1 ULB यहोवा का यह वचन मेरे पास पहुँचा: BSB BSB: Moreover, the word of the LORD came to me, saying,
2 ULB “हे मनुष्य के सन्तान, अपना मुँह सेईर पहाड़ की ओर करके उसके विरुद्ध भविष्यद्वाणी कर, BSB BSB: “Son of man, set your face against Mount Seir and prophesy against it,
3 ULB और उससे कह, परमेश्वर यहोवा यह कहता है: हे सेईर पहाड़, मैं तेरे विरुद्ध हूँ; और अपना हाथ तेरे विरुद्ध बढ़ाकर तुझे उजाड़ ही उजाड़ कर दूँगा। BSB BSB: and declare that this is what the Lord GOD says: Behold, I am against you, O Mount Seir. I will stretch out My hand against you and make you a desolate waste.
4 ULB मैं तेरे नगरों को खण्डहर कर दूँगा, और तू उजाड़ हो जाएगा; तब तू जान लेगा कि मैं यहोवा हूँ। BSB BSB: I will turn your cities into ruins, and you will become a desolation. Then you will know that I am the LORD.
5 ULB क्योंकि तू इस्राएलियों से युग-युग की शत्रुता रखता था, और उनकी विपत्ति के समय जब उनके अधर्म के दण्ड का समय पहुँचा*, तब उन्हें तलवार से मारे जाने को दे दिया। BSB BSB: Because you harbored an ancient hatred and delivered the Israelites over to the sword in the time of their disaster at the final stage of their punishment,
6 ULB इसलिए परमेश्वर यहोवा की यह वाणी है, मेरे जीवन की सौगन्ध, मैं तुझे हत्या किए जाने के लिये तैयार करूँगा और खून तेरा पीछा करेगा; तू तो खून से न घिनाता था, इस कारण खून तेरा पीछा करेगा। BSB BSB: therefore as surely as I live, declares the Lord GOD, I will give you over to bloodshed and it will pursue you. Since you did not hate bloodshed, it will pursue you.
7 ULB इस रीति मैं सेईर पहाड़ को उजाड़ ही उजाड़ कर दूँगा, और जो उसमें आता-जाता हो, मैं उसको नाश करूँगा। BSB BSB: I will make Mount Seir a desolate waste and will cut off from it those who come and go.
8 ULB मैं उसके पहाड़ों को मारे हुओं से भर दूँगा; तेरे टीलों, तराइयों और सब नालों में तलवार से मारे हुए गिरेंगे! BSB BSB: I will fill its mountains with the slain; those killed by the sword will fall on your hills, in your valleys, and in all your ravines.
9 ULB मैं तुझे युग-युग के लिये उजाड़ कर दूँगा, और तेरे नगर फिर न बसेंगे। तब तुम जानोगे कि मैं यहोवा हूँ। BSB BSB: I will make you a perpetual desolation, and your cities will not be inhabited. Then you will know that I am the LORD.
10 ULB “क्योंकि तूने कहा है, ‘ये दोनों जातियाँ* और ये दोनों देश मेरे होंगे; और हम ही उनके स्वामी हो जाएँगे,’ यद्यपि यहोवा वहाँ था। BSB BSB: Because you have said, ‘These two nations and countries will be ours, and we will possess them,’ even though the LORD was there,
11 ULB इस कारण, परमेश्वर यहोवा की यह वाणी है, मेरे जीवन की सौगन्ध, तेरे कोप के अनुसार, और जो जलजलाहट तूने उन पर अपने बैर के कारण की है, उसी के अनुसार मैं तुझ से बर्ताव करूँगा, और जब मैं तेरा न्याय करूँ, तब तुम में अपने को प्रगट करूँगा। BSB BSB: therefore as surely as I live, declares the Lord GOD, I will treat you according to the anger and jealousy you showed in your hatred against them, and I will make Myself known among them when I judge you.
12 ULB तू जानेगा, कि मुझ यहोवा ने तेरी सब तिरस्कार की बातें सुनी हैं, जो तूने इस्राएल के पहाड़ों के विषय में कहीं, ‘वे तो उजड़ गए, वे हम ही को दिए गए हैं कि हम उन्हें खा डालें।’ BSB BSB: Then you will know that I, the LORD, have heard every contemptuous word you uttered against the mountains of Israel when you said, ‘They are desolate; they are given to us to devour!’
13 ULB तुमने अपने मुँह से मेरे विरुद्ध बड़ाई मारी, और मेरे विरुद्ध बहुत बातें कही हैं; इसे मैंने सुना है। BSB BSB: You boasted against Me with your mouth and multiplied your words against Me. I heard it Myself!
14 ULB परमेश्वर यहोवा यह कहता है: जब पृथ्वी भर में आनन्द होगा, तब मैं तुझे उजाड़ दूँगा BSB BSB: This is what the Lord GOD says: While the whole earth rejoices, I will make you desolate.
15 ULB तू इस्राएल के घराने के निज भाग के उजड़ जाने के कारण आनन्दित हुआ, इसलिए मैं भी तुझ से वैसा ही करूँगा; हे सेईर पहाड़, हे एदोम के सारे देश, तू उजाड़ हो जाएगा। तब वे जान लेंगे कि मैं यहोवा हूँ।” BSB BSB: As you rejoiced when the inheritance of the house of Israel became desolate, so will I do to you. You will become a desolation, O Mount Seir, and so will all of Edom. Then they will know that I am the LORD.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.