1 ULB फिर याकूब ने अपने पुत्रों को यह कहकर बुलाया, “इकट्ठे हो जाओ, मैं तुम को बताऊँगा, कि अन्त के दिनों में तुम पर क्या-क्या बीतेगा। BSB BSB: Then Jacob called for his sons and said, “Gather around so that I can tell you what will happen to you in the days to come:
2 ULB हे याकूब के पुत्रों, इकट्ठे होकर सुनो, अपने पिता इस्राएल की ओर कान लगाओ। BSB BSB: Come together and listen, O sons of Jacob; listen to your father Israel.
3 ULB “हे रूबेन, तू मेरा जेठा, मेरा बल, और मेरे पौरूष का पहला फल है; प्रतिष्ठा का उत्तम भाग, और शक्ति का भी उत्तम भाग तू ही है। BSB BSB: Reuben, you are my firstborn, my might, and the beginning of my strength, excelling in honor, excelling in power.
4 ULB तू जो जल के समान उबलनेवाला है, इसलिए दूसरों से श्रेष्ठ न ठहरेगा; क्योंकि तू अपने पिता की खाट पर चढ़ा, तब तूने उसको अशुद्ध किया; वह मेरे बिछौने पर चढ़ गया। BSB BSB: Uncontrolled as the waters, you will no longer excel, because you went up to your father’s bed, onto my couch, and defiled it.
5 ULB शिमोन और लेवी तो भाई-भाई हैं, उनकी तलवारें उपद्रव के हथियार हैं। BSB BSB: Simeon and Levi are brothers; their swords are weapons of violence.
6 ULB हे मेरे जीव, उनके मर्म में न पड़, हे मेरी महिमा, उनकी सभा में मत मिल; क्योंकि उन्होंने कोप से मनुष्यों को घात किया, और अपनी ही इच्छा पर चलकर बैलों को पंगु बनाया। BSB BSB: May I never enter their council; may I never join their assembly. For they kill men in their anger, and hamstring oxen on a whim.
7 ULB धिक्कार उनके कोप को, जो प्रचण्ड था; और उनके रोष को, जो निर्दय था; मैं उन्हें याकूब में अलग-अलग और इस्राएल में तितर-बितर कर दूँगा। BSB BSB: Cursed be their anger, for it is strong, and their wrath, for it is cruel! I will disperse them in Jacob and scatter them in Israel.
8 ULB हे यहूदा, तेरे भाई तेरा धन्यवाद करेंगे, तेरा हाथ तेरे शत्रुओं की गर्दन पर पड़ेगा; तेरे पिता के पुत्र तुझे दण्डवत् करेंगे। BSB BSB: Judah, your brothers shall praise you. Your hand shall be on the necks of your enemies; your father’s sons shall bow down to you.
9 ULB यहूदा* सिंह का बच्चा है। हे मेरे पुत्र, तू अहेर करके गुफा में गया है वह सिंह अथवा सिंहनी के समान दबकर बैठ गया; फिर कौन उसको छेड़ेगा। (प्रका. 5:5) BSB BSB: Judah is a young lion—my son, you return from the prey. Like a lion he crouches and lies down; like a lioness, who dares to rouse him?
10 ULB जब तक शीलो न आए तब तक न तो यहूदा से राजदण्ड छूटेगा, न उसके वंश से व्यवस्था देनेवाला अलग होगा; और राज्य-राज्य के लोग उसके अधीन* हो जाएँगे। (यूह. 11:52) BSB BSB: The scepter will not depart from Judah, nor the staff from between his feet, until Shiloh comes and the allegiance of the nations is his.
11 ULB वह अपने जवान गदहे को दाखलता में, और अपनी गदही के बच्चे को उत्तम जाति की दाखलता में बाँधा करेगा; (प्रका. 7:14, प्रका. 22:14) उसने अपने वस्त्र दाखमधु में, और अपना पहरावा दाखों के रस में धोया है। BSB BSB: He ties his donkey to the vine, his colt to the choicest branch. He washes his garments in wine, his robes in the blood of grapes.
12 ULB उसकी आँखें दाखमधु से चमकीली और उसके दाँत दूध से श्वेत होंगे। BSB BSB: His eyes are darker than wine, and his teeth are whiter than milk.
13 ULB जबूलून समुद्र तट पर निवास करेगा, वह जहाजों के लिये बन्दरगाह का काम देगा, और उसका परला भाग सीदोन के निकट पहुँचेगा BSB BSB: Zebulun shall dwell by the seashore and become a harbor for ships; his border shall extend to Sidon.
14 ULB इस्साकार एक बड़ा और बलवन्त गदहा है, जो पशुओं के बाड़ों के बीच में दबका रहता है। BSB BSB: Issachar is a strong donkey, lying down between the sheepfolds.
15 ULB उसने एक विश्रामस्थान देखकर, कि अच्छा है, और एक देश, कि मनोहर है, अपने कंधे को बोझ उठाने के लिये झुकाया, और बेगारी में दास का सा काम करने लगा। BSB BSB: He saw that his resting place was good and that his land was pleasant, so he bent his shoulder to the burden and submitted to labor as a servant.
16 ULB दान इस्राएल का एक गोत्र होकर अपने जाति भाइयों का न्याय करेगा। BSB BSB: Dan shall provide justice for his people as one of the tribes of Israel.
17 ULB दान मार्ग में का एक साँप, और रास्ते में का एक नाग होगा, जो घोड़े की नली को डसता है, जिससे उसका सवार पछाड़ खाकर गिर पड़ता है। BSB BSB: He will be a snake by the road, a viper in the path that bites the horse’s heels so that its rider tumbles backward.
18 ULB हे यहोवा, मैं तुझी से उद्धार पाने की बाट जोहता आया हूँ। BSB BSB: I await Your salvation, O LORD.
19 ULB गाद पर एक दल चढ़ाई तो करेगा; पर वह उसी दल के पिछले भाग पर छापा मारेगा। BSB BSB: Gad will be attacked by raiders, but he will attack their heels.
20 ULB आशेर से जो अन्न उत्पन्न होगा वह उत्तम होगा, और वह राजा के योग्य स्वादिष्ट भोजन दिया करेगा। BSB BSB: Asher’s food will be rich; he shall provide royal delicacies.
21 ULB नप्ताली एक छूटी हुई हिरनी है; वह सुन्दर बातें बोलता है। BSB BSB: Naphtali is a doe set free that bears beautiful fawns.
22 ULB यूसुफ बलवन्त लता की एक शाखा है, वह सोते के पास लगी हुई फलवन्त लता की एक शाखा है; उसकी डालियाँ दीवार पर से चढ़कर फैल जाती हैं। BSB BSB: Joseph is a fruitful vine—a fruitful vine by a spring, whose branches scale the wall.
23 ULB धनुर्धारियों ने उसको खेदित किया, और उस पर तीर मारे, और उसके पीछे पड़े हैं। BSB BSB: The archers attacked him with bitterness; they aimed at him in hostility.
24 ULB पर उसका धनुष दृढ़ रहा, और उसकी बाँह और हाथ याकूब के उसी शक्तिमान परमेश्वर के हाथों के द्वारा फुर्तीले हुए, जिसके पास से वह चरवाहा आएगा, जो इस्राएल की चट्टान भी ठहरेगा। BSB BSB: Yet he steadied his bow, and his strong arms were tempered by the hands of the Mighty One of Jacob, in the name of the Shepherd, the Rock of Israel,
25 ULB यह तेरे पिता के उस परमेश्वर का काम है, जो तेरी सहायता करेगा, उस सर्वशक्तिमान का जो तुझे ऊपर से आकाश में की आशीषें, और नीचे से गहरे जल में की आशीषें, और स्तनों, और गर्भ की आशीषें देगा। BSB BSB: by the God of your father who helps you, and by the Almighty who blesses you, with blessings of the heavens above, with blessings of the depths below, with blessings of the breasts and womb.
26 ULB तेरे पिता के आशीर्वाद मेरे पितरों के आशीर्वादों से अधिक बढ़ गए हैं और सनातन पहाड़ियों की मनचाही वस्तुओं के समान बने रहेंगे वे यूसुफ के सिर पर, जो अपने भाइयों से अलग किया गया था, उसी के सिर के मुकुट पर फूले फलेंगे। BSB BSB: The blessings of your father have surpassed the blessings of the ancient mountains and the bounty of the everlasting hills. May they rest on the head of Joseph, on the brow of the prince of his brothers.
27 ULB बिन्यामीन फाड़नेवाला भेड़िया है, सवेरे तो वह अहेर भक्षण करेगा, और सांझ को लूट-बाँट लेगा।” BSB BSB: Benjamin is a ravenous wolf; in the morning he devours the prey, in the evening he divides the plunder.”
28 ULB इस्राएल के बारहों गोत्र ये ही हैं और उनके पिता ने जिस-जिस वचन से उनको आशीर्वाद दिया, वे ये ही हैं; एक-एक को उसके आशीर्वाद के अनुसार उसने आशीर्वाद दिया। BSB BSB: These are the tribes of Israel, twelve in all, and this was what their father said to them. He blessed them, and he blessed each one with a suitable blessing.
29 ULB तब उसने यह कहकर उनको आज्ञा दी, “मैं अपने लोगों के साथ मिलने पर हूँ: इसलिए मुझे हित्ती एप्रोन की भूमिवाली गुफा में मेरे बाप-दादों के साथ मिट्टी देना,* (प्रेरि. 7:16) BSB BSB: Then Jacob instructed them, “I am about to be gathered to my people. Bury me with my fathers in the cave in the field of Ephron the Hittite.
30 ULB अर्थात् उसी गुफा में जो कनान देश में मम्रे के सामने वाली मकपेला की भूमि में है; उस भूमि को अब्राहम ने हित्ती एप्रोन के हाथ से इसलिए मोल लिया था, कि वह कब्रिस्तान के लिये उसकी निज भूमि हो। BSB BSB: The cave is in the field of Machpelah near Mamre, in the land of Canaan. This is the field Abraham purchased from Ephron the Hittite as a burial site.
31 ULB वहाँ अब्राहम और उसकी पत्नी सारा को मिट्टी दी गई थी; और वहीं इसहाक और उसकी पत्नी रिबका को भी मिट्टी दी गई; और वहीं मैंने लिआ को भी मिट्टी दी। BSB BSB: There Abraham and his wife Sarah are buried, there Isaac and his wife Rebekah are buried, and there I buried Leah.
32 ULB वह भूमि और उसमें की गुफा हित्तियों के हाथ से मोल ली गई।” BSB BSB: The field and the cave that is in it were purchased from the Hittites.”
33 ULB याकूब जब अपने पुत्रों को यह आज्ञा दे चुका, तब अपने पाँव खाट पर समेट प्राण छोड़े, और अपने लोगों में जा मिला। (प्रेरि. 7:15) BSB BSB: When Jacob had finished instructing his sons, he pulled his feet into the bed and breathed his last, and he was gathered to his people.