसरे वर्ष के पहले महीने के पहले दिन को निवास खड़ा किया गया। BSB BSB: So the tabernacle was set up on the first day of the first month of the second year.
18 ULB मूसा ने निवास को खड़ा करवाया और उसकी कुर्सियाँ धर उसके तख्ते लगाकर उनमें बेंड़े डाले, और उसके खम्भों को खड़ा किया; BSB BSB: When Moses set up the tabernacle, he laid its bases, positioned its frames, inserted its crossbars, and set up its posts.
19 ULB और उसने निवास के ऊपर तम्बू को फैलाया, और तम्बू के ऊपर उसने ओढ़ने को लगाया; जिस प्रकार यहोवा ने मूसा को आज्ञा दी थी। BSB BSB: Then he spread the tent over the tabernacle and put the covering over the tent, just as the LORD had commanded him.
20 ULB और उसने साक्षीपत्र को लेकर सन्दूक में रखा, और सन्दूक में डंडों को लगाके उसके ऊपर प्रायश्चित के ढकने को रख दिया; BSB BSB: Moses took the Testimony and placed it in the ark, attaching the poles to the ark; and he set the mercy seat atop the ark.
21 ULB और उसने सन्दूक को निवास में पहुँचवाया, और बीचवाले पर्दे को लटकवा के साक्षीपत्र के सन्दूक को उसके अन्दर किया; जिस प्रकार यहोवा ने मूसा को आज्ञा दी थी। BSB BSB: Then he brought the ark into the tabernacle, put up the veil for the screen, and shielded off the ark of the Testimony, just as the LORD had commanded him.
22 ULB और उसने मिलापवाले तम्बू में निवास की उत्तर की ओर बीच के पर्दे से बाहर मेज को लगवाया, BSB BSB: Moses placed the table in the Tent of Meeting on the north side of the tabernacle, outside the veil.
23 ULB और उस पर उन ने यहोवा के सम्मुख रोटी सजा कर रखी; जिस प्रकार यहोवा ने मूसा को आज्ञा दी थी। BSB BSB: He arranged the bread on it before the LORD, just as the LORD had commanded him.
24 ULB और उसने मिलापवाले तम्बू में मेज के सामने निवास की दक्षिण ओर पर दीवट को रखा, BSB BSB: He also placed the lampstand in the Tent of Meeting opposite the table on the south side of the tabernacle
25 ULB और उसने दीपकों को यहोवा के सम्मुख जला दिया; जिस प्रकार यहोवा ने मूसा को आज्ञा दी थी। BSB BSB: and set up the lamps before the LORD, just as the LORD had commanded him.
26 ULB और उसने मिलापवाले तम्बू में बीच के पर्दे के सामने सोने की वेदी को रखा, BSB BSB: Moses placed the gold altar in the Tent of Meeting, in front of the veil,
27 ULB और उसने उस पर सुगन्धित धूप जलाया; जिस प्रकार यहोवा ने मूसा को आज्ञा दी थी। BSB BSB: and he burned fragrant incense on it, just as the LORD had commanded him.
28 ULB और उसने निवास के द्वार पर पर्दे को लगाया। BSB BSB: Then he put up the curtain at the entrance to the tabernacle.
29 ULB और मिलापवाले तम्बू के निवास के द्वार पर होमबलि को रखकर उस पर होमबलि और अन्नबलि को चढ़ाया; जिस प्रकार यहोवा ने मूसा को आज्ञा दी थी। BSB BSB: He placed the altar of burnt offering near the entrance to the tabernacle, the Tent of Meeting, and offered on it the burnt offering and the grain offering, just as the LORD had commanded him.
30 ULB और उसने मिलापवाले तम्बू और वेदी के बीच हौदी को रखकर उसमें धोने के लिये जल डाला, BSB BSB: He placed the basin between the Tent of Meeting and the altar and put water in it for washing;
31 ULB और मूसा और हारून और उसके पुत्रों ने उसमें अपने-अपने हाथ पाँव धोए; BSB BSB: and from it Moses, Aaron, and his sons washed their hands and feet.
32 ULB और जब-जब वे मिलापवाले तम्बू में या वेदी के पास जाते थे तब-तब वे हाथ पाँव धोते थे; जिस प्रकार यहोवा ने मूसा को आज्ञा दी थी। BSB BSB: They washed whenever they entered the Tent of Meeting or approached the altar, just as the LORD had commanded Moses.
33 ULB और उसने निवास के चारों ओर और वेदी के आस-पास आँगन की कनात को खड़ा करवाया, और आँगन के द्वार के पर्दे को लटका दिया। इस प्रकार मूसा ने सब काम को पूरा किया। BSB BSB: And Moses set up the courtyard around the tabernacle and the altar, and he hung the curtain for the entrance to the courtyard. So Moses finished the work.
34 ULB तब बादल मिलापवाले तम्बू पर छा गया, और यहोवा का तेज निवास-स्थान में भर गया। BSB BSB: Then the cloud covered the Tent of Meeting, and the glory of the LORD filled the tabernacle.
35 ULB और बादल मिलापवाले तम्बू पर ठहर गया, और यहोवा का तेज निवास-स्थान में भर गया, इस कारण मूसा उसमें प्रवेश न कर सका। BSB BSB: Moses was unable to enter the Tent of Meeting because the cloud had settled on it, and the glory of the LORD filled the tabernacle.
36 ULB इस्राएलियों की सारी यात्रा में ऐसा होता था, कि जब-जब वह बादल निवास के ऊपर से उठ जाता तब-तब वे कूच करते थे। BSB BSB: Whenever the cloud was lifted from above the tabernacle, the Israelites would set out through all the stages of their journey.
37 ULB और यदि वह न उठता, तो जिस दिन तक वह न उठता था उस दिन तक वे कूच नहीं करते थे। BSB BSB: If the cloud was not lifted, they would not set out until the day it was taken up.
38 ULB इस्राएल के घराने की सारी यात्रा में दिन को तो यहोवा का बादल निवास पर, और रात को उसी बादल में आग उन सभी को दिखाई दिया करती थी। BSB BSB: For the cloud of the LORD was over the tabernacle by day, and fire was in the cloud by night, in the sight of all the house of Israel through all their journeys.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.