1 ULB जिस समय यहोवा ने सीनै पर्वत के पास मूसा से बातें की उस समय हारून और मूसा की यह वंशावली थी। BSB BSB: This is the account of Aaron and Moses at the time the LORD spoke with Moses on Mount Sinai.
2 ULB हारून के पुत्रों के नाम ये हैं नादाब जो उसका जेठा था, और अबीहू, एलीआजर और ईतामार; BSB BSB: These are the names of the sons of Aaron: Nadab the firstborn, then Abihu, Eleazar, and Ithamar.
3 ULB हारून के पुत्र, जो अभिषिक्त याजक थे, और उनका संस्कार याजक का काम करने के लिये हुआ था, उनके नाम ये हैं। BSB BSB: These were Aaron’s sons, the anointed priests, who were ordained to serve as priests.
4 ULB नादाब और अबीहू जिस समय सीनै के जंगल में यहोवा के सम्मुख अनुचित आग ले गए उसी समय यहोवा के सामने मर गए थे; और वे पुत्रहीन भी थे। एलीआजर और ईतामार अपने पिता हारून के साथ याजक का काम करते रहे। BSB BSB: Nadab and Abihu, however, died in the presence of the LORD when they offered unauthorized fire before the LORD in the Wilderness of Sinai. And since they had no sons, only Eleazar and Ithamar served as priests during the lifetime of their father Aaron.
5 ULB फिर यहोवा ने मूसा से कहा, BSB BSB: Then the LORD said to Moses,
6 ULB “लेवी गोत्रवालों को समीप ले आकर हारून याजक के सामने खड़ा कर कि वे उसकी सहायता करें। BSB BSB: “Bring the tribe of Levi and present them to Aaron the priest to assist him.
7 ULB जो कुछ उसकी ओर से और सारी मण्डली की ओर से उन्हें सौंपा जाए उसकी देख-रेख वे मिलापवाले तम्बू के सामने करें, इस प्रकार वे तम्बू की सेवा करें*; BSB BSB: They are to perform duties for him and for the whole congregation before the Tent of Meeting, attending to the service of the tabernacle.
8 ULB वे मिलापवाले तम्बू के सम्पूर्ण सामान की और इस्राएलियों की सौंपी हुई वस्तुओं की भी देख-रेख करें, इस प्रकार वे निवास-स्थान की सेवा करें। BSB BSB: They shall take care of all the furnishings of the Tent of Meeting and fulfill obligations for the Israelites by attending to the service of the tabernacle.
9 ULB और तू लेवियों को हारून और उसके पुत्रों को सौंप दे; और वे इस्राएलियों की ओर से हारून को सम्पूर्ण रीति से अर्पण किए हुए हों। BSB BSB: Assign the Levites to Aaron and his sons; they have been given exclusively to him from among the Israelites.
10 ULB और हारून और उसके पुत्रों को याजक के पद पर नियुक्त कर, और वे अपने याजकपद को सम्भालें; और यदि परदेशी समीप आए, तो वह मार डाला जाए।” BSB BSB: So you shall appoint Aaron and his sons to carry out the duties of the priesthood; but any outsider who approaches the tabernacle must be put to death.”
11 ULB फिर यहोवा ने मूसा से कहा, BSB BSB: Again the LORD spoke to Moses, saying,
12 ULB “सुन इस्राएली स्त्रियों के सब पहलौठों के बदले, मैं इस्राएलियों में से लेवियों को ले लेता हूँ; इसलिए लेवीय मेरे ही हों। BSB BSB: “Behold, I have taken the Levites from among the children of Israel in place of every firstborn Israelite from the womb. The Levites belong to Me,
13 ULB सब पहलौठे* मेरे हैं; क्योंकि जिस दिन मैंने मिस्र देश के सब पहलौठों को मारा, उसी दिन मैंने क्या मनुष्य क्या पशु इस्राएलियों के सब पहलौठों को अपने लिये पवित्र ठहराया; इसलिए वे मेरे ही ठहरेंगे; मैं यहोवा हूँ।” BSB BSB: for all the firstborn are Mine. On the day I struck down every firstborn in the land of Egypt, I consecrated to Myself all the firstborn in Israel, both man and beast. They are Mine; I am the LORD.”
14 ULB फिर यहोवा ने सीनै के जंगल में मूसा से कहा, BSB BSB: Then the LORD spoke to Moses in the Wilderness of Sinai, saying,
15 ULB “लेवियों में से जितने पुरुष एक महीने या उससे अधिक आयु के हों उनको उनके पितरों के घरानों और उनके कुलों के अनुसार गिन ले।” BSB BSB: “Number the Levites by their families and clans. You are to count every male a month old or more.”
16 ULB यह आज्ञा पाकर मूसा ने यहोवा के कहे अनुसार उनको गिन लिया। BSB BSB: So Moses numbered them according to the word of the LORD, as he had been commanded.
17 ULB लेवी के पुत्रों के नाम ये हैं, अर्थात् गेर्शोन, कहात, और मरारी। BSB BSB: These were the sons of Levi by name: Gershon, Kohath, and Merari.
18 ULB और गेर्शोन के पुत्र जिनसे उसके कुल चले उनके नाम ये हैं, अर्थात् लिब्नी और शिमी। BSB BSB: These were the names of the sons of Gershon by their clans: Libni and Shimei.
19 ULB कहात के पुत्र जिनसे उसके कुल चले उनके नाम ये हैं, अर्थात् अम्राम, यिसहार, हेब्रोन, और उज्जीएल। BSB BSB: The sons of Kohath by their clans were Amram, Izhar, Hebron, and Uzziel.
20 ULB और मरारी के पुत्र जिनसे उसके कुल चले ये हैं, अर्थात् महली और मूशी। ये लेवियों के कुल अपने पितरों के घरानों के अनुसार हैं। BSB BSB: And the sons of Merari by their clans were Mahli and Mushi. These were the clans of the Levites, according to their families.
21 ULB गेर्शोन से लिब्नायों और शिमियों के कुल चले; गेर्शोनवंशियों के कुल ये ही हैं। BSB BSB: From Gershon came the Libnite clan and the Shimeite clan; these were the Gershonite clans.
22 ULB इनमें से जितने पुरुषों की आयु एक महीने की या उससे अधिक थी, उन सभी की गिनती साढ़े सात हजार थी। BSB BSB: The number of all the males a month old or more was 7,500.
23 ULB गेर्शोनवाले कुल निवास के पीछे पश्चिम की ओर अपने डेरे डाला करें; BSB BSB: The Gershonite clans were to camp on the west, behind the tabernacle,
24 ULB और गेर्शोनियों के मूलपुरुष से घराने का प्रधान लाएल का पुत्र एल्यासाप हो। BSB BSB: and the leader of the families of the Gershonites was Eliasaph son of Lael.
25 ULB और मिलापवाले तम्बू की जो वस्तुएँ गेर्शोनवंशियों को सौंपी जाएँ वे ये हों, अर्थात् निवास और तम्बू, और उसका आवरण, और मिलापवाले तम्बू के द्वार का परदा, BSB BSB: The duties of the Gershonites at the Tent of Meeting were the tabernacle and tent, its covering, the curtain for the entrance to the Tent of Meeting,
26 ULB और जो आँगन निवास और वेदी की चारों ओर है उसके पर्दे, और उसके द्वार का परदा, और सब डोरियाँ जो उसमें काम आती हैं। BSB BSB: the curtains of the courtyard, the curtain for the entrance to the courtyard that surrounds the tabernacle and altar, and the cords—all the service for these items.
27 ULB फिर कहात से अम्रामियों, यिसहारियों, हेब्रोनियों, और उज्जीएलियों के कुल चले; कहातियों के कुल ये ही हैं। BSB BSB: From Kohath came the clans of the Amramites, the Izharites, the Hebronites, and the Uzzielites; these were the clans of the Kohathites.
28 ULB उनमें से जितने पुरुषों की आयु एक महीने की या उससे अधिक थी उनकी गिनती आठ हजार छः सौ थी। उन पर पवित्रस्थान की देख-रेख का उत्तरदायित्व था। BSB BSB: The number of all the males a month old or more was 8,600. They were responsible for the duties of the sanctuary.
29 ULB कहातियों के कुल निवास स्थान की उस ओर अपने डेरे डाला करें जो दक्षिण की ओर है; BSB BSB: The clans of the Kohathites were to camp on the south side of the tabernacle,
30 ULB और कहातियों के मूलपुरुष के घराने का प्रधान उज्जीएल का पुत्र एलीसापान हो। BSB BSB: and the leader of the families of the Kohathites was Elizaphan son of Uzziel.
31 ULB और जो वस्तुएँ उनको सौंपी जाएँ वे सन्दूक, मेज, दीवट, वेदियाँ, और पवित्रस्थान का वह सामान जिससे सेवा टहल होती है, और परदा; अर्थात् पवित्रस्थान में काम में आनेवाला सारा सामान हो। BSB BSB: Their duties were the ark, the table, the lampstand, the altars, the articles of the sanctuary used with them, and the curtain—all the service for these items.
32 ULB और लेवियों के प्रधानों का प्रधान हारून याजक का पुत्र एलीआजर हो, और जो लोग पवित्रस्थान की सौंपी हुई वस्तुओं की देख-रेख करेंगे उन पर वही मुखिया ठहरे। BSB BSB: The chief of the leaders of the Levites was Eleazar son of Aaron the priest; he oversaw those responsible for the duties of the sanctuary.
33 ULB फिर मरारी से महलियों और मूशियों के कुल चले; मरारी के कुल ये ही हैं। BSB BSB: From Merari came the clans of the Mahlites and Mushites; these were the Merarite clans.
34 ULB इनमें से जितने पुरुषों की आयु एक महीने की या उससे अधिक थी उन सभी की गिनती छः हजार दो सौ थी। BSB BSB: The number of all the males a month old or more was 6,200.
35 ULB और मरारी के कुलों के मूलपुरुष के घराने का प्रधान अबीहैल का पुत्र सूरीएल हो; ये लोग निवास के उत्तर की ओर अपने डेरे खड़े करें। BSB BSB: The leader of the families of the Merarites was Zuriel son of Abihail; they were to camp on the north side of the tabernacle.
36 ULB और जो वस्तुएँ मरारीवंशियों को सौंपी जाएँ कि वे उनकी देख-रेख करें, वे निवास के तख्ते, बेंड़े, खम्भे, कुर्सियाँ, और सारा सामान; निदान जो कुछ उसके लगाने में काम आए; BSB BSB: The duties assigned to the sons of Merari were the tabernacle’s frames, crossbars, posts, bases, and all its equipment—all the service for these items,
37 ULB और चारों ओर के आँगन के खम्भे, और उनकी कुर्सियाँ, खूँटे और डोरियाँ हों। BSB BSB: as well as the posts of the surrounding courtyard with their bases, tent pegs, and ropes.
38 ULB और जो मिलापवाले तम्बू के सामने, अर्थात् निवास के सामने, पूर्व की ओर जहाँ से सूर्योदय होता है, अपने डेरे डाला करें, वे मूसा और हारून और उसके पुत्रों के डेरे हों, और पवित्रस्थान की देख-रेख इस्राएलियों के बदले वे ही किया करें, और दूसरा जो कोई उसके समीप आए वह मार डाला जाए। BSB BSB: Moses, Aaron, and Aaron’s sons were to camp to the east of the tabernacle, toward the sunrise, before the Tent of Meeting. They were to perform the duties of the sanctuary as a service on behalf of the Israelites; but any outsider who approached the sanctuary was to be put to death.
39 ULB यहोवा की इस आज्ञा को पाकर एक महीने की या उससे अधिक आयुवाले जितने लेवीय पुरुषों को मूसा और हारून ने उनके कुलों के अनुसार गिना, वे सब के सब बाईस हजार थे। BSB BSB: The total number of Levites that Moses and Aaron counted by their clans at the LORD’s command, including all the males a month old or more, was 22,000.
40 ULB फिर यहोवा ने मूसा से कहा, “इस्राएलियों के जितने पहलौठे पुरुषों की आयु एक महीने की या उससे अधिक है, उन सभी को नाम ले लेकर गिन ले। BSB BSB: Then the LORD said to Moses, “Number every firstborn male of the Israelites a month old or more, and list their names.
41 ULB और मेरे लिये इस्राएलियों के सब पहलौठों के बदले लेवियों को, और इस्राएलियों के पशुओं के सब पहलौठों के बदले लेवियों के पशुओं को ले; मैं यहोवा हूँ।” BSB BSB: You are to take the Levites for Me—I am the LORD—in place of all the firstborn of Israel, and the livestock of the Levites in place of all the firstborn of the livestock of the Israelites.”
42 ULB यहोवा की इस आज्ञा के अनुसार मूसा ने इस्राएलियों के सब पहलौठों को गिन लिया। BSB BSB: So Moses numbered all the firstborn of the Israelites, as the LORD had commanded him.
43 ULB और सब पहलौठे पुरुष जिनकी आयु एक महीने की या उससे अधिक थी, उनके नामों की गिनती बाईस हजार दो सौ तिहत्तर थी। BSB BSB: The total number of the firstborn males a month old or more, listed by name, was 22,273.
44 ULB तब यहोवा ने मूसा से कहा, BSB BSB: Again the LORD spoke to Moses, saying,
45 ULB “इस्राएलियों के सब पहलौठों के बदले लेवियों को, और उनके पशुओं के बदले लेवियों के पशुओं को ले; और लेवीय मेरे ही हों; मैं यहोवा हूँ। BSB BSB: “Take the Levites in place of all the firstborn of Israel, and the livestock of the Levites in place of their livestock. The Levites belong to Me; I am the LORD.
46 ULB और इस्राएलियों के पहलौठों में से जो दो सौ तिहत्तर गिनती में लेवियों से अधिक हैं, उनके छुड़ाने के लिये, BSB BSB: To redeem the 273 firstborn Israelites who outnumber the Levites,
47 ULB पुरुष पाँच शेकेल ले; वे पवित्रस्थान के शेकेल के हिसाब से हों, अर्थात् बीस गेरा का शेकेल हो। BSB BSB: you are to collect five shekels for each one, according to the sanctuary shekel of twenty gerahs.
48 ULB और जो रुपया उन अधिक पहलौठों की छुड़ौती का होगा उसे हारून और उसके पुत्रों को दे देना।” BSB BSB: Give the money to Aaron and his sons as the redemption price for the excess among the Israelites.”
49 ULB अतः जो इस्राएली पहलौठे लेवियों के द्वारा छुड़ाए हुओं से अधिक थे उनके हाथ से मूसा ने छुड़ौती का रुपया लिया। BSB BSB: So Moses collected the redemption money from those in excess of the number redeemed by the Levites.
50 ULB और एक हजार तीन सौ पैंसठ शेकेल रुपया पवित्रस्थान के शेकेल के हिसाब से वसूल हुआ। BSB BSB: He collected the money from the firstborn of the Israelites: 1,365 shekels, according to the sanctuary shekel.
51 ULB और यहोवा की आज्ञा के अनुसार मूसा ने छुड़ाए हुओं का रुपया हारून और उसके पुत्रों को दे दिया। BSB BSB: And Moses gave the redemption money to Aaron and his sons in obedience to the word of the LORD, just as the LORD had commanded him.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.