1 ULB “क्योंकि सुनो, जिन दिनों में और जिस समय मैं यहूदा और यरूशलेमवासियों को बँधुवाई से लौटा ले आऊँगा, BSB BSB: “Yes, in those days and at that time, when I restore Judah and Jerusalem from captivity,
2 ULB उस समय मैं सब जातियों को इकट्ठा करके यहोशापात की तराई में ले जाऊँगा, और वहाँ उनके साथ अपनी प्रजा अर्थात् अपने निज भाग इस्राएल के विषय में जिसे उन्होंने जाति-जाति में तितर-बितर करके मेरे देश को बाँट लिया है, उनसे मुकद्दमा लड़ूँगा। BSB BSB: I will gather all the nations and bring them down to the Valley of Jehoshaphat. There I will enter into judgment against them concerning My people, My inheritance, Israel, whom they have scattered among the nations as they divided up My land.
3 ULB उन्होंने तो मेरी प्रजा पर चिट्ठी डाली, और एक लड़का वेश्या के बदले में दे दिया, और एक लड़की बेचकर दाखमधु पीया है। BSB BSB: They cast lots for My people; they bartered a boy for a prostitute and sold a girl for wine to drink.
4 ULB “हे सोर, और सीदोन और पलिश्तीन के सब प्रदेशों, तुम को मुझसे क्या काम? क्या तुम मुझ को बदला दोगे? यदि तुम मुझे बदला भी दो, तो मैं शीघ्र ही तुम्हारा दिया हुआ बदला, तुम्हारे ही सिर पर डाल दूँगा। BSB BSB: Now what do you have against Me, O Tyre, Sidon, and all the regions of Philistia? Are you rendering against Me a recompense? If you retaliate against Me, I will swiftly and speedily return your recompense upon your heads.
5 ULB क्योंकि तुम ने मेरा चाँदी सोना ले लिया, और मेरी अच्छी और मनभावनी वस्तुएँ अपने मन्दिरों में ले जाकर रखी हैं; BSB BSB: For you took My silver and gold and carried off My finest treasures to your temples.
6 ULB और यहूदियों और यरूशलेमियों को यूनानियों के हाथ इसलिए बेच डाला है कि वे अपने देश से दूर किए जाएँ। BSB BSB: You sold the people of Judah and Jerusalem to the Greeks, to send them far from their homeland.
7 ULB इसलिए सुनो, मैं उनको उस स्थान से, जहाँ के जानेवालों के हाथ तुम ने उनको बेच दिया, बुलाने पर हूँ, और तुम्हारा दिया हुआ बदला, तुम्हारे ही सिर पर डाल दूँगा। BSB BSB: Behold, I will rouse them from the places to which you sold them; I will return your recompense upon your heads.
8 ULB मैं तुम्हारे बेटे-बेटियों को यहूदियों के हाथ बिकवा दूँगा, और वे उनको शबाइयों के हाथ बेच देंगे जो दूर देश के रहनेवाले हैं; क्योंकि यहोवा ने यह कहा है।” BSB BSB: I will sell your sons and daughters into the hands of the people of Judah, and they will sell them to the Sabeans—to a distant nation.” Indeed, the LORD has spoken.
9 ULB जाति-जाति में यह प्रचार करो, युद्ध की तैयारी करो, अपने शूरवीरों को उभारो। सब योद्धा निकट आकर लड़ने को चढ़ें। BSB BSB: Proclaim this among the nations: “Prepare for war; rouse the mighty men; let all the men of war advance and attack!
10 ULB अपने-अपने हल की फाल को पीट कर तलवार, और अपनी-अपनी हँसिया को पीट कर बर्छी बनाओ; जो बलहीन हो वह भी कहे, मैं वीर हूँ*। BSB BSB: Beat your plowshares into swords and your pruning hooks into spears. Let the weak say, ‘I am strong!’
11 ULB हे चारों ओर के जाति-जाति के लोगों, फुर्ती करके आओ और इकट्ठे हो जाओ। हे यहोवा, तू भी अपने शूरवीरों को वहाँ ले जा। BSB BSB: Come quickly, all you surrounding nations, and gather yourselves. Bring down Your mighty ones, O LORD.
12 ULB जाति-जाति के लोग उभरकर चढ़ जाएँ और यहोशापात की तराई में जाएँ, क्योंकि वहाँ मैं चारों ओर की सारी जातियों का न्याय करने को बैठूँगा। BSB BSB: Let the nations be roused and advance to the Valley of Jehoshaphat, for there I will sit down to judge all the nations on every side.
13 ULB हँसुआ लगाओ, क्योंकि खेत पक गया है। आओ, दाख रौंदो, क्योंकि हौज़ भर गया है। रसकुण्ड उमण्डने लगे, क्योंकि उनकी बुराई बहुत बड़ी है। (मर. 4:29, प्रका. 14:15-18) BSB BSB: Swing the sickle, for the harvest is ripe. Come, trample the grapes, for the winepress is full; the wine vats overflow because their wickedness is great.
14 ULB निबटारे की तराई में भीड़ की भीड़ है! क्योंकि निबटारे की तराई में यहोवा का दिन निकट है*। BSB BSB: Multitudes, multitudes in the valley of decision! For the Day of the LORD is near in the valley of decision.
15 ULB सूर्य और चन्द्रमा अपना-अपना प्रकाश न देंगे, और न तारे चमकेंगे। (मत्ती24:29, मर.3:24,25, प्रका.6:12,13, प्रका.8:12) BSB BSB: The sun and moon will grow dark, and the stars will no longer shine.
16 ULB और यहोवा सिय्योन से गरजेगा, और यरूशलेम से बड़ा शब्द सुनाएगा; और आकाश और पृथ्वी थरथारएँगे। परन्तु यहोवा अपनी प्रजा के लिये शरणस्थान और इस्राएलियों के लिये गढ़ ठहरेगा। BSB BSB: The LORD will roar from Zion and raise His voice from Jerusalem; heaven and earth will tremble. But the LORD will be a refuge for His people, a stronghold for the people of Israel.
17 ULB इस प्रकार तुम जानोगे कि यहोवा जो अपने पवित्र पर्वत सिय्योन पर वास किए रहता है, वही हमारा परमेश्वर है। और यरूशलेम पवित्र ठहरेगा, और परदेशी उसमें होकर फिर न जाने पाएँगे। BSB BSB: Then you will know that I am the LORD your God, who dwells in Zion, My holy mountain. Jerusalem will be holy, never again to be overrun by foreigners.
18 ULB और उस समय पहाड़ों से नया दाखमधु टपकने लगेगा, और टीलों से दूध बहने लगेगा, और यहूदा देश के सब नाले जल से भर जाएँगे; और यहोवा के भवन में से एक सोता फूट निकलेगा, जिससे शित्तीम की घाटी सींची जाएगी। BSB BSB: And in that day the mountains will drip with sweet wine, and the hills will flow with milk. All the streams of Judah will run with water, and a spring will flow from the house of the LORD to water the Valley of Acacias.
19 ULB यहूदियों पर उपद्रव करने के कारण, मिस्र उजाड़ और एदोम उजड़ा हुआ मरुस्थल हो जाएगा, क्योंकि उन्होंने उनके देश में निर्दोष की हत्या की थी। BSB BSB: Egypt will become desolate, and Edom a desert wasteland, because of the violence done to the people of Judah, in whose land they shed innocent blood.
20 ULB परन्तु यहूदा सर्वदा और यरूशलेम पीढ़ी-पीढ़ी तक बना रहेगा। BSB BSB: But Judah will be inhabited forever, and Jerusalem from generation to generation.
21 ULB क्योंकि उनका खून, जो अब तक मैंने पवित्र नहीं ठहराया था, उसे अब पवित्र ठहराऊँगा, क्योंकि यहोवा सिय्योन में वास किए रहता है। BSB BSB: For I will avenge their blood, which I have not yet avenged.” For the LORD dwells in Zion.