1 ULB तब अय्यूब ने कहा, BSB BSB: Then Job answered:
2 ULB “चित्त लगाकर मेरी बात सुनो; और तुम्हारी शान्ति यही ठहरे। BSB BSB: “Listen carefully to my words; let this be your consolation to me.
3 ULB मेरी कुछ तो सहो, कि मैं भी बातें करूँ*; और जब मैं बातें कर चुकूँ, तब पीछे ठट्ठा करना। BSB BSB: Bear with me while I speak; then, after I have spoken, you may go on mocking.
4 ULB क्या मैं किसी मनुष्य की दुहाई देता हूँ? फिर मैं अधीर क्यों न होऊँ? BSB BSB: Is my complaint against a man? Then why should I not be impatient?
5 ULB मेरी ओर चित्त लगाकर चकित हो, और अपनी-अपनी उँगली दाँत तले दबाओ। BSB BSB: Look at me and be appalled; put your hand over your mouth.
6 ULB जब मैं कष्टों को स्मरण करता तब मैं घबरा जाता हूँ, और मेरी देह काँपने लगती है। BSB BSB: When I remember, terror takes hold, and my body trembles in horror.
7 ULB क्या कारण है कि दुष्ट लोग जीवित रहते हैं, वरन् बूढ़े भी हो जाते, और उनका धन बढ़ता जाता है? (अय्यू. 12:6) BSB BSB: Why do the wicked live on, growing old and increasing in power?
8 ULB उनकी सन्तान उनके संग, और उनके बाल-बच्चे उनकी आँखों के सामने बने रहते हैं। BSB BSB: Their descendants are established around them, and their offspring before their eyes.
9 ULB उनके घर में भयरहित कुशल रहता है, और परमेश्वर की छड़ी उन पर नहीं पड़ती। BSB BSB: Their homes are safe from fear; no rod of punishment from God is upon them.
10 ULB उनका सांड गाभिन करता और चूकता नहीं, उनकी गायें बियाती हैं और बच्चा कभी नहीं गिराती। (निर्ग. 23:26) BSB BSB: Their bulls breed without fail; their cows bear calves and do not miscarry.
11 ULB वे अपने लड़कों को झुण्ड के झुण्ड बाहर जाने देते हैं, और उनके बच्चे नाचते हैं। BSB BSB: They send forth their little ones like a flock; their children skip about,
12 ULB वे डफ और वीणा बजाते हुए गाते, और बांसुरी के शब्द से आनन्दित होते हैं। BSB BSB: singing to the tambourine and lyre and making merry at the sound of the flute.
13 ULB वे अपने दिन सुख से बिताते, और पल भर ही में अधोलोक में उतर जाते हैं। BSB BSB: They spend their days in prosperity and go down to Sheol in peace.
14 ULB तो भी वे परमेश्वर से कहते थे, ‘हम से दूर हो! तेरी गति जानने की हमको इच्छा नहीं है। BSB BSB: Yet they say to God: ‘Leave us alone! For we have no desire to know Your ways.
15 ULB सर्वशक्तिमान क्या है, कि हम उसकी सेवा करें? और यदि हम उससे विनती भी करें तो हमें क्या लाभ होगा?’ BSB BSB: Who is the Almighty, that we should serve Him, and what would we gain if we pray to Him?’
16 ULB देखो, उनका कुशल उनके हाथ में नहीं रहता, दुष्ट लोगों का विचार मुझसे दूर रहे। BSB BSB: Still, their prosperity is not in their own hands, so I stay far from the counsel of the wicked.
17 ULB “कितनी बार ऐसे होता है कि दुष्टों का दीपक बुझ जाता है, या उन पर विपत्ति आ पड़ती है; और परमेश्वर क्रोध करके उनके हिस्से में शोक देता है, BSB BSB: How often is the lamp of the wicked put out? Does disaster come upon them? Does God, in His anger, apportion destruction?
18 ULB वे वायु से उड़ाए हुए भूसे की, और बवण्डर से उड़ाई हुई भूसी के समान होते हैं। BSB BSB: Are they like straw before the wind, like chaff swept away by a storm?
19 ULB तुम कहते हो ‘परमेश्वर उसके अधर्म का दण्ड उसके बच्चों के लिये रख छोड़ता है,’ वह उसका बदला उसी को दे, ताकि वह जान ले। BSB BSB: It is said that God lays up one’s punishment for his children. Let God repay the man himself, so he will know it.
20 ULB दुष्ट अपना नाश अपनी ही आँखों से देखे, और सर्वशक्तिमान की जलजलाहट में से आप पी ले। (भज. 75:8) BSB BSB: Let his eyes see his own destruction; let him drink for himself the wrath of the Almighty.
21 ULB क्योंकि जब उसके महीनों की गिनती कट चुकी, तो अपने बादवाले घराने से उसका क्या काम रहा। BSB BSB: For what does he care about his household after him, when the number of his months has run out?
22 ULB क्या परमेश्वर को कोई ज्ञान सिखाएगा? वह तो ऊँचे पद पर रहनेवालों का भी न्याय करता है। BSB BSB: Can anyone teach knowledge to God, since He judges those on high?
23 ULB कोई तो अपने पूरे बल में बड़े चैन और सुख से रहता हुआ मर जाता है। BSB BSB: One man dies full of vigor, completely secure and at ease.
24 ULB उसकी देह दूध से और उसकी हड्डियाँ गूदे से भरी रहती हैं। BSB BSB: His body is well nourished, and his bones are rich with marrow.
25 ULB और कोई अपने जीव में कुढ़कुढ़कर बिना सुख भोगे मर जाता है। BSB BSB: Yet another man dies in the bitterness of his soul, having never tasted prosperity.
26 ULB वे दोनों बराबर मिट्टी में मिल जाते हैं, और कीड़े उन्हें ढांक लेते हैं। BSB BSB: But together they lie down in the dust, and worms cover them both.
27 ULB “देखो, मैं तुम्हारी कल्पनाएँ जानता हूँ, और उन युक्तियों को भी, जो तुम मेरे विषय में अन्याय से करते हो। BSB BSB: Behold, I know your thoughts full well, the schemes by which you would wrong me.
28 ULB तुम कहते तो हो, ‘रईस का घर कहाँ रहा? दुष्टों के निवास के तम्बू कहाँ रहे?’ BSB BSB: For you say, ‘Where now is the nobleman’s house, and where are the tents in which the wicked dwell?’
29 ULB परन्तु क्या तुम ने बटोहियों से कभी नहीं पूछा? क्या तुम उनके इस विषय के प्रमाणों से अनजान हो, BSB BSB: Have you never asked those who travel the roads? Do you not accept their reports?
30 ULB कि विपत्ति के दिन के लिये दुर्जन सुरक्षित रखा जाता है; और महाप्रलय के समय के लिये ऐसे लोग बचाए जाते हैं? (अय्यू. 20:29) BSB BSB: Indeed, the evil man is spared from the day of calamity, delivered from the day of wrath.
31 ULB उसकी चाल उसके मुँह पर कौन कहेगा? और उसने जो किया है, उसका पलटा कौन देगा? BSB BSB: Who denounces his behavior to his face? Who repays him for what he has done?
32 ULB तो भी वह कब्र को पहुँचाया जाता है, और लोग उस कब्र की रखवाली करते रहते हैं। BSB BSB: He is carried to the grave, and watch is kept over his tomb.
33 ULB नाले के ढेले उसको सुखदायक लगते हैं; और जैसे पूर्वकाल के लोग अनगिनत जा चुके, वैसे ही सब मनुष्य उसके बाद भी चले जाएँगे। BSB BSB: The clods of the valley are sweet to him; everyone follows behind him, and those before him are without number.
34 ULB तुम्हारे उत्तरों में तो झूठ ही पाया जाता है, इसलिए तुम क्यों मुझे व्यर्थ शान्ति देते हो?” BSB BSB: So how can you comfort me with empty words? For your answers remain full of falsehood.”
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.