1 ULB फिर अब्राहम वहाँ से निकलकर दक्षिण देश में आकर कादेश और शूर के बीच में ठहरा, और गरार में रहने लगा। BSB BSB: Now Abraham journeyed from there to the region of the Negev and settled between Kadesh and Shur. While he was staying in Gerar,
2 ULB और अब्राहम अपनी पत्नी सारा के विषय में कहने लगा, “वह मेरी बहन है,” इसलिए गरार के राजा अबीमेलेक ने दूत भेजकर सारा को बुलवा लिया। BSB BSB: Abraham said of his wife Sarah, “She is my sister.” So Abimelech king of Gerar had Sarah brought to him.
3 ULB रात को परमेश्वर ने स्वप्न में अबीमेलेक के पास आकर कहा, “सुन, जिस स्त्री को तूने रख लिया है, उसके कारण तू मर जाएगा, क्योंकि वह सुहागिन है।” BSB BSB: One night, however, God came to Abimelech in a dream and told him, “You are as good as dead because of the woman you have taken, for she is a married woman.”
4 ULB परन्तु अबीमेलेक उसके पास न गया था; इसलिए उसने कहा, “हे प्रभु, क्या तू निर्दोष जाति का भी घात करेगा? BSB BSB: Now Abimelech had not gone near her, so he replied, “Lord, would You destroy a nation even though it is innocent?
5 ULB क्या उसी ने स्वयं मुझसे नहीं कहा, ‘वह मेरी बहन है?’ और उस स्त्री ने भी आप कहा, ‘वह मेरा भाई है,’ मैंने तो अपने मन की खराई और अपने व्यवहार की सच्चाई से यह काम किया।” BSB BSB: Didn’t Abraham tell me, ‘She is my sister’? And she herself said, ‘He is my brother.’ I have done this in the integrity of my heart and the innocence of my hands.”
6 ULB परमेश्वर ने उससे स्वप्न में कहा, “हाँ, मैं भी जानता हूँ कि अपने मन की खराई से तूने यह काम किया है और मैंने तुझे रोक भी रखा कि तू मेरे विरुद्ध पाप न करे; इसी कारण मैंने तुझको उसे छूने नहीं दिया। BSB BSB: Then God said to Abimelech in the dream, “Yes, I know that you did this with a clear conscience, and so I have kept you from sinning against Me. That is why I did not let you touch her.
7 ULB इसलिए अब उस पुरुष की पत्नी को उसे लौटाए; क्योंकि वह नबी है*, और तेरे लिये प्रार्थना करेगा, और तू जीता रहेगा पर यदि तू उसको न लौटा दे तो जान रख, कि तू, और तेरे जितने लोग हैं, सब निश्चय मर जाएँगे।” BSB BSB: Now return the man’s wife, for he is a prophet; he will pray for you and you will live. But if you do not restore her, be aware that you will surely die—you and all who belong to you.”
8 ULB सवेरे अबीमेलेक ने तड़के उठकर अपने सब कर्मचारियों को बुलवाकर ये सब बातें सुनाईं; और वे लोग बहुत डर गए। BSB BSB: Early the next morning Abimelech got up and summoned all his servants; and when he described to them all that had happened, the men were terrified.
9 ULB तब अबीमेलेक ने अब्राहम को बुलवाकर कहा, “तूने हम से यह क्या किया है? और मैंने तेरा क्या बिगाड़ा था कि तूने मेरे और मेरे राज्य के ऊपर ऐसा बड़ा पाप डाल दिया है? तूने मेरे साथ वह काम किया है जो उचित न था।” BSB BSB: Then Abimelech called Abraham and asked, “What have you done to us? How have I sinned against you, that you have brought such tremendous guilt upon me and my kingdom? You have done things to me that should not be done.”
10 ULB फिर अबीमेलेक ने अब्राहम से पूछा, “तूने क्या समझकर ऐसा काम किया?” BSB BSB: Abimelech also asked Abraham, “What prompted you to do such a thing?”
11 ULB अब्राहम ने कहा, “मैंने यह सोचा था कि इस स्थान में परमेश्वर का कुछ भी भय न होगा; इसलिए ये लोग मेरी पत्नी के कारण मेरा घात करेंगे। BSB BSB: Abraham replied, “I thought to myself, ‘Surely there is no fear of God in this place. They will kill me on account of my wife.’
12 ULB इसके अतिरिक्त सचमुच वह मेरी बहन है, वह मेरे पिता की बेटी तो है पर मेरी माता की बेटी नहीं; फिर वह मेरी पत्नी हो गई। BSB BSB: Besides, she really is my sister, the daughter of my father—though not the daughter of my mother—and she became my wife.
13 ULB और ऐसा हुआ कि जब परमेश्वर ने मुझे अपने पिता का घर छोड़कर निकलने की आज्ञा दी, तब मैंने उससे कहा, ‘इतनी कृपा तुझे मुझ पर करनी होगी कि हम दोनों जहाँ-जहाँ जाएँ वहाँ-वहाँ तू मेरे विषय में कहना कि यह मेरा भाई है’।” BSB BSB: So when God had me journey from my father’s house, I said to Sarah, ‘This is how you can show your loyalty to me: Wherever we go, say of me, “He is my brother.”’”
14 ULB तब अबीमेलेक ने भेड़-बकरी, गाय-बैल, और दास-दासियाँ लेकर अब्राहम को दीं, और उसकी पत्नी सारा को भी उसे लौटा दिया। BSB BSB: So Abimelech brought sheep and cattle, menservants and maidservants, and he gave them to Abraham and restored his wife Sarah to him.
15 ULB और अबीमेलेक ने कहा, “देख, मेरा देश तेरे सामने है; जहाँ तुझे भाए वहाँ रह।” BSB BSB: And Abimelech said, “Look, my land is before you. Settle wherever you please.”
16 ULB और सारा से उसने कहा, “देख, मैंने तेरे भाई को रूपे के एक हजार टुकड़े दिए हैं। देख, तेरे सारे संगियों के सामने वही तेरी आँखों का परदा बनेगा, और सभी के सामने तू ठीक होगी।” BSB BSB: And he said to Sarah, “See, I am giving your brother a thousand pieces of silver. It is your vindication before all who are with you; you are completely cleared.”
17 ULB तब अब्राहम ने यहोवा से प्रार्थना की*, और यहोवा ने अबीमेलेक, और उसकी पत्नी, और दासियों को चंगा किया और वे जनने लगीं। BSB BSB: Then Abraham prayed to God, and God healed Abimelech and his wife and his maidservants, so that they could again bear children—
18 ULB क्योंकि यहोवा ने अब्राहम की पत्नी सारा के कारण अबीमेलेक के घर की सब स्त्रियों की कोखों को पूरी रीति से बन्द कर दिया था। BSB BSB: for on account of Abraham’s wife Sarah, the LORD had completely closed all the wombs in Abimelech’s household.