1 ULB तब नामाती सोपर ने कहा, BSB BSB: Then Zophar the Naamathite replied:
2 ULB “बहुत सी बातें जो कही गई हैं, क्या उनका उत्तर देना न चाहिये? क्या यह बकवादी मनुष्य धर्मी ठहराया जाए? BSB BSB: “Should this stream of words go unanswered and such a speaker be vindicated?
3 ULB क्या तेरे बड़े बोल के कारण लोग चुप रहें? और जब तू ठट्ठा करता है, तो क्या कोई तुझे लज्जित न करे? BSB BSB: Should your babbling put others to silence? Will you scoff without rebuke?
4 ULB तू तो यह कहता है, ‘मेरा सिद्धान्त शुद्ध है और मैं परमेश्वर की दृष्टि में पवित्र हूँ।’ BSB BSB: You have said, ‘My doctrine is sound, and I am pure in Your sight.’
5 ULB परन्तु भला हो, कि परमेश्वर स्वयं बातें करें*, और तेरे विरुद्ध मुँह खोले, BSB BSB: But if only God would speak and open His lips against you,
6 ULB और तुझ पर बुद्धि की गुप्त बातें प्रगट करे, कि उनका मर्म तेरी बुद्धि से बढ़कर है। इसलिए जान ले, कि परमेश्वर तेरे अधर्म में से बहुत कुछ भूल जाता है। BSB BSB: and disclose to you the secrets of wisdom, for true wisdom has two sides. Know then that God exacts from you less than your iniquity deserves.
7 ULB “क्या तू परमेश्वर का गूढ़ भेद पा सकता है? और क्या तू सर्वशक्तिमान का मर्म पूरी रीति से जाँच सकता है? BSB BSB: Can you fathom the deep things of God or discover the limits of the Almighty?
8 ULB वह आकाश सा ऊँचा है; तू क्या कर सकता है? वह अधोलोक से गहरा है, तू कहाँ समझ सकता है? BSB BSB: They are higher than the heavens—what can you do? They are deeper than Sheol—what can you know?
9 ULB उसकी माप पृथ्वी से भी लम्बी है और समुद्र से चौड़ी है। BSB BSB: Their measure is longer than the earth and wider than the sea.
10 ULB जब परमेश्वर बीच से गुजरे, बन्दी बना ले और अदालत में बुलाए, तो कौन उसको रोक सकता है? BSB BSB: If He comes along to imprison you, or convenes a court, who can stop Him?
11 ULB क्योंकि वह पाखण्डी मनुष्यों का भेद जानता है*, और अनर्थ काम को बिना सोच विचार किए भी जान लेता है। BSB BSB: Surely He knows the deceit of men. If He sees iniquity, does He not take note?
12 ULB निर्बुद्धि मनुष्य बुद्धिमान हो सकता है; यद्यपि मनुष्य जंगली गदहे के बच्चा के समान जन्म ले; BSB BSB: But a witless man can no more become wise than the colt of a wild donkey can be born a man!
13 ULB “यदि तू अपना मन शुद्ध करे*, और परमेश्वर की ओर अपने हाथ फैलाए, BSB BSB: As for you, if you direct your heart and lift up your hands to Him,
14 ULB और यदि कोई अनर्थ काम तुझ से हुए हो उसे दूर करे, और अपने डेरों में कोई कुटिलता न रहने दे, BSB BSB: if you put away the iniquity in your hand, and allow no injustice to dwell in your tents,
15 ULB तब तो तू निश्चय अपना मुँह निष्कलंक दिखा सकेगा; और तू स्थिर होकर कभी न डरेगा। BSB BSB: then indeed you will lift up your face without blemish; you will stand firm and unafraid.
16 ULB तब तू अपना दुःख भूल जाएगा, तू उसे उस पानी के समान स्मरण करेगा जो बह गया हो। BSB BSB: For you will forget your misery, recalling it only as waters gone by.
17 ULB और तेरा जीवन दोपहर से भी अधिक प्रकाशमान होगा; और चाहे अंधेरा भी हो तो भी वह भोर सा हो जाएगा। BSB BSB: Your life will be brighter than noonday; its darkness will be like the morning.
18 ULB और तुझे आशा होगी, इस कारण तू निर्भय रहेगा; और अपने चारों ओर देख-देखकर तू निर्भय विश्राम कर सकेगा। BSB BSB: You will be secure, because there is hope, and you will look around and lie down in safety.
19 ULB और जब तू लेटेगा, तब कोई तुझे डराएगा नहीं; और बहुत लोग तुझे प्रसन्न करने का यत्न करेंगे। BSB BSB: You will lie down without fear, and many will court your favor.
20 ULB परन्तु दुष्ट लोगों की आँखें धुँधली हो जाएँगी, और उन्हें कोई शरणस्थान न मिलेगा और उनकी आशा यही होगी कि प्राण निकल जाए।” BSB BSB: But the eyes of the wicked will fail, and escape will elude them; they will hope for their last breath.”
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.