1 ULB “फिर हे मनुष्य के सन्तान, गोग के विरुद्ध भविष्यद्वाणी करके यह कह, हे गोग, हे रोश, मेशेक और तूबल के प्रधान, परमेश्वर यहोवा यह कहता है: मैं तेरे विरुद्ध हूँ। BSB BSB: “As for you, O son of man, prophesy against Gog and declare that this is what the Lord GOD says: Behold, I am against you, O Gog, chief prince of Meshech and Tubal.
2 ULB मैं तुझे घुमा ले आऊँगा, और उत्तर दिशा के दूर-दूर देशों से चढ़ा ले आऊँगा, और इस्राएल के पहाड़ों पर पहुँचाऊँगा। BSB BSB: I will turn you around, drive you along, bring you up from the far north, and send you against the mountains of Israel.
3 ULB वहाँ मैं तेरा धनुष तेरे बाएँ हाथ से गिराऊँगा, और तेरे तीरों को तेरे दाहिनी हाथ से गिरा दूँगा। BSB BSB: Then I will strike the bow from your left hand and dash down the arrows from your right hand.
4 ULB तू अपने सारे दलों और अपने साथ की सारी जातियों समेत इस्राएल के पहाड़ों पर मार डाला जाएगा; मैं तुझे भाँति-भाँति के माँसाहारी पक्षियों और वन-पशुओं का आहार कर दूँगा। BSB BSB: On the mountains of Israel you will fall—you and all your troops and the nations with you. I will give you as food to every kind of ravenous bird and wild beast.
5 ULB तू खेत में गिरेगा, क्योंकि मैं ही ने ऐसा कहा है, परमेश्वर यहोवा की यही वाणी है। BSB BSB: You will fall in the open field, for I have spoken, declares the Lord GOD.
6 ULB मैं मागोग में और द्वीपों के निडर रहनेवालों* के बीच आग लगाऊँगा; और वे जान लेंगे कि मैं यहोवा हूँ। (अमो. 1:10) BSB BSB: I will send fire on Magog and on those who dwell securely in the coastlands, and they will know that I am the LORD.
7 ULB “मैं अपनी प्रजा इस्राएल के बीच अपना नाम प्रगट करूँगा; और अपना पवित्र नाम फिर अपवित्र न होने दूँगा; तब जाति-जाति के लोग भी जान लेंगे कि मैं यहोवा, इस्राएल का पवित्र हूँ। BSB BSB: So I will make My holy name known among My people Israel and will no longer allow it to be profaned. Then the nations will know that I am the LORD, the Holy One in Israel.
8 ULB यह घटना होनेवाली है और वह हो जाएगी, परमेश्वर यहोवा की यही वाणी है। यह वही दिन है जिसकी चर्चा मैंने की है। BSB BSB: Yes, it is coming, and it will surely happen, declares the Lord GOD. This is the day of which I have spoken.
9 ULB “तब इस्राएल के नगरों के रहनेवाले निकलेंगे और हथियारों में आग लगाकर जला देंगे, ढाल, और फरी, धनुष, और तीर, लाठी, बर्छे, सब को वे सात वर्ष तक जलाते रहेंगे। BSB BSB: Then those who dwell in the cities of Israel will go out, kindle fires, and burn up the weapons—the bucklers and shields, the bows and arrows, the clubs and spears. For seven years they will use them for fuel.
10 ULB इस कारण वे मैदान में लकड़ी न बीनेंगे, न जंगल में काटेंगे, क्योंकि वे हथियारों ही को जलाया करेंगे; वे अपने लूटनेवाले को लूटेंगे, और अपने छीननेवालों से छीनेंगे, परमेश्वर यहोवा की यही वाणी है। BSB BSB: They will not gather wood from the countryside or cut it from the forests, for they will use the weapons for fuel. They will loot those who looted them and plunder those who plundered them, declares the Lord GOD.
11 ULB “उस समय मैं गोग को इस्राएल के देश में कब्रिस्तान दूँगा, वह ताल की पूर्व ओर होगा; वह आने जानेवालों की तराई कहलाएगी, और आने जानेवालों को वहाँ रुकना पड़ेगा; वहाँ सब भीड़ समेत गोग को मिट्टी दी जाएगी और उस स्थान का नाम गोग की भीड़ की तराई पड़ेगा। BSB BSB: And on that day I will give Gog a burial place in Israel, the Valley of the Travelers, east of the Sea. It will block those who travel through, because Gog and all his hordes will be buried there. So it will be called the Valley of Hamon-gog.
12 ULB इस्राएल का घराना उनको सात महीने तक मिट्टी देता रहेगा ताकि अपने देश को शुद्ध करे। BSB BSB: For seven months the house of Israel will be burying them in order to cleanse the land.
13 ULB देश के सब लोग मिलकर उनको मिट्टी देंगे; और जिस समय मेरी महिमा होगी, उस समय उनका भी नाम बड़ा होगा, परमेश्वर यहोवा की यही वाणी है। BSB BSB: All the people of the land will bury them, and it will bring them renown on the day I display My glory, declares the Lord GOD.
14 ULB तब वे मनुष्यों को नियुक्त करेंगे, जो निरन्तर इसी काम में लगे रहेंगे, अर्थात् देश में घूम-घामकर आने जानेवालों के संग होकर देश को शुद्ध करने के लिये उनको जो भूमि के ऊपर पड़े हों, मिट्टी देंगे; और सात महीने के बीतने तक वे ढूँढ़-ढूँढ़कर यह काम करते रहेंगे। BSB BSB: And men will be employed to continually pass through the land to cleanse it by burying the invaders who remain on the ground. At the end of the seven months they will begin their search.
15 ULB देश में आने जानेवालों में से जब कोई मनुष्य की हड्डी देखे, तब उसके पास एक चिन्ह खड़ा करेगा, यह उस समय तक बना रहेगा जब तक मिट्टी देनेवाले उसे गोग की भीड़ की तराई में गाड़ न दें। BSB BSB: As they pass through the land, anyone who sees a human bone will set up a pillar next to it, until the gravediggers have buried it in the Valley of Hamon-gog.
16 ULB वहाँ के नगर का नाम भी ‘हमोना’ है। इस प्रकार देश शुद्ध किया जाएगा। BSB BSB: (Even the city will be named Hamonah.) And so they will cleanse the land.
17 ULB “फिर हे मनुष्य के सन्तान, परमेश्वर यहोवा यह कहता है: भाँति-भाँति के सब पक्षियों और सब वन-पशुओं को आज्ञा दे, इकट्ठे होकर आओ*, मेरे इस बड़े यज्ञ में जो मैं तुम्हारे लिये इस्राएल के पहाड़ों पर करता हूँ, हर एक दिशा से इकट्ठे हो कि तुम माँस खाओ और लहू पीओ। BSB BSB: And as for you, son of man, this is what the Lord GOD says: Call out to every kind of bird and to every beast of the field: ‘Assemble and come together from all around to the sacrificial feast that I am preparing for you, a great feast on the mountains of Israel. There you will eat flesh and drink blood.
18 ULB तुम शूरवीरों का माँस खाओगे, और पृथ्वी के प्रधानों का लहू पीओगे और मेढ़ों, मेम्नों, बकरों और बैलों का भी जो सबके सब बाशान के तैयार किए हुए होंगे। BSB BSB: You will eat the flesh of the mighty and drink the blood of the princes of the earth as though they were rams, lambs, goats, and bulls—all the fattened animals of Bashan.
19 ULB मेरे उस भोज की चर्बी से जो मैं तुम्हारे लिये करता हूँ, तुम खाते-खाते अघा जाओगे, और उसका लहू पीते-पीते छक जाओगे। BSB BSB: At the sacrifice I am preparing, you will eat fat until you are gorged and drink blood until you are drunk.
20 ULB तुम मेरी मेज पर घोड़ों, सवारों, शूरवीरों, और सब प्रकार के योद्धाओं से तृप्त होंगे, परमेश्वर यहोवा की यही वाणी है। BSB BSB: And at My table you will eat your fill of horses and riders, of mighty men and warriors of every kind,’ declares the Lord GOD.
21 ULB “मैं जाति-जाति के बीच अपनी महिमा प्रगट करूँगा, और जाति-जाति के सब लोग मेरे न्याय के काम जो मैं करूँगा, और मेरा हाथ जो उन पर पड़ेगा, देख लेंगे। BSB BSB: I will display My glory among the nations, and all the nations will see the judgment that I execute and the hand that I lay upon them.
22 ULB उस दिन से आगे इस्राएल का घराना जान लेगा कि यहोवा हमारा परमेश्वर है। BSB BSB: From that day forward the house of Israel will know that I am the LORD their God.
23 ULB जाति-जाति के लोग भी जान लेंगे कि इस्राएल का घराना अपने अधर्म के कारण बँधुआई में गया था; क्योंकि उन्होंने मुझसे ऐसा विश्वासघात किया कि मैंने अपना मुँह उनसे मोड़ लिया और उनको उनके बैरियों के वश कर दिया, और वे सब तलवार से मारे गए। BSB BSB: And the nations will know that the house of Israel went into exile for their iniquity, because they were unfaithful to Me. So I hid My face from them and delivered them into the hands of their enemies, so that they all fell by the sword.
24 ULB मैंने उनकी अशुद्धता और अपराधों के अनुसार उनसे बर्ताव करके उनसे अपना मुँह मोड़ लिया था। BSB BSB: I dealt with them according to their uncleanness and transgressions, and I hid My face from them.
25 ULB “इसलिए परमेश्वर यहोवा यह कहता है: अब मैं याकूब को बँधुआई से लौटा लाऊँगा, और इस्राएल के सारे घराने पर दया करूँगा; और अपने पवित्र नाम के लिये मुझे जलन होगी। BSB BSB: Therefore this is what the Lord GOD says: Now I will restore Jacob from captivity and will have compassion on the whole house of Israel, and I will be jealous for My holy name.
26 ULB तब उस सारे विश्वासघात के कारण जो उन्होंने मेरे विरुद्ध किया वे लज्जित होंगे; और अपने देश में निडर रहेंगे; और कोई उनको न डराएगा। BSB BSB: They will forget their disgrace and all the treachery they committed against Me, when they dwell securely in their land, with no one to frighten them.
27 ULB जब मैं उनको जाति-जाति के बीच से लौटा लाऊँगा, और उन शत्रुओं के देशों से इकट्ठा करूँगा, तब बहुत जातियों की दृष्टि में उनके द्वारा पवित्र ठहरूँगा। BSB BSB: When I bring them back from the peoples and gather them out of the lands of their enemies, I will show My holiness in them in the sight of many nations.
28 ULB तब वे जान लेंगे कि यहोवा हमारा परमेश्वर है, क्योंकि मैंने उनको जाति-जाति में बँधुआ करके फिर उनके निज देश में इकट्ठा किया है। मैं उनमें से किसी को फिर परदेश में न छोड़ूँगा, BSB BSB: Then they will know that I am the LORD their God, when I regather them to their own land, not leaving any of them behind after their exile among the nations.
29 ULB और उनसे अपना मुँह फिर कभी न मोड़ लूँगा, क्योंकि मैंने इस्राएल के घराने पर अपना आत्मा उण्डेला है, परमेश्वर यहोवा की यही वाणी है।” BSB BSB: And I will no longer hide My face from them, for I will pour out My Spirit on the house of Israel, declares the Lord GOD.”
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.