1 ULB एक दिन लिआ की बेटी दीना, जो याकूब से उत्पन्न हुई थी, उस देश की लड़कियों से भेंट करने को निकली। BSB BSB: Now Dinah, the daughter Leah had borne to Jacob, went out to visit the daughters of the land.
2 ULB तब उस देश के प्रधान हिव्वी हमोर के पुत्र शेकेम ने उसे देखा, और उसे ले जाकर उसके साथ कुकर्म करके उसको भ्रष्ट कर डाला। BSB BSB: When Shechem son of Hamor the Hivite, the prince of the region, saw her, he took her and lay with her by force.
3 ULB तब उसका मन याकूब की बेटी दीना से लग गया, और उसने उस कन्या से प्रेम की बातें की, और उससे प्रेम करने लगा। BSB BSB: And his soul was drawn to Dinah, the daughter of Jacob. He loved the young girl and spoke to her tenderly.
4 ULB अतः शेकेम ने अपने पिता हमोर से कहा, “मुझे इस लड़की को मेरी पत्नी होने के लिये दिला दे।” BSB BSB: So Shechem told his father Hamor, “Get me this girl as a wife.”
5 ULB और याकूब ने सुना कि शेकेम ने मेरी बेटी दीना को अशुद्ध कर डाला है, पर उसके पुत्र उस समय पशुओं के संग मैदान में थे, इसलिए वह उनके आने तक चुप रहा। BSB BSB: Jacob heard that Shechem had defiled his daughter Dinah, but since his sons were with his livestock in the field, he remained silent about it until they returned.
6 ULB तब शेकेम का पिता हमोर निकलकर याकूब से बातचीत करने के लिये उसके पास गया। BSB BSB: Meanwhile, Shechem’s father Hamor came to speak with Jacob.
7 ULB याकूब के पुत्र यह सुनते ही मैदान से बहुत उदास और क्रोधित होकर आए; क्योंकि शेकेम ने याकूब की बेटी के साथ कुकर्म करके इस्राएल के घराने से मूर्खता का ऐसा काम किया था, जिसका करना अनुचित था। BSB BSB: When Jacob’s sons heard what had happened, they returned from the field. They were filled with grief and fury, because Shechem had committed an outrage in Israel by lying with Jacob’s daughter—a thing that should not be done.
8 ULB हमोर ने उन सबसे कहा, “मेरे पुत्र शेकेम का मन तुम्हारी बेटी पर बहुत लगा है, इसलिए उसे उसकी पत्नी होने के लिये उसको दे दो। BSB BSB: But Hamor said to them, “My son Shechem longs for your daughter. Please give her to him as his wife.
9 ULB और हमारे साथ ब्याह किया करो; अपनी बेटियाँ हमको दिया करो, और हमारी बेटियों को आप लिया करो। BSB BSB: Intermarry with us; give us your daughters and take our daughters for yourselves.
10 ULB और हमारे संग बसे रहो; और यह देश तुम्हारे सामने पड़ा है; इसमें रहकर लेन-देन करो, और इसकी भूमि को अपने लिये ले लो।” BSB BSB: You may settle among us, and the land will be open to you. Live here, move about freely, and acquire your own property.”
11 ULB और शेकेम ने भी दीना के पिता और भाइयों से कहा, “यदि मुझ पर तुम लोगों की अनुग्रह की दृष्टि हो, तो जो कुछ तुम मुझसे कहो, वह मैं दूँगा। BSB BSB: Then Shechem said to Dinah’s father and brothers, “Grant me this favor, and I will give you whatever you ask.
12 ULB तुम मुझसे कितना ही मूल्य या बदला क्यों न माँगो, तो भी मैं तुम्हारे कहे के अनुसार दूँगा; परन्तु उस कन्या को पत्नी होने के लिये मुझे दो।” BSB BSB: Demand a high dowry and an expensive gift, and I will give you whatever you ask. Only give me the girl as my wife!”
13 ULB तब यह सोचकर कि शेकेम ने हमारी बहन दीना को अशुद्ध किया है, याकूब के पुत्रों ने शेकेम और उसके पिता हमोर को छल के साथ यह उत्तर दिया,* BSB BSB: But because Shechem had defiled their sister Dinah, Jacob’s sons answered him and his father Hamor deceitfully.
14 ULB “हम ऐसा काम नहीं कर सकते कि किसी खतनारहित पुरुष को अपनी बहन दें; क्योंकि इससे हमारी नामधराई होगी। BSB BSB: “We cannot do such a thing,” they said. “To give our sister to an uncircumcised man would be a disgrace to us.
15 ULB इस बात पर तो हम तुम्हारी मान लेंगे कि हमारे समान तुम में से हर एक पुरुष का खतना किया जाए। BSB BSB: We will consent to this on one condition, that you become circumcised like us—every one of your males.
16 ULB तब हम अपनी बेटियाँ तुम्हें ब्याह देंगे, और तुम्हारी बेटियाँ ब्याह लेंगे, और तुम्हारे संग बसे भी रहेंगे, और हम दोनों एक ही समुदाय के मनुष्य हो जाएँगे। BSB BSB: Then we will give you our daughters and take your daughters for ourselves. We will dwell among you and become one people.
17 ULB पर यदि तुम हमारी बात न मानकर अपना खतना न कराओगे, तो हम अपनी लड़की को लेकर यहाँ से चले जाएँगे।” BSB BSB: But if you will not agree to be circumcised, then we will take our sister and go.”
18 ULB उसकी इस बात पर हमोर और उसका पुत्र शेकेम प्रसन्न हुए। BSB BSB: Their offer seemed good to Hamor and his son Shechem.
19 ULB और वह जवान जो याकूब की बेटी को बहुत चाहता था, इस काम को करने में उसने विलम्ब न किया। वह तो अपने पिता के सारे घराने में अधिक प्रतिष्ठित था। BSB BSB: The young man, who was the most respected of all his father’s household, did not hesitate to fulfill this request, because he was delighted with Jacob’s daughter.
20 ULB इसलिए हमोर और उसका पुत्र शेकेम अपने नगर के फाटक के निकट जाकर नगरवासियों को यह समझाने लगे; BSB BSB: So Hamor and his son Shechem went to the gate of their city and addressed the men of their city:
21 ULB “वे मनुष्य तो हमारे संग मेल से रहना चाहते हैं; अतः उन्हें इस देश में रहकर लेन-देन करने दो; देखो, यह देश उनके लिये भी बहुत है; फिर हम लोग उनकी बेटियों को ब्याह लें, और अपनी बेटियों को उन्हें दिया करें। BSB BSB: “These men are at peace with us. Let them live and trade in our land; indeed, it is large enough for them. Let us take their daughters in marriage and give our daughters to them.
22 ULB वे लोग केवल इस बात पर हमारे संग रहने और एक ही समुदाय के मनुष्य हो जाने को प्रसन्न हैं कि उनके समान हमारे सब पुरुषों का भी खतना किया जाए। BSB BSB: But only on this condition will the men agree to dwell with us and be one people: if all our men are circumcised as they are.
23 ULB क्या उनकी भेड़-बकरियाँ, और गाय-बैल वरन् उनके सारे पशु और धन सम्पत्ति हमारी न हो जाएगी? इतना ही करें कि हम लोग उनकी बात मान लें, तो वे हमारे संग रहेंगे।” BSB BSB: Will not their livestock, their possessions, and all their animals become ours? Only let us consent to them, and they will dwell among us.”
24 ULB इसलिए जितने उस नगर के फाटक से निकलते थे, उन सभी ने हमोर की और उसके पुत्र शेकेम की बात मानी; और हर एक पुरुष का खतना किया गया, जितने उस नगर के फाटक से निकलते थे। BSB BSB: All the men who went out of the city gate listened to Hamor and his son Shechem, and every male of the city was circumcised.
25 ULB तीसरे दिन, जब वे लोग पीड़ित पड़े थे, तब ऐसा हुआ कि शिमोन और लेवी नाम याकूब के दो पुत्रों ने, जो दीना के भाई थे, अपनी-अपनी तलवार ले उस नगर में निधड़क घुसकर सब पुरुषों को घात किया। BSB BSB: Three days later, while they were still in pain, two of Jacob’s sons (Dinah’s brothers Simeon and Levi) took their swords, went into the unsuspecting city, and slaughtered every male.
26 ULB हमोर और उसके पुत्र शेकेम को उन्होंने तलवार से मार डाला, और दीना को शेकेम के घर से निकाल ले गए। BSB BSB: They killed Hamor and his son Shechem with their swords, took Dinah out of Shechem’s house, and went away.
27 ULB याकूब के पुत्रों ने घात कर डालने पर भी चढ़कर नगर को इसलिए लूट लिया कि उसमें उनकी बहन अशुद्ध की गई थी। BSB BSB: Jacob’s other sons came upon the slaughter and looted the city, because their sister had been defiled.
28 ULB उन्होंने भेड़-बकरी, और गाय-बैल, और गदहे, और नगर और मैदान में जितना धन था ले लिया। BSB BSB: They took their flocks and herds and donkeys, and everything else in the city or in the field.
29 ULB उस सबको, और उनके बाल-बच्चों, और स्त्रियों को भी हर ले गए, वरन् घर-घर में जो कुछ था, उसको भी उन्होंने लूट लिया। BSB BSB: They carried off all their possessions and women and children, and they plundered everything in their houses.
30 ULB तब याकूब ने शिमोन और लेवी से कहा, “तुमने जो इस देश के निवासी कनानियों और परिज्जियों के मन में मेरे प्रति घृणा उत्पन्न कराई है, इससे तुमने मुझे संकट में डाला है,* क्योंकि मेरे साथ तो थोड़े ही लोग हैं, इसलिए अब वे इकट्ठे होकर मुझ पर चढ़ेंगे, और मुझे मार डालेंगे, तो मैं अपने घराने समेत सत्यानाश हो जाऊँगा।” BSB BSB: Then Jacob said to Simeon and Levi, “You have brought trouble upon me by making me a stench to the Canaanites and Perizzites, the people of this land. We are few in number; if they unite against me and attack me, I and my household will be destroyed.”
31 ULB उन्होंने कहा, “क्या वह हमारी बहन के साथ वेश्या के समान बर्ताव करे?” BSB BSB: But they replied, “Should he have treated our sister like a prostitute?”