Isaiah 35 35 Isaiah Oracles about the nations Hindi Unlocked Literal Bible 1 ULB जंगल और निर्जल देश प्रफुल्लित होंगे, मरूभूमि मगन होकर केसर के समान फूलेगी; BSB BSB: The wilderness and the dry land will be glad; the desert will rejoice and blossom like a rose.
2 ULB वह अत्यन्त प्रफुल्लित होगी और आनन्द के साथ जयजयकार करेगी। उसकी शोभा लबानोन की सी होगी* और वह कर्मेल और शारोन के तुल्य तेजोमय हो जाएगी। वे यहोवा की शोभा और हमारे परमेश्वर का तेज देखेंगे। BSB BSB: It will bloom profusely and rejoice with joy and singing. The glory of Lebanon will be given to it, the splendor of Carmel and Sharon. They will see the glory of the LORD, the splendor of our God.
3 ULB ढीले हाथों को दृढ़ करो और थरथराते हुए घुटनों को स्थिर करो। (इब्रा. 12:12) BSB BSB: Strengthen the limp hands and steady the feeble knees!
4 ULB घबरानेवालों से कहो, “हियाव बाँधो, मत डरो! देखो, तुम्हारा परमेश्वर बदला लेने और प्रतिफल देने को आ रहा है। हाँ, परमेश्वर आकर तुम्हारा उद्धार करेगा।” BSB BSB: Say to those with anxious hearts: “Be strong, do not fear! Behold, your God will come with vengeance. With divine retribution He will come to save you.”
5 ULB तब अंधों की आँखें खोली जाएँगी और बहरो के कान भी खोले जाएँगे; BSB BSB: Then the eyes of the blind will be opened and the ears of the deaf unstopped.
6 ULB तब लँगड़ा हिरन की सी चौकड़ियाँ भरेगा और गूँगे अपनी जीभ से जयजयकार करेंगे। क्योंकि जंगल में जल के सोते फूट निकलेंगे और मरूभूमि में नदियाँ बहने लगेंगी; (मत्ती 11:5, यशा. 41:17-18) BSB BSB: Then the lame will leap like a deer and the mute tongue will shout for joy. For waters will gush forth in the wilderness, and streams in the desert.
7 ULB मृगतृष्णा ताल बन जाएगी और सूखी भूमि में सोते फूटेंगे; और जिस स्थान में सियार बैठा करते हैं उसमें घास और नरकट और सरकण्डे होंगे। BSB BSB: The parched ground will become a pool, the thirsty land springs of water. In the haunt where jackals once lay, there will be grass and reeds and papyrus.
8 ULB वहाँ एक सड़क अर्थात् राजमार्ग होगा, उसका नाम पवित्र मार्ग होगा; कोई अशुद्ध जन उस पर से न चलने पाएगा; वह तो उन्हीं के लिये रहेगा और उस मार्ग पर जो चलेंगे वह चाहे मूर्ख भी हों तो भी कभी न भटकेंगे। BSB BSB: And there will be a highway called the Way of Holiness. The unclean will not travel it—only those who walk in the Way—and fools will not stray onto it.
9 ULB वहाँ सिंह न होगा ओर न कोई हिंसक जन्तु उस पर न चढ़ेगा न वहाँ पाया जाएगा, परन्तु छुड़ाए हुए उसमें नित चलेंगे। BSB BSB: No lion will be there, and no vicious beast will go up on it. Such will not be found there, but the redeemed will walk upon it.
10 ULB और यहोवा ने छुड़ाए हुए लोग लौटकर जयजयकार करते हुए सिय्योन में आएँगे; और उनके सिर पर सदा का आनन्द होगा; वे हर्ष और आनन्द पाएँगे और शोक और लम्बी साँस का लेना जाता रहेगा। (प्रका. 21:4) BSB BSB: So the redeemed of the LORD will return and enter Zion with singing, crowned with everlasting joy. Gladness and joy will overtake them, and sorrow and sighing will flee.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.
Chapter complete
You’ve read Isaiah 35
Make Opened yours A free account keeps your place, highlights and notes on every device. Add Plus to ask Study Help about Isaiah 35, and keep Opened free for readers who can’t pay.