1 ULB भला हो कि तू आकाश को फाड़कर उतर आए और पहाड़ तेरे सामने काँप उठे। BSB BSB: If only You would rend the heavens and come down, so that mountains would quake at Your presence,
2 ULB जैसे आग झाड़-झँखाड़ को जला देती या जल को उबालती है, उसी रीति से तू अपने शत्रुओं पर अपना नाम ऐसा प्रगट कर कि जाति-जाति के लोग तेरे प्रताप से काँप उठें! BSB BSB: as fire kindles the brushwood and causes the water to boil, to make Your name known to Your enemies, so that the nations will tremble at Your presence!
3 ULB जब तूने ऐसे भयानक काम किए जो हमारी आशा से भी बढ़कर थे, तब तू उतर आया, पहाड़ तेरे प्रताप से काँप उठे। BSB BSB: When You did awesome works that we did not expect, You came down, and the mountains trembled at Your presence.
4 ULB क्योंकि प्राचीनकाल ही से तुझे छोड़ कोई और ऐसा परमेश्वर न तो कभी देखा गया और न कान से उसकी चर्चा सुनी गई जो अपनी बाट जोहनेवालों के लिये काम करे। (भज. 31:19, 1 कुरि. 2:9) BSB BSB: From ancient times no one has heard, no ear has perceived, no eye has seen any God besides You, who acts on behalf of those who wait for Him.
5 ULB तू तो उन्हीं से मिलता है जो धर्म के काम हर्ष के साथ करते, और तेरे मार्गों पर चलते हुए तुझे स्मरण करते हैं। देख, तू क्रोधित हुआ था, क्योंकि हमने पाप किया; हमारी यह दशा तो बहुत समय से है, क्या हमारा उद्धार हो सकता है? BSB BSB: You welcome those who gladly do right, who remember Your ways. Surely You were angry, for we sinned. How can we be saved if we remain in our sins?
6 ULB हम तो सब के सब अशुद्ध मनुष्य के से हैं*, और हमारे धार्मिकता के काम सब के सब मैले चिथड़ों के समान हैं। हम सब के सब पत्ते के समान मुर्झा जाते हैं, और हमारे अधर्म के कामों ने हमें वायु के समान उड़ा दिया है। BSB BSB: Each of us has become like something unclean, and all our righteous acts are like filthy rags; we all wither like a leaf, and our iniquities carry us away like the wind.
7 ULB कोई भी तुझ से प्रार्थना नहीं करता, न कोई तुझ से सहायता लेने के लिये चौकसी करता है कि तुझ से लिपटा रहे; क्योंकि हमारे अधर्म के कामों के कारण तूने हम से अपना मुँह छिपा लिया है, और हमें हमारी बुराइयों के वश में छोड़ दिया है। BSB BSB: No one calls on Your name or strives to take hold of You. For You have hidden Your face from us and delivered us into the hand of our iniquity.
8 ULB तो भी, हे यहोवा, तू हमारा पिता है; देख, हम तो मिट्टी है, और तू हमारा कुम्हार है; हम सब के सब तेरे हाथ के काम हैं*। (भज. 100:3, गला. 3:26) BSB BSB: But now, O LORD, You are our Father; we are the clay, and You are the potter; we are all the work of Your hand.
9 ULB इसलिए हे यहोवा, अत्यन्त क्रोधित न हो, और अनन्तकाल तक हमारे अधर्म को स्मरण न रख। विचार करके देख, हम तेरी विनती करते हैं, हम सब तेरी प्रजा हैं। BSB BSB: Do not be angry, O LORD, beyond measure; do not remember our iniquity forever. Oh, look upon us, we pray; we are all Your people!
10 ULB देख, तेरे पवित्र नगर जंगल हो गए, सिय्योन सुनसान हो गया है, यरूशलेम उजड़ गया है। BSB BSB: Your holy cities have become a wilderness. Zion has become a wasteland and Jerusalem a desolation.
11 ULB हमारा पवित्र और शोभायमान मन्दिर, जिसमें हमारे पूर्वज तेरी स्तुति करते थे, आग से जलाया गया, और हमारी मनभावनी वस्तुएँ सब नष्ट हो गई हैं। BSB BSB: Our holy and beautiful temple, where our fathers praised You, has been burned with fire, and all that was dear to us lies in ruins.
12 ULB हे यहोवा, क्या इन बातों के होते हुए भी तू अपने को रोके रहेगा? क्या तू हम लोगों को इस अत्यन्त दुर्दशा में रहने देगा? BSB BSB: After all this, O LORD, will You restrain Yourself? Will You keep silent and afflict us beyond measure?
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.