1 ULB सुनों, प्रभु सेनाओं का यहोवा यरूशलेम और यहूदा का सब प्रकार का सहारा और सिरहाना अर्थात् अन्न का सारा आधार, और जल का सारा आधार दूर कर देगा; BSB BSB: For behold, the Lord GOD of Hosts is about to remove from Jerusalem and Judah both supply and support: the whole supply of food and water,
2 ULB और वीर और योद्धा को, न्यायी और नबी को, भावी वक्ता और वृद्ध को, पचास सिपाहियों के सरदार और प्रतिष्ठित पुरुष को, BSB BSB: the mighty man and the warrior, the judge and the prophet, the soothsayer and the elder,
3 ULB मंत्री और चतुर कारीगर को, और निपुण टोन्हे को भी दूर कर देगा। BSB BSB: the commander of fifty and the dignitary, the counselor, the cunning magician, and the clever enchanter.
4 ULB मैं लड़कों को उनके हाकिम कर दूँगा, और बच्चे उन पर प्रभुता करेंगे। BSB BSB: “I will make mere lads their leaders, and children will rule over them.”
5 ULB प्रजा के लोग आपस में एक दूसरे पर, और हर एक अपने पड़ोसी पर अंधेर करेंगे; और जवान वृद्ध जनों से और नीच जन माननीय लोगों से असभ्यता का व्यवहार करेंगे। BSB BSB: The people will oppress one another, man against man, neighbor against neighbor; the young will rise up against the old, and the base against the honorable.
6 ULB उस समय जब कोई पुरुष अपने पिता के घर में अपने भाई को पकड़कर कहेगा, “तेरे पास तो वस्त्र है, आ हमारा न्यायी हो जा और इस उजड़े देश को अपने वश में कर ले;” BSB BSB: A man will seize his brother within his father’s house: “You have a cloak—you be our leader! Take charge of this heap of rubble.”
7 ULB तब वह शपथ खाकर कहेगा, “मैं चंगा करनेवाला न होऊँगा; क्योंकि मेरे घर में न तो रोटी है और न कपड़े; इसलिए तुम मुझे प्रजा का न्यायी नहीं नियुक्त कर सकोगे।” BSB BSB: On that day he will cry aloud: “I am not a healer. I have no food or clothing in my house. Do not make me leader of the people!”
8 ULB यरूशलेम तो डगमगाया और यहूदा गिर गया है; क्योंकि उनके वचन और उनके काम यहोवा के विरुद्ध हैं, जो उसकी तेजोमय आँखों के सामने बलवा करनेवाले ठहरे हैं। BSB BSB: For Jerusalem has stumbled and Judah has fallen because they spoke and acted against the LORD, defying His glorious presence.
9 ULB उनका चेहरा भी उनके विरुद्ध साक्षी देता है; वे सदोमियों के समान अपने पाप को आप ही बखानते और नहीं छिपाते हैं। उन पर हाय! क्योंकि उन्होंने अपनी हानि आप ही की है। BSB BSB: The expression on their faces testifies against them, and like Sodom they flaunt their sin; they do not conceal it. Woe to them, for they have brought disaster upon themselves.
10 ULB धर्मियों से कहो कि उनका भला होगा, क्योंकि वे अपने कामों का फल प्राप्त करेंगे। BSB BSB: Tell the righteous it will be well with them, for they will enjoy the fruit of their labor.
11 ULB दुष्ट पर हाथ! उसका बुरा होगा, क्योंकि उसके कामों का फल उसको मिलेगा। BSB BSB: Woe to the wicked; disaster is upon them! For they will be repaid with what their hands have done.
12 ULB मेरी प्रजा पर बच्चे अंधेर करते और स्त्रियाँ उन पर प्रभुता करती हैं। हे मेरी प्रजा, तेरे अगुवे तुझे भटकाते हैं, और तेरे चलने का मार्ग भुला देते हैं। BSB BSB: Youths oppress My people, and women rule over them. O My people, your guides mislead you; they turn you from your paths.
13 ULB यहोवा देश-देश के लोगों से मुकद्दमा लड़ने और उनका न्याय करने के लिये खड़ा है*। BSB BSB: The LORD arises to contend; He stands to judge the people.
14 ULB यहोवा अपनी प्रजा के वृद्ध और हाकिमों के साथ यह विवाद करता है, “तुम ही ने बारी की दाख खा डाली है, और दीन लोगों का धन लूटकर तुमने अपने घरों में रखा है।” BSB BSB: The LORD brings this charge against the elders and leaders of His people: “You have devoured the vineyard; the plunder of the poor is in your houses.
15 ULB सेनाओं के प्रभु यहोवा की यह वाणी है, “तुम क्यों मेरी प्रजा को दलते, और दीन लोगों को पीस डालते हो!” BSB BSB: Why do you crush My people and grind the faces of the poor?” declares the Lord GOD of Hosts.
16 ULB यहोवा ने यह भी कहा है, “क्योंकि सिय्योन की स्त्रियाँ घमण्ड करती और सिर ऊँचे किये आँखें मटकातीं और घुँघरूओं को छमछमाती हुई ठुमुक-ठुमुक चलती हैं, BSB BSB: The LORD also says: “Because the daughters of Zion are haughty—walking with heads held high and wanton eyes, prancing and skipping as they go, jingling the bracelets on their ankles—
17 ULB इसलिए प्रभु यहोवा उनके सिर को गंजा करेगा, और उनके तन को उघरवाएगा।” BSB BSB: the Lord will bring sores on the heads of the daughters of Zion, and the LORD will make their foreheads bare.”
18 ULB उस समय प्रभु घुँघरूओं, जालियों, BSB BSB: In that day the Lord will take away their finery: their anklets and headbands and crescents;
19 ULB चँद्रहारों, झुमकों, कड़ों, घूँघटों, BSB BSB: their pendants, bracelets, and veils;
20 ULB पगड़ियों, पैकरियों, पटुकों, सुगन्धपात्रों, गण्डों, BSB BSB: their headdresses, ankle chains, and sashes; their perfume bottles and charms;
21 ULB अँगूठियों, नथों, BSB BSB: their signet rings and nose rings;
22 ULB सुन्दर वस्त्रों, कुर्तियों, चद्दरों, बटुओं, BSB BSB: their festive robes, capes, cloaks, and purses;
23 ULB दर्पणों, मलमल के वस्त्रों, बुन्दियों, दुपट्टों इन सभी की शोभा को दूर करेगा। BSB BSB: and their mirrors, linen garments, tiaras, and shawls.
24 ULB सुगन्ध के बदले सड़ाहट, सुन्दर करधनी के बदले बन्धन की रस्सी, गूँथे हुए बालों के बदले गंजापन, सुन्दर पटुके के बदले टाट की पेटी, और सुन्दरता के बदले दाग होंगे। BSB BSB: Instead of fragrance there will be a stench; instead of a belt, a rope; instead of styled hair, baldness; instead of fine clothing, sackcloth; instead of beauty, shame.
25 ULB तेरे पुरुष तलवार से, और शूरवीर युद्ध में मारे जाएँगे। BSB BSB: Your men will fall by the sword, and your warriors in battle.
26 ULB और उसके फाटकों में साँस भरना और विलाप करना होगा; और वह भूमि पर अकेली बैठी रहेगी। BSB BSB: And the gates of Zion will lament and mourn; destitute, she will sit on the ground.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.