1 ULB फिर एलीहू यह कहता गया; BSB BSB: Then Elihu continued:
2 ULB “हे बुद्धिमानों! मेरी बातें सुनो, हे ज्ञानियों! मेरी बात पर कान लगाओ, BSB BSB: “Hear my words, O wise men; give ear to me, O men of learning.
3 ULB क्योंकि जैसे जीभ से चखा जाता है, वैसे ही वचन कान से परखे जाते हैं। BSB BSB: For the ear tests words as the mouth tastes food.
4 ULB जो कुछ ठीक है, हम अपने लिये चुन लें; जो भला है, हम आपस में समझ-बूझ लें। BSB BSB: Let us choose for ourselves what is right; let us learn together what is good.
5 ULB क्योंकि अय्यूब ने कहा है, ‘मैं निर्दोष हूँ, और परमेश्वर ने मेरा हक़ मार दिया है। BSB BSB: For Job has declared, ‘I am righteous, yet God has deprived me of justice.
6 ULB यद्यपि मैं सच्चाई पर हूँ, तो भी झूठा ठहरता हूँ, मैं निरपराध हूँ, परन्तु मेरा घाव* असाध्य है।’ BSB BSB: Would I lie about my case? My wound is incurable, though I am without transgression.’
7 ULB अय्यूब के तुल्य कौन शूरवीर है, जो परमेश्वर की निन्दा पानी के समान पीता है, BSB BSB: What man is like Job, who drinks up derision like water?
8 ULB जो अनर्थ करनेवालों का साथ देता, और दुष्ट मनुष्यों की संगति रखता है? BSB BSB: He keeps company with evildoers and walks with wicked men.
9 ULB उसने तो कहा है, ‘मनुष्य को इससे कुछ लाभ नहीं कि वह आनन्द से परमेश्वर की संगति रखे।’ BSB BSB: For he has said, ‘It profits a man nothing that he should delight in God.’
10 ULB “इसलिए हे समझवालों! मेरी सुनो, यह सम्भव नहीं कि परमेश्वर दुष्टता का काम करे, और सर्वशक्तिमान बुराई करे। BSB BSB: Therefore listen to me, O men of understanding. Far be it from God to do wrong, and from the Almighty to act unjustly.
11 ULB वह मनुष्य की करनी का फल देता है, और प्रत्येक को अपनी-अपनी चाल का फल भुगताता है। BSB BSB: For according to a man’s deeds He repays him; according to a man’s ways He brings consequences.
12 ULB निःसन्देह परमेश्वर दुष्टता नहीं करता* और न सर्वशक्तिमान अन्याय करता है। BSB BSB: Indeed, it is true that God does not act wickedly, and the Almighty does not pervert justice.
13 ULB किस ने पृथ्वी को उसके हाथ में सौंप दिया? या किस ने सारे जगत का प्रबन्ध किया? BSB BSB: Who gave Him charge over the earth? Who appointed Him over the whole world?
14 ULB यदि वह मनुष्य से अपना मन हटाये और अपना आत्मा और श्वास अपने ही में समेट ले, BSB BSB: If He were to set His heart to it and withdraw His Spirit and breath,
15 ULB तो सब देहधारी एक संग नाश हो जाएँगे, और मनुष्य फिर मिट्टी में मिल जाएगा। BSB BSB: all flesh would perish together and mankind would return to the dust.
16 ULB “इसलिए इसको सुनकर समझ रख, और मेरी इन बातों पर कान लगा। BSB BSB: If you have understanding, hear this; listen to my words.
17 ULB जो न्याय का बैरी हो, क्या वह शासन करे? जो पूर्ण धर्मी है, क्या तू उसे दुष्ट ठहराएगा? BSB BSB: Could one who hates justice govern? Will you condemn the just and mighty One,
18 ULB वह राजा से कहता है, ‘तू नीच है’; और प्रधानों से, ‘तुम दुष्ट हो।’ BSB BSB: who says to kings, ‘You are worthless!’ and to nobles, ‘You are wicked,’
19 ULB परमेश्वर तो हाकिमों का पक्ष नहीं करता और धनी और कंगाल दोनों को अपने बनाए हुए जानकर उनमें कुछ भेद नहीं करता। (याकू. 2:1, रोमी. 2:11, नीति. 22:2) BSB BSB: who is not partial to princes and does not favor rich over poor? For they are all the work of His hands.
20 ULB आधी रात को पल भर में वे मर जाते हैं, और प्रजा के लोग हिलाए जाते और जाते रहते हैं। और प्रतापी लोग बिना हाथ लगाए उठा लिए जाते हैं। BSB BSB: They die in an instant, in the middle of the night. The people convulse and pass away; the mighty are removed without human hand.
21 ULB “क्योंकि परमेश्वर की आँखें मनुष्य की चालचलन पर लगी रहती हैं, और वह उसकी सारी चाल को देखता रहता है। BSB BSB: For His eyes are on the ways of a man, and He sees his every step.
22 ULB ऐसा अंधियारा या घोर अंधकार कहीं नहीं है जिसमें अनर्थ करनेवाले छिप सके। BSB BSB: There is no darkness or deep shadow where the workers of iniquity can hide.
23 ULB क्योंकि उसने मनुष्य का कुछ समय नहीं ठहराया ताकि वह परमेश्वर के सम्मुख अदालत में जाए। BSB BSB: For God need not examine a man further or have him approach for judgment.
24 ULB वह बड़े-बड़े बलवानों को बिना पूछपाछ के चूर-चूर करता है, और उनके स्थान पर दूसरों को खड़ा कर देता है। BSB BSB: He shatters the mighty without inquiry and sets up others in their place.
25 ULB इसलिए कि वह उनके कामों को भली-भाँति जानता है, वह उन्हें रात में ऐसा उलट देता है कि वे चूर-चूर हो जाते हैं। BSB BSB: Therefore, He recognizes their deeds; He overthrows them in the night and they are crushed.
26 ULB वह उन्हें दुष्ट जानकर सभी के देखते मारता है, BSB BSB: He strikes them for their wickedness in full view,
27 ULB क्योंकि उन्होंने उसके पीछे चलना छोड़ दिया है, और उसके किसी मार्ग पर चित्त न लगाया, BSB BSB: because they turned aside from Him and had no regard for any of His ways.
28 ULB यहाँ तक कि उनके कारण कंगालों की दुहाई उस तक पहुँची और उसने दीन लोगों की दुहाई सुनी। BSB BSB: They caused the cry of the poor to come before Him, and He heard the outcry of the afflicted.
29 ULB जब वह चुप रहता है तो उसे कौन दोषी ठहरा सकता है? और जब वह मुँह फेर ले, तब कौन उसका दर्शन पा सकता है? जाति भर के साथ और अकेले मनुष्य, दोनों के साथ उसका बराबर व्यवहार है BSB BSB: But when He remains silent, who can condemn Him? When He hides His face, who can see Him? Yet He watches over both man and nation,
30 ULB ताकि भक्तिहीन राज्य करता न रहे, और प्रजा फंदे में फँसाई न जाए। BSB BSB: that godless men should not rule or lay snares for the people.
31 ULB “क्या किसी ने कभी परमेश्वर से कहा, ‘मैंने दण्ड सहा, अब मैं भविष्य में बुराई न करूँगा, BSB BSB: Suppose someone says to God, ‘I have endured my punishment; I will offend no more.
32 ULB जो कुछ मुझे नहीं सूझ पड़ता, वह तू मुझे सिखा दे; और यदि मैंने टेढ़ा काम किया हो, तो भविष्य में वैसा न करूँगा?’ BSB BSB: Teach me what I cannot see; if I have done wrong, I will not do it again.’
33 ULB क्या वह तेरे ही मन के अनुसार बदला पाए क्योंकि तू उससे अप्रसन्न है? क्योंकि तुझे निर्णय करना है, न कि मुझे; इस कारण जो कुछ तुझे समझ पड़ता है, वह कह दे। BSB BSB: Should God repay you on your own terms when you have disavowed Him? You must choose, not I; so tell me what you know.
34 ULB सब ज्ञानी पुरुष वरन् जितने बुद्धिमान मेरी सुनते हैं वे मुझसे कहेंगे, BSB BSB: Men of understanding will declare to me, and the wise men who hear me will say:
35 ULB ‘अय्यूब ज्ञान की बातें नहीं कहता, और न उसके वचन समझ के साथ होते हैं।’ BSB BSB: ‘Job speaks without knowledge; his words lack insight.’
36 ULB भला होता, कि अय्यूब अन्त तक परीक्षा में रहता, क्योंकि उसने अनर्थकारियों के समान उत्तर दिए हैं। BSB BSB: If only Job were tried to the utmost for answering like a wicked man.
37 ULB और वह अपने पाप में विरोध बढ़ाता है; और हमारे बीच ताली बजाता है, और परमेश्वर के विरुद्ध बहुत सी बातें बनाता है।” BSB BSB: For he adds rebellion to his sin; he claps his hands among us and multiplies his words against God.”
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.