1 ULB फिर वह पुरुष मुझे भवन के द्वार पर लौटा ले गया; और भवन की डेवढ़ी के नीचे से एक सोता निकलकर* पूर्व की ओर बह रहा था। भवन का द्वार तो पूर्वमुखी था, और सोता भवन के पूर्व और वेदी के दक्षिण, नीचे से निकलता था। (प्रका. 22:1) BSB BSB: Then the man brought me back to the entrance of the temple, and I saw water flowing from under the threshold of the temple toward the east (for the temple faced east). The water was coming down from under the south side of the temple, south of the altar.
2 ULB तब वह मुझे उत्तर के फाटक से होकर बाहर ले गया, और बाहर-बाहर से घुमाकर बाहरी अर्थात् पूर्वमुखी फाटक के पास पहुँचा दिया; और दक्षिणी ओर से जल पसीजकर बह रहा था। BSB BSB: Next he brought me out through the north gate and led me around the outside to the outer gate facing east, and there I saw the water trickling out from the south side.
3 ULB जब वह पुरुष हाथ में मापने की डोरी लिए हुए पूर्व की ओर निकला, तब उसने भवन से लेकर, हजार हाथ तक उस सोते को मापा, और मुझे जल में से चलाया, और जल टखनों तक था। BSB BSB: As the man went eastward with a measuring line in his hand, he measured off a thousand cubits and led me through ankle-deep water.
4 ULB उसने फिर हजार हाथ मापकर मुझे जल में से चलाया, और जल घुटनों तक था, फिर और हजार हाथ मापकर मुझे जल में से चलाया, और जल कमर तक था। BSB BSB: Then he measured off a thousand cubits and led me through knee-deep water. Again he measured a thousand cubits and led me through waist-deep water.
5 ULB तब फिर उसने एक हजार हाथ मापे, और ऐसी नदी हो गई जिसके पार मैं न जा सका, क्योंकि जल बढ़कर तैरने के योग्य था; अर्थात् ऐसी नदी थी जिसके पार कोई न जा सकता था। BSB BSB: Once again he measured off a thousand cubits, but now it was a river that I could not cross, because the water had risen and was deep enough for swimming—a river that could not be crossed on foot.
6 ULB तब उसने मुझसे पूछा, “हे मनुष्य के सन्तान, क्या तूने यह देखा है?” फिर उसने मुझे नदी के किनारे-किनारे लौटाकर पहुँचा दिया। BSB BSB: “Son of man, do you see this?” he asked. Then he led me back to the bank of the river.
7 ULB लौटकर मैंने क्या देखा, कि नदी के दोनों तटों पर बहुत से वृक्ष हैं। (यहे. 47:12) BSB BSB: When I arrived, I saw a great number of trees along both banks of the river.
8 ULB तब उसने मुझसे कहा, “यह सोता पूर्वी देश की ओर बह रहा है, और अराबा में उतरकर ताल की ओर बहेगा; और यह भवन से निकला हुआ सीधा ताल में मिल जाएगा; और उसका जल मीठा हो जाएगा। BSB BSB: And he said to me, “This water flows out to the eastern region and goes down into the Arabah. When it empties into the Dead Sea, the water there becomes fresh.
9 ULB जहाँ-जहाँ यह नदी बहे, वहाँ-वहाँ सब प्रकार के बहुत अण्डे देनेवाले जीवजन्तु जीएँगे और मछलियाँ भी बहुत हो जाएँगी; क्योंकि इस सोते का जल वहाँ पहुँचा है, और ताल का जल मीठा हो जाएगा; और जहाँ कहीं यह नदी पहुँचेगी वहाँ सब जन्तु जीएँगे। BSB BSB: Wherever the river flows, there will be swarms of living creatures and a great number of fish, because it flows there and makes the waters fresh; so wherever the river flows, everything will flourish.
10 ULB ताल के तट पर मछुए खड़े रहेंगे, और एनगदी* से लेकर एनएगलैम तक वे जाल फैलाए जाएँगे, और उन्हें महासागर की सी भाँति-भाँति की अनगिनत मछलियाँ मिलेंगी। BSB BSB: Fishermen will stand by the shore; from En-gedi to En-eglaim they will spread their nets to catch fish of many kinds, like the fish of the Great Sea.
11 ULB परन्तु ताल के पास जो दलदल और गड्ढे हैं, उनका जल मीठा न होगा; वे खारे ही रहेंगे। BSB BSB: But the swamps and marshes will not become fresh; they will be left for salt.
12 ULB नदी के दोनों किनारों पर भाँति-भाँति के खाने योग्य फलदाई वृक्ष उपजेंगे, जिनके पत्ते न मुर्झाएँगे और उनका फलना भी कभी बन्द न होगा, क्योंकि नदी का जल पवित्रस्थान से निकला है। उनमें महीने-महीने, नये-नये फल लगेंगे। उनके फल तो खाने के, और पत्ते औषधि के काम आएँगे।” (प्रका. 22:2) BSB BSB: Along both banks of the river, fruit trees of all kinds will grow. Their leaves will not wither, and their fruit will not fail. Each month they will bear fruit, because the water from the sanctuary flows to them. Their fruit will be used for food and their leaves for healing.”
13 ULB परमेश्वर यहोवा यह कहता है: “जिस सीमा के भीतर तुम को यह देश अपने बारहों गोत्रों के अनुसार बाँटना पड़ेगा, वह यह है: यूसुफ को दो भाग मिलें। BSB BSB: This is what the Lord GOD says: “These are the boundaries by which you are to divide the land as an inheritance among the twelve tribes of Israel; Joseph shall receive two portions.
14 ULB उसे तुम एक दूसरे के समान निज भाग में पाओगे, क्योंकि मैंने शपथ खाई कि उसे तुम्हारे पितरों को दूँगा, इसलिए यह देश तुम्हारा निज भाग ठहरेगा। BSB BSB: You are to divide it equally among them. Because I swore with an uplifted hand to give it to your forefathers, this land will fall to you as an inheritance.
15 ULB “देश की सीमा यह हो, अर्थात् उत्तर ओर की सीमा महासागर से लेकर हेतलोन के पास से सदाद की घाटी तक पहुँचे, BSB BSB: This shall be the boundary of the land: On the north side it will extend from the Great Sea by way of Hethlon through Lebo-hamath to Zedad,
16 ULB और उस सीमा के पास हमात बेरोता, और सिब्रैम जो दमिश्क और हमात की सीमाओं के बीच में है, और हसर्हत्तीकोन तक, जो हौरान की सीमा पर है। BSB BSB: Berothah, and Sibraim (which is on the border between Damascus and Hamath), as far as Hazer-hatticon, which is on the border of Hauran.
17 ULB यह सीमा समुद्र से लेकर दमिश्क की सीमा के पास के हसरेनोन तक पहुँचे, और उसकी उत्तरी ओर हमात हो। उत्तर की सीमा यही हो। BSB BSB: So the border will run from the Sea to Hazar-enan, along the northern border of Damascus, with the territory of Hamath to the north. This will be the northern boundary.
18 ULB पूर्वी सीमा जिसकी एक ओर हौरान दमिश्क; और यरदन की ओर गिलाद और इस्राएल का देश हो; उत्तरी सीमा से लेकर पूर्वी ताल तक उसे मापना। पूर्वी सीमा तो यही हो। BSB BSB: On the east side the border will run between Hauran and Damascus, along the Jordan between Gilead and the land of Israel, to the Eastern Sea and as far as Tamar. This will be the eastern boundary.
19 ULB दक्षिणी सीमा तामार से लेकर मरीबा-कादेश नामक सोते तक अर्थात् मिस्र के नाले तक, और महासागर तक पहुँचे। दक्षिणी सीमा यही हो। BSB BSB: On the south side it will run from Tamar to the waters of Meribath-kadesh, and along the Brook of Egypt to the Great Sea. This will be the southern boundary.
20 ULB पश्चिमी सीमा दक्षिणी सीमा से लेकर हमात की घाटी के सामने तक का महासागर हो। पश्चिमी सीमा यही हो। BSB BSB: And on the west side, the Great Sea will be the boundary up to a point opposite Lebo-hamath. This will be the western boundary.
21 ULB “इस प्रकार देश को इस्राएल के गोत्रों के अनुसार आपस में बाँट लेना। BSB BSB: You are to divide this land among yourselves according to the tribes of Israel.
22 ULB इसको आपस में और उन परदेशियों के साथ बाँट लेना, जो तुम्हारे बीच रहते हुए बालकों को जन्माएँ। वे तुम्हारी दृष्टि में देशी इस्राएलियों के समान ठहरें, और तुम्हारे गोत्रों के बीच अपना-अपना भाग पाएँ। BSB BSB: You shall allot it as an inheritance for yourselves and for the foreigners who dwell among you and who have children. You are to treat them as native-born Israelites; along with you, they shall be allotted an inheritance among the tribes of Israel.
23 ULB जो परदेशी जिस गोत्र के देश में रहता हो, उसको वहीं भाग देना, परमेश्वर यहोवा की यही वाणी है। BSB BSB: In whatever tribe a foreigner dwells, you are to assign his inheritance there,” declares the Lord GOD.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.