1 ULB जब हिजकिय्याह राजा ने यह सुना, तब वह अपने वस्त्र फाड़ और टाट ओढ़कर यहोवा के भवन में गया। BSB BSB: On hearing this report, King Hezekiah tore his clothes, put on sackcloth, and entered the house of the LORD.
2 ULB और उसने एलयाकीम को जो राजघराने के काम पर नियुक्त था और शेबना मंत्री को और याजकों के पुरनियों को जो सब टाट ओढ़े हुए थे, आमोस के पुत्र यशायाह नबी के पास भेज दिया। BSB BSB: And he sent Eliakim the palace administrator, Shebna the scribe, and the leading priests, all wearing sackcloth, to the prophet Isaiah son of Amoz
3 ULB उन्होंने उससे कहा, “हिजकिय्याह यह कहता है कि ‘आज का दिन संकट और उलाहने और निन्दा का दिन है, बच्चे जन्मने पर हुए पर जच्चा को जनने का बल न रहा। BSB BSB: to tell him, “This is what Hezekiah says: Today is a day of distress, rebuke, and disgrace; for children have come to the point of birth, but there is no strength to deliver them.
4 ULB सम्भव है कि तेरे परमेश्वर यहोवा ने रबशाके की बातें सुनी जिसे उसके स्वामी अश्शूर के राजा ने जीविते परमेश्वर की निन्दा करने को भेजा* है, और जो बातें तेरे परमेश्वर यहोवा ने सुनी हैं उसके लिये उन्हें दपटे; अतः तू इन बचे हुओं के लिये जो रह गए हैं, प्रार्थना कर।’” BSB BSB: Perhaps the LORD your God will hear the words of the Rabshakeh, whom his master the king of Assyria has sent to defy the living God, and He will rebuke him for the words that the LORD your God has heard. Therefore lift up a prayer for the remnant that still survives.”
5 ULB जब हिजकिय्याह राजा के कर्मचारी यशायाह के पास आए। BSB BSB: So the servants of King Hezekiah went to Isaiah,
6 ULB तब यशायाह ने उनसे कहा, “अपने स्वामी से कहो, ‘यहोवा यह कहता है कि जो वचन तूने सुने हैं जिनके द्वारा अश्शूर के राजा के जनों ने मेरी निन्दा की है, उनके कारण मत डर। BSB BSB: who replied, “Tell your master that this is what the LORD says: ‘Do not be afraid of the words you have heard, with which the servants of the king of Assyria have blasphemed Me.
7 ULB सुन, मैं उसके मन में प्रेरणा उत्पन्न करूँगा जिससे वह कुछ समाचार सुनकर अपने देश को लौट जाए; और मैं उसको उसी देश में तलवार से मरवा डालूँगा।’” BSB BSB: Behold, I will put a spirit in him so that he will hear a rumor and return to his own land, where I will cause him to fall by the sword.’”
8 ULB तब रबशाके ने लौटकर अश्शूर के राजा को लिब्ना नगर से युद्ध करते पाया; क्योंकि उसने सुना था कि वह लाकीश के पास से उठ गया है। BSB BSB: When the Rabshakeh heard that the king of Assyria had left Lachish, he withdrew and found the king fighting against Libnah.
9 ULB उसने कूश के राजा तिर्हाका के विषय यह सुना कि वह उससे लड़ने को निकला है। तब उसने हिजकिय्याह के पास दूतों को यह कहकर भेजा। BSB BSB: Now Sennacherib had been warned about Tirhakah king of Cush: “He has set out to fight against you.” On hearing this, Sennacherib sent messengers to Hezekiah, saying,
10 ULB “तुम यहूदा के राजा हिजकिय्याह से यह कहना, ‘तेरा परमेश्वर जिस पर तू भरोसा करता है, यह कहकर तुझे धोखा न देने पाए कि यरूशलेम अश्शूर के राजा के वश में न पड़ेगा। BSB BSB: “Give this message to Hezekiah king of Judah: ‘Do not let your God, in whom you trust, deceive you by saying that Jerusalem will not be delivered into the hand of the king of Assyria.
11 ULB देख, तूने सुना है कि अश्शूर के राजाओं ने सब देशों से कैसा व्यवहार किया कि उन्हें सत्यानाश ही कर दिया। BSB BSB: Surely you have heard what the kings of Assyria have done to all the other countries, devoting them to destruction. Will you then be spared?
12 ULB फिर क्या तू बच जाएगा? गोजान और हारान और रेसेप में रहनेवाली जिन जातियों को और तलस्सार में रहनेवाले एदेनी लोगों को मेरे पुरखाओं ने नाश किया, क्या उनके देवताओं ने उन्हें बचा लिया? BSB BSB: Did the gods of the nations destroyed by my fathers rescue those nations—the gods of Gozan, Haran, and Rezeph, and of the people of Eden in Telassar?
13 ULB हमात का राजा, अर्पाद का राजा, सपर्वैम नगर का राजा, और हेना और इव्वा के राजा, ये सब कहाँ गए?’” BSB BSB: Where are the kings of Hamath, Arpad, Sepharvaim, Hena, and Ivvah?’”
14 ULB इस पत्री को हिजकिय्याह ने दूतों के हाथ से लेकर पढ़ा; तब उसने यहोवा के भवन में जाकर उस पत्री को यहोवा के सामने फैला दिया। BSB BSB: So Hezekiah received the letter from the messengers, read it, and went up to the house of the LORD and spread it out before the LORD.
15 ULB और यहोवा से यह प्रार्थना की, BSB BSB: And Hezekiah prayed to the LORD:
16 ULB “हे सेनाओं के यहोवा, हे करूबों पर विराजमान इस्राएल के परमेश्वर, पृथ्वी के सब राज्यों के ऊपर केवल तू ही परमेश्वर है; आकाश और पृथ्वी को तू ही ने बनाया है। BSB BSB: “O LORD of Hosts, God of Israel, enthroned above the cherubim, You alone are God over all the kingdoms of the earth. You made the heavens and the earth.
17 ULB हे यहोवा, कान लगाकर सुन; हे यहोवा आँख खोलकर देख; और सन्हेरीब के सब वचनों को सुन ले, जिसने जीविते परमेश्वर की निन्दा करने को लिख भेजा है। BSB BSB: Incline Your ear, O LORD, and hear; open Your eyes, O LORD, and see. Listen to all the words that Sennacherib has sent to defy the living God.
18 ULB हे यहोवा, सच तो है कि अश्शूर के राजाओं ने सब जातियों के देशों को उजाड़ा है BSB BSB: Truly, O LORD, the kings of Assyria have laid waste all these countries and their lands.
19 ULB और उनके देवताओं को आग में झोंका है; क्योंकि वे ईश्वर न थे, वे केवल मनुष्यों की कारीगरी, काठ और पत्थर ही थे; इस कारण वे उनको नाश कर सके। (भज. 115:4-8, गला. 4:8) BSB BSB: They have cast their gods into the fire and destroyed them, for they were not gods, but only wood and stone—the work of human hands.
20 ULB अब हे हमारे परमेश्वर यहोवा, तू हमें उसके हाथ से बचा जिससे पृथ्वी के राज्य-राज्य के लोग जान लें कि केवल तू ही यहोवा है।” BSB BSB: And now, O LORD our God, save us from his hand, so that all the kingdoms of the earth may know that You alone, O LORD, are God.”
21 ULB तब आमोस के पुत्र यशायाह ने हिजकिय्याह के पास यह कहला भेजा, “इस्राएल का परमेश्वर यहोवा यह कहता है, तूने जो अश्शूर के राजा सन्हेरीब के विषय में मुझसे प्रार्थना की है, BSB BSB: Then Isaiah son of Amoz sent a message to Hezekiah: “This is what the LORD, the God of Israel, says: Because you have prayed to Me concerning Sennacherib king of Assyria,
22 ULB उसके विषय यहोवा ने यह वचन कहा है, ‘सिय्योन की कुँवारी कन्या तुझे तुच्छ जानती है और उपहास में उड़ाती है*; यरूशलेम की पुत्री तुझ पर सिर हिलाती है। BSB BSB: this is the word that the LORD has spoken against him: ‘The Virgin Daughter of Zion despises you and mocks you; the Daughter of Jerusalem shakes her head behind you.
23 ULB “‘तूने किसकी नामधराई और निन्दा की है? और तू जो बड़ा बोल बोला और घमण्ड किया है, वह किसके विरुद्ध किया है? इस्राएल के पवित्र के विरुद्ध! BSB BSB: Whom have you taunted and blasphemed? Against whom have you raised your voice and lifted your eyes in pride? Against the Holy One of Israel!
24 ULB अपने कर्मचारियों के द्वारा तूने प्रभु की निन्दा करके कहा है कि बहुत से रथ लेकर मैं पर्वतों की चोटियों पर वरन् लबानोन के बीच तक चढ़ आया हूँ; मैं उसके ऊँचे-ऊँचे देवदारों और अच्छे-अच्छे सनोवर वृक्षों को काट डालूँगा और उसके दूर-दूर के ऊँचे स्थानों में और उसके वन की फलदाई बारियों में प्रवेश करूँगा। BSB BSB: Through your servants you have taunted the Lord, and you have said: “With my many chariots I have ascended to the heights of the mountains, to the remote peaks of Lebanon. I have cut down its tallest cedars, the finest of its cypresses. I have reached its farthest heights, the densest of its forests.
25 ULB मैंने खुदवाकर पानी पिया और मिस्र की नहरों में पाँव धरते ही उन्हें सूखा दिया। BSB BSB: I have dug wells and drunk foreign waters. With the soles of my feet I have dried up all the streams of Egypt.”
26 ULB क्या तूने नहीं सुना कि प्राचीनकाल से मैंने यही ठाना और पूर्वकाल से इसकी तैयारी की थी? इसलिए अब मैंने यह पूरा भी किया है* कि तू गढ़वाले नगरों को खण्डहर ही खण्डहर कर दे। BSB BSB: Have you not heard? Long ago I ordained it; in days of old I planned it. Now I have brought it to pass, that you should crush fortified cities into piles of rubble.
27 ULB इसी कारण उनके रहनेवालों का बल घट गया और वे विस्मित और लज्जित हुए: वे मैदान के छोटे-छोटे पेड़ों और हरी घास और छत पर की घास और ऐसे अनाज के समान हो गए जो बढ़ने से पहले ही सूख जाता है। BSB BSB: Therefore their inhabitants, devoid of power, are dismayed and ashamed. They are like plants in the field, tender green shoots, grass on the rooftops, scorched before it is grown.
28 ULB “‘मैं तो तेरा बैठना, कूच करना और लौट आना जानता हूँ; और यह भी कि तू मुझ पर अपना क्रोध भड़काता है। BSB BSB: But I know your sitting down, your going out and coming in, and your raging against Me.
29 ULB इस कारण कि तू मुझ पर अपना क्रोध भड़काता और तेरे अभिमान की बातें मेरे कानों में पड़ी हैं, मैं तेरी नाक में नकेल डालकर और तेरे मुँह में अपनी लगाम लगाकर जिस मार्ग से तू आया है उसी मार्ग से तुझे लौटा दूँगा।’ BSB BSB: Because your rage and arrogance against Me have reached My ears, I will put My hook in your nose and My bit in your mouth; I will send you back the way you came.’
30 ULB “और तेरे लिये यह चिन्ह होगा कि इस वर्ष तो तुम उसे खाओगे जो आप से आप उगें, और दूसरे वर्ष वह जो उससे उत्पन्न हो, और तीसरे वर्ष बीज बोकर उसे लवने पाओगे और दाख की बारियाँ लगाने और उनका फल खाने पाओगे। BSB BSB: And this will be a sign to you, O Hezekiah: This year you will eat what grows on its own, and in the second year what springs from the same. But in the third year you will sow and reap; you will plant vineyards and eat their fruit.
31 ULB और यहूदा के घराने के बचे हुए लोग फिर जड़ पकड़ेंगे और फूलें-फलेंगे; BSB BSB: And the surviving remnant of the house of Judah will again take root below and bear fruit above.
32 ULB क्योंकि यरूशलेम से बचे हुए और सिय्योन पर्वत से भागे हुए लोग निकलेंगे। सेनाओं का यहोवा अपनी जलन के कारण यह काम करेगा। BSB BSB: For a remnant will go forth from Jerusalem, and survivors from Mount Zion. The zeal of the LORD of Hosts will accomplish this.
33 ULB “इसलिए यहोवा अश्शूर के राजा के विषय यह कहता है कि वह इस नगर में प्रवेश करने, वरन् इस पर एक तीर भी मारने न पाएगा; और न वह ढाल लेकर इसके सामने आने या इसके विरुद्ध दमदमा बाँधने पाएगा। BSB BSB: So this is what the LORD says about the king of Assyria: ‘He will not enter this city or shoot an arrow into it. He will not come before it with a shield or build up a siege ramp against it.
34 ULB जिस मार्ग से वह आया है उसी से वह लौट भी जाएगा और इस नगर में प्रवेश न करने पाएगा, यहोवा की यही वाणी है। BSB BSB: He will go back the way he came, and he will not enter this city,’ declares the LORD.
35 ULB क्योंकि मैं अपने निमित्त और अपने दास दाऊद के निमित्त, इस नगर की रक्षा करके उसे बचाऊँगा*।” BSB BSB: ‘I will defend this city and save it for My own sake and for the sake of My servant David.’”
36 ULB तब यहोवा के दूत ने निकलकर अश्शूरियों की छावनी में एक लाख पचासी हजार पुरुषों को मारा; और भोर को जब लोग उठे तब क्या देखा कि शव ही शव पड़े हैं। BSB BSB: Then the angel of the LORD went out and struck down 185,000 men in the camp of the Assyrians. When the people got up the next morning, there were all the dead bodies!
37 ULB तब अश्शूर का राजा सन्हेरीब चल दिया और लौटकर नीनवे में रहने लगा। BSB BSB: So Sennacherib king of Assyria broke camp and withdrew. He returned to Nineveh and stayed there.
38 ULB वहाँ वह अपने देवता निस्रोक के मन्दिर में दण्डवत् कर रहा था कि इतने में उसके पुत्र अद्रम्मेलेक और शरेसेर ने उसको तलवार से मारा और अरारात देश में भाग गए। और उसका पुत्र एसर्हद्दोन उसके स्थान पर राज्य करने लगा। BSB BSB: One day, while he was worshiping in the temple of his god Nisroch, his sons Adrammelech and Sharezer put him to the sword and escaped to the land of Ararat. And his son Esar-haddon reigned in his place.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.