1 ULB फिर यहोवा ने मूसा से कहा, BSB BSB: And the LORD said to Moses,
2 ULB “कनान देश जिसे मैं इस्राएलियों को देता हूँ, उसका भेद लेने के लिये पुरुषों को भेज; वे उनके पितरों के प्रति गोत्र का एक-एक प्रधान पुरुष हों।” BSB BSB: “Send out for yourself men to spy out the land of Canaan, which I am giving to the Israelites. From each of their fathers’ tribes send one man who is a leader among them.”
3 ULB यहोवा से यह आज्ञा पाकर मूसा ने ऐसे पुरुषों को पारान जंगल से भेज दिया, जो सब के सब इस्राएलियों के प्रधान थे। BSB BSB: So at the command of the LORD, Moses sent them out from the Wilderness of Paran. All the men were leaders of the Israelites,
4 ULB उनके नाम ये हैं रूबेन के गोत्र में से जक्कूर का पुत्र शम्मू; BSB BSB: and these were their names: From the tribe of Reuben, Shammua son of Zaccur;
5 ULB शिमोन के गोत्र में से होरी का पुत्र शापात; BSB BSB: from the tribe of Simeon, Shaphat son of Hori;
6 ULB यहूदा के गोत्र में से यपुन्ने का पुत्र कालेब; BSB BSB: from the tribe of Judah, Caleb son of Jephunneh;
7 ULB इस्साकार के गोत्र में से यूसुफ का पुत्र यिगाल; BSB BSB: from the tribe of Issachar, Igal son of Joseph;
8 ULB एप्रैम के गोत्र में से नून का पुत्र होशे; BSB BSB: from the tribe of Ephraim, Hoshea son of Nun;
9 ULB बिन्यामीन के गोत्र में से रापू का पुत्र पलती; BSB BSB: from the tribe of Benjamin, Palti son of Raphu;
10 ULB जबूलून के गोत्र में से सोदी का पुत्र गद्दीएल; BSB BSB: from the tribe of Zebulun, Gaddiel son of Sodi;
11 ULB यूसुफ वंशियों में, मनश्शे के गोत्र में से सूसी का पुत्र गद्दी; BSB BSB: from the tribe of Manasseh (a tribe of Joseph), Gaddi son of Susi;
12 ULB दान के गोत्र में से गमल्ली का पुत्र अम्मीएल; BSB BSB: from the tribe of Dan, Ammiel son of Gemalli;
13 ULB आशेर के गोत्र में से मीकाएल का पुत्र सतूर; BSB BSB: from the tribe of Asher, Sethur son of Michael;
14 ULB नप्ताली के गोत्र में से वोप्सी का पुत्र नहूबी; BSB BSB: from the tribe of Naphtali, Nahbi son of Vophsi;
15 ULB गाद के गोत्र में से माकी का पुत्र गूएल। BSB BSB: and from the tribe of Gad, Geuel son of Machi.
16 ULB जिन पुरुषों को मूसा ने देश का भेद लेने के लिये भेजा था उनके नाम ये ही हैं। और नून के पुत्र होशे का नाम मूसा ने यहोशू रखा। BSB BSB: These were the names of the men Moses sent to spy out the land; and Moses gave to Hoshea son of Nun the name Joshua.
17 ULB उनको कनान देश के भेद लेने को भेजते समय मूसा ने कहा, “इधर से, अर्थात् दक्षिण देश होकर जाओ, BSB BSB: When Moses sent them to spy out the land of Canaan, he told them, “Go up through the Negev and into the hill country.
18 ULB और पहाड़ी देश में जाकर उस देश को देख लो कि कैसा है, और उसमें बसे हुए लोगों को भी देखो कि वे बलवान हैं या निर्बल, थोड़े हैं या बहुत, BSB BSB: See what the land is like and whether its people are strong or weak, few or many.
19 ULB और जिस देश में वे बसे हुए हैं वह कैसा है, अच्छा या बुरा, और वे कैसी-कैसी बस्तियों में बसे हुए हैं, और तम्बूओं में रहते हैं या गढ़ अथवा किलों में रहते हैं, BSB BSB: Is the land where they live good or bad? Are the cities where they dwell open camps or fortifications?
20 ULB और वह देश कैसा है, उपजाऊ है या बंजर है, और उसमें वृक्ष हैं या नहीं। और तुम हियाव बाँधे चलो, और उस देश की उपज में से कुछ लेते भी आना।” वह समय पहली पक्की दाखों का था। BSB BSB: Is the soil fertile or unproductive? Are there trees in it or not? Be courageous and bring back some of the fruit of the land.” (It was the season for the first ripe grapes.)
21 ULB इसलिए वे चल दिए, और सीन नामक जंगल से ले रहोब तक, जो हमात के मार्ग में है, सारे देश को देखभालकर उसका भेद लिया। BSB BSB: So they went up and spied out the land from the Wilderness of Zin as far as Rehob, toward Lebo-hamath.
22 ULB वे दक्षिण देश होकर चले, और हेब्रोन तक गए; वहाँ अहीमन, शेशै, और तल्मै नामक अनाकवंशी रहते थे। हेब्रोन मिस्र के सोअन से सात वर्ष पहले बसाया गया था। BSB BSB: They went up through the Negev and came to Hebron, where Ahiman, Sheshai, and Talmai, the descendants of Anak, dwelled. It had been built seven years before Zoan in Egypt.
23 ULB तब वे एशकोल नामक नाले* तक गए, और वहाँ से एक डाली दाखों के गुच्छे समेत तोड़ ली, और दो मनुष्य उसे एक लाठी पर लटकाए हुए उठा ले चले गए; और वे अनारों और अंजीरों में से भी कुछ-कुछ ले आए। BSB BSB: When they came to the Valley of Eshcol, they cut down a branch with a single cluster of grapes, which they carried on a pole between two men. They also took some pomegranates and figs.
24 ULB इस्राएली वहाँ से जो दाखों का गुच्छा तोड़ ले आए थे, इस कारण उस स्थान का नाम एशकोल नाला रखा गया। BSB BSB: Because of the cluster of grapes the Israelites cut there, that place was called the Valley of Eshcol.
25 ULB चालीस दिन के बाद* वे उस देश का भेद लेकर लौट आए। BSB BSB: After forty days the men returned from spying out the land,
27 ULB उन्होंने मूसा से यह कहकर वर्णन किया, “जिस देश में तूने हमको भेजा था उसमें हम गए; उसमें सचमुच दूध और मधु की धाराएँ बहती हैं, और उसकी उपज में से यही है। BSB BSB: And they gave this account to Moses: “We went into the land to which you sent us, and indeed, it is flowing with milk and honey. Here is some of its fruit!
28 ULB परन्तु उस देश के निवासी बलवान हैं, और उसके नगर गढ़वाले हैं और बहुत बड़े हैं; और फिर हमने वहाँ अनाकवंशियों को भी देखा। BSB BSB: Nevertheless, the people living in the land are strong, and the cities are large and fortified. We even saw the descendants of Anak there.
29 ULB दक्षिण देश में तो अमालेकी बसे हुए हैं; और पहाड़ी देश में हित्ती, यबूसी, और एमोरी रहते हैं; और समुद्र के किनारे-किनारे और यरदन नदी के तट पर कनानी बसे हुए हैं।” BSB BSB: The Amalekites live in the land of the Negev; the Hittites, Jebusites, and Amorites live in the hill country; and the Canaanites live by the sea and along the Jordan.”
30 ULB पर कालेब ने मूसा के सामने प्रजा के लोगों को चुप कराने के विचार से कहा, “हम अभी चढ़कर उस देश को अपना कर लें; क्योंकि निःसन्देह हम में ऐसा करने की शक्ति है।” BSB BSB: Then Caleb quieted the people before Moses and said, “We must go up and take possession of the land, for we can certainly conquer it!”
31 ULB पर जो पुरुष उसके संग गए थे उन्होंने कहा, “उन लोगों पर चढ़ने की शक्ति हम में नहीं है; क्योंकि वे हम से बलवान हैं।” BSB BSB: But the men who had gone up with him replied, “We cannot go up against the people, for they are stronger than we are!”
32 ULB और उन्होंने इस्राएलियों के सामने उस देश की जिसका भेद उन्होंने लिया था यह कहकर निन्दा भी की, “वह देश जिसका भेद लेने को हम गये थे ऐसा है, जो अपने निवासियों को निगल जाता है; और जितने पुरुष हमने उसमें देखे वे सब के सब बड़े डील-डौल के हैं। BSB BSB: So they gave the Israelites a bad report about the land that they had spied out: “The land we explored devours its inhabitants, and all the people we saw there are great in stature.
33 ULB फिर हमने वहाँ नपीलों को, अर्थात् नपीली जातिवाले अनाकवंशियों को देखा; और हम अपनी दृष्टि में तो उनके सामने टिड्डे के सामान दिखाई पड़ते थे, और ऐसे ही उनकी दृष्टि में मालूम पड़ते थे।” BSB BSB: We even saw the Nephilim there—the descendants of Anak that come from the Nephilim! We seemed like grasshoppers in our own sight, and we must have seemed the same to them!”
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.