1 ULB “हे धार्मिकता पर चलनेवालों, हे यहोवा के ढूँढ़ने वालो, कान लगाकर मेरी सुनो; जिस चट्टान में से तुम खोदे गए और जिस खदान में से तुम निकाले गए, उस पर ध्यान करो। BSB BSB: “Listen to Me, you who pursue righteousness, you who seek the LORD: Look to the rock from which you were cut, and to the quarry from which you were hewn.
2 ULB अपने मूलपुरुष अब्राहम और अपनी माता सारा पर ध्यान करो; जब वह अकेला था, तब ही से मैंने उसको बुलाया और आशीष दी और बढ़ा दिया। BSB BSB: Look to Abraham your father, and to Sarah who gave you birth. When I called him, he was but one; then I blessed him and multiplied him.
3 ULB यहोवा ने सिय्योन को शान्ति दी है, उसने उसके सब खण्डहरों को शान्ति दी है; वह उसके जंगल को अदन के समान और उसके निर्जल देश को यहोवा की वाटिका के समान बनाएगा; उसमें हर्ष और आनन्द और धन्यवाद और भजन गाने का शब्द सुनाई पड़ेगा। BSB BSB: For the LORD will comfort Zion and will look with compassion on all her ruins; He will make her wilderness like Eden and her desert like the garden of the LORD. Joy and gladness will be found in her, thanksgiving and melodious song.
4 ULB “हे मेरी प्रजा के लोगों, मेरी ओर ध्यान धरो; हे मेरे लोगों, कान लगाकर मेरी सुनो; क्योंकि मेरी ओर से व्यवस्था दी जाएगी, और मैं अपना नियम देश-देश के लोगों की ज्योति होने के लिये स्थिर करूँगा। BSB BSB: Pay attention to Me, My people, and listen to Me, My nation; for a law will go out from Me, and My justice will become a light to the nations; I will bring it about quickly.
5 ULB मेरा छुटकारा निकट है; मेरा उद्धार प्रगट हुआ है; मैं अपने भुजबल से देश-देश के लोगों का न्याय करूँगा। द्वीप मेरी बाट जोहेंगे और मेरे भुजबल पर आशा रखेंगे। BSB BSB: My righteousness draws near, My salvation is on the way, and My arms will bring justice to the nations. The islands will look for Me and wait in hope for My arm.
6 ULB आकाश की ओर अपनी आँखें उठाओ, और पृथ्वी को निहारो; क्योंकि आकाश धुएँ के समान लोप हो जाएगा, पृथ्वी कपड़े के समान पुरानी हो जाएगी, और उसके रहनेवाले ऐसे ही जाते रहेंगे; परन्तु जो उद्धार मैं करूँगा वह सर्वदा ठहरेगा, और मेरी धार्मिकता का अन्त न होगा। BSB BSB: Lift up your eyes to the heavens, and look at the earth below; for the heavens will vanish like smoke, the earth will wear out like a garment, and its people will die like gnats. But My salvation will last forever, and My righteousness will never fail.
7 ULB “हे धार्मिकता के जाननेवालों, जिनके मन में मेरी व्यवस्था है, तुम कान लगाकर मेरी सुनो; मनुष्यों की नामधराई से मत डरो, और उनके निन्दा करने से विस्मित न हो। BSB BSB: Listen to Me, you who know what is right, you people with My law in your hearts: Do not fear the scorn of men; do not be broken by their insults.
8 ULB क्योंकि घुन उन्हें कपड़े के समान और कीड़ा उन्हें ऊन के समान खाएगा; परन्तु मेरी धार्मिकता अनन्तकाल तक, और मेरा उद्धार पीढ़ी से पीढ़ी तक बना रहेगा।” BSB BSB: For the moth will devour them like a garment, and the worm will eat them like wool. But My righteousness will last forever, My salvation through all generations.”
9 ULB हे यहोवा की भुजा, जाग! जाग और बल धारण कर; जैसे प्राचीनकाल में और बीते हुए पीढ़ियों में, वैसे ही अब भी जाग। क्या तू वही नहीं है जिसने रहब को टुकड़े-टुकड़े किया* और अजगर को छेदा? BSB BSB: Awake, awake, put on strength, O arm of the LORD. Wake up as in days past, as in generations of old. Was it not You who cut Rahab to pieces, who pierced through the dragon?
10 ULB क्या तू वही नहीं जिसने समुद्र को अर्थात् गहरे सागर के जल को सूखा डाला और उसकी गहराई में अपने छुड़ाए हुओं के पार जाने के लिये मार्ग निकाला था? BSB BSB: Was it not You who dried up the sea, the waters of the great deep, who made a road in the depths of the sea for the redeemed to cross over?
11 ULB सो यहोवा के छुड़ाए हुए लोग लौटकर जयजयकार करते हुए सिय्योन में आएँगे, और उनके सिरों पर अनन्त आनन्द गूँजता रहेगा; वे हर्ष और आनन्द प्राप्त करेंगे, और शोक और सिसकियों का अन्त हो जाएगा। BSB BSB: So the redeemed of the LORD will return and enter Zion with singing, crowned with everlasting joy. Gladness and joy will overtake them, and sorrow and sighing will flee.
12 ULB “मैं, मैं ही तेरा शान्तिदाता हूँ; तू कौन है जो मरनेवाले मनुष्य से, और घास के समान मुर्झानेवाले आदमी से डरता है, BSB BSB: “I, even I, am He who comforts you. Why should you be afraid of mortal man, of a son of man who withers like grass?
13 ULB और आकाश के ताननेवाले और पृथ्वी की नींव डालनेवाले अपने कर्ता यहोवा को भूल गया है, और जब द्रोही नाश करने को तैयार होता है तब उसकी जलजलाहट से दिन भर लगातार थरथराता है? परन्तु द्रोही की जलजलाहट कहाँ रही? BSB BSB: But you have forgotten the LORD, your Maker, who stretched out the heavens and laid the foundations of the earth. You live in terror all day long because of the fury of the oppressor who is bent on destruction. But where is the fury of the oppressor?
14 ULB बन्दी शीघ्र ही स्वतन्त्र किया जाएगा; वह गड्ढे में न मरेगा और न उसे रोटी की कमी होगी। BSB BSB: The captive will soon be freed; he will not die in the dungeon, and his bread will not be lacking.
15 ULB जो समुद्र को उथल-पुथल करता जिससे उसकी लहरों में गर्जन होती है, वह मैं ही तेरा परमेश्वर यहोवा हूँ मेरा नाम सेनाओं का यहोवा है। BSB BSB: For I am the LORD your God who stirs up the sea so that its waves roar—the LORD of Hosts is His name.
16 ULB मैंने तेरे मुँह में अपने वचन डाले, और तुझे अपने हाथ की आड़ में छिपा रखा है; कि मैं आकाश को तानूँ और पृथ्वी की नींव डालूँ, और सिय्योन से कहूँ, ‘तुम मेरी प्रजा हो’।” (यिर्म. 31:33, इब्रा. 8:10) BSB BSB: I have put My words in your mouth, and covered you with the shadow of My hand, to establish the heavens, to found the earth, and to say to Zion, ‘You are My people.’”
17 ULB हे यरूशलेम जाग! जाग उठ! खड़ी हो जा, तूने यहोवा के हाथ से उसकी जलजलाहट के कटोरे में से पिया है*, तूने कटोरे का लड़खड़ा देनेवाला मद पूरा-पूरा ही पी लिया है। (प्रका. 14:10, 1 कुरि. 15:34) BSB BSB: Awake, awake! Rise up, O Jerusalem, you who have drunk from the hand of the LORD the cup of His fury; you who have drained the goblet to the dregs—the cup that makes men stagger.
18 ULB जितने लड़कों ने उससे जन्म लिया उनमें से कोई न रहा जो उसकी अगुआई करके ले चले; और जितने लड़के उसने पाले-पोसे उनमें से कोई न रहा जो उसके हाथ को थाम ले। BSB BSB: Among all the sons she bore, there is no one to guide her; among all the sons she brought up, there is no one to take her hand.
19 ULB ये दो विपत्तियाँ तुझ पर आ पड़ी हैं, कौन तेरे संग विलाप करेगा? उजाड़ और विनाश और अकाल और तलवार आ पड़ी है; कौन तुझे शान्ति देगा? BSB BSB: These pairs have befallen you: devastation and destruction, famine and sword. Who will grieve for you? Who can comfort you?
20 ULB तेरे लड़के मूर्छित होकर हर एक सड़क के सिरे पर, महाजाल में फँसे हुए हिरन के समान पड़े हैं; यहोवा की जलजलाहट और तेरे परमेश्वर की धमकी के कारण वे अचेत पड़े हैं। BSB BSB: Your sons have fainted; they lie at the head of every street, like an antelope in a net. They are full of the wrath of the LORD, the rebuke of your God.
21 ULB इस कारण हे दुःखियारी, सुन, तू मतवाली तो है, परन्तु दाखमधु पीकर नहीं; BSB BSB: Therefore now hear this, you afflicted one, drunken, but not with wine.
22 ULB तेरा प्रभु यहोवा जो अपनी प्रजा का मुकद्दमा लड़नेवाला तेरा परमेश्वर है, वह यह कहता है, “सुन, मैं लड़खड़ा देनेवाले मद के कटोरे को अर्थात् अपनी जलजलाहट के कटोरे को तेरे हाथ से ले लेता हूँ; तुझे उसमें से फिर कभी पीना न पड़ेगा; BSB BSB: Thus says your Lord, the LORD, even your God, who defends His people: “See, I have removed from your hand the cup of staggering. From that goblet, the cup of My fury, you will never drink again.
23 ULB और मैं उसे तेरे उन दुःख देनेवालों के हाथ में दूँगा, जिन्होंने तुझ से कहा, ‘लेट जा, कि हम तुझ पर पाँव धरकर आगे चलें;’ और तूने औंधे मुँह गिरकर अपनी पीठ को भूमि और आगे चलनेवालों के लिये सड़क बना दिया।” BSB BSB: I will place it in the hands of your tormentors, who told you: ‘Lie down, so we can walk over you,’ so that you made your back like the ground, like a street to be traversed.”
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.