1 ULB ओबद्याह का दर्शन। एदोम के विषय यहोवा यह कहता है: हम लोगों ने यहोवा की ओर से समाचार सुना है, और एक दूत अन्यजातियों में यह कहने को भेजा गया है: BSB BSB: This is the vision of Obadiah: This is what the Lord GOD says about Edom—We have heard a message from the LORD; an envoy has been sent among the nations to say, “Rise up, and let us go to battle against her!”—
2 ULB “उठो! हम उससे लड़ने को उठें!” मैं तुझे जातियों में छोटा कर दूँगा, तू बहुत तुच्छ गिना जाएगा। BSB BSB: “Behold, I will make you small among the nations; you will be deeply despised.
3 ULB हे पहाड़ों की दरारों में बसनेवाले, हे ऊँचे स्थान में रहनेवाले, तेरे अभिमान ने तुझे धोखा दिया है*; तू मन में कहता है, “कौन मुझे भूमि पर उतार देगा?” BSB BSB: The pride of your heart has deceived you, O dwellers in the clefts of the rocks whose habitation is the heights, who say in your heart, ‘Who can bring me down to the ground?’
4 ULB परन्तु चाहे तू उकाब के समान ऊँचा उड़ता हो*, वरन् तारागण के बीच अपना घोंसला बनाए हो, तो भी मैं तुझे वहाँ से नीचे गिराऊँगा, यहोवा की यही वाणी है। BSB BSB: Though you soar like the eagle and make your nest among the stars, even from there I will bring you down,” declares the LORD.
5 ULB यदि चोर-डाकू रात को तेरे पास आते, (हाय, तू कैसे मिटा दिया गया है!) तो क्या वे चुराए हुए धन से तृप्त होकर चले न जाते? और यदि दाख के तोड़नेवाले तेरे पास आते, तो क्या वे कहीं-कहीं दाख न छोड़ जाते? (यिर्म. 49:9) BSB BSB: “If thieves came to you, if robbers by night—oh, how you will be ruined—would they not steal only what they wanted? If grape gatherers came to you, would they not leave some gleanings?
6 ULB परन्तु एसाव का धन कैसे खोजकर लूटा गया है, उसका गुप्त धन कैसे पता लगा लगाकर निकाला गया है! BSB BSB: But how Esau will be pillaged, his hidden treasures sought out!
7 ULB जितनों ने तुझ से वाचा बाँधी थी, उन सभी ने तुझे सीमा तक ढकेल दिया है; जो लोग तुझ से मेल रखते थे, वे तुझको धोका देकर तुझ पर प्रबल हुए हैं; वे तेरी रोटी खाते हैं, वे तेरे लिये फंदा लगाते हैं उसमें कुछ समझ नहीं है। BSB BSB: All the men allied with you will drive you to the border; the men at peace with you will deceive and overpower you. Those who eat your bread will set a trap for you without your awareness of it.
8 ULB यहोवा की यह वाणी है, क्या मैं उस समय एदोम में से बुद्धिमानों को, और एसाव के पहाड़ में से चतुराई को नाश न करूँगा? (यह. 29:14, अय्यू. 5: 12,13) BSB BSB: In that day, declares the LORD, will I not destroy the wise men of Edom and the men of understanding in the mountains of Esau?
9 ULB और हे तेमान, तेरे शूरवीरों का मन कच्चा हो जाएगा, और एसाव के पहाड़ पर का हर एक पुरुष घात होकर नाश हो जाएगा। BSB BSB: Then your mighty men, O Teman, will be terrified, so that everyone in the mountains of Esau will be cut down in the slaughter.
10 ULB हे एसाव, एक उपद्रव के कारण जो तूने अपने भाई याकूब पर किया, तू लज्जा से ढँपेगा; और सदा के लिये नाश हो जाएगा। BSB BSB: Because of the violence against your brother Jacob, you will be covered with shame and cut off forever.
11 ULB जिस दिन परदेशी लोग उसकी धन सम्पत्ति छीनकर ले गए, और पराए लोगों ने उसके फाटकों से घुसकर यरूशलेम पर चिट्ठी डाली, उस दिन तू भी उनमें से एक था। BSB BSB: On the day you stood aloof while strangers carried off his wealth and foreigners entered his gate and cast lots for Jerusalem, you were just like one of them.
12 ULB परन्तु तुझे उचित नहीं था कि तू अपने भाई के दिन में, अर्थात् उसकी विपत्ति के दिन में उसकी ओर देखता रहता, और यहूदियों के विनाश के दिन उनके ऊपर आनन्द करता, और उनके संकट के दिन बड़ा बोल बोलता। BSB BSB: But you should not gloat in that day, your brother’s day of misfortune, nor rejoice over the people of Judah in the day of their destruction, nor boast proudly in the day of their distress.
13 ULB तुझे उचित नहीं था कि मेरी प्रजा की विपत्ति के दिन तू उसके फाटक में घुसता, और उसकी विपत्ति के दिन उसकी दुर्दशा को देखता रहता, और उसकी विपत्ति के दिन उसकी धन सम्पत्ति पर हाथ लगाता। BSB BSB: You should not enter the gate of My people in the day of their disaster, nor gloat over their affliction in the day of their disaster, nor loot their wealth in the day of their disaster.
14 ULB तुझे उचित नहीं था कि चौराहों पर उसके भागनेवालों को मार डालने के लिये खड़ा होता, और संकट के दिन उसके बचे हुओं को पकड़ाता।। BSB BSB: Nor should you stand at the crossroads to cut off their fugitives, nor deliver up their survivors in the day of their distress.
15 ULB क्योंकि सारी जातियों पर यहोवा के दिन का आना निकट है*। जैसा तूने किया है, वैसा ही तुझ से भी किया जाएगा, तेरा व्यवहार लौटकर तेरे ही सिर पर पड़ेगा। BSB BSB: For the Day of the LORD is near for all the nations. As you have done, it will be done to you; your recompense will return upon your own head.
16 ULB जिस प्रकार तूने मेरे पवित्र पर्वत पर पिया, उसी प्रकार से सारी जातियाँ लगातार पीती रहेंगी, वे पीएँगे और वे निगल जाएँगे, और ऐसी हो जाएँगी जैसी कभी हुई ही नहीं। BSB BSB: For as you drank on My holy mountain, so all the nations will drink continually. They will drink and gulp it down; they will be as if they had never existed.
17 ULB परन्तु उस समय सिय्योन पर्वत पर बचे हुए लोग रहेंगे, ओर वह पवित्रस्थान ठहरेगा; और याकूब का घराना अपने निज भागों का अधिकारी होगा। BSB BSB: But on Mount Zion there will be deliverance, and it will be holy, and the house of Jacob will reclaim their possession.
18 ULB तब याकूब का घराना आग, और यूसुफ का घराना लौ, और एसाव का घराना खूँटी बनेगा; और वे उनमें आग लगाकर उनको भस्म करेंगे, और एसाव के घराने का कोई न बचेगा; क्योंकि यहोवा ही ने ऐसा कहा है। BSB BSB: Then the house of Jacob will be a blazing fire, and the house of Joseph a burning flame; but the house of Esau will be stubble—Jacob will set it ablaze and consume it. Therefore no survivor will remain from the house of Esau.” For the LORD has spoken.
19 ULB दक्षिण देश के लोग एसाव के पहाड़ के अधिकारी हो जाएँगे, और नीचे के देश के लोग पलिश्तियों के अधिकारी होंगे; और यहूदी, एप्रैम और सामरिया के देश को अपने भाग में कर लेंगे, और बिन्यामीन गिलाद का अधिकारी होगा। BSB BSB: Those from the Negev will possess the mountains of Esau; those from the foothills will possess the land of the Philistines. They will occupy the fields of Ephraim and Samaria, and Benjamin will possess Gilead.
20 ULB इस्राएलियों के उस दल में से जो लोग बँधुआई में जाकर कनानियों के बीच सारफत तक रहते हैं, और यरूशलेमियों में से जो लोग बँधुआई में जाकर सपाराद में रहते हैं, वे सब दक्षिण देश के नगरों के अधिकारी हो जाएँगे। BSB BSB: And the exiles of this host of the Israelites will possess the land of the Canaanites as far as Zarephath; and the exiles from Jerusalem who are in Sepharad will possess the cities of the Negev.
21 ULB उद्धार करनेवाले एसाव के पहाड़ का न्याय करने के लिये सिय्योन पर्वत पर चढ़ आएँगे, और राज्य यहोवा ही का हो जाएगा। (भज. 22:28, जक. 14:9) BSB BSB: The deliverers will ascend Mount Zion to rule over the mountains of Esau. And the kingdom will belong to the LORD.