1 ULB यहोवा यह कहता है, हे इस्राएल के घराने जो वचन यहोवा तुम से कहता है उसे सुनो। BSB BSB: Hear the word that the LORD speaks to you, O house of Israel.
3 ULB क्योंकि देशों के लोगों की रीतियाँ तो निकम्मी हैं। मूरत तो वन में से किसी का काटा हुआ काठ है जिसे कारीगर ने बसूले से बनाया है। BSB BSB: For the customs of the peoples are worthless; they cut down a tree from the forest; it is shaped with a chisel by the hands of a craftsman.
4 ULB लोग उसको सोने-चाँदी से सजाते और हथौड़े से कील ठोंक-ठोंककर दृढ़ करते हैं कि वह हिल-डुल न सके। BSB BSB: They adorn it with silver and gold and fasten it with hammer and nails, so that it will not totter.
5 ULB वे ककड़ी के खेत में खड़े पुतले के समान हैं, पर बोल नहीं सकती; उन्हें उठाए फिरना पड़ता है, क्योंकि वे चल नहीं सकती। उनसे मत डरो, क्योंकि, न तो वे कुछ बुरा कर सकती हैं और न कुछ भला।” BSB BSB: Like scarecrows in a cucumber patch, their idols cannot speak. They must be carried because they cannot walk. Do not fear them, for they can do no harm, and neither can they do any good.”
6 ULB हे यहोवा, तेरे समान कोई नहीं है; तू महान है, और तेरा नाम पराक्रम में बड़ा है। BSB BSB: There is none like You, O LORD. You are great, and Your name is mighty in power.
7 ULB हे सब जातियों के राजा, तुझ से कौन न डरेगा? क्योंकि यह तेरे योग्य है; अन्यजातियों के सारे बुद्धिमानों में, और उनके सारे राज्यों में तेरे समान कोई नहीं है। (प्रका. 15:4) BSB BSB: Who would not fear You, O King of nations? This is Your due. For among all the wise men of the nations, and in all their kingdoms, there is none like You.
8 ULB वे मूर्ख और निर्बुद्धि है; मूर्तियों से क्या शिक्षा? वे तो काठ ही हैं! BSB BSB: But they are altogether senseless and foolish, instructed by worthless idols made of wood!
9 ULB पत्तर बनाई हुई चाँदी तर्शीश से लाई जाती है, और ऊफाज से सोना। वे कारीगर और सुनार के हाथों की कारीगरी हैं; उनके पहरावे नीले और बैंगनी रंग के वस्त्र हैं; उनमें जो कुछ है वह निपुण कारीगरों की कारीगरी ही है। BSB BSB: Hammered silver is brought from Tarshish, and gold from Uphaz—the work of a craftsman from the hands of a goldsmith. Their clothes are blue and purple, all fashioned by skilled workers.
10 ULB परन्तु यहोवा वास्तव में परमेश्वर है; जीवित परमेश्वर और सदा का राजा वही है। उसके प्रकोप से पृथ्वी काँपती है, और जाति-जाति के लोग उसके क्रोध को सह नहीं सकते। (नहू. 1:6) BSB BSB: But the LORD is the true God; He is the living God and eternal King. The earth quakes at His wrath, and the nations cannot endure His indignation.
11 ULB तुम उनसे यह कहना, “ये देवता जिन्होंने आकाश और पृथ्वी को नहीं बनाया वे पृथ्वी के ऊपर से और आकाश के नीचे से नष्ट हो जाएँगे।” BSB BSB: Thus you are to tell them: “These gods, who have made neither the heavens nor the earth, will perish from this earth and from under these heavens.”
12 ULB उसी ने पृथ्वी को अपनी सामर्थ्य से बनाया, उसने जगत को अपनी बुद्धि से स्थिर किया, और आकाश को अपनी प्रवीणता से तान दिया है। BSB BSB: The LORD made the earth by His power; He established the world by His wisdom and stretched out the heavens by His understanding.
13 ULB जब वह बोलता है तब आकाश में जल का बड़ा शब्द होता है, और पृथ्वी की छोर से वह कुहरे को उठाता है। वह वर्षा के लिये बिजली चमकाता, और अपने भण्डार में से पवन चलाता है। BSB BSB: When He thunders, the waters in the heavens roar; He causes the clouds to rise from the ends of the earth. He generates the lightning with the rain and brings forth the wind from His storehouses.
14 ULB सब मनुष्य मूर्ख और ज्ञानरहित* हैं; अपनी खोदी हुई मूरतों के कारण सब सुनारों की आशा टूटती है; क्योंकि उनकी ढाली हुई मूरतें झूठी हैं, और उनमें साँस ही नहीं है। (यिर्म. 51:17-18) BSB BSB: Every man is senseless and devoid of knowledge; every goldsmith is put to shame by his idols. For his molten images are a fraud, and there is no breath in them.
15 ULB वे व्यर्थ और ठट्ठे ही के योग्य हैं; जब उनके दण्ड का समय आएगा तब वे नाश हो जाएँगीं। BSB BSB: They are worthless, a work to be mocked. In the time of their punishment they will perish.
16 ULB परन्तु याकूब का निज भाग उनके समान नहीं है, क्योंकि वह तो सब का सृजनहार है, और इस्राएल उसके निज भाग का गोत्र है; सेनाओं का यहोवा उसका नाम है। BSB BSB: The Portion of Jacob is not like these, for He is the Maker of all things, and Israel is the tribe of His inheritance—the LORD of Hosts is His name.
17 ULB हे घेरे हुए नगर की रहनेवाली, अपनी गठरी भूमि पर से उठा! BSB BSB: Gather up your belongings from this land, you who live under siege.
18 ULB क्योंकि यहोवा यह कहता है, “मैं अब की बार इस देश के रहनेवालों को मानो गोफन में रखकर फेंक दूँगा, और उन्हें ऐसे-ऐसे संकट में डालूँगा कि उनकी समझ में भी नहीं आएगा।” BSB BSB: For this is what the LORD says: “Behold, at this time I will sling out the inhabitants of the land and bring distress upon them so that they may be captured.”
19 ULB मुझ पर हाय! मेरा घाव चंगा होने का नहीं। फिर मैंने सोचा, “यह तो रोग ही है, इसलिए मुझ को इसे सहना चाहिये।” BSB BSB: Woe to me because of my brokenness; my wound is grievous! But I said, “This is truly my sickness, and I must bear it.”
20 ULB मेरा तम्बू लूटा गया, और सब रस्सियाँ टूट गई हैं; मेरे बच्चे मेरे पास से चले गए, और नहीं हैं; अब कोई नहीं रहा जो मेरे तम्बू को ताने और मेरी कनातें खड़ी करे। BSB BSB: My tent is destroyed, and all its ropes are snapped. My sons have departed from me and are no more. I have no one left to pitch my tent or set up my curtains.
21 ULB क्योंकि चरवाहे पशु सरीखे हैं, और वे यहोवा को नहीं पुकारते; इसी कारण वे बुद्धि से नहीं चलते, और उनकी सब भेड़ें तितर-बितर हो गई हैं। BSB BSB: For the shepherds have become senseless; they do not seek the LORD. Therefore they have not prospered, and all their flock is scattered.
22 ULB सुन, एक शब्द सुनाई देता है! देख, वह आ रहा है! उत्तर दिशा से बड़ा हुल्लड़ मच रहा है ताकि यहूदा के नगरों को उजाड़ कर गीदड़ों का स्थान बना दे। BSB BSB: Listen! The sound of a report is coming—a great commotion from the land to the north. It will make the cities of Judah a desolation, a haunt for jackals.
23 ULB हे यहोवा, मैं जान गया हूँ, कि मनुष्य का मार्ग उसके वश में नहीं है, मनुष्य चलता तो है, परन्तु उसके डग उसके अधीन नहीं हैं। BSB BSB: I know, O LORD, that a man’s way is not his own; no one who walks directs his own steps.
24 ULB हे यहोवा, मेरी ताड़ना कर, पर न्याय से; क्रोध में आकर नहीं, कहीं ऐसा न हो कि मैं नाश हो जाऊँ। BSB BSB: Correct me, O LORD, but only with justice—not in Your anger, or You will bring me to nothing.
25 ULB जो जाति तुझे नहीं जानती, और जो तुझ से प्रार्थना नहीं करते, उन्हीं पर अपनी जलजलाहट उण्डेल; क्योंकि उन्होंने याकूब को निगल लिया, वरन्, उसे खाकर अन्त कर दिया है, और उसके निवास-स्थान को उजाड़ दिया है। (भज. 79:6-7) BSB BSB: Pour out Your wrath on the nations that do not acknowledge You, and on the families that do not call on Your name. For they have devoured Jacob; they have consumed him and finished him off; they have devastated his homeland.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.