1 ULB तब यहोवा ने नूह से कहा, “तू अपने सारे घराने समेत जहाज में जा; क्योंकि मैंने इस समय के लोगों में से केवल तुझी को अपनी दृष्टि में धर्मी पाया है। BSB BSB: Then the LORD said to Noah, “Go into the ark, you and all your family, because I have found you righteous in this generation.
2 ULB सब जाति के शुद्ध पशुओं में से तो तू सात-सात जोड़े, अर्थात् नर और मादा लेना: पर जो पशु शुद्ध नहीं हैं, उनमें से दो-दो लेना, अर्थात् नर और मादा: BSB BSB: You are to take with you seven pairs of every kind of clean animal, a male and its mate; a pair of every kind of unclean animal, a male and its mate;
3 ULB और आकाश के पक्षियों में से भी, सात-सात जोड़े, अर्थात् नर और मादा लेना, कि उनका वंश बचकर सारी पृथ्वी के ऊपर बना रहे। BSB BSB: and seven pairs of every kind of bird of the air, male and female, to preserve their offspring on the face of all the earth.
4 ULB क्योंकि अब सात दिन और बीतने पर मैं पृथ्वी पर चालीस दिन और चालीस रात तक जल बरसाता रहूँगा; और जितने प्राणी मैंने बनाये हैं उन सबको भूमि के ऊपर से मिटा दूँगा।” BSB BSB: For seven days from now I will send rain on the earth for forty days and forty nights, and I will wipe from the face of the earth every living thing I have made.”
5 ULB यहोवा की इस आज्ञा के अनुसार नूह ने किया। BSB BSB: And Noah did all that the LORD had commanded him.
6 ULB नूह की आयु छः सौ वर्ष की थी, जब जल-प्रलय पृथ्वी पर आया। BSB BSB: Now Noah was 600 years old when the floodwaters came upon the earth.
7 ULB नूह अपने पुत्रों, पत्नी और बहुओं समेत, जल-प्रलय से बचने के लिये जहाज में गया। BSB BSB: And Noah and his wife, with his sons and their wives, entered the ark to escape the waters of the flood.
8 ULB शुद्ध, और अशुद्ध दोनों प्रकार के पशुओं में से, पक्षियों, BSB BSB: The clean and unclean animals, the birds, and everything that crawls along the ground
9 ULB और भूमि पर रेंगनेवालों में से भी, दो-दो, अर्थात् नर और मादा, जहाज में नूह के पास गए, जिस प्रकार परमेश्वर ने नूह को आज्ञा दी थी। BSB BSB: came to Noah to enter the ark, two by two, male and female, as God had commanded Noah.
10 ULB सात दिन के उपरान्त प्रलय का जल पृथ्वी पर आने लगा। BSB BSB: And after seven days the floodwaters came upon the earth.
11 ULB जब नूह की आयु के छः सौवें वर्ष के दूसरे महीने का सत्रहवाँ दिन आया; उसी दिन बड़े गहरे समुद्र के सब सोते फूट निकले और आकाश के झरोखे खुल गए। BSB BSB: In the six hundredth year of Noah’s life, on the seventeenth day of the second month, all the fountains of the great deep burst forth, and the floodgates of the heavens were opened.
12 ULB और वर्षा चालीस दिन और चालीस रात निरन्तर पृथ्वी पर होती रही। BSB BSB: And the rain fell upon the earth for forty days and forty nights.
13 ULB ठीक उसी दिन नूह अपने पुत्र शेम, हाम, और येपेत, और अपनी पत्नी, और तीनों बहुओं समेत, BSB BSB: On that very day Noah entered the ark, along with his sons Shem, Ham, and Japheth, and his wife, and the three wives of his sons—
14 ULB और उनके संग एक-एक जाति के सब जंगली पशु, और एक-एक जाति के सब घरेलू पशु, और एक-एक जाति के सब पृथ्वी पर रेंगनेवाले, और एक-एक जाति के सब उड़नेवाले पक्षी, जहाज में गए। BSB BSB: they and every kind of wild animal, livestock, crawling creature, bird, and winged creature.
15 ULB जितने प्राणियों में जीवन का श्वास था उनकी सब जातियों में से दो-दो नूह के पास जहाज में गए। BSB BSB: They came to Noah to enter the ark, two by two of every creature with the breath of life.
16 ULB और जो गए, वह परमेश्वर की आज्ञा के अनुसार सब जाति के प्राणियों में से नर और मादा गए। तब यहोवा ने जहाज का द्वार बन्द कर दिया। BSB BSB: And they entered, the male and female of every living thing, as God had commanded Noah. Then the LORD shut him in.
17 ULB पृथ्वी पर चालीस दिन तक जल-प्रलय होता रहा; और पानी बहुत बढ़ता ही गया, जिससे जहाज ऊपर को उठने लगा, और वह पृथ्वी पर से ऊँचा उठ गया। BSB BSB: For forty days the flood kept coming on the earth, and the waters rose and lifted the ark high above the earth.
18 ULB जल बढ़ते-बढ़ते पृथ्वी पर बहुत ही बढ़ गया, और जहाज जल के ऊपर-ऊपर तैरता रहा। BSB BSB: So the waters continued to surge and rise greatly on the earth, and the ark floated on the surface of the waters.
19 ULB जल पृथ्वी पर अत्यन्त बढ़ गया, यहाँ तक कि सारी धरती पर जितने बड़े-बड़े पहाड़ थे, सब डूब गए। BSB BSB: Finally, the waters completely prevailed upon the earth, so that all the high mountains under all the heavens were covered.
20 ULB जल तो पन्द्रह हाथ ऊपर बढ़ गया, और पहाड़ भी डूब गए। BSB BSB: The waters rose and covered the mountaintops to a depth of fifteen cubits.
21 ULB और क्या पक्षी, क्या घरेलू पशु, क्या जंगली पशु, और पृथ्वी पर सब चलनेवाले प्राणी, और जितने जन्तु पृथ्वी में बहुतायत से भर गए थे, वे सब, और सब मनुष्य मर गए।* BSB BSB: And every living thing that moved upon the earth perished—birds, livestock, animals, every creature that swarms upon the earth, and all mankind.
22 ULB जो-जो भूमि पर थे उनमें से जितनों के नथनों में जीवन का श्वास था, सब मर मिटे। BSB BSB: Of all that was on dry land, everything that had the breath of life in its nostrils died.
23 ULB और क्या मनुष्य, क्या पशु, क्या रेंगनेवाले जन्तु, क्या आकाश के पक्षी, जो-जो भूमि पर थे, सब पृथ्वी पर से मिट गए; केवल नूह, और जितने उसके संग जहाज में थे, वे ही बच गए। BSB BSB: And every living thing on the face of the earth was destroyed—man and livestock, crawling creatures and birds of the air; they were blotted out from the earth, and only Noah and those with him in the ark remained.
24 ULB और जल पृथ्वी पर एक सौ पचास दिन तक प्रबल रहा। BSB BSB: And the waters prevailed upon the earth for 150 days.