1 ULB बारहवें वर्ष के बारहवें महीने के पहले दिन को यहोवा का यह वचन मेरे पास पहुँचा: BSB BSB: In the twelfth year, on the first day of the twelfth month, the word of the LORD came to me, saying,
2 ULB “हे मनुष्य के सन्तान, मिस्र के राजा फ़िरौन के विषय विलाप का गीत बनाकर उसको सुना: जाति-जाति में तेरी उपमा जवान सिंह से दी गई थी, परन्तु तू समुद्र के मगर के समान है; तू अपनी नदियों में टूट पड़ा, और उनके जल को पाँवों से मथकर गंदला कर दिया। BSB BSB: “Son of man, take up a lament for Pharaoh king of Egypt and say to him: ‘You are like a lion among the nations; you are like a monster in the seas. You thrash about in your rivers, churning up the waters with your feet and muddying the streams.’
3 ULB परमेश्वर यहोवा यह कहता है: मैं बहुत सी जातियों की सभा के द्वारा तुझ पर अपना जाल फैलाऊँगा, और वे तुझे मेरे महाजाल में खींच लेंगे। BSB BSB: This is what the Lord GOD says: ‘I will spread My net over you with a company of many peoples, and they will draw you up in My net.
4 ULB तब मैं तुझे भूमि पर छोड़ूँगा, और मैदान में फेंककर आकाश के सब पक्षियों को तुझ पर बैठाऊँगा; और तेरे माँस से सारी पृथ्वी के जीवजन्तुओं को तृप्त करूँगा। BSB BSB: I will abandon you on the land and hurl you into the open field. I will cause all the birds of the air to settle upon you, and all the beasts of the earth to eat their fill of you.
5 ULB मैं तेरे माँस को पहाड़ों पर रखूँगा, और तराइयों को तेरी ऊँचाई से भर दूँगा। BSB BSB: I will put your flesh on the mountains and fill the valleys with your remains.
6 ULB जिस देश में तू तैरता है, उसको पहाड़ों तक मैं तेरे लहू से सीचूँगा; और उसके नाले तुझ से भर जाएँगे। BSB BSB: I will drench the land with the flow of your blood, all the way to the mountains—the ravines will be filled.
7 ULB जिस समय मैं तुझे मिटाने लगूँ, उस समय मैं आकाश को ढाँपूँगा और तारों को धुन्धला कर दूँगा; मैं सूर्य को बादल से छिपाऊँगा, और चन्द्रमा अपना प्रकाश न देगा। (मत्ती 24:29, योए. 2:31) BSB BSB: When I extinguish you, I will cover the heavens and darken their stars. I will cover the sun with a cloud, and the moon will not give its light.
8 ULB आकाश में जितनी प्रकाशमान ज्योतियाँ हैं, उन सब को मैं तेरे कारण धुन्धला कर दूँगा, और तेरे देश में अंधकार कर दूँगा, परमेश्वर यहोवा की यही वाणी है। BSB BSB: All the shining lights in the heavens I will darken over you, and I will bring darkness upon your land,’ declares the Lord GOD.
9 ULB “जब मैं तेरे विनाश का समाचार* जाति-जाति में और तेरे अनजाने देशों में फैलाऊँगा, तब बड़े-बड़े देशों के लोगों के मन में रिस उपजाऊँगा। BSB BSB: ‘I will trouble the hearts of many peoples, when I bring about your destruction among the nations, in countries you do not know.
10 ULB मैं बहुत सी जातियों को तेरे कारण विस्मित कर दूँगा, और जब मैं उनके राजाओं के सामने अपनी तलवार भेजूँगा, तब तेरे कारण उनके रोएँ खड़े हो जाएँगे, और तेरे गिरने के दिन वे अपने-अपने प्राण के लिये काँपते रहेंगे। BSB BSB: I will cause many peoples to be appalled over you, and their kings will shudder in horror because of you when I brandish My sword before them. On the day of your downfall each of them will tremble every moment for his life.’
11 ULB क्योंकि परमेश्वर यहोवा यह कहता है: बाबेल के राजा की तलवार तुझ पर चलेगी। BSB BSB: For this is what the Lord GOD says: ‘The sword of the king of Babylon will come against you!
12 ULB मैं तेरी भीड़ को ऐसे शूरवीरों की तलवारों के द्वारा गिराऊँगा जो सब जातियों में भयानक हैं। “वे मिस्र के घमण्ड को तोड़ेंगे, और उसकी सारी भीड़ का सत्यानाश होगा। BSB BSB: I will make your hordes fall by the swords of the mighty, the most ruthless of all nations. They will ravage the pride of Egypt and all her multitudes will be destroyed.
13 ULB मैं उसके सब पशुओं को उसके बहुत से जलाशयों के तट पर से नाश करूँगा; और भविष्य में वे न तो मनुष्य के पाँव से और न पशुओं के खुरों से गंदले किए जाएँगे। BSB BSB: I will slaughter all her cattle beside the abundant waters. No human foot will muddy them again, and no cattle hooves will disturb them.
14 ULB तब मैं उनका जल निर्मल कर दूँगा, और उनकी नदियाँ तेल के समान बहेंगी, परमेश्वर यहोवा की यही वाणी है। BSB BSB: Then I will let her waters settle and will make her rivers flow like oil,’ declares the Lord GOD.
15 ULB जब मैं मिस्र देश को उजाड़ दूँगा और जिससे वह भरपूर है, उसको छूछा कर दूँगा, और जब मैं उसके सब रहनेवालों को मारूँगा, तब वे जान लेंगे कि मैं यहोवा हूँ। BSB BSB: ‘When I make the land of Egypt a desolation and empty it of all that filled it, when I strike down all who live there, then they will know that I am the LORD.’
16 ULB “लोगों के विलाप करने के लिये विलाप का गीत यही है; जाति-जाति की स्त्रियाँ इसे गाएँगी; मिस्र और उसकी सारी भीड़ के विषय वे यही विलापगीत गाएँगी, परमेश्वर यहोवा की यही वाणी है।” BSB BSB: This is the lament they will chant for her; the daughters of the nations will chant it. Over Egypt and all her multitudes they will chant it, declares the Lord GOD.”
17 ULB फिर बारहवें वर्ष के पहले महीने के पन्द्रहवें दिन को यहोवा का यह वचन मेरे पास पहुँचा: BSB BSB: In the twelfth year, on the fifteenth day of the month, the word of the LORD came to me, saying,
18 ULB “हे मनुष्य के सन्तान, मिस्र की भीड़ के लिये हाय-हाय कर, और उसको प्रतापी जातियों की बेटियों समेत कब्र में गड़े हुओं के पास अधोलोक में उतार। BSB BSB: “Son of man, wail for the multitudes of Egypt, and consign her and the daughters of the mighty nations to the depths of the earth with those who descend to the Pit:
19 ULB तू किस से मनोहर है? तू उतरकर खतनाहीनों के संग पड़ा रह। BSB BSB: Whom do you surpass in beauty? Go down and be placed with the uncircumcised!
20 ULB “वे तलवार से मरे हुओं के बीच गिरेंगे, उनके लिये तलवार ही ठहराई गई है*; इसलिए मिस्र को उसकी सारी भीड़ समेत घसीट ले जाओ। BSB BSB: They will fall among those slain by the sword. The sword is appointed! Let them drag her away along with all her multitudes.
21 ULB सामर्थी शूरवीर उससे और उसके सहायकों से अधोलोक में बातें करेंगे; वे खतनाहीन लोग वहाँ तलवार से मरे पड़े हैं। BSB BSB: Mighty chiefs will speak from the midst of Sheol about Egypt and her allies: ‘They have come down and lie with the uncircumcised, with those slain by the sword.’
22 ULB “अपनी सारी सभा समेत अश्शूर भी वहाँ है, उसकी कब्रे उसके चारों ओर हैं; सबके सब तलवार से मारे गए हैं। BSB BSB: Assyria is there with her whole company; her graves are all around her. All of them are slain, fallen by the sword.
23 ULB उसकी कब्रे गड्ढे के कोनों में बनी हुई हैं, और उसकी कब्र के चारों ओर उसकी सभा है; वे सबके सब जो जीवनलोक में भय उपजाते थे, अब तलवार से मरे पड़े हैं। BSB BSB: Her graves are set in the depths of the Pit, and her company is all around her grave. All of them are slain, fallen by the sword—those who once spread terror in the land of the living.
24 ULB “वहाँ एलाम है, और उसकी कब्र की चारों ओर उसकी सारी भीड़ है; वे सबके सब तलवार से मारे गए हैं, वे खतनारहित अधोलोक में उतर गए हैं; वे जीवनलोक में भय उपजाते थे, परन्तु अब कब्र में और गड़े हुओं के संग उनके मुँह पर भी उदासी छाई हुई है। BSB BSB: Elam is there with all her multitudes around her grave. All of them are slain, fallen by the sword—those who went down uncircumcised to the earth below, who once spread their terror in the land of the living. They bear their disgrace with those who descend to the Pit.
25 ULB उसकी सारी भीड़ समेत उसे मारे हुओं के बीच सेज मिली, उसकी कब्रे उसी के चारों ओर हैं, वे सबके सब खतनारहित तलवार से मारे गए; उन्होंने जीवनलोक में भय उपजाया था, परन्तु अब कब्र में और गड़े हुओं के संग उनके मुँह पर उदासी छाई हुई है; और वे मरे हुओं के बीच रखे गए हैं। BSB BSB: Among the slain they prepare a resting place for Elam with all her hordes, with her graves all around her. All of them are uncircumcised, slain by the sword, although their terror was once spread in the land of the living. They bear their disgrace with those who descend to the Pit. They are placed among the slain.
26 ULB “वहाँ सारी भीड़ समेत मेशेक और तूबल हैं, उनके चारों ओर कब्रे हैं; वे सबके सब खतनारहित तलवार से मारे गए, क्योंकि जीवनलोक में वे भय उपजाते थे। BSB BSB: Meshech and Tubal are there with all their multitudes, with their graves all around them. All of them are uncircumcised, slain by the sword, because they spread their terror in the land of the living.
27 ULB उन गिरे हुए खतनारहित शूरवीरों के संग वे पड़े न रहेंगे जो अपने-अपने युद्ध के हथियार लिए हुए अधोलोक में उतर गए हैं, वहाँ उनकी तलवारें उनके सिरों के नीचे रखी हुई हैं, और उनके अधर्म के काम उनकी हड्डियों में व्याप्त हैं; क्योंकि जीवनलोक में उनसे शूरवीरों को भी भय उपजता था। BSB BSB: They do not lie down with the fallen warriors of old, who went down to Sheol with their weapons of war, whose swords were placed under their heads, whose shields rested on their bones, although the terror of the mighty was once in the land of the living.
28 ULB इसलिए तू भी खतनाहीनों के संग अंग-भंग होकर तलवार से मरे हुओं के संग पड़ा रहेगा। BSB BSB: But you too will be shattered and lie down among the uncircumcised, with those slain by the sword.
29 ULB “वहाँ एदोम और उसके राजा और उसके सारे प्रधान हैं, जो पराक्रमी होने पर भी तलवार से मरे हुओं के संग रखे हैं; गड्ढे में गड़े हुए खतनारहित लोगों के संग वे भी पड़े रहेंगे। BSB BSB: Edom is there, and all her kings and princes, who despite their might are laid among those slain by the sword. They lie down with the uncircumcised, with those who descend to the Pit.
30 ULB “वहाँ उत्तर दिशा के सारे प्रधान और सारे सीदोनी भी हैं जो मरे हुओं के संग उतर गए; उन्होंने अपने पराक्रम से भय उपजाया था, परन्तु अब वे लज्जित हुए और तलवार से और मरे हुओं के साथ वे भी खतनारहित पड़े हुए हैं, और कब्र में अन्य गड़े हुओं के संग उनके मुँह पर भी उदासी छाई हुई है। BSB BSB: All the leaders of the north and all the Sidonians are there; they went down in disgrace with the slain, despite the terror of their might. They lie uncircumcised with those slain by the sword and bear their shame with those who descend to the Pit.
31 ULB “इन्हें देखकर फ़िरौन भी अपनी सारी भीड़ के विषय में शान्ति पाएगा, हाँ फ़िरौन और उसकी सारी सेना जो तलवार से मारी गई है, परमेश्वर यहोवा की यही वाणी है। BSB BSB: Pharaoh will see them and be comforted over all his multitude—Pharaoh and all his army, slain by the sword, declares the Lord GOD.
32 ULB क्योंकि मैंने उसके कारण जीवनलोक में भय उपजाया था; इसलिए वह सारी भीड़ समेत तलवार से और मरे हुओं के सहित खतनारहित के बीच लिटाया जाएगा, परमेश्वर यहोवा की यही वाणी है।” BSB BSB: For I will spread My terror in the land of the living, so that Pharaoh and all his multitude will be laid to rest among the uncircumcised, with those slain by the sword, declares the Lord GOD.”
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.