1 ULB इस पर यीशु फिर उनसे दृष्टान्तों में कहने लगा। BSB BSB: Once again, Jesus spoke to them in parables:
2 ULB “स्वर्ग का राज्य उस राजा के समान है, जिसने अपने पुत्र का विवाह किया। BSB BSB: “The kingdom of heaven is like a king who prepared a wedding banquet for his son.
3 ULB और उसने अपने दासों को भेजा, कि निमंत्रित लोगों को विवाह के भोज में बुलाएँ; परन्तु उन्होंने आना न चाहा। BSB BSB: He sent his servants to call those he had invited to the banquet, but they refused to come.
4 ULB फिर उसने और दासों को यह कहकर भेजा, ‘निमंत्रित लोगों से कहो: देखो, मैं भोज तैयार कर चुका हूँ, और मेरे बैल और पले हुए पशु मारे गए हैं और सब कुछ तैयार है; विवाह के भोज में आओ।’ BSB BSB: Again, he sent other servants and said, ‘Tell those who have been invited that I have prepared my dinner. My oxen and fattened cattle have been killed, and everything is ready. Come to the wedding banquet.’
5 ULB परन्तु वे उपेक्षा करके चल दिए: कोई अपने खेत को, कोई अपने व्यापार को। BSB BSB: But they paid no attention and went away, one to his field, another to his business.
6 ULB अन्य लोगों ने जो बच रहे थे उसके दासों को पकड़कर उनका अनादर किया और मार डाला। BSB BSB: The rest seized his servants, mistreated them, and killed them.
7 ULB तब राजा को क्रोध आया, और उसने अपनी सेना भेजकर उन हत्यारों को नाश किया, और उनके नगर को फूँक दिया। BSB BSB: The king was enraged, and he sent his troops to destroy those murderers and burn their city.
8 ULB तब उसने अपने दासों से कहा, ‘विवाह का भोज तो तैयार है, परन्तु निमंत्रित लोग योग्य न ठहरे। BSB BSB: Then he said to his servants, ‘The wedding banquet is ready, but those I invited were not worthy.
9 ULB इसलिए चौराहों में जाओ, और जितने लोग तुम्हें मिलें, सब को विवाह के भोज में बुला लाओ।’ BSB BSB: Go therefore to the crossroads and invite to the banquet as many as you can find.’
10 ULB अतः उन दासों ने सड़कों पर जाकर क्या बुरे, क्या भले, जितने मिले, सब को इकट्ठा किया; और विवाह का घर अतिथियों से भर गया। BSB BSB: So the servants went out into the streets and gathered everyone they could find, both evil and good, and the wedding hall was filled with guests.
11 ULB “जब राजा अतिथियों के देखने को भीतर आया; तो उसने वहाँ एक मनुष्य को देखा, जो विवाह का वस्त्र नहीं पहने था*। BSB BSB: But when the king came in to see the guests, he spotted a man who was not dressed in wedding clothes.
12 ULB उसने उससे पूछा, ‘हे मित्र; तू विवाह का वस्त्र पहने बिना यहाँ क्यों आ गया?’ और वह मनुष्य चुप हो गया। BSB BSB: ‘Friend,’ he asked, ‘how did you get in here without wedding clothes?’ But the man was speechless.
13 ULB तब राजा ने सेवकों से कहा, ‘इसके हाथ-पाँव बाँधकर उसे बाहर अंधियारे में डाल दो, वहाँ रोना, और दाँत पीसना होगा।’ BSB BSB: Then the king told the servants, ‘Tie him hand and foot, and throw him into the outer darkness, where there will be weeping and gnashing of teeth.’
14 ULB क्योंकि बुलाए हुए तो बहुत है परन्तु चुने हुए थोड़े हैं।” BSB BSB: For many are called, but few are chosen.”
15 ULB तब फरीसियों ने जाकर आपस में विचार किया, कि उसको किस प्रकार बातों में फँसाएँ। BSB BSB: Then the Pharisees went out and conspired to trap Jesus in His words.
16 ULB अतः उन्होंने अपने चेलों को हेरोदियों के साथ उसके पास यह कहने को भेजा, “हे गुरु, हम जानते हैं, कि तू सच्चा है, और परमेश्वर का मार्ग सच्चाई से सिखाता है, और किसी की परवाह नहीं करता, क्योंकि तू मनुष्यों का मुँह देखकर बातें नहीं करता। BSB BSB: They sent their disciples to Him along with the Herodians. “Teacher,” they said, “we know that You are honest and that You teach the way of God in accordance with the truth. You seek favor from no one, because You pay no attention to external appearance.
17 ULB इसलिए हमें बता तू क्या समझता है? कैसर को कर देना उचित है, कि नहीं।” BSB BSB: So tell us what You think: Is it lawful to pay taxes to Caesar or not?”
18 ULB यीशु ने उनकी दुष्टता जानकर कहा, “हे कपटियों, मुझे क्यों परखते हो? BSB BSB: But Jesus knew their evil intent and said, “You hypocrites, why are you testing Me?
19 ULB कर का सिक्का मुझे दिखाओ।” तब वे उसके पास एक दीनार ले आए। BSB BSB: Show Me the coin used for the tax.” And they brought Him a denarius.
20 ULB उसने, उनसे पूछा, “यह आकृति और नाम किस का है?” BSB BSB: “Whose image is this,” He asked, “and whose inscription?”
21 ULB उन्होंने उससे कहा, “कैसर का।” तब उसने उनसे कहा, “जो कैसर का है, वह कैसर को; और जो परमेश्वर का है, वह परमेश्वर को दो।” BSB BSB: “Caesar’s,” they answered. So Jesus told them, “Give to Caesar what is Caesar’s, and to God what is God’s.”
22 ULB यह सुनकर उन्होंने अचम्भा किया, और उसे छोड़कर चले गए। BSB BSB: And when they heard this, they were amazed. So they left Him and went away.
24 ULB “हे गुरु, मूसा ने कहा था, कि यदि कोई बिना सन्तान मर जाए, तो उसका भाई उसकी पत्नी को विवाह करके अपने भाई के लिये वंश उत्पन्न करे। BSB BSB: “Teacher,” they said, “Moses declared that if a man dies without having children, his brother is to marry the widow and raise up offspring for him.
25 ULB अब हमारे यहाँ सात भाई थे; पहला विवाह करके मर गया; और सन्तान न होने के कारण अपनी पत्नी को अपने भाई के लिये छोड़ गया। BSB BSB: Now there were seven brothers among us. The first one married and died without having children. So he left his wife to his brother.
26 ULB इसी प्रकार दूसरे और तीसरे ने भी किया, और सातों तक यही हुआ। BSB BSB: The same thing happened to the second and third brothers, down to the seventh.
27 ULB सब के बाद वह स्त्री भी मर गई। BSB BSB: And last of all, the woman died.
28 ULB अतः जी उठने पर वह उन सातों में से किसकी पत्नी होगी? क्योंकि वह सब की पत्नी हो चुकी थी।” BSB BSB: In the resurrection, then, whose wife will she be of the seven? For all of them were married to her.”
29 ULB यीशु ने उन्हें उत्तर दिया, “तुम पवित्रशास्त्र और परमेश्वर की सामर्थ्य नहीं जानते; इस कारण भूल में पड़ गए हो। BSB BSB: Jesus answered, “You are mistaken because you do not know the Scriptures or the power of God.
30 ULB क्योंकि जी उठने पर विवाह-शादी न होगी; परन्तु वे स्वर्ग में दूतों के समान होंगे। BSB BSB: In the resurrection, people will neither marry nor be given in marriage. Instead, they will be like the angels in heaven.
31 ULB परन्तु मरे हुओं के जी उठने के विषय में क्या तुम ने यह वचन नहीं पढ़ा जो परमेश्वर ने तुम से कहा: BSB BSB: But concerning the resurrection of the dead, have you not read what God said to you:
33 ULB यह सुनकर लोग उसके उपदेश से चकित हुए। BSB BSB: When the crowds heard this, they were astonished at His teaching.
34 ULB जब फरीसियों ने सुना कि यीशु ने सदूकियों का मुँह बन्द कर दिया; तो वे इकट्ठे हुए। BSB BSB: And when the Pharisees heard that Jesus had silenced the Sadducees, they themselves gathered together.
35 ULB और उनमें से एक व्यवस्थापक ने परखने के लिये, उससे पूछा, BSB BSB: One of them, an expert in the law, tested Him with a question:
36 ULB “हे गुरु, व्यवस्था में कौन सी आज्ञा बड़ी है?” BSB BSB: “Teacher, which commandment is the greatest in the Law?”
37 ULB उसने उससे कहा, “तू परमेश्वर अपने प्रभु से अपने सारे मन और अपने सारे प्राण और अपनी सारी बुद्धि के साथ प्रेम रख*। BSB BSB: Jesus declared, “‘Love the Lord your God with all your heart and with all your soul and with all your mind.’
38 ULB बड़ी और मुख्य आज्ञा तो यही है। BSB BSB: This is the first and greatest commandment.
39 ULB और उसी के समान यह दूसरी भी है, कि तू अपने पड़ोसी से अपने समान प्रेम रख। BSB BSB: And the second is like it: ‘Love your neighbor as yourself.’
40 ULB ये ही दो आज्ञाएँ सारी व्यवस्था एवं भविष्यद्वक्ताओं* का आधार है।” BSB BSB: All the Law and the Prophets hang on these two commandments.”
41 ULB जब फरीसी इकट्ठे थे, तो यीशु ने उनसे पूछा, BSB BSB: While the Pharisees were assembled, Jesus questioned them:
42 ULB “मसीह के विषय में तुम क्या समझते हो? वह किस की सन्तान है?” उन्होंने उससे कहा, “दाऊद की।” BSB BSB: “What do you think about the Christ? Whose son is He?” “David’s,” they answered.
43 ULB उसने उनसे पूछा, “तो दाऊद आत्मा में होकर उसे प्रभु क्यों कहता है? BSB BSB: Jesus said to them, “How then does David in the Spirit call Him ‘Lord’? For he says:
44 ULB ‘प्रभु ने, मेरे प्रभु से कहा, मेरे दाहिने बैठ, जब तक कि मैं तेरे बैरियों को तेरे पाँवों के नीचे की चौकी न कर दूँ।’ BSB BSB: ‘The Lord said to my Lord, “Sit at My right hand until I put Your enemies under Your feet.”’
45 ULB भला, जब दाऊद उसे प्रभु कहता है, तो वह उसका पुत्र कैसे ठहरा?” BSB BSB: So if David calls Him ‘Lord,’ how can He be David’s son?”
46 ULB उसके उत्तर में कोई भी एक बात न कह सका। परन्तु उस दिन से किसी को फिर उससे कुछ पूछने का साहस न हुआ। BSB BSB: No one was able to answer a word, and from that day on no one dared to question Him any further.