1 ULB दो दिन के बाद फसह* और अख़मीरी रोटी का पर्व होनेवाला था। और प्रधान याजक और शास्त्री इस बात की खोज में थे कि उसे कैसे छल से पकड़कर मार डालें। BSB BSB: Now the Passover and the Feast of Unleavened Bread were two days away, and the chief priests and scribes were looking for a covert way to arrest Jesus and kill Him.
2 ULB परन्तु कहते थे, “पर्व के दिन नहीं, कहीं ऐसा न हो कि लोगों में दंगा मचे।” BSB BSB: “But not during the feast,” they said, “or there may be a riot among the people.”
3 ULB जब वह बैतनिय्याह* में शमौन कोढ़ी के घर भोजन करने बैठा हुआ था तब एक स्त्री संगमरमर के पात्र में जटामांसी का बहुमूल्य शुद्ध इत्र लेकर आई; और पात्र तोड़ कर इत्र को उसके सिर पर उण्डेला। BSB BSB: While Jesus was in Bethany reclining at the table in the home of Simon the Leper, a woman came with an alabaster jar of expensive perfume, made of pure nard. She broke open the jar and poured it on Jesus’ head.
4 ULB परन्तु कुछ लोग अपने मन में झुँझला कर कहने लगे, “इस इत्र का क्यों सत्यनाश किया गया? BSB BSB: Some of those present, however, expressed their indignation to one another: “Why this waste of perfume?
5 ULB क्योंकि यह इत्र तो तीन सौ दीनार से अधिक मूल्य में बेचकर गरीबों को बाँटा जा सकता था।” और वे उसको झिड़कने लगे। BSB BSB: It could have been sold for over three hundred denarii and the money given to the poor.” And they scolded her.
6 ULB यीशु ने कहा, “उसे छोड़ दो; उसे क्यों सताते हो? उसने तो मेरे साथ भलाई की है। BSB BSB: But Jesus said, “Leave her alone; why are you bothering her? She has done a beautiful deed to Me.
7 ULB गरीब तुम्हारे साथ सदा रहते हैं और तुम जब चाहो तब उनसे भलाई कर सकते हो; पर मैं तुम्हारे साथ सदा न रहूँगा। (व्य. 15:11) BSB BSB: The poor you will always have with you, and you can help them whenever you want. But you will not always have Me.
8 ULB जो कुछ वह कर सकी, उसने किया; उसने मेरे गाड़े जाने की तैयारी में पहले से मेरी देह पर इत्र मला है। BSB BSB: She has done what she could to anoint My body in advance of My burial.
9 ULB मैं तुम से सच कहता हूँ, कि सारे जगत में जहाँ कहीं सुसमाचार प्रचार किया जाएगा, वहाँ उसके इस काम की चर्चा भी उसके स्मरण में की जाएगी।” BSB BSB: And truly I tell you, wherever the gospel is preached in all the world, what she has done will also be told in memory of her.”
10 ULB तब यहूदा इस्करियोती जो बारह में से एक था, प्रधान याजकों के पास गया, कि उसे उनके हाथ पकड़वा दे। BSB BSB: Then Judas Iscariot, one of the Twelve, went to the chief priests to betray Jesus to them.
11 ULB वे यह सुनकर आनन्दित हुए, और उसको रुपये देना स्वीकार किया, और यह अवसर ढूँढ़ने लगा कि उसे किसी प्रकार पकड़वा दे। BSB BSB: They were delighted to hear this, and they promised to give him money. So Judas began to look for an opportunity to betray Jesus.
12 ULB अख़मीरी रोटी के पर्व के पहले दिन, जिसमें वे फसह का बलिदान करते थे, उसके चेलों ने उससे पूछा, “तू कहाँ चाहता है, कि हम जाकर तेरे लिये फसह खाने की तैयारी करे?” (निर्ग. 12:6, निर्ग. 12:15) BSB BSB: On the first day of the Feast of Unleavened Bread, when the Passover lamb was to be sacrificed, Jesus’ disciples asked Him, “Where do You want us to prepare for You to eat the Passover?”
13 ULB उसने अपने चेलों में से दो को यह कहकर भेजा, “नगर में जाओ, और एक मनुष्य जल का घड़ा उठाए हुए तुम्हें मिलेगा, उसके पीछे हो लेना। BSB BSB: So He sent two of His disciples and told them, “Go into the city, and a man carrying a jug of water will meet you. Follow him,
14 ULB और वह जिस घर में जाए उस घर के स्वामी से कहना: ‘गुरु कहता है, कि मेरी पाहुनशाला जिसमें मैं अपने चेलों के साथ फसह खाऊँ कहाँ है?’ BSB BSB: and whichever house he enters, say to the owner, ‘The Teacher asks: Where is My guest room, where I may eat the Passover with My disciples?’
15 ULB वह तुम्हें एक सजी-सजाई, और तैयार की हुई बड़ी अटारी दिखा देगा, वहाँ हमारे लिये तैयारी करो।” BSB BSB: And he will show you a large upper room, furnished and ready. Make preparations for us there.”
16 ULB तब चेले निकलकर नगर में आए और जैसा उसने उनसे कहा था, वैसा ही पाया, और फसह तैयार किया। BSB BSB: So the disciples left and went into the city, where they found everything as Jesus had described. And they prepared the Passover.
17 ULB जब सांझ हुई, तो वह बारहों के साथ आया। BSB BSB: When evening came, Jesus arrived with the Twelve.
18 ULB और जब वे बैठे भोजन कर रहे थे, तो यीशु ने कहा, “मैं तुम से सच कहता हूँ, कि तुम में से एक, जो मेरे साथ भोजन कर रहा है, मुझे पकड़वाएगा।” (भज. 41:9) BSB BSB: And while they were reclining and eating, Jesus said, “Truly I tell you, one of you who is eating with Me will betray Me.”
19 ULB उन पर उदासी छा गई और वे एक-एक करके उससे कहने लगे, “क्या वह मैं हूँ?” BSB BSB: They began to be grieved and to ask Him one after another, “Surely not I?”
20 ULB उसने उनसे कहा, “वह बारहों में से एक है, जो मेरे साथ थाली में हाथ डालता है। BSB BSB: He answered, “It is one of the Twelve—the one who is dipping his hand into the bowl with Me.
21 ULB क्योंकि मनुष्य का पुत्र तो, जैसा उसके विषय में लिखा है, जाता ही है; परन्तु उस मनुष्य पर हाय जिसके द्वारा मनुष्य का पुत्र पकड़वाया जाता है! यदि उस मनुष्य का जन्म ही न होता तो उसके लिये भला होता।” BSB BSB: The Son of Man will go just as it is written about Him, but woe to that man by whom He is betrayed! It would be better for him if he had not been born.”
22 ULB और जब वे खा ही रहे थे तो उसने रोटी ली, और आशीष माँगकर तोड़ी, और उन्हें दी, और कहा, “लो, यह मेरी देह है।” BSB BSB: While they were eating, Jesus took bread, spoke a blessing and broke it, and gave it to the disciples, saying, “Take it; this is My body.”
23 ULB फिर उसने कटोरा लेकर धन्यवाद किया, और उन्हें दिया; और उन सब ने उसमें से पीया। BSB BSB: Then He took the cup, gave thanks, and gave it to them, and they all drank from it.
24 ULB और उसने उनसे कहा, “यह वाचा का मेरा वह लहू है, जो बहुतों के लिये बहाया जाता है। (निर्ग. 24:8, जक. 9:11) BSB BSB: He said to them, “This is My blood of the covenant, which is poured out for many.
25 ULB मैं तुम से सच कहता हूँ, कि दाख का रस उस दिन तक फिर कभी न पीऊँगा, जब तक परमेश्वर के राज्य में नया न पीऊँ।” BSB BSB: Truly I tell you, I will no longer drink of the fruit of the vine until that day when I drink it anew in the kingdom of God.”
26 ULB फिर वे भजन गाकर बाहर जैतून के पहाड़ पर गए। BSB BSB: And when they had sung a hymn, they went out to the Mount of Olives.
27 ULB तब यीशु ने उनसे कहा, “तुम सब ठोकर खाओगे, क्योंकि लिखा है: ‘मैं चरवाहे को मारूँगा, और भेड़ें तितर-बितर हो जाएँगी।’ BSB BSB: Then Jesus said to them, “You will all fall away, for it is written: ‘I will strike the Shepherd, and the sheep will be scattered.’
28 ULB परन्तु मैं अपने जी उठने के बाद तुम से पहले गलील को जाऊँगा।” BSB BSB: But after I have risen, I will go ahead of you into Galilee.”
29 ULB पतरस ने उससे कहा, “यदि सब ठोकर खाएँ तो खाएँ, पर मैं ठोकर नहीं खाऊँगा।” BSB BSB: Peter declared, “Even if all fall away, I never will.”
30 ULB यीशु ने उससे कहा, “मैं तुझ से सच कहता हूँ, कि आज ही इसी रात को मुर्गे के दो बार बाँग देने से पहले, तू तीन बार मुझसे मुकर जाएगा।” BSB BSB: “Truly I tell you,” Jesus replied, “this very night, before the rooster crows twice, you will deny Me three times.”
31 ULB पर उसने और भी जोर देकर कहा, “यदि मुझे तेरे साथ मरना भी पड़े फिर भी तेरा इन्कार कभी न करूँगा।” इसी प्रकार और सब ने भी कहा। BSB BSB: But Peter kept insisting, “Even if I have to die with You, I will never deny You.” And all the others said the same thing.
33 ULB और वह पतरस और याकूब और यूहन्ना को अपने साथ ले गया; और बहुत ही अधीर और व्याकुल होने लगा, BSB BSB: He took with Him Peter, James, and John, and began to be deeply troubled and distressed.
34 ULB और उनसे कहा, “मेरा मन बहुत उदास है, यहाँ तक कि मैं मरने पर हूँ: तुम यहाँ ठहरो और जागते रहो।” (भज. 42:5) BSB BSB: Then He said to them, “My soul is consumed with sorrow to the point of death. Stay here and keep watch.”
35 ULB और वह थोड़ा आगे बढ़ा, और भूमि पर गिरकर प्रार्थना करने लगा, कि यदि हो सके तो यह समय मुझ पर से टल जाए। BSB BSB: Going a little farther, He fell to the ground and prayed that, if it were possible, the hour would pass from Him.
37 ULB फिर वह आया और उन्हें सोते पा कर पतरस से कहा, “हे शमौन, तू सो रहा है? क्या तू एक घंटे भी न जाग सका? BSB BSB: Then Jesus returned and found them sleeping. “Simon, are you asleep?” He asked. “Were you not able to keep watch for one hour?
38 ULB जागते और प्रार्थना करते रहो कि तुम परीक्षा में न पड़ो। आत्मा तो तैयार है, पर शरीर दुर्बल है।” BSB BSB: Watch and pray so that you will not enter into temptation. For the spirit is willing, but the body is weak.”
39 ULB और वह फिर चला गया, और वही बात कहकर प्रार्थना की। BSB BSB: Again He went away and prayed, saying the same thing.
40 ULB और फिर आकर उन्हें सोते पाया, क्योंकि उनकी आँखें नींद से भरी थीं; और नहीं जानते थे कि उसे क्या उत्तर दें। BSB BSB: And again Jesus returned and found them sleeping, for their eyes were heavy. And they did not know what to answer Him.
41 ULB फिर तीसरी बार आकर उनसे कहा, “अब सोते रहो और विश्राम करो, बस, घड़ी आ पहुँची; देखो मनुष्य का पुत्र पापियों के हाथ पकड़वाया जाता है। BSB BSB: When Jesus returned the third time, He said, “Are you still sleeping and resting? That is enough! The hour has come. Look, the Son of Man is betrayed into the hands of sinners.
42 ULB उठो, चलें! देखो, मेरा पकड़वानेवाला निकट आ पहुँचा है!” BSB BSB: Rise, let us go. See, My betrayer is approaching!”
43 ULB वह यह कह ही रहा था, कि यहूदा जो बारहों में से था, अपने साथ प्रधान याजकों और शास्त्रियों और प्राचीनों की ओर से एक बड़ी भीड़ तलवारें और लाठियाँ लिए हुए तुरन्त आ पहुँची। BSB BSB: While Jesus was still speaking, Judas, one of the Twelve, arrived, accompanied by a crowd armed with swords and clubs, sent from the chief priests, scribes, and elders.
44 ULB और उसके पकड़नेवाले ने उन्हें यह पता दिया था, कि जिसको मैं चूमूं वही है, उसे पकड़कर सावधानी से ले जाना। BSB BSB: Now the betrayer had arranged a signal with them: “The One I kiss is the man; arrest Him and lead Him away securely.”
45 ULB और वह आया, और तुरन्त उसके पास जाकर कहा, “हे रब्बी!” और उसको बहुत चूमा। BSB BSB: Going directly to Jesus, he said, “Rabbi!” and kissed Him.
46 ULB तब उन्होंने उस पर हाथ डालकर उसे पकड़ लिया। BSB BSB: Then the men seized Jesus and arrested Him.
47 ULB उनमें से जो पास खड़े थे, एक ने तलवार खींचकर महायाजक के दास पर चलाई, और उसका कान उड़ा दिया। BSB BSB: And one of the bystanders drew his sword and struck the servant of the high priest, cutting off his ear.
48 ULB यीशु ने उनसे कहा, “क्या तुम डाकू जानकर मुझे पकड़ने के लिये तलवारें और लाठियाँ लेकर निकले हो? BSB BSB: Jesus asked the crowd, “Have you come out with swords and clubs to arrest Me as you would an outlaw?
49 ULB मैं तो हर दिन मन्दिर में तुम्हारे साथ रहकर उपदेश दिया करता था, और तब तुम ने मुझे न पकड़ा: परन्तु यह इसलिए हुआ है कि पवित्रशास्त्र की बातें पूरी हों।” BSB BSB: Every day I was with you, teaching in the temple courts, and you did not arrest Me. But this has happened that the Scriptures would be fulfilled.”
50 ULB इस पर सब चेले उसे छोड़कर भाग गए। (भज. 88:18) BSB BSB: Then everyone deserted Him and fled.
51 ULB और एक जवान अपनी नंगी देह पर चादर ओढ़े हुए उसके पीछे हो लिया; और लोगों ने उसे पकड़ा। BSB BSB: One young man who had been following Jesus was wearing a linen cloth around his body. They caught hold of him,
52 ULB पर वह चादर छोड़कर नंगा भाग गया। BSB BSB: but he pulled free of the linen cloth and ran away naked.
53 ULB फिर वे यीशु को महायाजक के पास ले गए; और सब प्रधान याजक और पुरनिए और शास्त्री उसके यहाँ इकट्ठे हो गए। BSB BSB: They led Jesus away to the high priest, and all the chief priests, elders, and scribes assembled.
54 ULB पतरस दूर ही दूर से उसके पीछे-पीछे महायाजक के आँगन के भीतर तक गया, और प्यादों के साथ बैठ कर आग तापने लगा। BSB BSB: Peter followed Him at a distance, right into the courtyard of the high priest. And he sat with the officers and warmed himself by the fire.
55 ULB प्रधान याजक और सारी महासभा यीशु को मार डालने के लिये उसके विरोध में गवाही की खोज में थे, पर न मिली। BSB BSB: Now the chief priests and the whole Sanhedrin were seeking testimony against Jesus to put Him to death, but they did not find any.
56 ULB क्योंकि बहुत से उसके विरोध में झूठी गवाही दे रहे थे, पर उनकी गवाही एक सी न थी। BSB BSB: For many bore false witness against Jesus, but their testimony was inconsistent.
57 ULB तब कितनों ने उठकर उस पर यह झूठी गवाही दी, BSB BSB: Then some men stood up and testified falsely against Him:
58 ULB “हमने इसे यह कहते सुना है ‘मैं इस हाथ के बनाए हुए मन्दिर को ढा दूँगा, और तीन दिन में दूसरा बनाऊँगा, जो हाथ से न बना हो’।” BSB BSB: “We heard Him say, ‘I will destroy this man-made temple, and in three days I will build another that is made without hands.’”
59 ULB इस पर भी उनकी गवाही एक सी न निकली। BSB BSB: But even their testimony was inconsistent.
62 ULB यीशु ने कहा, “हाँ मैं हूँ: और तुम मनुष्य के पुत्र को सर्वशक्तिमान की दाहिनी ओर बैठे, और आकाश के बादलों के साथ आते देखोगे।” (दानि. 7:13, भज. 110:1) BSB BSB: “I am,” said Jesus, “and you will see the Son of Man sitting at the right hand of Power and coming with the clouds of heaven.”
63 ULB तब महायाजक ने अपने वस्त्र फाड़कर कहा, “अब हमें गवाहों का क्या प्रयोजन है? (मत्ती 26:65) BSB BSB: At this, the high priest tore his clothes and declared, “Why do we need any more witnesses?
64 ULB तुम ने यह निन्दा सुनी। तुम्हारी क्या राय है?” उन सब ने कहा यह मृत्यु दण्ड के योग्य है। (लैव्य. 24:16) BSB BSB: You have heard the blasphemy. What is your verdict?” And they all condemned Him as deserving of death.
65 ULB तब कोई तो उस पर थूकने, और कोई उसका मुँह ढाँपने और उसे घूँसे मारने, और उससे कहने लगे, “भविष्यद्वाणी कर!” और पहरेदारों ने उसे पकड़कर थप्पड़ मारे। BSB BSB: Then some of them began to spit on Him. They blindfolded Him, struck Him with their fists, and said to Him, “Prophesy!” And the officers received Him with slaps in His face.
66 ULB जब पतरस नीचे आँगन में था, तो महायाजक की दासियों में से एक वहाँ आई। BSB BSB: While Peter was in the courtyard below, one of the servant girls of the high priest came down
67 ULB और पतरस को आग तापते देखकर उस पर टकटकी लगाकर देखा और कहने लगी, “तू भी तो उस नासरी यीशु के साथ था।” BSB BSB: and saw him warming himself there. She looked at Peter and said, “You also were with Jesus the Nazarene.”
68 ULB वह मुकर गया, और कहा, “मैं तो नहीं जानता और नहीं समझता कि तू क्या कह रही है”। फिर वह बाहर डेवढ़ी में गया; और मुर्गे ने बाँग दी। BSB BSB: But he denied it. “I do not know or even understand what you are talking about,” he said. Then he went out to the gateway, and the rooster crowed.
69 ULB वह दासी उसे देखकर उनसे जो पास खड़े थे, फिर कहने लगी, कि “यह उनमें से एक है।” BSB BSB: There the servant girl saw him and again said to those standing nearby, “This man is one of them.”
70 ULB परन्तु वह फिर मुकर गया। और थोड़ी देर बाद उन्होंने जो पास खड़े थे फिर पतरस से कहा, “निश्चय तू उनमें से एक है; क्योंकि तू गलीली भी है।” BSB BSB: But he denied it again. After a little while, those standing nearby said once more to Peter, “Surely you are one of them, for you too are a Galilean.”
71 ULB तब वह स्वयं को कोसने और शपथ खाने लगा, “मैं उस मनुष्य को, जिसकी तुम चर्चा करते हो, नहीं जानता।” BSB BSB: But he began to curse and swear, “I do not know this man of whom you speak!”
72 ULB तब तुरन्त दूसरी बार मुर्गे ने बाँग दी पतरस को यह बात जो यीशु ने उससे कही थी याद आई, “मुर्गे के दो बार बाँग देने से पहले तू तीन बार मेरा इन्कार करेगा।” वह इस बात को सोचकर रोने लगा। BSB BSB: And immediately the rooster crowed a second time. Then Peter remembered the word that Jesus had spoken to him: “Before the rooster crows twice, you will deny Me three times.” And he broke down and wept.