2 ULB “किसी नगर में एक न्यायी रहता था; जो न परमेश्वर से डरता था और न किसी मनुष्य की परवाह करता था। BSB BSB: “In a certain town there was a judge who neither feared God nor respected men.
3 ULB और उसी नगर में एक विधवा भी रहती थी: जो उसके पास आ आकर कहा करती थी, ‘मेरा न्याय चुकाकर मुझे मुद्दई से बचा।’ BSB BSB: And there was a widow in that town who kept appealing to him, ‘Give me justice against my adversary.’
4 ULB उसने कितने समय तक तो न माना परन्तु अन्त में मन में विचार कर कहा, ‘यद्यपि मैं न परमेश्वर से डरता, और न मनुष्यों की कुछ परवाह करता हूँ; BSB BSB: For a while he refused, but later he said to himself, ‘Though I neither fear God nor respect men,
5 ULB फिर भी यह विधवा मुझे सताती रहती है, इसलिए मैं उसका न्याय चुकाऊँगा, कहीं ऐसा न हो कि घड़ी-घड़ी आकर अन्त को मेरी नाक में दम करे’।” BSB BSB: yet because this widow keeps pestering me, I will give her justice. Otherwise, she will wear me out with her perpetual requests.’”
6 ULB प्रभु ने कहा, “सुनो, कि यह अधर्मी न्यायी क्या कहता है? BSB BSB: And the Lord said, “Listen to the words of the unjust judge.
7 ULB अतः क्या परमेश्वर अपने चुने हुओं का न्याय न चुकाएगा, जो रात-दिन उसकी दुहाई देते रहते; और क्या वह उनके विषय में देर करेगा? BSB BSB: Will not God bring about justice for His elect who cry out to Him day and night? Will He delay in helping them?
8 ULB मैं तुम से कहता हूँ; वह तुरन्त उनका न्याय चुकाएगा; पर मनुष्य का पुत्र जब आएगा, तो क्या वह पृथ्वी पर विश्वास पाएगा?” BSB BSB: I tell you, He will promptly carry out justice on their behalf. Nevertheless, when the Son of Man comes, will He find faith on earth?”
10 ULB “दो मनुष्य मन्दिर में प्रार्थना करने के लिये गए; एक फरीसी था और दूसरा चुंगी लेनेवाला। BSB BSB: “Two men went up to the temple to pray. One was a Pharisee and the other a tax collector.
11 ULB फरीसी खड़ा होकर अपने मन में यों प्रार्थना करने लगा, ‘हे परमेश्वर, मैं तेरा धन्यवाद करता हूँ, कि मैं और मनुष्यों के समान दुष्टता करनेवाला, अन्यायी और व्यभिचारी नहीं, और न इस चुंगी लेनेवाले के समान हूँ। BSB BSB: The Pharisee stood by himself and prayed, ‘God, I thank You that I am not like other men—swindlers, evildoers, adulterers—or even like this tax collector.
12 ULB मैं सप्ताह में दो बार उपवास करता हूँ; मैं अपनी सब कमाई का दसवाँ अंश भी देता हूँ।’ BSB BSB: I fast twice a week and pay tithes of all that I acquire.’
13 ULB “परन्तु चुंगी लेनेवाले ने दूर खड़े होकर, स्वर्ग की ओर आँख उठाना भी न चाहा, वरन् अपनी छाती पीट-पीटकर* कहा, ‘हे परमेश्वर मुझ पापी पर दया कर!’ (भज. 51:1) BSB BSB: But the tax collector stood at a distance, unwilling even to lift up his eyes to heaven. Instead, he beat his breast and said, ‘God, have mercy on me, a sinner!’
14 ULB मैं तुम से कहता हूँ, कि वह दूसरा नहीं; परन्तु यही मनुष्य धर्मी ठहरा और अपने घर गया; क्योंकि जो कोई अपने आप को बड़ा बनाएगा, वह छोटा किया जाएगा; और जो अपने आप को छोटा बनाएगा, वह बड़ा किया जाएगा।” BSB BSB: I tell you, this man, rather than the Pharisee, went home justified. For everyone who exalts himself will be humbled, but the one who humbles himself will be exalted.”
15 ULB फिर लोग अपने बच्चों को भी उसके पास लाने लगे, कि वह उन पर हाथ रखे; और चेलों ने देखकर उन्हें डाँटा। BSB BSB: Now people were even bringing their babies to Jesus for Him to place His hands on them. And when the disciples saw this, they rebuked those who brought them.
16 ULB यीशु ने बच्चों को पास बुलाकर कहा, “बालकों को मेरे पास आने दो, और उन्हें मना न करो: क्योंकि परमेश्वर का राज्य ऐसों ही का है। BSB BSB: But Jesus called the children to Him and said, “Let the little children come to Me, and do not hinder them! For the kingdom of God belongs to such as these.
17 ULB मैं तुम से सच कहता हूँ, कि जो कोई परमेश्वर के राज्य को बालक के समान ग्रहण न करेगा वह उसमें कभी प्रवेश करने न पाएगा।” BSB BSB: Truly I tell you, anyone who does not receive the kingdom of God like a little child will never enter it.”
18 ULB किसी सरदार ने उससे पूछा, “हे उत्तम गुरु, अनन्त जीवन का अधिकारी होने के लिये मैं क्या करूँ?” BSB BSB: Then a certain ruler asked Him, “Good Teacher, what must I do to inherit eternal life?”
19 ULB यीशु ने उससे कहा, “तू मुझे उत्तम क्यों कहता है? कोई उत्तम नहीं, केवल एक, अर्थात् परमेश्वर। BSB BSB: “Why do you call Me good?” Jesus replied. “No one is good except God alone.
20 ULB तू आज्ञाओं को तो जानता है: ‘व्यभिचार न करना, हत्या न करना, चोरी न करना, झूठी गवाही न देना, अपने पिता और अपनी माता का आदर करना’।” BSB BSB: You know the commandments: ‘Do not commit adultery, do not murder, do not steal, do not bear false witness, honor your father and mother.’”
21 ULB उसने कहा, “मैं तो इन सब को लड़कपन ही से मानता आया हूँ।” BSB BSB: “All these I have kept from my youth,” he said.
22 ULB यह सुन, “यीशु ने उससे कहा, तुझ में अब भी एक बात की घटी है, अपना सब कुछ बेचकर कंगालों को बाँट दे; और तुझे स्वर्ग में धन मिलेगा, और आकर मेरे पीछे हो ले।” BSB BSB: On hearing this, Jesus told him, “You still lack one thing: Sell everything you own and give to the poor, and you will have treasure in heaven. Then come, follow Me.”
23 ULB वह यह सुनकर बहुत उदास हुआ, क्योंकि वह बड़ा धनी था। BSB BSB: But when the ruler heard this, he became very sad, because he was extremely wealthy.
24 ULB यीशु ने उसे देखकर कहा, “धनवानों का परमेश्वर के राज्य में प्रवेश करना कितना कठिन है! BSB BSB: Seeing the man’s sadness, Jesus said, “How hard it is for the rich to enter the kingdom of God!
25 ULB परमेश्वर के राज्य में धनवान के प्रवेश करने से ऊँट का सूई के नाके में से निकल जाना सहज है।” BSB BSB: Indeed, it is easier for a camel to pass through the eye of a needle than for a rich man to enter the kingdom of God.”
26 ULB और सुननेवालों ने कहा, “तो फिर किस का उद्धार हो सकता है?” BSB BSB: Those who heard this asked, “Who then can be saved?”
27 ULB उसने कहा, “जो मनुष्य से नहीं हो सकता, वह परमेश्वर से हो सकता है।” BSB BSB: But Jesus said, “What is impossible with man is possible with God.”
28 ULB पतरस ने कहा, “देख, हम तो घर-बार छोड़कर तेरे पीछे हो लिये हैं।” BSB BSB: “Look,” said Peter, “we have left all we had to follow You.”
30 ULB और इस समय कई गुणा अधिक न पाए; और परलोक में अनन्त जीवन।” BSB BSB: will fail to receive many times more in this age—and in the age to come, eternal life.”
31 ULB फिर उसने बारहों को साथ लेकर उनसे कहा, “हम यरूशलेम को जाते हैं, और जितनी बातें मनुष्य के पुत्र के लिये भविष्यद्वक्ताओं के द्वारा लिखी गई हैं* वे सब पूरी होंगी। BSB BSB: Then Jesus took the Twelve aside and said to them, “Look, we are going up to Jerusalem, and everything the prophets have written about the Son of Man will be fulfilled.
32 ULB क्योंकि वह अन्यजातियों के हाथ में सौंपा जाएगा, और वे उसका उपहास करेंगे; और उसका अपमान करेंगे, और उस पर थूकेंगे। BSB BSB: He will be delivered over to the Gentiles and will be mocked and insulted and spit upon.
33 ULB और उसे कोड़े मारेंगे, और मार डालेंगे, और वह तीसरे दिन जी उठेगा।” BSB BSB: They will flog Him and kill Him, and on the third day He will rise again.”
34 ULB और उन्होंने इन बातों में से कोई बात न समझी और यह बात उनसे छिपी रही, और जो कहा गया था वह उनकी समझ में न आया। BSB BSB: But the disciples did not understand any of these things. The meaning was hidden from them, and they did not comprehend what He was saying.
35 ULB जब वह यरीहो के निकट पहुँचा, तो एक अंधा सड़क के किनारे बैठा हुआ भीख माँग रहा था। BSB BSB: As Jesus drew near to Jericho, a blind man was sitting beside the road, begging.
36 ULB और वह भीड़ के चलने की आहट सुनकर पूछने लगा, “यह क्या हो रहा है?” BSB BSB: When he heard the crowd going by, he asked what was happening.
37 ULB उन्होंने उसको बताया, “यीशु नासरी जा रहा है।” BSB BSB: “Jesus of Nazareth is passing by,” they told him.
38 ULB तब उसने पुकार के कहा, “हे यीशु, दाऊद की सन्तान, मुझ पर दया कर!” BSB BSB: So he called out, “Jesus, Son of David, have mercy on me!”
39 ULB जो आगे-आगे जा रहे थे, वे उसे डाँटने लगे कि चुप रहे परन्तु वह और भी चिल्लाने लगा, “हे दाऊद की सन्तान, मुझ पर दया कर!” BSB BSB: Those who led the way admonished him to be silent, but he cried out all the louder, “Son of David, have mercy on me!”
40 ULB तब यीशु ने खड़े होकर आज्ञा दी कि उसे मेरे पास लाओ, और जब वह निकट आया, तो उसने उससे यह पूछा, BSB BSB: Jesus stopped and directed that the man be brought to Him. When he had come near, Jesus asked him,
41 ULB तू क्या चाहता है, “मैं तेरे लिये करूँ?” उसने कहा, “हे प्रभु, यह कि मैं देखने लगूँ।” BSB BSB: “What do you want Me to do for you?” “Lord,” he said, “let me see again.”
42 ULB यीशु ने उससे कहा, “देखने लग, तेरे विश्वास ने तुझे अच्छा कर दिया है।” BSB BSB: “Receive your sight!” Jesus replied. “Your faith has healed you.”
43 ULB और वह तुरन्त देखने लगा; और परमेश्वर की बड़ाई करता हुआ, उसके पीछे हो लिया, और सब लोगों ने देखकर परमेश्वर की स्तुति की। BSB BSB: Immediately he received his sight and followed Jesus, glorifying God. And all the people, when they saw it, gave praise to God.