1 ULB इस्राएलियों के मिस्र देश से निकलने के दूसरे वर्ष के पहले महीने में यहोवा ने सीनै के जंगल में मूसा से कहा, BSB BSB: In the first month of the second year after Israel had come out of the land of Egypt, the LORD spoke to Moses in the Wilderness of Sinai:
2 ULB “इस्राएली फसह नामक पर्व को उसके नियत समय पर मनाया करें। BSB BSB: “The Israelites are to observe the Passover at its appointed time.
3 ULB अर्थात् इसी महीने के चौदहवें दिन को सांझ के समय तुम लोग उसे सब विधियों और नियमों के अनुसार मानना।” BSB BSB: You are to observe it at the appointed time, at twilight on the fourteenth day of this month, in accordance with its statutes and ordinances.”
4 ULB तब मूसा ने इस्राएलियों से फसह मानने के लिये कह दिया। BSB BSB: So Moses told the Israelites to observe the Passover,
5 ULB और उन्होंने पहले महीने के चौदहवें दिन को सांझ के समय सीनै के जंगल में फसह को मनाया; और जो-जो आज्ञाएँ यहोवा ने मूसा को दी थीं उन्हीं के अनुसार इस्राएलियों ने किया। BSB BSB: and they did so in the Wilderness of Sinai, at twilight on the fourteenth day of the first month. The Israelites did everything just as the LORD had commanded Moses.
6 ULB परन्तु कुछ लोग* एक मनुष्य के शव के द्वारा अशुद्ध होने के कारण उस दिन फसह को न मना सके; वे उसी दिन मूसा और हारून के समीप जाकर मूसा से कहने लगे, BSB BSB: But there were some men who were unclean due to a dead body, so they could not observe the Passover on that day. And they came before Moses and Aaron that same day
7 ULB “हम लोग एक मनुष्य की लोथ के कारण अशुद्ध हैं; परन्तु हम क्यों रुके रहें, और इस्राएलियों के संग यहोवा का चढ़ावा नियत समय पर क्यों न चढ़ाएँ?” BSB BSB: and said to Moses, “We are unclean because of a dead body, but why should we be excluded from presenting the LORD’s offering with the other Israelites at the appointed time?”
8 ULB मूसा ने उनसे कहा, “ठहरे रहो, मैं सुन लूँ कि यहोवा तुम्हारे विषय में क्या आज्ञा देता है।” BSB BSB: “Wait here until I find out what the LORD commands concerning you,” Moses replied.
9 ULB यहोवा ने मूसा से कहा, BSB BSB: Then the LORD said to Moses,
10 ULB “इस्राएलियों से कह कि चाहे तुम लोग चाहे तुम्हारे वंश में से कोई भी किसी लोथ के कारण अशुद्ध हो, या दूर की यात्रा पर हो, तो भी वह यहोवा के लिये फसह को माने। BSB BSB: “Tell the Israelites: ‘When any one of you or your descendants is unclean because of a dead body, or is away on a journey, he may still observe the Passover to the LORD.
11 ULB वे उसे दूसरे महीने के चौदहवें दिन को सांझ के समय मनाएँ; और फसह के बलिपशु के माँस को अख़मीरी रोटी और कड़वे सागपात के साथ खाएँ। BSB BSB: Such people are to observe it at twilight on the fourteenth day of the second month. They are to eat the lamb, together with unleavened bread and bitter herbs;
12 ULB और उसमें से कुछ भी सवेरे तक न रख छोड़े, और न उसकी कोई हड्डी तोड़े; वे फसह के पर्व को सारी विधियों के अनुसार मनाएँ*। (यूह. 19:36) BSB BSB: they may not leave any of it until morning or break any of its bones. They must observe the Passover according to all its statutes.
13 ULB परन्तु जो मनुष्य शुद्ध हो और यात्रा पर न हो, परन्तु फसह के पर्व को न माने, वह मनुष्य अपने लोगों में से नाश किया जाए, उस मनुष्य को यहोवा का चढ़ावा नियत समय पर न ले आने के कारण अपने पाप का बोझ उठाना पड़ेगा। BSB BSB: But if a man who is ceremonially clean and is not on a journey still fails to observe the Passover, he must be cut off from his people, because he did not present the LORD’s offering at its appointed time. That man will bear the consequences of his sin.
14 ULB यदि कोई परदेशी तुम्हारे साथ रहकर चाहे कि यहोवा के लिये फसह मनाए, तो वह उसी विधि और नियम के अनुसार उसको माने; देशी और परदेशी दोनों के लिये तुम्हारी एक ही विधि हो।” BSB BSB: If a foreigner dwelling among you wants to observe the Passover to the LORD, he is to do so according to the Passover statute and its ordinances. You are to apply the same statute to both the foreigner and the native of the land.’”
15 ULB जिस दिन निवास जो, साक्षी का तम्बू भी कहलाता है, खड़ा किया गया, उस दिन बादल* उस पर छा गया; और संध्या को वह निवास पर आग के समान दिखाई दिया और भोर तक दिखाई देता रहा। BSB BSB: On the day that the tabernacle, the Tent of the Testimony, was set up, the cloud covered it and appeared like fire above the tabernacle from evening until morning.
16 ULB प्रतिदिन ऐसा ही हुआ करता था; अर्थात् दिन को बादल छाया रहता, और रात को आग दिखाई देती थी। BSB BSB: It remained that way continually; the cloud would cover the tabernacle by day, and at night it would appear like fire.
17 ULB और जब-जब वह बादल तम्बू पर से उठ जाता तब इस्राएली प्रस्थान करते थे; और जिस स्थान पर बादल ठहर जाता वहीं इस्राएली अपने डेरे खड़े करते थे। BSB BSB: Whenever the cloud was lifted from above the Tent, the Israelites would set out, and wherever the cloud settled, there the Israelites would camp.
18 ULB यहोवा की आज्ञा से इस्राएली कूच करते थे, और यहोवा ही की आज्ञा से वे डेरे खड़े भी करते थे; और जितने दिन तक वह बादल निवास पर ठहरा रहता, उतने दिन तक वे डेरे डाले पड़े रहते थे। BSB BSB: At the LORD’s command the Israelites set out, and at the LORD’s command they camped. As long as the cloud remained over the tabernacle, they remained encamped.
19 ULB जब बादल बहुत दिन निवास पर छाया रहता, तब भी इस्राएली यहोवा की आज्ञा मानते, और प्रस्थान नहीं करते थे। BSB BSB: Even when the cloud lingered over the tabernacle for many days, the Israelites kept the LORD’s charge and did not set out.
20 ULB और कभी-कभी वह बादल थोड़े ही दिन तक निवास पर रहता, और तब भी वे यहोवा की आज्ञा से डेरे डाले पड़े रहते थे; और फिर यहोवा की आज्ञा ही से वे प्रस्थान करते थे। BSB BSB: Sometimes the cloud remained over the tabernacle for only a few days, and they would camp at the LORD’s command and set out at the LORD’s command.
21 ULB और कभी-कभी बादल केवल संध्या से भोर तक रहता; और जब वह भोर को उठ जाता था तब वे प्रस्थान करते थे, और यदि वह रात दिन बराबर रहता, तो जब बादल उठ जाता, तब ही वे प्रस्थान करते थे। BSB BSB: Sometimes the cloud remained only from evening until morning, and when it lifted in the morning, they would set out. Whether it was by day or by night, when the cloud was taken up, they would set out.
22 ULB वह बादल चाहे दो दिन, चाहे एक महीना, चाहे वर्ष भर, जब तक निवास पर ठहरा रहता, तब तक इस्राएली अपने डेरों में रहते और प्रस्थान नहीं करते थे; परन्तु जब वह उठ जाता तब वे प्रस्थान करते थे। BSB BSB: Whether the cloud lingered for two days, a month, or longer, the Israelites camped and did not set out as long as the cloud remained over the tabernacle; but when it was lifted, they would set out.
23 ULB यहोवा की आज्ञा से वे अपने डेरे खड़े करते, और यहोवा ही की आज्ञा से वे प्रस्थान करते थे; जो आज्ञा यहोवा मूसा के द्वारा देता था, उसको वे माना करते थे। BSB BSB: They camped at the LORD’s command, and they set out at the LORD’s command; they carried out the LORD’s charge according to His command through Moses.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.