1 ULB सब चुंगी लेनेवाले और पापी उसके पास आया करते थे ताकि उसकी सुनें। BSB BSB: Now all the tax collectors and sinners were gathering around to listen to Jesus.
2 ULB और फरीसी और शास्त्री कुड़कुड़ाकर कहने लगे, “यह तो पापियों से मिलता है और उनके साथ खाता भी है।” BSB BSB: So the Pharisees and scribes began to grumble: “This man welcomes sinners and eats with them.”
3 ULB तब उसने उनसे यह दृष्टान्त कहा: BSB BSB: Then Jesus told them this parable:
4 ULB “तुम में से कौन है जिसकी सौ भेड़ें हों, और उनमें से एक खो जाए तो निन्यानवे को मैदान में छोड़कर, उस खोई हुई को जब तक मिल न जाए खोजता न रहे? (यहे. 34:11-12,16) BSB BSB: “What man among you, if he has a hundred sheep and loses one of them, does not leave the ninety-nine in the pasture and go after the one that is lost, until he finds it?
5 ULB और जब मिल जाती है, तब वह बड़े आनन्द से उसे काँधे पर उठा लेता है। BSB BSB: And when he finds it, he joyfully puts it on his shoulders,
6 ULB और घर में आकर मित्रों और पड़ोसियों को इकट्ठे करके कहता है, ‘मेरे साथ आनन्द करो, क्योंकि मेरी खोई हुई भेड़ मिल गई है।’ BSB BSB: comes home, and calls together his friends and neighbors to tell them, ‘Rejoice with me, for I have found my lost sheep!’
7 ULB मैं तुम से कहता हूँ; कि इसी रीति से एक मन फिरानेवाले पापी के विषय में भी स्वर्ग में इतना ही आनन्द होगा, जितना कि निन्यानवे ऐसे धर्मियों के विषय नहीं होता, जिन्हें मन फिराने की आवश्यकता नहीं। BSB BSB: I tell you that in the same way there will be more joy in heaven over one sinner who repents than over ninety-nine righteous ones who do not need to repent.
8 ULB “या कौन ऐसी स्त्री होगी, जिसके पास दस चाँदी के सिक्के हों, और उनमें से एक खो जाए; तो वह दिया जलाकर और घर झाड़-बुहारकर जब तक मिल न जाए, जी लगाकर खोजती न रहे? BSB BSB: Or what woman who has ten silver coins and loses one of them does not light a lamp, sweep her house, and search carefully until she finds it?
9 ULB और जब मिल जाता है, तो वह अपने सखियों और पड़ोसिनियों को इकट्ठी करके कहती है, कि ‘मेरे साथ आनन्द करो, क्योंकि मेरा खोया हुआ सिक्का मिल गया है।’ BSB BSB: And when she finds it, she calls together her friends and neighbors to say, ‘Rejoice with me, for I have found my lost coin.’
10 ULB मैं तुम से कहता हूँ; कि इसी रीति से एक मन फिरानेवाले पापी के विषय में परमेश्वर के स्वर्गदूतों के सामने आनन्द होता है।” BSB BSB: In the same way, I tell you, there is joy in the presence of God’s angels over one sinner who repents.”
12 ULB उनमें से छोटे ने पिता से कहा ‘हे पिता, सम्पत्ति में से जो भाग मेरा हो, वह मुझे दे दीजिए।’ उसने उनको अपनी संपत्ति बाँट दी। BSB BSB: The younger son said to him, ‘Father, give me my share of the estate.’ So he divided his property between them.
13 ULB और बहुत दिन न बीते थे कि छोटा पुत्र सब कुछ इकट्ठा करके एक दूर देश को चला गया और वहाँ कुकर्म में अपनी सम्पत्ति उड़ा दी। (नीति. 29:3) BSB BSB: After a few days, the younger son got everything together and journeyed to a distant country, where he squandered his wealth in wild living.
14 ULB जब वह सब कुछ खर्च कर चुका, तो उस देश में बड़ा अकाल पड़ा, और वह कंगाल हो गया। BSB BSB: After he had spent all he had, a severe famine swept through that country, and he began to be in need.
15 ULB और वह उस देश के निवासियों में से एक के यहाँ गया, उसने उसे अपने खेतों में सूअर चराने के लिये* भेजा। BSB BSB: So he went and hired himself out to a citizen of that country, who sent him into his fields to feed the pigs.
16 ULB और वह चाहता था, कि उन फलियों से जिन्हें सूअर खाते थे अपना पेट भरे; क्योंकि उसे कोई कुछ नहीं देता था। BSB BSB: He longed to fill his belly with the pods the pigs were eating, but no one would give him a thing.
17 ULB जब वह अपने आपे में आया, तब कहने लगा, ‘मेरे पिता के कितने ही मजदूरों को भोजन से अधिक रोटी मिलती है, और मैं यहाँ भूखा मर रहा हूँ। BSB BSB: Finally he came to his senses and said, ‘How many of my father’s hired servants have plenty of food, but here I am, starving to death!
18 ULB मैं अब उठकर अपने पिता के पास जाऊँगा और उससे कहूँगा कि पिता जी मैंने स्वर्ग के विरोध में और तेरी दृष्टि में पाप किया है। (भज. 51:4) BSB BSB: I will get up and go back to my father and say to him, “Father, I have sinned against heaven and against you.
19 ULB अब इस योग्य नहीं रहा कि तेरा पुत्र कहलाऊँ, मुझे अपने एक मजदूर के समान रख ले।’ BSB BSB: I am no longer worthy to be called your son. Make me like one of your hired servants.”’
20 ULB “तब वह उठकर, अपने पिता के पास चला: वह अभी दूर ही था, कि उसके पिता ने उसे देखकर तरस खाया, और दौड़कर उसे गले लगाया, और बहुत चूमा। BSB BSB: So he got up and went to his father. But while he was still in the distance, his father saw him and was filled with compassion. He ran to his son, embraced him, and kissed him.
21 ULB पुत्र ने उससे कहा, ‘पिता जी, मैंने स्वर्ग के विरोध में और तेरी दृष्टि में पाप किया है; और अब इस योग्य नहीं रहा, कि तेरा पुत्र कहलाऊँ।’ BSB BSB: The son declared, ‘Father, I have sinned against heaven and against you. I am no longer worthy to be called your son.’
22 ULB परन्तु पिता ने अपने दासों से कहा, ‘झट अच्छे से अच्छा वस्त्र निकालकर उसे पहनाओ, और उसके हाथ में अँगूठी, और पाँवों में जूतियाँ पहनाओ, BSB BSB: But the father said to his servants, ‘Quick! Bring the best robe and put it on him. Put a ring on his finger and sandals on his feet.
23 ULB और बड़ा भोज तैयार करो ताकि हम खाएँ और आनन्द मनाए। BSB BSB: Bring the fattened calf and kill it. Let us feast and celebrate.
24 ULB क्योंकि मेरा यह पुत्र मर गया था, फिर जी गया है: खो गया था*, अब मिल गया है।’ और वे आनन्द करने लगे। BSB BSB: For this son of mine was dead and is alive again! He was lost and is found!’ So they began to celebrate.
25 ULB “परन्तु उसका जेठा पुत्र खेत में था। और जब वह आते हुए घर के निकट पहुँचा, तो उसने गाने-बजाने और नाचने का शब्द सुना। BSB BSB: Meanwhile the older son was in the field, and as he approached the house, he heard music and dancing.
26 ULB और उसने एक दास को बुलाकर पूछा, ‘यह क्या हो रहा है?’ BSB BSB: So he called one of the servants and asked what was going on.
27 ULB “उसने उससे कहा, ‘तेरा भाई आया है, और तेरे पिता ने बड़ा भोज तैयार कराया है, क्योंकि उसे भला चंगा पाया है।’ BSB BSB: ‘Your brother has returned,’ he said, ‘and your father has killed the fattened calf, because he has him back safe and sound.’
28 ULB यह सुनकर वह क्रोध से भर गया और भीतर जाना न चाहा: परन्तु उसका पिता बाहर आकर उसे मनाने लगा। BSB BSB: The older son became angry and refused to go in. So his father came out and pleaded with him.
29 ULB उसने पिता को उत्तर दिया, ‘देख; मैं इतने वर्ष से तेरी सेवा कर रहा हूँ, और कभी भी तेरी आज्ञा नहीं टाली, फिर भी तूने मुझे कभी एक बकरी का बच्चा भी न दिया, कि मैं अपने मित्रों के साथ आनन्द करता। BSB BSB: But he answered his father, ‘Look, all these years I have served you and never disobeyed a commandment of yours. Yet you never gave me even a young goat so I could celebrate with my friends.
30 ULB परन्तु जब तेरा यह पुत्र, जिस ने तेरी सम्पत्ति वेश्याओं में उड़ा दी है, आया, तो उसके लिये तूने बड़ा भोज तैयार कराया।’ BSB BSB: But when this son of yours returns from squandering your wealth with prostitutes, you kill the fattened calf for him!’
31 ULB उसने उससे कहा, ‘पुत्र, तू सर्वदा मेरे साथ है; और जो कुछ मेरा है वह सब तेरा ही है*। BSB BSB: ‘Son, you are always with me,’ the father said, ‘and all that is mine is yours.
32 ULB परन्तु अब आनन्द करना और मगन होना चाहिए क्योंकि यह तेरा भाई मर गया था फिर जी गया है; खो गया था, अब मिल गया है’।” BSB BSB: But it was fitting to celebrate and be glad, because this brother of yours was dead and is alive again; he was lost and is found.’”