1 ULB तब अय्यूब ने कहा, BSB BSB: Then Job answered:
2 ULB “तुम कब तक मेरे प्राण को दुःख देते रहोगे; और बातों से मुझे चूर-चूर करोगे*? BSB BSB: “How long will you torment me and crush me with your words?
3 ULB इन दसों बार तुम लोग मेरी निन्दा ही करते रहे, तुम्हें लज्जा नहीं आती, कि तुम मेरे साथ कठोरता का बर्ताव करते हो? BSB BSB: Ten times now you have reproached me; you shamelessly mistreat me.
4 ULB मान लिया कि मुझसे भूल हुई, तो भी वह भूल तो मेरे ही सिर पर रहेगी। BSB BSB: Even if I have truly gone astray, my error concerns me alone.
5 ULB यदि तुम सचमुच मेरे विरुद्ध अपनी बड़ाई करते हो और प्रमाण देकर मेरी निन्दा करते हो, BSB BSB: If indeed you would exalt yourselves above me and use my disgrace against me,
6 ULB तो यह जान लो कि परमेश्वर ने मुझे गिरा दिया है, और मुझे अपने जाल में फसा लिया है। BSB BSB: then understand that it is God who has wronged me and drawn His net around me.
7 ULB देखो, मैं उपद्रव! उपद्रव! चिल्लाता रहता हूँ, परन्तु कोई नहीं सुनता; मैं सहायता के लिये दुहाई देता रहता हूँ, परन्तु कोई न्याय नहीं करता। BSB BSB: Though I cry out, ‘Violence!’ I get no response; though I call for help, there is no justice.
8 ULB उसने मेरे मार्ग को ऐसा रूंधा है* कि मैं आगे चल नहीं सकता, और मेरी डगरें अंधेरी कर दी हैं। BSB BSB: He has blocked my way so I cannot pass; He has veiled my paths with darkness.
9 ULB मेरा वैभव उसने हर लिया है, और मेरे सिर पर से मुकुट उतार दिया है। BSB BSB: He has stripped me of my honor and removed the crown from my head.
10 ULB उसने चारों ओर से मुझे तोड़ दिया, बस मैं जाता रहा, और मेरी आशा को उसने वृक्ष के समान उखाड़ डाला है। BSB BSB: He tears me down on every side until I am gone; He uproots my hope like a tree.
11 ULB उसने मुझ पर अपना क्रोध भड़काया है और अपने शत्रुओं में मुझे गिनता है। BSB BSB: His anger burns against me, and He counts me among His enemies.
12 ULB उसके दल इकट्ठे होकर मेरे विरुद्ध मोर्चा बाँधते हैं, और मेरे डेरे के चारों ओर छावनी डालते हैं। BSB BSB: His troops advance together; they construct a ramp against me and encamp around my tent.
13 ULB “उसने मेरे भाइयों को मुझसे दूर किया है, और जो मेरी जान-पहचान के थे, वे बिलकुल अनजान हो गए हैं। BSB BSB: He has removed my brothers from me; my acquaintances have abandoned me.
14 ULB मेरे कुटुम्बी मुझे छोड़ गए हैं, और मेरे प्रिय मित्र मुझे भूल गए हैं। BSB BSB: My kinsmen have failed me, and my friends have forgotten me.
15 ULB जो मेरे घर में रहा करते थे, वे, वरन् मेरी दासियाँ भी मुझे अनजान गिनने लगीं हैं; उनकी दृष्टि में मैं परदेशी हो गया हूँ। BSB BSB: My guests and maidservants count me as a stranger; I am a foreigner in their sight.
16 ULB जब मैं अपने दास को बुलाता हूँ, तब वह नहीं बोलता; मुझे उससे गिड़गिड़ाना पड़ता है। BSB BSB: I call for my servant, but he does not answer, though I implore him with my own mouth.
17 ULB मेरी साँस मेरी स्त्री को और मेरी गन्ध मेरे भाइयों की दृष्टि में घिनौनी लगती है। BSB BSB: My breath is repulsive to my wife, and I am loathsome to my own family.
18 ULB बच्चे भी मुझे तुच्छ जानते हैं; और जब मैं उठने लगता, तब वे मेरे विरुद्ध बोलते हैं। BSB BSB: Even little boys scorn me; when I appear, they deride me.
19 ULB मेरे सब परम मित्र मुझसे द्वेष रखते हैं, और जिनसे मैंने प्रेम किया वे पलटकर मेरे विरोधी हो गए हैं। BSB BSB: All my best friends despise me, and those I love have turned against me.
20 ULB मेरी खाल और माँस मेरी हड्डियों से सट गए हैं, और मैं बाल-बाल बच गया हूँ। BSB BSB: My skin and flesh cling to my bones; I have escaped by the skin of my teeth.
21 ULB हे मेरे मित्रों! मुझ पर दया करो, दया करो, क्योंकि परमेश्वर ने मुझे मारा है। BSB BSB: Have pity on me, my friends, have pity, for the hand of God has struck me.
22 ULB तुम परमेश्वर के समान क्यों मेरे पीछे पड़े हो? और मेरे माँस से क्यों तृप्त नहीं हुए? BSB BSB: Why do you persecute me as God does? Will you never get enough of my flesh?
23 ULB “भला होता, कि मेरी बातें लिखी जातीं; भला होता, कि वे पुस्तक में लिखी जातीं, BSB BSB: I wish that my words were recorded and inscribed in a book,
24 ULB और लोहे की टाँकी और सीसे से वे सदा के लिये चट्टान पर खोदी जातीं। BSB BSB: by an iron stylus on lead, or chiseled in stone forever.
25 ULB मुझे तो निश्चय है, कि मेरा छुड़ानेवाला जीवित है, और वह अन्त में पृथ्वी पर खड़ा होगा। (1 यूह. 2:28, यशा. 54: 5) BSB BSB: But I know that my Redeemer lives, and in the end He will stand upon the earth.
26 ULB और अपनी खाल के इस प्रकार नाश हो जाने के बाद भी, मैं शरीर में होकर परमेश्वर का दर्शन पाऊँगा। BSB BSB: Even after my skin has been destroyed, yet in my flesh I will see God.
27 ULB उसका दर्शन मैं आप अपनी आँखों से अपने लिये करूँगा, और न कोई दूसरा। यद्यपि मेरा हृदय अन्दर ही अन्दर चूर-चूर भी हो जाए, BSB BSB: I will see Him for myself; my eyes will behold Him, and not as a stranger. How my heart yearns within me!
28 ULB तो भी मुझ में तो धर्म का मूल पाया जाता है! और तुम जो कहते हो हम इसको क्यों सताएँ! BSB BSB: If you say, ‘Let us persecute him, since the root of the matter lies with him,’
29 ULB तो तुम तलवार से डरो, क्योंकि जलजलाहट से तलवार का दण्ड मिलता है, जिससे तुम जान लो कि न्याय होता है।” BSB BSB: then you should fear the sword yourselves, because wrath brings punishment by the sword, so that you may know there is a judgment.”
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.