1 ULB अख़मीरी रोटी का पर्व जो फसह कहलाता है, निकट था। BSB BSB: Now the Feast of Unleavened Bread, called the Passover, was approaching,
2 ULB और प्रधान याजक और शास्त्री इस बात की खोज में थे कि उसको कैसे मार डालें, पर वे लोगों से डरते थे। BSB BSB: and the chief priests and scribes were looking for a way to put Jesus to death, for they feared the people.
3 ULB और शैतान यहूदा में समाया*, जो इस्करियोती कहलाता और बारह चेलों में गिना जाता था। BSB BSB: Then Satan entered Judas Iscariot, who was one of the Twelve.
4 ULB उसने जाकर प्रधान याजकों और पहरुओं के सरदारों के साथ बातचीत की, कि उसको किस प्रकार उनके हाथ पकड़वाए। BSB BSB: And Judas went to discuss with the chief priests and temple officers how he might betray Jesus to them.
5 ULB वे आनन्दित हुए, और उसे रुपये देने का वचन दिया। BSB BSB: They were delighted and agreed to give him money.
6 ULB उसने मान लिया, और अवसर ढूँढ़ने लगा, कि बिना उपद्रव के उसे उनके हाथ पकड़वा दे। BSB BSB: Judas consented, and began to look for an opportunity to betray Jesus to them in the absence of a crowd.
7 ULB तब अख़मीरी रोटी के पर्व का दिन आया, जिसमें फसह का मेम्ना बलि करना अवश्य था। (निर्ग. 12:3,6,8,14) BSB BSB: Then came the day of Unleavened Bread on which the Passover lamb was to be sacrificed.
8 ULB और यीशु ने पतरस और यूहन्ना को यह कहकर भेजा, “जाकर हमारे खाने के लिये फसह तैयार करो।” BSB BSB: Jesus sent Peter and John, saying, “Go and make preparations for us to eat the Passover.”
9 ULB उन्होंने उससे पूछा, “तू कहाँ चाहता है, कि हम तैयार करें?” BSB BSB: “Where do You want us to prepare it?” they asked.
10 ULB उसने उनसे कहा, “देखो, नगर में प्रवेश करते ही एक मनुष्य जल का घड़ा उठाए हुए तुम्हें मिलेगा, जिस घर में वह जाए; तुम उसके पीछे चले जाना, BSB BSB: He answered, “When you enter the city, a man carrying a jug of water will meet you. Follow him to the house he enters,
11 ULB और उस घर के स्वामी से कहो, ‘गुरु तुझ से कहता है; कि वह पाहुनशाला कहाँ है जिसमें मैं अपने चेलों के साथ फसह खाऊँ?’ BSB BSB: and say to the owner of that house, ‘The Teacher asks: Where is the guest room, where I may eat the Passover with My disciples?’
12 ULB वह तुम्हें एक सजी-सजाई बड़ी अटारी दिखा देगा; वहाँ तैयारी करना। BSB BSB: And he will show you a large upper room, already furnished. Make preparations there.”
13 ULB उन्होंने जाकर, जैसा उसने उनसे कहा था, वैसा ही पाया, और फसह तैयार किया। BSB BSB: So they went and found it just as Jesus had told them. And they prepared the Passover.
14 ULB जब घड़ी पहुँची, तो वह प्रेरितों के साथ भोजन करने बैठा। BSB BSB: When the hour had come, Jesus reclined at the table with His apostles.
16 ULB क्योंकि मैं तुम से कहता हूँ, कि जब तक वह परमेश्वर के राज्य में पूरा न हो तब तक मैं उसे कभी न खाऊँगा।” BSB BSB: For I tell you that I will not eat it again until it is fulfilled in the kingdom of God.”
17 ULB तब उसने कटोरा लेकर धन्यवाद किया और कहा, “इसको लो और आपस में बाँट लो। BSB BSB: After taking the cup, He gave thanks and said, “Take this and divide it among yourselves.
18 ULB क्योंकि मैं तुम से कहता हूँ, कि जब तक परमेश्वर का राज्य न आए तब तक मैं दाखरस अब से कभी न पीऊँगा।” BSB BSB: For I tell you that I will not drink of the fruit of the vine from now on until the kingdom of God comes.”
19 ULB फिर उसने रोटी ली, और धन्यवाद करके तोड़ी, और उनको यह कहते हुए दी, “यह मेरी देह है, जो तुम्हारे लिये दी जाती है: मेरे स्मरण के लिये यही किया करो।” BSB BSB: And He took the bread, gave thanks and broke it, and gave it to them, saying, “This is My body, given for you; do this in remembrance of Me.”
20 ULB इसी रीति से उसने भोजन के बाद कटोरा भी यह कहते हुए दिया, “यह कटोरा मेरे उस लहू में जो तुम्हारे लिये बहाया जाता है नई वाचा है। (निर्ग. 24:8, 1 कुरि. 11:25, मत्ती 26:28, जक. 9:11) BSB BSB: In the same way, after supper He took the cup, saying, “This cup is the new covenant in My blood, which is poured out for you.
21 ULB पर देखो, मेरे पकड़वानेवाले का हाथ मेरे साथ मेज पर है। (भज. 41:9) BSB BSB: Look! The hand of My betrayer is with Mine on the table.
22 ULB क्योंकि मनुष्य का पुत्र तो जैसा उसके लिये ठहराया गया, जाता ही है, पर हाय उस मनुष्य पर, जिसके द्वारा वह पकड़वाया जाता है!” BSB BSB: Indeed, the Son of Man will go as it has been determined, but woe to that man who betrays Him.”
23 ULB तब वे आपस में पूछ-ताछ करने लगे, “हम में से कौन है, जो यह काम करेगा?” BSB BSB: Then they began to question among themselves which of them was going to do this.
24 ULB उनमें यह वाद-विवाद भी हुआ; कि हम में से कौन बड़ा समझा जाता है? BSB BSB: A dispute also arose among the disciples as to which of them should be considered the greatest.
25 ULB उसने उनसे कहा, “अन्यजातियों के राजा उन पर प्रभुता करते हैं; और जो उन पर अधिकार रखते हैं, वे उपकारक कहलाते हैं। BSB BSB: So Jesus declared, “The kings of the Gentiles lord it over them, and those in authority over them call themselves benefactors.
26 ULB परन्तु तुम ऐसे न होना; वरन् जो तुम में बड़ा है, वह छोटे के समान और जो प्रधान है, वह सेवक के समान बने। BSB BSB: But you shall not be like them. Instead, the greatest among you should be like the youngest, and the one who leads like the one who serves.
27 ULB क्योंकि बड़ा कौन है; वह जो भोजन पर बैठा या वह जो सेवा करता है? क्या वह नहीं जो भोजन पर बैठा है? पर मैं तुम्हारे बीच में सेवक के समान हूँ। BSB BSB: For who is greater, the one who reclines at the table or the one who serves? Is it not the one who reclines? But I am among you as one who serves.
28 ULB “परन्तु तुम वह हो, जो मेरी परीक्षाओं में लगातार मेरे साथ रहे; BSB BSB: You are the ones who have stood by Me in My trials.
29 ULB और जैसे मेरे पिता ने मेरे लिये एक राज्य ठहराया है, वैसे ही मैं भी तुम्हारे लिये ठहराता हूँ। BSB BSB: And I bestow on you a kingdom, just as My Father has bestowed one on Me,
30 ULB ताकि तुम मेरे राज्य में मेरी मेज पर खाओ-पीओ; वरन् सिंहासनों पर बैठकर इस्राएल के बारह गोत्रों का न्याय करो। BSB BSB: so that you may eat and drink at My table in My kingdom and sit on thrones, judging the twelve tribes of Israel.
31 ULB “शमौन, हे शमौन, शैतान ने तुम लोगों को माँग लिया है कि गेंहूँ के समान फटके*। BSB BSB: Simon, Simon, Satan has asked to sift all of you like wheat.
32 ULB परन्तु मैंने तेरे लिये विनती की, कि तेरा विश्वास जाता न रहे और जब तू फिरे, तो अपने भाइयों को स्थिर करना।” BSB BSB: But I have prayed for you, Simon, that your faith will not fail. And when you have turned back, strengthen your brothers.”
33 ULB उसने उससे कहा, “हे प्रभु, मैं तेरे साथ बन्दीगृह जाने, वरन् मरने को भी तैयार हूँ।” BSB BSB: “Lord,” said Peter, “I am ready to go with You even to prison and to death.”
34 ULB उसने कहा, “हे पतरस मैं तुझ से कहता हूँ, कि आज मुर्गा बाँग देगा जब तक तू तीन बार मेरा इन्कार न कर लेगा कि मैं उसे नहीं जानता।” BSB BSB: But Jesus replied, “I tell you, Peter, the rooster will not crow today until you have denied three times that you know Me.”
37 ULB क्योंकि मैं तुम से कहता हूँ, कि यह जो लिखा है, ‘वह अपराधी के साथ गिना गया,’ उसका मुझ में पूरा होना अवश्य है; क्योंकि मेरे विषय की बातें पूरी होने पर हैं।” (गला. 3:13, 2 कुरि. 5:21, यशा. 53:12) BSB BSB: For I tell you that this Scripture must be fulfilled in Me: ‘And He was numbered with the transgressors.’ For what is written about Me is reaching its fulfillment.”
38 ULB उन्होंने कहा, “हे प्रभु, देख, यहाँ दो तलवारें हैं।” उसने उनसे कहा, “बहुत हैं।” BSB BSB: So they said, “Look, Lord, here are two swords.” “That is enough,” He answered.
39 ULB तब वह बाहर निकलकर अपनी रीति के अनुसार जैतून के पहाड़ पर गया, और चेले उसके पीछे हो लिए। BSB BSB: Jesus went out as usual to the Mount of Olives, and the disciples followed Him.
40 ULB उस जगह पहुँचकर उसने उनसे कहा, “प्रार्थना करो, कि तुम परीक्षा में न पड़ो।” BSB BSB: When He came to the place, He told them, “Pray that you will not enter into temptation.”
41 ULB और वह आप उनसे अलग एक ढेला फेंकने की दूरी भर गया, और घुटने टेककर प्रार्थना करने लगा। BSB BSB: And He withdrew about a stone’s throw beyond them, where He knelt down and prayed,
43 ULB तब स्वर्ग से एक दूत उसको दिखाई दिया जो उसे सामर्थ्य देता था*। BSB BSB: Then an angel from heaven appeared to Him and strengthened Him.
44 ULB और वह अत्यन्त संकट में व्याकुल होकर और भी हार्दिक वेदना से प्रार्थना करने लगा; और उसका पसीना मानो लहू की बड़ी-बड़ी बूँदों के समान भूमि पर गिर रहा था। BSB BSB: And in His anguish, He prayed more earnestly, and His sweat became like drops of blood falling to the ground.
45 ULB तब वह प्रार्थना से उठा और अपने चेलों के पास आकर उन्हें उदासी के मारे सोता पाया। BSB BSB: When Jesus rose from prayer and returned to the disciples, He found them asleep, exhausted from sorrow.
46 ULB और उनसे कहा, “क्यों सोते हो? उठो, प्रार्थना करो, कि परीक्षा में न पड़ो।” BSB BSB: “Why are you sleeping?” He asked. “Get up and pray so that you will not enter into temptation.”
47 ULB वह यह कह ही रहा था, कि देखो एक भीड़ आई, और उन बारहों में से एक जिसका नाम यहूदा था उनके आगे-आगे आ रहा था, वह यीशु के पास आया, कि उसका चूमा ले। BSB BSB: While He was still speaking, a crowd arrived, led by the man called Judas, one of the Twelve. He approached Jesus to kiss Him.
48 ULB यीशु ने उससे कहा, “हे यहूदा, क्या तू चूमा लेकर मनुष्य के पुत्र को पकड़वाता है?” BSB BSB: But Jesus asked him, “Judas, are you betraying the Son of Man with a kiss?”
49 ULB उसके साथियों ने जब देखा कि क्या होनेवाला है, तो कहा, “हे प्रभु, क्या हम तलवार चलाएँ?” BSB BSB: Those around Jesus saw what was about to happen and said, “Lord, should we strike with our swords?”
50 ULB और उनमें से एक ने महायाजक के दास पर तलवार चलाकर उसका दाहिना कान उड़ा दिया। BSB BSB: And one of them struck the servant of the high priest, cutting off his right ear.
51 ULB इस पर यीशु ने कहा, “अब बस करो।” और उसका कान छूकर उसे अच्छा किया। BSB BSB: But Jesus answered, “No more of this!” And He touched the man’s ear and healed him.
52 ULB तब यीशु ने प्रधान याजकों और मन्दिर के पहरुओं के सरदारों और प्राचीनों से, जो उस पर चढ़ आए थे, कहा, “क्या तुम मुझे डाकू जानकर तलवारें और लाठियाँ लिए हुए निकले हो? BSB BSB: Then Jesus said to the chief priests, temple officers, and elders who had come for Him, “Have you come out with swords and clubs as you would against an outlaw?
53 ULB जब मैं मन्दिर में हर दिन तुम्हारे साथ था, तो तुम ने मुझ पर हाथ न डाला; पर यह तुम्हारी घड़ी है, और अंधकार का अधिकार है।” BSB BSB: Every day I was with you in the temple courts, and you did not lay a hand on Me. But this hour belongs to you and to the power of darkness.”
54 ULB फिर वे उसे पकड़कर ले चले, और महायाजक के घर में लाए और पतरस दूर ही दूर उसके पीछे-पीछे चलता था। BSB BSB: Then they seized Jesus, led Him away, and took Him into the house of the high priest. And Peter followed at a distance.
55 ULB और जब वे आँगन में आग सुलगाकर इकट्ठे बैठे, तो पतरस भी उनके बीच में बैठ गया। BSB BSB: When those present had kindled a fire in the middle of the courtyard and sat down together, Peter sat down among them.
56 ULB और एक दासी उसे आग के उजियाले में बैठे देखकर और उसकी ओर ताक कर कहने लगी, “यह भी तो उसके साथ था।” BSB BSB: A servant girl saw him seated in the firelight and looked intently at him. “This man also was with Him,” she said.
57 ULB परन्तु उसने यह कहकर इन्कार किया, “हे नारी, मैं उसे नहीं जानता।” BSB BSB: But Peter denied it. “Woman, I do not know Him,” he said.
58 ULB थोड़ी देर बाद किसी और ने उसे देखकर कहा, “तू भी तो उन्हीं में से है।” पतरस ने कहा, “हे मनुष्य मैं नहीं हूँ।” BSB BSB: A short time later, someone else saw him and said, “You also are one of them.” But Peter said, “Man, I am not.”
59 ULB कोई घंटे भर के बाद एक और मनुष्य दृढ़ता से कहने लगा, “निश्चय यह भी तो उसके साथ था; क्योंकि यह गलीली है।” BSB BSB: About an hour later, another man insisted, “Certainly this man was with Him, for he too is a Galilean.”
60 ULB पतरस ने कहा, “हे मनुष्य, मैं नहीं जानता कि तू क्या कहता है?” वह कह ही रहा था कि तुरन्त मुर्गे ने बाँग दी। BSB BSB: “Man, I do not know what you are talking about,” Peter replied. And immediately, while he was still speaking, the rooster crowed.
61 ULB तब प्रभु ने घूमकर पतरस की ओर देखा, और पतरस को प्रभु की वह बात याद आई जो उसने कही थी, “आज मुर्गे के बाँग देने से पहले, तू तीन बार मेरा इन्कार करेगा।” BSB BSB: And the Lord turned and looked at Peter. Then Peter remembered the word that the Lord had spoken to him: “Before the rooster crows today, you will deny Me three times.”
62 ULB और वह बाहर निकलकर फूट-फूट कर रोने लगा। BSB BSB: And he went outside and wept bitterly.
63 ULB जो मनुष्य यीशु को पकड़े हुए थे, वे उसका उपहास करके पीटने लगे; BSB BSB: The men who were holding Jesus began to mock Him and beat Him.
64 ULB और उसकी आँखें ढाँपकर उससे पूछा, “भविष्यद्वाणी करके बता कि तुझे किसने मारा।” BSB BSB: They blindfolded Him and kept demanding, “Prophesy! Who hit You?”
65 ULB और उन्होंने बहुत सी और भी निन्दा की बातें उसके विरोध में कहीं। BSB BSB: And they said many other blasphemous things against Him.
66 ULB जब दिन हुआ तो लोगों के पुरनिए और प्रधान याजक और शास्त्री इकट्ठे हुए, और उसे अपनी महासभा में लाकर पूछा, BSB BSB: At daybreak the council of the elders of the people, both the chief priests and scribes, met together. They led Jesus into their Sanhedrin and said,
67 ULB “यदि तू मसीह है, तो हम से कह दे!” उसने उनसे कहा, “यदि मैं तुम से कहूँ तो विश्वास न करोगे। BSB BSB: “If You are the Christ, tell us.” Jesus answered, “If I tell you, you will not believe.
68 ULB और यदि पूछूँ, तो उत्तर न दोगे। BSB BSB: And if I ask you a question, you will not answer.
69 ULB परन्तु अब से मनुष्य का पुत्र सर्वशक्तिमान परमेश्वर की दाहिनी ओर बैठा रहेगा।” (मर. 14:62, भज. 110:1) BSB BSB: But from now on the Son of Man will be seated at the right hand of the power of God.”
70 ULB इस पर सब ने कहा, “तो क्या तू परमेश्वर का पुत्र है?” उसने उनसे कहा, “तुम आप ही कहते हो, क्योंकि मैं हूँ।” BSB BSB: So they all asked, “Are You then the Son of God?” He replied, “You say that I am.”
71 ULB तब उन्होंने कहा, “अब हमें गवाही की क्या आवश्यकता है; क्योंकि हमने आप ही उसके मुँह से सुन लिया है।” BSB BSB: “Why do we need any more testimony?” they declared. “We have heard it for ourselves from His own lips.”